• Home
  • K.G. Classes
  • Hindi Vyakaran
  • हिंदी निबंध
  • Vocabulary
    • Daily Use Vocabulary
    • Daily Use English Words
    • Vocabulary Words
  • Yoga
    • Yoga In Hindi
    • Yoga In English
    • Mantra
    • Chalisa
  • More
    • Tongue Twisters
    • Hindu Baby Names
      • Hindu Baby Boy Names
      • Hindu Baby Girl Names
    • Tenses in Hindi and English
    • Contact Us

hindimeaning.com

30+ टंग ट्विस्टर-Tongue Twisters In Hindi

Hindi Tongue Twisters:

टंग ट्विस्टर कुछ ऐसे वाक्य होते हैं जिनके बार-बार के आने के कारण उनका लगातार उच्चारण करना मुश्किल होता है। ये होते थोड़े अजीब हैं पर इनका अभियास हमारे बोलने के उच्चारण (Pronunciation) को सुधारने और बेहतर बनने का एक अच्छा तरीका है।

यह ना सिर्फ बच्चों के लिए बल्कि बड़ों के लिए भी बहुत जरूरी होता है। टंग ट्विस्टर बहुत मज़ेदार होते हैं और साथ ही आपके मुहं के Exercise का एक अच्छा माध्यम है।

1. चंदू के चाचा ने, चंदू की चाची को, चांदनी-चौक
में, चांदनी रात में, चांदी के चम्मच से चटनी चटाई।


2. खड्गसिंह के खडकने से खडकती है खिडकीयाँ,
खिडकीयो के खडकऩे से खडकता है खड्गसिंह।


3. कच्चा पापड़ पक्का पापड़।


4. पके पेड़ पर पका पपीता,
पका पेड़ या पका पपीता,
पके पेड़ को पकडे पिंकू,
पिंकू पकडे पका पपीता।


5. चार कचरी कच्चे चाचा,
चार कचरी पक्के.
पक्की कचरी कच्चे चाचा,
कच्ची कचरी पक्के।


6. चंदा चमके चम चम,
चीखे चौकन्ना चोर,
चिति चाटे चीनी,
चकोरी चीनी खोर।


7. जो हसे गा वो फसेगा
जो फसे गा वो हसेगा।


8. एक ऊँचा ऊँट है,
पुँछ ऊँची ऊँट की,
पुँछ से भी ऊँची क्या
पीठ ऊँची ऊँट की।


9. कुछ ऊँट ऊँचा कुछ पीठ ऊँची कुछ ऊँची ऊँट की पीठ।


10. मदन मोहन मालवीय मदा्स मे मछली मारते मारते मरे।


11. पीतल के पतीले मे पका पपीता पीला पीला।


12. चाचा के चौरे चबूतरे पर,
चील ने चूहे को चोंच से चबा डाला।


13. लाली बोली लल्लू से, लल्लन लाया था लालू की शादी पे, लाल लाल लिफाफे में लड्डू।


14. समझ समझ के समझ को समझो,
समझ समझना भी एक समझ है,
समझ समझ कॆ जो ना समझे,
मेरी समझ मे वो ना समझ है।


15. नंदु के नाना ने नंदु की नानी को नंद नगर मे नागिन दिखाई।


16. मर हम भी गए मरहम के लिए, मरहम न मिला. हम दम से गए, हमदम के लिए, हमदम न मिला।


17. डाली डाली पे नज़र डाली, किसीने अच्छी डाली, किसीने बुरी डाली, जिस डाली पे मैंने नज़र डाली वही डाली किसीने तोड़ डाली।


18. लपक बाबुलिया लपक, अब ना लपकवे तो लपकवे कब।


19. तुला राम ताला तोल के तेल में तुल गया,
तुला हुआ तोला तले हुए तेल में तल गया।


20. फालसे का फासला।


21. दुबे दुबई मे डूब गए।


22. लाला गोपे गोपाल गपुँग़म दास।


23. नंदु के नाना ने नंदु की नानी को नंद नगर मे नागिन दिखाई।


24. आचार का कचरा ,कचरे के डिब्बे मेँ. कचरे के डिब्बे मेँ आचार का कचरा।


25. ले नियम दे नियम दे नियम ले नियम।


26. चार चोर चार छाते में चार अचार चाटे,
चाट-चाट कर चार छाता चोर चुराकर भागे।


27. चांदनी रात में चार चुड़ैल चुर्की पकड़ कर चुटुर चुटुर चना चबाये।


28. डबल बबल गम बबल डबल।


29. नीली रेल लाल रेल नीली रेल लाल रेल।


30. जो जो को खोजो खोजो जोजो को,
जो जोजो को ना खोजो तो खो जाए जोजो।


31. कच्चा कचरा पक्का कचरा।


Similar Posts: Tongue Twisters For Kids , Tongue Twisters In English

Similar Posts:

  1. Rude/Dirty Tongue Twisters
  2. Tongue Twisters In English
  3. Tongue Twister Poems In English
  4. Tongue Twisters For Kids

Popular Posts

  • सब्जियों के नाम – Complete List of Vegetables in Hindi & English with Images 319k views

  • Flower Names in Hindi and English फूलों के नाम List of Flowers 304.2k views

  • All Fruits Name in Hindi and English फलों के नाम List of Fruits with details 258.1k views

  • अलंकार की परिभाषा, भेद और उदाहरण-Alankar In Hindi 255k views

  • Human Body Parts Names in English and Hindi – List of Body Parts मानव शरीर के अंगों के नाम 248.6k views

  • समास की परिभाषा भेद, उदाहरण-Samas In Hindi 199.4k views

  • Name of 12 months of the year in Hindi and English – Hindu Months in hindi 163.6k views

  • Animals Name in Hindi and English जानवरों के नाम List of Animals 163.3k views

  • Birds Name in Hindi and English पक्षियों के नाम List of Birds 158.2k views

  • Sanghya-संज्ञा की परिभाषा भेद, उदाहरण-Noun In Hindi-Sangya In Hindi 143.2k views

More Related Content

  • Tongue Twister Poems In English
  • Tongue Twisters In English
  • Rude/Dirty Tongue Twisters
  • 30+ टंग ट्विस्टर-Tongue Twisters In Hindi
  • Tongue Twisters For Kids

Copyright © 2026 · Hindimeaning.com · Contact · Privacy · Disclaimer