• Home
  • IPO GMP
  • K.G. Classes
  • Hindi Vyakaran
  • हिंदी निबंध
  • Yoga
    • Yoga In Hindi
    • Yoga In English
    • Mantra
    • Chalisa
  • Vocabulary
    • Daily Use Vocabulary
    • Daily Use English Words
    • Vocabulary Words
  • More
    • Blogging
    • Technical Knowledge In Hindi
    • Tongue Twisters
    • Tenses in Hindi and English
    • Hindu Baby Names
      • Hindu Baby Boy Names
      • Hindu Baby Girl Names
    • ADVERTISE HERE
    • Contact Us
    • Learn Spanish

hindimeaning.com

जामुन के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Jamun Benefits In Hindi

जामुन (Blackberry In Hindi) :

जामुन को बहुत से नामों से जाना जाता है जैसे – राजमन, काला जामुन, ब्लैकबेरी और जमाली आदि। जामुन एक मौसमी फल होता है।जामुन अम्लीय और कसैली प्रकृति का फल होता है और स्वाद में भी मीठा होता है। जामुन एक आयुर्वेदिक हर्ब होता है। जामुन को खाने से बहुत से रोग खत्म हो जाते हैं। जामुन को आयुर्वेद में भी खाने की सलाह दी जाती है। जामुन खाने में स्वादिष्ट होती है और इसमें बहुत से औषधीय गुण भी होते हैं। जामुन अम्लीय होती है इसी वजह से इसे नमक के साथ खाया जाता है। जामुन का प्रभाव ठंडा होता है। जामुन की कई देशी और विदेशी किस्मे पायी जाती हैं।

जामुन के औषधीय गुण (Medicinal Properties Of Jamun) :

इसमें ग्लूकोज और फ्रक्टोज दो मुख्य स्रोत होते हैं। फल में खनिजों की संख्या अधिक होती है। अन्य फलों की तुलना में यह कम कैलोरी प्रदान करता है। एक मध्यम आकार का जामुन 3-4 कैलोरी देता है। इस फल के बीज में काबरेहाइड्रेट, प्रोटीन और कैल्शियम की अधिकता होती है। यह लोह का बड़ा स्रोत है। प्रति 100 ग्राम में एक से दो मिग्रा आयरन होता है। इसमें विटामिन बी, कैरोटिन, मैग्नीशियम और फाइबर होते हैं। – Blackberry Nutrition

जामुन के फायदे (Jamun Benefits In Hindi) :

1. पाचन क्रिया में फायदेमंद जामुन (Beneficial Blackberry In Digestion In Hindi) :

जिन लोगों को पेट की समस्या होती है उन लोगों के लिए जमुन बहुत फायदेमंद होता है। जामुन खाने से पाचन क्रिया ठीक होती है और पाचन शक्ति बढ़ जाती है। जामुन लिवर के लिए भी लाभदायक होती है। आप 100 ग्राम जामुन का सेवन करेंगे तो आपके पेट की समस्या दूर हो जाती है। अगर आपके पेट में ऐंठन , मरोड़ होती है तो जामुन की छाल का रस पीने से फायदा होता है। जामुन की चल को घिसकर पानी के साथ खाने से अपच और पेट खराब होने की समस्या दूर होती है।

2. स्मरण शक्ति में फायदेमंद (Beneficial Blackberry In Remembrance In hindi) :

जब दिमाग की कोशिकाओं की क्षमता कम हो जाती है तो स्मरण शक्ति भी घट जाती है। जामुन को खाने से स्मरण शक्ति बढती है क्योंकि इसमें एंटी ऑक्सीडेन्ट्स विशेष रूप से फ्लेबोनायड्स पाया जाता है।

3. ह्रदय के लिए फायदेमंद जामुन (Beneficial Blackberry For Heart In Hindi) :

खाने-पीने की लापरवाही और भोजन में कोलेस्ट्रोल की ज्यादा मात्र दिल के लिए बहुत हानिकारक होती है।जामुन में बहुत से पोषक तत्व होते हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और यह हीट स्ट्रोक से भी बचाता है। इससे हार्ट हेल्दी रहता है।

4. मधुमेह में फायदेमंद (Beneficial Blackberry In Diabetes In Hindi) :

जिन लोगों को मधुमेह होता है उनके लिए जामुन की गुठली बहुत लाभदायक होती है। जामुन एक ऐसा फल होता है जिसे आप मधुमेह में बिना किसी परेशानी के खा सकते हैं। आप जामुन की गुठलियों को सुखाकर पिस लें और हर रोज इसका सेवन करें। ऐसा करने से मधुमेह में बहुत फायदा होता है। आप 150 ग्राम जामुन रोज खाकर भी मधुमेह से मुक्त हो सकते हैं। जामुन को रोज खाने से खून में ग्लूकोज की मात्रा ठीक रहती है। मधुमेह के लिए होम्योपैथी में भी जामुन का रस बताया जाता है। आप जामुन की 25 ग्राम गुठलियों को 2 ग्राम अफीम के साथ किसी खरल में घोटकर छोटी-छोटी गोलियां बना ले। एक-एक गोली रोज सुबह-शाम खाने से मधुमेह ठीक हो जाता है। जामुन की गुठलियाँ और करेले का चूर्ण खाने से भी मधुमेह ठीक हो जाता है। जामुन ब्लड शुगर को नियंत्रित करती है।

5. चेहरे के दाग-धब्बों के लिए जामुन ( Blackberry For Facial Scars In Hindi) :

अगर जलने से आपके शरीर पर निशान बन गये हैं तो जामुन के पत्ते आपके लिए बहुत ही लाभदायक हैं। जामुन के पत्तों का लेप बनाकर दाग पर लगाने से दाग ठीक हो जाते हैं।

6. दांत और मसूड़ों में फायदेमंद जामुन (Beneficial Blackberry in tooth and gums In Hindi) :

दांतों और मसूड़ों से जुडी समस्या में जामुन बहुत फायदेमंद होती है। आप जामुन के बीजों को पीस लें और इसके पाउडर से मंजन करें। ऐसा करने से आपके दांत और मसूड़े स्वस्थ हो जायेंगे। जामुन की छाल को पीसकर मंजन करने से दांत और मसूड़ों के रोग ठीक होते हैं। जामुन के कोमल पत्तों को उबालकर कुल्ला करने और सूखे पत्तों की भस्म से मंजन करने से मसूड़ों की सुजन और रक्त निकलना बंद हो जाता है।

अगर आपको पायरिया है तो जामुन की गुठलियों को नमक के साथ पीसकर दाँतों पर घिसने से पायरिया की शिकायत दूर हो जाएगी। अगर आपके मसूड़े कमजोर हैं तो जामुन के पत्तों की राख से मंजन करने से लाभ होता है। अगर आपके मसूड़ों से खून निकलता है तो जामुन के कोमल पत्तों को पनु में उबालकर कुल्ला करने से बहुत फायदा होता है।

7. त्वचा में फायदेमंद जामुन (Beneficial Blackberry In The Skin In Hindi) :

जामुन त्वचा के रंग को निखारने में मदद करता है। जिन लोगों को सफेद दाग होते हैं उनके लिए जामुन बहुत ही लाभदायक होता है। जामुन का लेप बनाकर लगाने से दाग हल्के हो जायेंगे और बाद में हट जायेंगे। जामुन का गुदा , आंवले का जूस और गुलाब जल को एक साथ मिलाकर लगाने से दाग-धब्बे दूर होते हैं और चेहरा साफ होता है।

8. लीवर में फायदेमंद जामुन (Beneficial Blackberry In Liver In Hindi) :

अगर आको लीवर की समस्या है तो जामुन के रस का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद है। प्रतिदिन सुबह-शाम जामुन के रस का सेवन करने से लीवर की हर समस्या दूर हो जाती है।

9. अतिसार में फायदेमंद जामुन (Beneficial Blackberry In Diarrhea In Hindi) :

जिन महिलाओं को अतिसार की समस्या होती है उनके लिए जामुन की छाल बहुत फायदा करती है। जामुन से गर्भवती महिलाओं के लिए अतिसार में बहुत फायदा होता है। जमुन की छाल को पानी में तब तक उबालें जब तक पानी एक चौथाई न हो जाये। इसे छानकर 2 बार धनिया और जीरे के चूर्ण के साथ खाने से बहुत फायदा होता है।

10. पथरी में फायदेमंद जामुन (Beneficial Blackberry In Stone In Hindi) :

जिन लोगों को पथरी की समस्या होती है उनके लिए जामुन की गुठली बहुत लाभदायक होती है। आप जामुन की गुठलियों को पीसकर पानी या दही के साथ खाने से पथरी में बहुत फायदा होता है।

जामुन के कुछ प्रभावशाली फायदे (Some Effective Benefits Of Blackberry In Hindi) :

1. पेचिश रोग में फायदेमंद : पेचिश में जामुन बहुत लाभदायक होती है। जामुन और आम की गुठलियों के अंदर के भाग को पीसकर चूर्ण बना लें। 5 ग्राम चूर्ण को तक्र मठे के साथ दिन में तीन बार उबालकर ठंडे जल के साथ सेवन करने से पेचिश रोग ठीक हो जाता है।

2. शीघ्रपतन और वीर्य में फायदेमंद : जामुन की गुठलियाँ शीघ्रपतन और वीर्य में बहुत लाभदायक होता है।  जामुन की गुठलियों का चूर्ण 5 ग्राम हल्के दूध के साथ रोज सेवन करने से शीघ्रपतन में लाभ होता है और वीर्य अधिक गाढ़ा हो जाता है।

3. दस्त में फायदेमंद : अगर आपको दस्त की समस्या है तो जामुन आपके लिए बहुत फायदेमंद होती है। आप जामुन को सेंधा नमक मिलाकर खाएं तो दस्त में बहुत फायदा होता है। अगर आपको खूनी दस्त आते हैं तो जामुन की गुठलियों आपके लिए बहुत फायदेमंद होती हैं।

4. प्रदर में फायदेमंद : जामुन प्रदर रोग के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। जामुन की पेड़ की छाल को उबालकर शहद के साथ सुबह-शाम खाने से प्रदर में लाभ होता है।

5. अफीम के नशे में फायदेमंद : अगर आपको अफीम का नशा उतरना है तो एक तोले जामुन के पत्तों को पीसकर पानी में मिलाकर पीने से अफीम का नशा उतर जाता है।

6. बच्चों के दस्त में फायदेमंद : अगर छोटे बच्चों को अतिसार हो गया है तो जामुन की छाल बहुत लाभदायक होती है। जामुन की छाल को उतरकर उसका रस बकरी के दूध के साथ मिलाकर पिलाने से बच्चों का अतिसार ठीक हो जाता है।

7. कान दर्द में फायदेमंद : अगर आपको कान में दर्द होता है तो जामुन की गुठलियाँ आपके लिए बहुत फायदेमंद हैं। आप जामुन की गुठलियों की गिरी के तेल को बूंद-बूंद सुबह-शाम कान में डालने से कान का दर्द ठीक हो जाता है और साथ ही साथ कर्णस्त्राव और कर्णषुल की विकृति नष्ट हो जाती है।

8. कैंसर में फायदेमंद : जामुन कैंसर रोगियों के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी होने के बाद जामुन खाने से बहुत फायदा होता है।

9. बच्चों के लिए फायदेमंद : अगर आपके बच्चों को बिस्तर पर मूत्र निकलने की बीमारी है तो जामुन की गुठली आपके लिए बहुत लाभदायक है। आप जामुन की गुठली के चूर्ण को तीन ग्राम जल के साथ खाने से इस बीमारी में बहुत लाभ होता है।

10. मुंह की दुर्गंध में फायदेमंद : अगर आपके मुंह से बदबू आती है तो जामुन आपके लिए बहुत फायदेमंद है। जामुन के पत्तों को चबाकर उनके रस को चूसने से मुंह की बदबू दूर हो जाती है।

11. छालों में फायदेमंद : अगर आपको मुंह में छाले हैं तो जामुन के रस का सेवन करने से मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं। अगर आपको पेट के छाले हैं तो जामुन आपके लिए बहुत ही लाभदायक होता है। जामुन की पत्तियों को अच्छी तरह चबा कर खाने से पेट के छालों से छुटकारा मिलता है।

12. अर्श रोग में फायदेमंद : अगर आपको अर्श रोग है तो जामुन आपके लिए बहुत लाभदायक है। जामुन को सेंधा नमक के साथ मिलाकर खाने से अर्श रोग में होने वाला रक्तस्त्राव ठीक हो जाता है।

13. मुंहासों में फायदेमंद : अगर आपको मुंहासे हो गये हैं तो जामुन आपके लिए बहुत लाभदायक है। जामुन की गुठलियों को सुखाकर पीस लें। इसे गाय के दूध में मिलाकर रात को सोने से पहले लगायें और सुबह ठंडे पानी से धो लें इससे मुंहासे ठीक हो जायेंगे। आप जामुन की गुठलियों को पानी में डालकर पीसकर चेहरे पर लगा लें और आधे घंटे बाद चेहरे को धो लें। इससे मुंहासे ठीक हो जायेंगे।

14. आवाज में फायदेमंद : कई बार लोग बोलते हैं तो आवाज गले में फंस जाती है और बोलने में परेशानी होती है तो जामुन की गुठलियों के काढ़े से कुल्ला करने से आवज ठीक हो जाती है। जामुन आवाज को कोमल बनाता है।

15. कमजोरी में फायदेमंद : जिन लोगों को कमजोरी होती है उनके लिए जामुन बहुत फायदेमंद होती है। जामुन में विटामिन सी और आयरन होता है जो खून की कमी को दूर करता है जिससे कमजोरी खत्म हो जाती है। आप जामुन के चूर्ण के साथ मिश्री को 15-15 ग्राम लेकर सुबह और शाम दुश के साथ लेने से कमजोरी दूर हो जाती है।

जामुन के नुकसान (Side Effects Of Jamun In Hindi)

1. जामुन का अधिक सेवन हानिकारक होता है।

2. दूध पिलाने वाली औरतों को जामुन नहीं खानी चाहिए यह सेहत के लिए नुकसानदायक होती है।

3. अधिक मात्रा में जामुन खाने से खांसी होती है और यह फेफड़ों के लिए भी हानिकारक होती है।

4. जामुन को खाने के तुरंत बाद कभी भी दूध नहीं पीना चाहिए।

5. खाली पेट जामुन नहीं खाना चाहिए यह खतरनाक होता है।

6. जामुन को अधिक मात्रा में खाने से दर्द और बुखार भी हो सकता है और यह गले और साइन के लिए हानिकारक होता है।

7. जामुन से ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल होता है इसलिए सर्जरी के बाद जामुन खाने से बचना चाहिए।

Post Views: 226

Related posts:

  1. आम के फायदे, गुण और नुकसान-Mango Benefits & Side Effects In Hindi
  2. अंजीर के फायदे, गुण और नुकसान-Figs Benefits & Side Effects In Hindi
  3. पपीता के फायदे, गुण और नुकसान-Papaya Ke Fayde In Hindi
  4. खुबानी के फायदे, औषधीय गुण और नुकसान-Apricots (Khubani) Benefits & Side Effects In Hindi
  5. जायफल के फायदे, औषधीय गुण और नुकसान-Jaiphal (Nutmeg In Hindi)
  6. खजूर के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Dates Benefits & Sides Effects In Hindi
  7. खरबूजा के फायदे पोषक तत्व और नुकसान-Muskmelon In Hindi
  8. एवोकाडो के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Avocado In Hindi
  9. संतरा खाने के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Orange Ke Fayde
  10. बेर के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Jujube In Hindi
  11. चकोतरा के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Grapefruit In Hindi
  12. हनुमान फल के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Hanuman Phal-Soursop In Hindi
  13. केले के फायदे, गुण और नुकसान-Banana Benefits & Side Effects In Hindi
  14. नारियल के फायदे, औषधीय गुण और नारियल की चटनी-Coconut Ke Fayde
  15. लीची खाने के फायदे नुकसान और औषधीय गुण-Litchi(Lychee) In Hindi
  16. शहतूत के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Mulberry In Hindi
  17. चीकू (Chiku) के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Sapota In Hindi
  18. चेरी के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Cherry In Hindi
  19. आलूबुखारा (Alubukhara) के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Plum In Hindi
  20. नाशपाती (Nashpati) के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Pear in hindi

Popular Posts

  • List of 3 forms of Verbs in English and Hindi – English Verb Forms
  • Hindi numbers 1 To 100 – Counting In Hindi – Hindi Ginti
  • ज़िन्दगी के मायने समझाते 300+ अनमोल विचार-Life Quotes In Hindi
  • Essay On Diwali In Hindi (100, 200, 300, 500, 700, 1000 Words)
  • Flower Names in Hindi and English फूलों के नाम List of Flowers
  • परिश्रम का महत्व पर निबंध-Importance Of Hard Work Essay In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  • Hindi Numbers 1 to 50
  • Human Body Parts Names in English and Hindi – List of Body Parts मानव शरीर के अंगों के नाम
  • Vegetables Name In Hindi and English सब्जियों के नाम List of Vegetables a-z with details

More Related Content

  • आम के फायदे, गुण और नुकसान-Mango Benefits & Side Effects In Hindi
  • अंगूर के फायदे, गुण और नुकसान-Grapes Health Benefits & Side Effects In Hindi
  • अंजीर के फायदे, गुण और नुकसान-Figs Benefits & Side Effects In Hindi
  • अनार के फायदे, गुण और नुकसान-Pomegranate Benefits & Side Effects In Hindi
  • केले के फायदे, गुण और नुकसान-Banana Benefits & Side Effects In Hindi
  • अमरुद के फायदे और नुकसान-Guava Benefits & Side Effects In Hindi
  • अनानास के फायदे, औषधीय गुण और नुकसान-Pineapple Fruit Benefits In Hindi
  • सेब के फायदे और नुकसान-Apple Benefits & Side Effects In Hindi
  • पपीता के फायदे, गुण और नुकसान-Papaya Ke Fayde In Hindi
  • खुबानी के फायदे, औषधीय गुण और नुकसान-Apricots (Khubani) Benefits & Side Effects In Hindi
  • जायफल के फायदे, औषधीय गुण और नुकसान-Jaiphal (Nutmeg In Hindi)
  • नारियल के फायदे, औषधीय गुण और नारियल की चटनी-Coconut Ke Fayde
  • सीताफल (शरीफा) के फायदे गुण और नुकसान-Sharifa ke fayde aur nuksan in Hindi
  • खजूर के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Dates Benefits & Sides Effects In Hindi
  • लीची खाने के फायदे नुकसान और औषधीय गुण-Litchi(Lychee) In Hindi
  • शहतूत के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Mulberry In Hindi
  • तरबूज के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Watermelon Ke Fayde
  • खरबूजा के फायदे पोषक तत्व और नुकसान-Muskmelon In Hindi
  • एवोकाडो के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Avocado In Hindi
  • कैथा फल के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Kaitha Fruit
  • संतरा खाने के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Orange Ke Fayde
  • कृष्णा फल खाने के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Passion Fruit In Hindi
  • कमरख खाने के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Star Fruit In Hindi
  • ब्लूबेरी (नीलबदरी) के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Blueberry In Hindi
  • रसभरी के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Raspberries In Hindi
  • बेर के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Jujube In Hindi
  • करौंदा (क्रैनबेरी) के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Cranberry In Hindi
  • चीकू (Chiku) के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Sapota In Hindi
  • चकोतरा के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Grapefruit In Hindi
  • चेरी के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Cherry In Hindi
  • 1
  • 2
  • >>

Copyright © 2025 · Hindimeaning.com · Contact · Privacy · Disclaimer