• Home
  • K.G. Classes
  • Hindi Vyakaran
  • हिंदी निबंध
  • Yoga
    • Yoga In Hindi
    • Yoga In English
    • Mantra
    • Chalisa
  • Vocabulary
    • Daily Use Vocabulary
    • Daily Use English Words
    • Vocabulary Words
  • More
    • Blogging
    • Technical Knowledge In Hindi
    • Tongue Twisters
    • Tenses in Hindi and English
    • Hindu Baby Names
      • Hindu Baby Boy Names
      • Hindu Baby Girl Names
    • ADVERTISE HERE
    • Contact Us
    • Learn Spanish

hindimeaning.com

Hindi Varnamala-हिंदी वर्णमाला-Hindi Alphabets

Important Topics: भाषा, समास, अलंकार, निबंध, मुहावरे, विलोम शब्द, पर्यायवाची शब्द, हिंदी वर्णमाला, Numbers In Hindi

Hindi Grammer Ke Important Topics:

  • भाषा, समास, अलंकार, निबंध, मुहावरे, विलोम शब्द, पर्यायवाची शब्द, हिंदी वर्णमाला

हिन्दी वर्णमाला :

हिंदी भाषा की सबसे छोटी इकाई ध्वनि होती है। इसी ध्वनि को ही वर्ण कहा जाता है। वर्णों को व्यवस्थित करने के समूह को वर्णमाला कहते हैं। हिंदी में उच्चारण के आधार पर 45 वर्ण होते हैं। इनमें 10 स्वर और 35 व्यंजन होते हैं। लेखन के आधार पर 52 वर्ण होते हैं इसमें 13 स्वर , 35 व्यंजन तथा 4 संयुक्त व्यंजन होते हैं।

वर्णमाला के दो भाग होते हैं :-
1. स्वर
2. व्यंजन

1. स्वर क्या होता है :- जिन वर्णों को स्वतंत्र रूप से बोला जा सके उसे स्वर कहते हैं। परम्परागत रूप से स्वरों की संख्या 13 मानी गई है लेकिन उच्चारण की दृष्टि से 10 ही स्वर होते हैं।

1. उच्चारण के आधार पर स्वर :-
अ, आ , इ , ई , उ , ऊ , ए , ऐ , ओ , औ आदि।

2. लेखन के आधार पर स्वर :-
अ, आ, इ , ई , उ , ऊ , ए , ऐ , ओ , औ , अं , अ: , ऋ आदि।

यह भी पढ़ें : Paryayvachi Shabd , Prefix In Hindi

व्यंजन क्या होता है :- जो वर्ण स्वरों की सहायता से बोले जाते हैं उन्हें व्यंजन कहते हैं। हर व्यंजन के उच्चारण में अ स्वर लगा होता है। अ के बिना व्यंजन का उच्चारण नहीं हो सकता। वर्णमाला में कुल 35 व्यंजन होते हैं।

कवर्ग : क , ख , ग , घ , ङ
चवर्ग : च , छ , ज , झ , ञ
टवर्ग : ट , ठ , ड , ढ , ण ( ड़ ढ़ )
तवर्ग : त , थ , द , ध , न
पवर्ग : प , फ , ब , भ , म
अंतस्थ : य , र , ल , व्
उष्म : श , ष , स , ह
संयुक्त व्यंजन : क्ष , त्र , ज्ञ , श्र

यह वर्णमाला देवनागरी लिपि में लिखी गई है। देवनागरी लिपि में संस्कृत , मराठी , कोंकणी , नेपाली , मैथिलि भाषाएँ लिखी जाती हैं। हिंदी वर्णमाला में ऋ , ऌ , ॡ का प्रयोग नहीं किया जाता है।

विशेष :-  भाषा की सार्थक इकाई वाक्य हैं। वाक्य से छोटी इकाई उपवाक्य , उपवाक्य से छोटी इकाई पदबंध , पदबंध से छोटी इकाई पद , पद से छोटी इकाई अक्षर और अक्षर से छोटी इकाई ध्वनि होती है ध्वनि को वर्ण भी कहते हैं।
जैसे :- पुन: = इसमें दो अक्षर हैं – पु , न । लेकिन इसमें वर्ण चार हैं = प् ,उ , न , ह आदि।

Related posts:

  1. Sandhi In Hindi- संधि एवं संधि विच्छेद परिभाषा, प्रकार, उदाहरण Sandhi Viched in Hindi
  2. समास की परिभाषा भेद, उदाहरण-Samas In Hindi
  3. Verb In Hindi-क्रिया की परिभाषा, भेद और उदाहरण
  4. Preposition In Hindi-संबंधबोधक की परिभाषा, भेद और उदाहरण
  5. Chhand In Hindi-छंद की परिभाषा, भेद और उदाहरण

Popular posts

  • All Vegetables Name In Hindi and English सब्जियों के नाम List of Vegetables
  • Flower Names in Hindi and English फूलों के नाम List of Flowers
  • अलंकार की परिभाषा, भेद और उदाहरण-Alankar In Hindi
  • All Fruits Name in Hindi and English फलों के नाम List of Fruits
  • Human Body Parts Names in English and Hindi - List of Body Parts मानव शरीर के अंगों के नाम
  • समास की परिभाषा भेद, उदाहरण-Samas In Hindi
  • Name of 12 months of the year in Hindi and English - Hindu Months in hindi
  • Animals Name in Hindi and English जानवरों के नाम List of Animals
  • Birds Name in Hindi and English पक्षियों के नाम List of Birds
  • Sanghya-संज्ञा की परिभाषा भेद, उदाहरण-Noun In Hindi-Sangya In Hindi

Copyright © 2021 · Hindimeaning.com · Contact · Privacy · Disclaimer