• Home
  • K.G. Classes
  • Hindi Vyakaran
  • हिंदी निबंध
  • Vocabulary
    • Daily Use Vocabulary
    • Daily Use English Words
    • Vocabulary Words
  • Yoga
    • Yoga In Hindi
    • Yoga In English
    • Mantra
    • Chalisa
  • More
    • Tongue Twisters
    • Hindu Baby Names
      • Hindu Baby Boy Names
      • Hindu Baby Girl Names
    • Tenses in Hindi and English
    • Contact Us

hindimeaning.com

लाउडस्पीकर पर रोक लगाने के लिए पत्र

सेवा में ,
श्रीमान वरिष्ठ संस्थापक महोदय जी ,
दैनिक जागरण ,
हजरतगंज ,
लखनऊ।

विषय – लाउडस्पीकर पर रोक लगवाने के लिए प्रार्थना पत्र।

महोदय जी ,

निवेदन यह है कि आजकल लाउडस्पीकरों का दुरूपयोग बहुत अधिक बढ़ गया है। आपके दैनिक समाचार पत्र द्वारा मैं स्थानीय प्रशासन को यह सूचित करना चाहता हूँ कि आज कल हमारे मोहल्ले में लाउडस्पीकरों का शोर बहुत अधिक बढ़ गया है।

दो विभिन्न संप्रदायों के पूजा स्थलों से सुबह चार बजे से रात ग्यारह बजे तक अबाध गति से ऊँची आवाज में लाउडस्पीकर बजते रहते हैं। ऐसा लगता है जैसे वे ऊँची आवाज में एक-दूसरे के साथ मुकाबला कर रहे हैं। हमारे मोहल्ले में कभी मंगलवार को तो कभी शनिवार को कीर्तन-भजन होते रहते हैं। इन दिनों में विद्यार्थियों की परीक्षाएं नजदीक होती हैं। सारी रात गाने चलते रहते हैं जिसकी वजह से बीमार लोगों को आराम नहीं मिल पाता है।

ऐसे समय में लाउडस्पीकरों का कानफोड देने वाला शोर सभी अध्धयन शील लोगों और विद्यार्थियों की पढाई में बहुत बाधा डाल रहा है। ये लाउडस्पीकर ध्वनि प्रदुषण को बढ़ा रहे हैं , जो हमारे कानों के लिए बहुत ही नुकसान दायक है। शोर की वजह से लोगों को अच्छी नींद नहीं मिल पाती है जिसकी वजह से दिन में लोगों का सामान्य रूप से काम करना बहुत अधिक कठिन हो गया है।

ऐसा करना सार्वजनिक हित के विरुद्ध और गैरकानूनी है। मैं आपके समाचार पत्र के माध्यम से लखनऊ पुलिस और संबंधित विभाग का ध्यान इस अव्यवस्था की तरफ आकर्षित करना चाहता हूँ और आशा करता हूँ कि इस शोरगुल को रुकवाने का तत्काल उपाय करें।

धन्यवाद

भवदीय ,
सुभाष सिंह
24 , महात्मा गाँधी मार्ग ,
लखनऊ – 75 ।
दिनांक – 15 जनवरी , 2016

Similar Posts:

  1. घर पर ज़रूरी काम के लिए छुट्टी हेतु प्रार्थना पत्र-Application For Leave In School In Hindi
  2. मुख्याध्यापक को स्कूल छोड़ने का प्रमाण-पत्र देने के लिए प्रार्थना पत्र-Application For School Leaving Certificate In Hindi
  3. मुख्याध्यापक को जुर्माना माफ़ी के लिए प्रार्थना पत्र-Application For Remission Of Fine In Hindi
  4. भाई के विवाह में शामिल होने के लिए प्रार्थना पत्र-Leave Application For Brother Marriage In Hindi
  5. मुख्याध्यापक को फीस माफ़ी के लिए प्रार्थना पत्र-Application For Remission Of Fee In Hindi

Popular Posts

  • सब्जियों के नाम – Complete List of Vegetables in Hindi & English with Images 319k views

  • Flower Names in Hindi and English फूलों के नाम List of Flowers 304.2k views

  • All Fruits Name in Hindi and English फलों के नाम List of Fruits with details 258.1k views

  • अलंकार की परिभाषा, भेद और उदाहरण-Alankar In Hindi 255k views

  • Human Body Parts Names in English and Hindi – List of Body Parts मानव शरीर के अंगों के नाम 248.6k views

  • समास की परिभाषा भेद, उदाहरण-Samas In Hindi 199.4k views

  • Name of 12 months of the year in Hindi and English – Hindu Months in hindi 163.6k views

  • Animals Name in Hindi and English जानवरों के नाम List of Animals 163.3k views

  • Birds Name in Hindi and English पक्षियों के नाम List of Birds 158.2k views

  • Sanghya-संज्ञा की परिभाषा भेद, उदाहरण-Noun In Hindi-Sangya In Hindi 143.2k views

More Related Content

  • लाउडस्पीकर पर रोक लगाने के लिए पत्र
  • घर पर ज़रूरी काम के लिए छुट्टी हेतु प्रार्थना पत्र-Application For Leave In School In Hindi
  • मुख्याध्यापक को स्कूल छोड़ने का प्रमाण-पत्र देने के लिए प्रार्थना पत्र-Application For School Leaving Certificate In Hindi
  • मुख्याध्यापक को जुर्माना माफ़ी के लिए प्रार्थना पत्र-Application For Remission Of Fine In Hindi
  • भाई के विवाह में शामिल होने के लिए प्रार्थना पत्र-Leave Application For Brother Marriage In Hindi
  • मुख्याध्यापक को फीस माफ़ी के लिए प्रार्थना पत्र-Application For Remission Of Fee In Hindi

Copyright © 2026 · Hindimeaning.com · Contact · Privacy · Disclaimer