• Home
  • IPO GMP
  • K.G. Classes
  • Hindi Vyakaran
  • हिंदी निबंध
  • Yoga
    • Yoga In Hindi
    • Yoga In English
    • Mantra
    • Chalisa
  • Vocabulary
    • Daily Use Vocabulary
    • Daily Use English Words
    • Vocabulary Words
  • More
    • Blogging
    • Technical Knowledge In Hindi
    • Tongue Twisters
    • Tenses in Hindi and English
    • Hindu Baby Names
      • Hindu Baby Boy Names
      • Hindu Baby Girl Names
    • ADVERTISE HERE
    • Contact Us
    • Learn Spanish

hindimeaning.com

ग्रीष्म ऋतु पर निबंध-Essay On Summer Season In Hindi

ग्रीष्म ऋतु पर निबंध (Essay On Summer Season In Hindi) :

भूमिका : साल में चार मौसम होते हैं और इन चारों मौसम में सबसे गर्म गर्मी का मौसम होता है। भारत में छ: ऋतुएँ होती हैं जो एक के बाद एक आती रहती हैं। उन छ: ऋतुओं में से एक ग्रीष्म ऋतु होती है। जब बसंत ऋतु समाप्त होती है तब ग्रीष्म ऋतु आती है। ग्रीष्म ऋतु ग्रीष्मकालीन संक्रान्ति के दौरान शुरू होती है।

ग्रीष्म ऋतु शीत ऋतु के आरंभ होने पर समाप्त हो जाती है। दक्षिणी और उत्तरी गोलार्ध एक दूसरे की विपरीत दिशा में होते हैं जिसकी वजह से अगर एक गोलार्ध में गर्मी होती है तो दूसरे गोलार्ध में सर्दी होती है। जीवन में एक तरह की वस्तु की वजह से नीरसता आ जाती है।

एक तरह के अच्छे से अच्छे भोजन को खाते रहने से भी कुछ दिन बाद नीरसता आने लगती है। भोजन में अलग-अलग तरह के रसों और स्वादों का होना जरूरी होता है। इसी तरह जीवन को स्वस्थ और आनंदित बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की ऋतुओं का होना जरूरी होता है।

गर्मी का मौसम : हम सभी जानते हैं कि पृथ्वी घूमती रहती है। जब पृथ्वी घूमकर सूरज की तरफ झुकती है उस समय गर्मी का मौसम आता है। जब गोलार्ध सूर्य की तरफ होता है तब गर्मी आती है और जब गोलार्ध सूरज से दूर होता है तो सर्दी आती है। ग्रीष्म ऋतु ज्येष्ठ और आषाढ़ के महीनों में आती है।

सूर्य की किरण इतनी तेज होती है कि सुबह में उन्हें सहन करना आसान नहीं होता है। पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध में दिसंबर, जनवरी, फरवरी में गर्मी होती है लेकिन उत्तरी गोलार्ध में जून, जुलाई, अगस्त, के महीनों में गर्मी आती है। बच्चों को गर्मी में बहुत खुशी होती है क्योंकि गर्मी के मौसम में उन्हें स्कूल से बहुत सारी छुट्टियाँ मिल जाती हैं।

इस मौसम में बहुत से लोग अपने घरों को छोडकर किसी पहाड़ी इलाके और ठंडी जगहों पर रहते हैं। गर्मी इतनी ज्यादा होती है कि बार-बार नहाने का मन करता है कुछ ठंडा पीने का मन करता है। बार-बार पानी पीने पर भी प्यास नहीं बुझती है। लू इतनी प्रचंड होती है कि घर से बाहर निकलने का मन ही नहीं करता है।

इस मौसम में चलना-फिरना भी कष्टदायक हो जाता है। ऐसे मौसम में गुजारा करना मुश्किल हो जाता है बिना कूलर के गुजारा नहीं हो पाता है। ये साल के सबसे लंबे और गर्म दिन होते हैं। इन दिनों में हमें अपने पसंदीदा फल और फसलें मिलती हैं।

ग्रीष्म ऋतु के लाभ : गर्मी से मनुष्य जीवन को बहुत लाभ होते हैं। अगर गर्मी अच्छी पडती हैं तो वर्षा भी बहुत अच्छी होती है। गर्मी की वजह से ही खाना पकता है और खाने के योग्य बनता है। ग्रीष्म ऋतु में गर्मी की वजह से विषैले कीटाणु नष्ट हो जाते हैं। इस ऋतु में आम, लीची आदि अनेक रसीले फल भी मिलते हैं।

इन फलों का स्वाद ही निराला होता है। गर्मी के दिनों की वजह से जगह-जगह पर शरबत, लस्सी, पेप्सी, ठंडा पानी आसानी से सडकों पर मिल जाता है। गर्मी के दिनों में सभी लोग ठंडी कुल्फी खाना पसंद करते हैं और इन दिनों में लोगों को कुल्फी आसानी से प्राप्त हो जाती है।

गर्म मौसम का कारण : गर्मियों का मौसम सबसे अधिक तापमान और शुष्क मौसम होता है। इसमें खतरनाक मानसून भी शामिल होता है जिसकी वजह से मृत्यु की दर बढ़ जाती है। इस ऋतु में तापमान अधिक होने की वजह से मौसम गर्म हो जाता है और इस वजह से कई जगहों पर पानी की कमी की वजह से सूखा पड़ जाता है।

गर्म हवा और तापमान की वृद्धि की वजह से ही यह ऋतु और अधिक गर्म हो जाती है। यह मनुष्यों और जंगली जानवरों दोनों को बहुत अधिक परेशानी में डालता है। गर्मी के मौसम में बहुत सारी मौतें शरीर में पानी की कमी की वजह से होती है। बीमारी नियंत्रक और रोकथाम केंद्र की सूची के अनुसार, अधिक शुष्क तरंगें ग्रीष्म ऋतु में गर्मी की चरम सीमा की वजह होती है।

इसी लिए इस मौसम में अच्छी तरीके से हाइड्रेटेड रहना ही अच्छा होता है। विज्ञान की जो राष्ट्रीय खाद्य अकादमी एवं पोषण बोर्ड हैं उनके अनुसार सामान्य रूप से महिलाओं को 2.7 लीटर की मात्रा में पानी लेना चाहिए और पुरुषों में 3.7 लीटर मात्रा में पानी पीना चाहिए।

जो लोग शारीरिक व्यायाम में ज्यादा सम्मिलित रहते हैं उन्हें सामान्य से अधिक पानी पीना चाहिए। राष्ट्रीय जलवायु केंद्र के अनुसार साल 2014 में सबसे अधिक गर्मी पड़ी थी। नासा के अनुसार गर्मी साल दर साल बढती जा रही है जिसकी वजह से ग्लोबल वार्मिंग की समस्या भी बढ़ रही है। बढ़ते हुए तापमान से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह भविष्य में पूरे विश्व को गर्मी के स्थान बना देगा।

उपसंहार : हर ऋतु की अपनी-अपनी विशेषता और अपना-अपना महत्व होता है। ग्रीष्म ऋतु गरीबों के लिए वरदान होती हैं वे जहाँ भी चाहते हैं सो जाते हैं। अमीर लोगों के लिए गर्मी का मौसम कम आकर्षक होता है। मनुष्य भगवान का बनाया हुआ एक सबसे बुद्धिमान प्राणी है।

हमें हमेशा बढ़ते तापमान के बारे में विचार करने के साथ-साथ उस पर सकारात्मक रूप से कार्य भी करना चाहिए। हमें गर्मी में भी आराम देने वाले साधनों के माध्यम से इस मौसम का आनंद उठाना चाहिए हमें किसी भी तरह से सीमा का उल्लंघन नहीं करना चाहिए।

हमें सीमा में रहकर इस मौसम का आनंद लेना चाहिए और हमेशा ही पानी और बिजली की बचत करनी चाहिए। हमें कभी भी बिजली और पानी को बर्बाद नहीं करना चाहिए क्योंकि इस धरती पर साफ पानी बहुत ही कम मात्रा में है और बिजली के अनावश्यक प्रयोग से भी ग्लोबल वार्मिंग बढती है। हमें हमेशा इसके लिए प्रयोग करने चाहिएँ।

Related posts:

  1. परीक्षाओं में बढती नकल की प्रवृत्ति पर निबंध-Hindi Nibandh
  2. प्रातःकाल का भ्रमण पर निबंध-Paragraph On Morning Walk In Hindi
  3. ई-कॉमर्स व्यवसाय पर निबंध
  4. भारत के गाँव पर निबंध-Essay On Indian Village In Hindi
  5. डॉ मनमोहन सिंह पर निबंध-Dr. Manmohan Singh in Hindi
  6. मानव और विज्ञान पर निबंध-Science and Human Entertainment Essay In Hindi
  7. पराधीन सपनेहुँ सुख नाहीं पर निबंध-Hindi Essay on Paradhi Supnehu Sukh Nahi
  8. नर हो न निराश करो मन को पर निबंध
  9. दूरदर्शन के लाभ, हानि और महत्व पर निबंध-Television Essay in Hindi
  10. झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई पर निबंध-Rani Laxmi Bai In Hindi
  11. प्रदूषण पर निबंध-Essay On Pollution In Hindi
  12. दशहरा पर निबंध-Essay On Dussehra In Hindi
  13. बाल दिवस पर निबंध-Essay On Children’s Day In Hindi
  14. मेक इन इंडिया पर निबंध-Make In India Essay In Hindi
  15. हॉकी पर निबंध-Hockey In Hindi
  16. कुत्ते पर निबंध-Essay On Dog In Hindi
  17. जवाहर लाल नेहरु पर निबंध-Essay On Jawaharlal Nehru In Hindi
  18. मेरी माँ पर निबंध-My Mother Essay In Hindi
  19. Hindi Nibandh For Class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 And 8
  20. Beti Bachao Beti Padhao In Hindi-बेटी बचाओ बेटी पढाओ से जुडी कुछ महत्वपूर्ण बातें

Popular Posts

  • List of 3 forms of Verbs in English and Hindi – English Verb Forms
  • Hindi numbers 1 To 100 – Counting In Hindi – Hindi Ginti
  • ज़िन्दगी के मायने समझाते 300+ अनमोल विचार-Life Quotes In Hindi
  • Essay On Diwali In Hindi (100, 200, 300, 500, 700, 1000 Words)
  • Flower Names in Hindi and English फूलों के नाम List of Flowers
  • परिश्रम का महत्व पर निबंध-Importance Of Hard Work Essay In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  • Hindi Numbers 1 to 50
  • Human Body Parts Names in English and Hindi – List of Body Parts मानव शरीर के अंगों के नाम
  • Vegetables Name In Hindi and English सब्जियों के नाम List of Vegetables a-z with details

More Related Content

  • क्रिकेट पर निबंध-Essay On Cricket In Hindi
  • मेरे स्कूल (विद्यालय) पर निबंध-My School Essay In Hindi
  • आतंकवाद पर निबंध-Essay On Terrorism In Hindi
  • ताजमहल पर निबंध-Essay On Taj Mahal In Hindi
  • मोर पर निबंध-Essay On Peacock In Hindi
  • गाय पर निबंध-Essay On Cow In Hindi
  • कुत्ते पर निबंध-Essay On Dog In Hindi
  • शीत ऋतु पर निबंध-Essay On Winter Season In Hindi
  • स्वतंत्रता दिवस पर निबंध-Essay On Independence Day In Hindi
  • गणतंत्र दिवस पर निबंध-Essay On Republic Day In Hindi
  • पुस्तकालय पर निबंध-Essay On Library In Hindi
  • जवाहर लाल नेहरु पर निबंध-Essay On Jawaharlal Nehru In Hindi
  • समाचार पत्र पर निबंध-Essay On Newspaper In Hindi
  • शिक्षक दिवस पर निबंध-Essay On Teacher’s Day In Hindi
  • भ्रष्टाचार पर निबंध-Essay On Corruption In Hindi
  • बालश्रम पर निबंध-Essay On Child Labour In Hindi
  • पर्यावरण पर निबंध-Essay On Environment In Hindi
  • मेरी माँ पर निबंध-My Mother Essay In Hindi
  • Hindi Nibandh For Class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 And 8
  • Hindi Nibandh For Class 9, 10, 11 And 12
  • Essay On Diwali In Hindi For Class 5,6,7 And 8
  • Essay On Holi In Hindi For Class 5,6,7 And 8
  • Essay On Beti Bachao Beti Padhao In Hindi For Class 5,6,7 And 8
  • Essay On Swachh Bharat Abhiyan In Hindi For Class 5,6,7 And 8
  • Essay On Mahatma Gandhi In Hindi For Class 5,6,7 And 8
  • Diwali In Hindi-दिवाली से जुडी कुछ महत्वपूर्ण बातें
  • Essay On Diwali In Hindi (100, 200, 300, 500, 700, 1000 Words)
  • Holi In Hindi-होली से जुडी कुछ महत्वपूर्ण बातें
  • Beti Bachao Beti Padhao In Hindi-बेटी बचाओ बेटी पढाओ से जुडी कुछ महत्वपूर्ण बातें
  • Swachh Bharat Abhiyan In Hindi-स्वच्छ भारत अभियान से जुडी कुछ महत्वपूर्ण बातें
  • <<
  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
  • 5
  • >>

Copyright © 2025 · Hindimeaning.com · Contact · Privacy · Disclaimer