• Home
  • K.G. Classes
  • Hindi Vyakaran
  • हिंदी निबंध
  • Vocabulary
    • Daily Use Vocabulary
    • Daily Use English Words
    • Vocabulary Words
  • Yoga
    • Yoga In Hindi
    • Yoga In English
    • Mantra
    • Chalisa
  • More
    • Tongue Twisters
    • Hindu Baby Names
      • Hindu Baby Boy Names
      • Hindu Baby Girl Names
    • Tenses in Hindi and English
    • Contact Us

hindimeaning.com

sukhasana in hindi steps and benefits

सुखासन दो शब्दों से मिलकर बना है सुख + आसन = सुखासन। यहाँ पर सुखासन का शाब्दिक अर्थ होता है सुख को देने वाला आसन। इस आसन को करने से हमारी आत्मा को सुख व् शांति प्राप्त होती है। इसलिए इस आसन को सुखासन कहा जाता है। यह ध्यान और श्वसन के लिए लाभदायक है। सुखासन को करने से पैरों में रक्त का संचार कम हो जाता है जिसके कारण रक्त शरीर के अन्य भागो मे पहुँच जाता है और उन्हें क्रियाशील बनाता है। इस आसन को करने से छाती और पैर दोनों मजबूत होते है। वीर्य रक्षा में मदद मिलती है तथा रीड की हड्डी मजबूत बनती है। चलिए जानते हैं इसके फायदे और इस आसन को कैसे किया जाए :

सुखासन करने के विधि :

1- सबसे पहले समतल जमीन पर कोई चटाई बिछाकर उस पर पालथी मारकर बैठ जाएँ।

2- अब अपने सिर व् गर्दन को एक सीध में रखें।

3- अब अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें।

4- अब अपने दोनों कंधों को ढीला छोड़कर उन्हें एक सीध में रखें। तथा अपनी सांस को पहले अंदर की ओर ले फिर बाहर की ओर छोड़ें।

5- अपनी हथेलियों को एक के ऊपर एक करके अपनी पलथी के ऊपर रखें।

6- अपना पूरा ध्यान अपनी श्वास क्रिया पर लगाते हुए सांस लम्बी और गहरी लें।

सुखासन करने का समय :

सुखासन का अभ्यास प्रतिदिन करने से आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे आप सुबह के समय और शाम के समय खाली पेट इसका अभ्यास करना बहुत लाभदायक होता है। आप इस आसन को नियमित रूप से कम-से-कम पांच से दस बार करना चाहिए।

सुखासन करने के लाभ :

1- इस आसन का नियमित अभ्यास करने से मानसिक सुख व् शांति की प्राप्ति होती है।

2- इस आसन को करने से क्रोध कम होता है।

3- मानसिक चंचलता कम होती है।

4- मेरुदंड को लचीला बनाता है।

5- इसको करने से हमारा चित शांत और मन एकाग्रस्त होता है।

6- इस आसन से छाती और पैर मजबूत होते है तथा वीर्य रक्षा में मदद मिलती है।

7- इस आसन को करने से शरीर में रक्त का संचार एकसमान होता है।

8- सुखासन बैठने की आदत को सुधारता है।

9- सुखासन जांघों की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है।

10- इससे एडी दर्द को ठीक किया जा सकता है।

सुखासन में सावधानियां :

1- घुटनों के दर्द से पीड़ित व्यक्ति को यह आसन नहीं करना चाहिए।

2- रीढ़ की हड्डी से परेसान व्यक्ति को यह आसन कम समय तक करना चाहिए।

3- यह आसन हमेसा खाली पेट करना चाहिए।

4- इस आसन को एकांत में करना चाहिए।

5- साइटिका के रोगियों को यह आसन नहीं करना चाहिए।

6- अपने शरीर की प्रतिक्रिया को समझकर उसके अनुरूप ही आसन करना चाहिए।

7- सुखासन को करने से कूल्हों पर अधिक भार पड़ने की वजह से पीठ में दर्द हो सकता है।

Similar Posts:

  1. siddhasana in hindi steps and benefits
  2. padmasana in hindi steps and benefits
  3. सूर्य नमस्कार करने का तरीका और फायदे-Surya Namaskar (Sun Salution) Steps And Benefits In Hindi

Popular Posts

  • सब्जियों के नाम – Complete List of Vegetables in Hindi & English with Images 318.9k views

  • Flower Names in Hindi and English फूलों के नाम List of Flowers 304.2k views

  • All Fruits Name in Hindi and English फलों के नाम List of Fruits with details 257.9k views

  • अलंकार की परिभाषा, भेद और उदाहरण-Alankar In Hindi 254.8k views

  • Human Body Parts Names in English and Hindi – List of Body Parts मानव शरीर के अंगों के नाम 248.2k views

  • समास की परिभाषा भेद, उदाहरण-Samas In Hindi 199.4k views

  • Name of 12 months of the year in Hindi and English – Hindu Months in hindi 163.6k views

  • Animals Name in Hindi and English जानवरों के नाम List of Animals 163.3k views

  • Birds Name in Hindi and English पक्षियों के नाम List of Birds 158.1k views

  • Sanghya-संज्ञा की परिभाषा भेद, उदाहरण-Noun In Hindi-Sangya In Hindi 143k views

More Related Content

  • sukhasana in hindi steps and benefits
  • siddhasana in hindi steps and benefits
  • padmasana in hindi steps and benefits
  • सूर्य नमस्कार करने का तरीका और फायदे-Surya Namaskar (Sun Salution) Steps And Benefits In Hindi

Copyright © 2026 · Hindimeaning.com · Contact · Privacy · Disclaimer