• Home
  • IPO GMP
  • K.G. Classes
  • Hindi Vyakaran
  • हिंदी निबंध
  • Yoga
    • Yoga In Hindi
    • Yoga In English
    • Mantra
    • Chalisa
  • Vocabulary
    • Daily Use Vocabulary
    • Daily Use English Words
    • Vocabulary Words
  • More
    • Blogging
    • Technical Knowledge In Hindi
    • Tongue Twisters
    • Tenses in Hindi and English
    • Hindu Baby Names
      • Hindu Baby Boy Names
      • Hindu Baby Girl Names
    • ADVERTISE HERE
    • Contact Us
    • Learn Spanish

hindimeaning.com

एवोकाडो के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Avocado In Hindi

एवोकाडो (Avocado In Hindi) :

इस फल की उपज भारत में नहीं होती क्योंकि इसके लिए जो अनुकूल जलवायु चाहिए जो भारत में नहीं है इस वजह से भारत में बहुत कम लोग एवोकाडो फल के बारे में जानते हैं। यह फल अमेरिका में पाया जाता है। यह एक जंगलिय प्रकृति का फल है जो अमेरिका के मेक्सिको क्षेत्र में पाया जाता है। आपको एवोकाडो मेक्सिको के जंगलों में हर जगह पर देखने को मिल जाता है क्योंकि वहां का वातावरण भूमध्यसागरीय वातावरण होने की वजह से वह क्षेत्र एवोकाडो की उपज के लिए बेहतरीन है।

एवोकाडो लगभग पूर्ण रूप से नाशपाती की तरह दिखाई देता है। यह फल जितना बड़ा होता है उसी तरह गुठली भी बड़ी होती है। यह अपने हल्के भूरे रंग की वजह से भी प्रसिद्ध है। Persea Americana प्रजाति में पाए जाने वाले इस फल का पेड़ बहुत ही बड़ा होता है। इसका पेड़ लगभग 65 फुट तक लंबा होता है।

एवोकाडो के औषधीय गुण (Medicinal properties of avocado In Hindi) :

एवोकाडो एक ऐसा फल है जो मानव शरीर की हर आवश्यकता जैसे आयोडीन, प्रोटीन, खनिज तत्व आदि की पूर्ति करता है। एक एवोकाडो फल खाने से भी यह हमारे शरीर में नाश्ते का काम करता है जिससे भूख भी मिट जाती है और हमारे शरीर की कार्यक्षमता को भी बढ़ाता है। जंगलिय प्रकृति का होने का बाद भी विश्व में इसकी अत्यधिक मांग होने की वजह से इसके अनुकूल वातावरण वाले क्षेत्र में इसकी खेती होती है। एवोकाडो एक फल है लेकिन इसका उपयोग कई प्रकार की औषधियों को बनाने में भी किया जाता है।

एवोकाडो में पोषक तत्व (Nutrients in Avocado In Hindi) :

एवोकाडो में आयोडीन, प्रोटीन, खनिज तत्व, फैटी एसिड, कैल्शियम, लोहा, मैग्नीशियम, पोटेशियम, तांबा, मैंगनीज, फास्फोरस, जस्ता, विटामिन सी, विटामिन बी-6, विटामिन बी-12, विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन के, विटामिन ई, थाइमिन, रिबोफ्लैविना, नियासिन पाए जाते हैं।

Amounts per 1 cup, cubes (150g)

खजूर में बहुत से पोषक तत्व जैसे – कार्बोहाइड्रेट (12.8 ग्राम) , प्रोटीन (3.0 ग्राम) , फैट (22.0 ग्राम) , कोलेस्ट्रोल (0 ग्राम) , फाइबर (10.1 ग्राम) , विटामिन ए (219 IU) , विटामिन के (31.5 mcg) , सोडियम (10.5 मिलीग्राम) , पोटेशियम (727 मिलीग्राम) , कैल्शियम (18.0 ग्राम) , मैग्नीशियम (43.5 मिलीग्राम) और आयरन (0.8 मिलीग्राम) होते हैं।

Avocado Nutrition

एवोकाडो के फायदे (Benefits of Avocado In Hindi) :

1. वजन कम करने में फायदेमंद एवोकाडो (Beneficial Avocado in Weight Loss) :

जो लोग खाने के साथ एवोकाडो भी खाते हैं उन लोगों को 5 से 6 घंटे तक भूख नहीं लगती। इस तरह यह एवोकाडो खाने से वजन कम हो जाता है इसलिए जो लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और उसे क करने की कोशिश कर रहे हैं तो वो अपने भोजन में एवोकाडो को अवश्य शामिल करें।

2. बालों में फायदेमंद एवोकाडो (Beneficial Avocado in Hair) :

एवोकाडो के सेवन से सिर के बालों का गिरना कम हो जाता है और साथ-ही-साथ यह बालों को काला रखता है और बालों में नई चमक आ जाती है।

3. वसा के लिए फायदेमंद एवोकाडो (Beneficial Avocado for Fat) :

एवोकाडो वसा का अच्छा स्त्रोत है लेकिन इससे प्राप्त उर्जा का ज्यादा हिस्सा हमें फैट के रूप में मिलता है। एवोकाडो में जो फैट पाई जाती है वो फैट oleic acid होती हैं और इस तरह की वसा का हमारे शरीर पर किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता।

4. आँखों के लिए फायदेमंद एवोकाडो (Beneficial Avocado for Eyes) :

एवोकाडो आँखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे खाने से आँखों की ज्योति कमजोर नहीं होती है। यह आँखों की पूरी तरह से सुरक्षा करता है। Zeaxanthin और Lutein ऐसे पोषक तत्व है जो हमारी आँखों के लिए बहुत जरुरी है। ये पोषक तत्व एवोकाडो में भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

5. कब्ज में फायदेमंद एवोकाडो (Beneficial Avocado in Constipation) :

कब्ज में एवोकाडो का सेवन बहुत अच्छा होता है। यह पेट को साफ करके कब्ज को मिटा देता है। एवोकाडो में ज्यादा मात्रा में फाइबर पाया जाता है जिससे पेट साफ होता है जिससे कब्ज की समस्या दूर हो जाती है और तंत्रिका तंत्र भी मजबूत होता है।

6. हाई बीपी में फायदेमंद एवोकाडो (Beneficial Avocado in High BP) :

एवोकाडो हाई बीपी में फायदेमंद होता है। एवोकाडो बीपी को सामान्य रखने में सहायता करता है। एवोकाडो में केले से भी ज्यादा पोटेशियम होता है। हमें एक दिन में जितने पोटेशियम की आवश्यकता होती है उसका 14% पोटेशियम एक एवोकाडो में पाया जाता है। पोटेशियम की अधिकता की वजह से जो लोग रोजाना एवोकाडो खाते हैं वो कभी हाई बीपी से ग्रसित नहीं होते और वे दिल की बीमारियों से बचे रहते हैं।

7. शुगर में फायदेमंद एवोकाडो (Beneficial Avocado in diabetes) :

एवोकाडो में ऐसे तत्व होते हैं जो शुगर को कंट्रोल में ले लेता है। अतः इसके सेवन से व्यक्ति का शुगर कंट्रोल में रहता है। शुगर के मरीजों के लिए यह जंगली फल बहुत ही फायदेमंद है क्योंकि एवोकाडो में में फाइबर ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। फाइबर हमारे शरीर में अनेक बीमारियों के खतरे को कम करने के साथ-साथ हमारे शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है।

8. त्वचा के लिए फायदेमंद एवोकाडो (Beneficial Avocado for Skin) :

अपनी त्वचा की सुन्दरता बढ़ाने के लिए आप एवोकाडो को फेस पैक के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एवोकाडो में दही और शहद मिलाकर चेहरे पर लगाने से फेस की झुर्रियां गायब हो जाती हैं और फेस पर नया निखार आता है। यह शरीर की त्वचा में एक नई चमक भर देता है। इसका लेप बनाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे से दाह धब्बे हट जाएंगे और चेहरा चमकने लगेगा।

एवोकाडो अनेक गुणों से भरपूर फल है। एवोकाडो में अनेक प्रकार के फैटी एसिड पाए जाते हैं जो मानव शरीर की त्वचा के लिए जरुरी होते हैं। अगर आपकी त्वचा रुखी और बेजान हो गई है तो अपनी त्वचा पर एवोकाडो के तेल की मालिश करे या रोजाना इसका सेवन करे। एवोकाडो में विटामिन ए और विटामिन ई पाई जाती हैं जो रुखी और बेजान त्वचा में जान डालने का काम करता है। हमारी त्वचा एवोकाडो के तेल को जल्दी सोख लेती है।

9. गुर्दे के लिए फायदेमंद एवोकाडो (Beneficial Avocado for Kidneys) :

क्रोनिक या बार-बार किडनी विकारों से पीड़ित लोगों में खनिजों और द्रवों के संतुलन को बनाए रखने में आहार बहुत आवश्यक होता है। पोटेशियम एक खनिज है जो सामान्य ह्रदय गति को बनाए रखने में सहायता करता है। एवोकाडो पोटेशियम का एक अच्छा स्त्रोत होता है और आपके आहार में शामिल होने से अन्य लाभ भी मिल सकते हैं।

यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि पोटेशियम का स्तर बहुत अधिक नहीं है क्योंकि ह्रदय के लिए हानिकारक भी हो सकता है। पोटेशियम कोशिकाओं और अंगों के लिए रासायनिक चैनलों के माध्यम से द्रव संतुलन बनाए रखने का एक महत्वपूर्ण पहलू है। तरल पदार्थ का यह संतुलन भी गुर्दे के कामकाज के लिए आवश्यक है जो शरीर के माध्यम से तरल पदार्थ और विषाक्त पदार्थों की गति को संभालता है।

10. हड्डियों के लिए फायदेमंद एवोकाडो (Beneficial Avocado for Bones) :

एवोकाडो में कैरोटीनॉइड होते हैं जैसे जेक्सेंथिन और ल्यूटिन जो ऑस्टियोआर्थराइटिस के जोखिम को कम करने में मदद करता है। एवोकाडो और सोया जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन ऑस्टियोआर्थराइटिस के ज्खिम को कम करने में मदद करता है। इसके अतिरिक्त एवोकाडो माँ बहुत ही महत्वपूर्ण खनिज पाए जाते हैं जिनमे जस्ता, फोरफोरस, तांबा, कैल्शियम और सेलेनियम शामिल हैं।

एवोकाडो के कुछ प्रभावशाली फायदे (Some Effective Benefits Of Avocado In Hindi) :

1. गले के रोगों में फायदेमंद : इसका सेवन करने से गला साफ रहता है। एवोकाडो गले के रोगों को भी दूर कर देता है।

2. पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद : एवोकाडो पेट के पाचनक्रिया को स्वस्थ बनाए रखता है। यह पाचनक्रिया की कार्यक्षमता में भी वृद्धि क्रय है जिससे खाना जल्दी पच जाता है।

3. कैंसर में फायदेमंद : एवोकाडो का प्रयोग कैंसर की दवाई में किया जाता है। इसके सरल परीक्षण से कैंसर की दवाईयां बनाई जाती हैं। प्रोटेस्ट कैंसर के इलाज में इस फल का इस्तेमाल किया जाता है और यह बात एक शोध के अनुसार साबित हो चुकी है।

4. जोड़ों के दर्द में फायदेमंद : एवोकाडो जोड़ों के दर्द में जडीबुटी का काम करते हैं। इसके सेवन से जोड़ों का दर्द धीरे-धीरे कम हो जाता है।

5. रक्त शुद्धि में फायदेमंद : यह खून को साफ करता है जिसके परिणामस्वरूप हमारा शरीर रोगों से मुक्त होता है।

6. डेंगू मलेरिया में फायदेमंद : डेंगू और मलेरिया जैसी बिमारियों में में एवोकेडा के सेवन से शरीर में रोगप्रतिरोधक क्षमता बढती है और ऐसी बीमारियों से मुक्ति मिलती है।

7. मौखिक स्वास्थ्य में फायदेमंद : एवोकाडो खाने से आप खराब साँस को रोक सकते हैं जो मुख्य रूप से अपच या परेशान पेट की वजह से होता है। पाचन स्वास्थ्य में सुधार के द्वारा मुंह से दुर्गंध का सफाया किया जा सकता है और एवोकाडो ,में पाए जाने वाले जीवाणुरोधी और एंटीऑक्सीडेंट फ्लॉवोनोइड्स आपके मुंह में बैक्टीरिया को भी मार देते हैं जिससे खराब साँस हो सकती है और की और एवोकाडो मौखिक कैंसर से भी बचाव कर सकता है।

8. लीवर के लिए फायदेमंद : एवोकाडो यकृत क्षति को कम करने में बहुत अच्छा होता है। इसमें कुछ कार्बनिक यौगिक होते हैं जो यकृत स्वास्थ्य सुधारने में मदद करते हैं। लीवर की क्षति आमतौर पर हेपेटाइटिस सी की वजह से होता है।

9. ह्रदय रोगों के लिए फायदेमंद : एवोकाडो में बीटा-सिटेस्टेरोल स्वस्थ कोलेस्ट्रोल का स्तर बनाए रखने में सहायता करता है। इसमें मौजूद पोटेशियम का महत्वपूर्ण स्तर भी हाई बीपी के विरुद्ध आपकी सहायता करता है। पोटेशियम एक वसोडिलटर है जो रक्त वाहिकाओं और धमनियों के तनाव को कम करता है जिससे थक्के, दिल के दौरे और स्ट्रोक की संभावना कम हो जाती है।

10. गर्भावस्था के समय सुबह की बीमारी में फायदेमंद : गर्भावस्था के दौरान सुबह की बीमारी बहुत आम होती है। एवोकाडो गर्भावस्था के दौरान मतली और क्वैसिज पर काबू पाने में मदद करता है क्योंकि इसमें विटामिन बी 6 होता है जो आमतौर पर मतली और उल्टी को कम करने से जुदा होता है।

11. एंटी एजिंग के रूप में फायदेमंद : इसका सेवन करने से उम्र बढने के लक्षणों के साथ जुदा हुआ है। इसमें उपस्थित यौगिक एक्सथौफिल में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं।

12. रक्त ग्लूकोज स्तर के लिए फायदेमंद : फल के अतिरिक्त एवोकाडो के पत्ते के अर्क भी स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं। पत्ती का अर्क रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद करता है। एवोकाडो में अधिकांश कार्बोहाइड्रेट 7 कार्बन शर्करा से बना होता है, चीनी की अपेक्षाकृत दुलभ रूप है जो वास्तव में एंजाइम हेक्सोकाइनेस को रोकता है। इससे एवोकाडो को नियंत्रित किया जाता है जिस तरह ग्लूकोज को श्रित से चयापचय किया जाता है इस तरह मधुमेह रोगियों के समग्र स्वास्थ्य की सुरक्षा की जा रही है।

13. गठिया में फायदेमंद : गठिया पूरी दुनिया के लाखों लोगों को प्रभावित करता है। एवोकाडो को गठिया के लक्षणों को कम करने के लिए पाया गया है इसलिए गठिया से पीड़ित लोगों को इसका सेवन करना चाहिए। इसके अतिरिक्त इसमें फाइटोकेमिकल्स, फ्लेवोनोइड, कैरोटीनोइड, फिटोस्टरोल, फैटी अल्कोहोल पाए जाते हैं। यह ऊतक, जोड़ों और मांसपेशियों की सुजन को कम करने के लिए सबसे अच्छे भोजन में से एक है।

एवोकाडो के नुकसान (Side Effects Of Avocado In Hindi) :

1. अधिक सेवन नुकसानदायक : एवोकाडो के अधिक सेवन से शरीर में एलर्जी, खुजली और शरीर लाल हो जाता है और इसके ज्यादा सेवन से लीवर भी खराब हो जाता है।

2. कमजोर लीवर वालों के लिए नुकसानदायक : कमजर लीवर का व्यक्ति अगर इसका सेवन करे तो उसका लीवर अधिक ग्रसित हो सकता है।

3. एलर्जी से स्वास्थ्य बिगड़ना : एवोकाडो के सेवन से कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है एलर्जी के लक्ष्ण होते हैं जैसे एक्जीमा, खुजली, लालिमा आदि।

4. लेटेक्स के लिए नुकसानदायक : जो लोग लेटेक्स के प्रति संवेदनशील होते हैं उनको एवोकाडो के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि इससे शरीर में सीरम आईजीई एंटीबॉडी का स्तर बढ़ जाता है जिससे एलर्जी की प्रतिक्रिया हो सकती है।

5. एवोकाडो सेवन नुकसानदायक : एवोकाडो का सेवन आपके कोलेस्ट्रोल का स्तर कम कर देता है। अगर आप इसे बड़ी मात्रा में लेते हैं तो यह आपके शरीर को नुकसान पहुंचाएगा क्योंकि यह बीटा में परिपूर्ण होता है।

Related posts:

  1. आम के फायदे, गुण और नुकसान-Mango Benefits & Side Effects In Hindi
  2. अंजीर के फायदे, गुण और नुकसान-Figs Benefits & Side Effects In Hindi
  3. पपीता के फायदे, गुण और नुकसान-Papaya Ke Fayde In Hindi
  4. खुबानी के फायदे, औषधीय गुण और नुकसान-Apricots (Khubani) Benefits & Side Effects In Hindi
  5. जायफल के फायदे, औषधीय गुण और नुकसान-Jaiphal (Nutmeg In Hindi)
  6. खजूर के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Dates Benefits & Sides Effects In Hindi
  7. खरबूजा के फायदे पोषक तत्व और नुकसान-Muskmelon In Hindi
  8. संतरा खाने के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Orange Ke Fayde
  9. कृष्णा फल खाने के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Passion Fruit In Hindi
  10. बेर के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Jujube In Hindi
  11. आडू (Aadoo) के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Peach In Hindi
  12. अंगूर के फायदे, गुण और नुकसान-Grapes Health Benefits & Side Effects In Hindi
  13. केले के फायदे, गुण और नुकसान-Banana Benefits & Side Effects In Hindi
  14. जामुन के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Jamun Benefits In Hindi
  15. लीची खाने के फायदे नुकसान और औषधीय गुण-Litchi(Lychee) In Hindi
  16. शहतूत के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Mulberry In Hindi
  17. चीकू (Chiku) के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Sapota In Hindi
  18. चेरी के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Cherry In Hindi
  19. आलूबुखारा (Alubukhara) के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Plum In Hindi
  20. नाशपाती (Nashpati) के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Pear in hindi

Popular Posts

  • List of 3 forms of Verbs in English and Hindi – English Verb Forms
  • Hindi numbers 1 To 100 – Counting In Hindi – Hindi Ginti
  • ज़िन्दगी के मायने समझाते 300+ अनमोल विचार-Life Quotes In Hindi
  • Essay On Diwali In Hindi (100, 200, 300, 500, 700, 1000 Words)
  • Flower Names in Hindi and English फूलों के नाम List of Flowers
  • परिश्रम का महत्व पर निबंध-Importance Of Hard Work Essay In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  • Hindi Numbers 1 to 50
  • Human Body Parts Names in English and Hindi – List of Body Parts मानव शरीर के अंगों के नाम
  • Vegetables Name In Hindi and English सब्जियों के नाम List of Vegetables a-z with details

More Related Content

  • आम के फायदे, गुण और नुकसान-Mango Benefits & Side Effects In Hindi
  • अंगूर के फायदे, गुण और नुकसान-Grapes Health Benefits & Side Effects In Hindi
  • अंजीर के फायदे, गुण और नुकसान-Figs Benefits & Side Effects In Hindi
  • अनार के फायदे, गुण और नुकसान-Pomegranate Benefits & Side Effects In Hindi
  • केले के फायदे, गुण और नुकसान-Banana Benefits & Side Effects In Hindi
  • अमरुद के फायदे और नुकसान-Guava Benefits & Side Effects In Hindi
  • अनानास के फायदे, औषधीय गुण और नुकसान-Pineapple Fruit Benefits In Hindi
  • सेब के फायदे और नुकसान-Apple Benefits & Side Effects In Hindi
  • पपीता के फायदे, गुण और नुकसान-Papaya Ke Fayde In Hindi
  • खुबानी के फायदे, औषधीय गुण और नुकसान-Apricots (Khubani) Benefits & Side Effects In Hindi
  • जायफल के फायदे, औषधीय गुण और नुकसान-Jaiphal (Nutmeg In Hindi)
  • नारियल के फायदे, औषधीय गुण और नारियल की चटनी-Coconut Ke Fayde
  • सीताफल (शरीफा) के फायदे गुण और नुकसान-Sharifa ke fayde aur nuksan in Hindi
  • खजूर के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Dates Benefits & Sides Effects In Hindi
  • लीची खाने के फायदे नुकसान और औषधीय गुण-Litchi(Lychee) In Hindi
  • शहतूत के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Mulberry In Hindi
  • तरबूज के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Watermelon Ke Fayde
  • खरबूजा के फायदे पोषक तत्व और नुकसान-Muskmelon In Hindi
  • एवोकाडो के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Avocado In Hindi
  • कैथा फल के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Kaitha Fruit
  • संतरा खाने के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Orange Ke Fayde
  • कृष्णा फल खाने के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Passion Fruit In Hindi
  • कमरख खाने के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Star Fruit In Hindi
  • ब्लूबेरी (नीलबदरी) के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Blueberry In Hindi
  • रसभरी के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Raspberries In Hindi
  • बेर के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Jujube In Hindi
  • करौंदा (क्रैनबेरी) के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Cranberry In Hindi
  • चीकू (Chiku) के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Sapota In Hindi
  • चकोतरा के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Grapefruit In Hindi
  • चेरी के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Cherry In Hindi
  • 1
  • 2
  • >>

Copyright © 2025 · Hindimeaning.com · Contact · Privacy · Disclaimer