• Home
  • IPO GMP
  • K.G. Classes
  • Hindi Vyakaran
  • हिंदी निबंध
  • Yoga
    • Yoga In Hindi
    • Yoga In English
    • Mantra
    • Chalisa
  • Vocabulary
    • Daily Use Vocabulary
    • Daily Use English Words
    • Vocabulary Words
  • More
    • Blogging
    • Technical Knowledge In Hindi
    • Tongue Twisters
    • Tenses in Hindi and English
    • Hindu Baby Names
      • Hindu Baby Boy Names
      • Hindu Baby Girl Names
    • ADVERTISE HERE
    • Contact Us
    • Learn Spanish

hindimeaning.com

कुत्ते पर निबंध-Essay On Dog In Hindi

कुत्ते पर निबंध (Essay On Dog In Hindi) :

भूमिका : कुत्ता एक घरेलू पालतू जानवर है। कुता एक बहुत ही प्यारा और पालतू पशु होता है। कुत्ता चार पैरों वाला पशु होता है। कुत्ते के गुणों की कहानी अनमोल है। कुत्ता रीढ़दार हिंसक प्राणी होता है। कुत्ता मनुष्य द्वारा सबसे पहले पालतू बनाया जाने वाला जानवर माना जाता है। एक कुत्ते की जीवन अवधि 12 से 15 साल होती है।

आकृति : कुत्ते के चार पैर, दो आँखें, एक मुंह, दो कान और एक नाक होती है। कुत्ते की टाँगें पतली और मजबूत होती हैं जो दौड़ने में कुत्ते की मदद करती हैं। कुत्ते के पास तेज दिमाग और चमकदार आँखें होती हैं। कुत्ते की एक लम्बी पूंछ होती है। कुत्ते की पूंछ टेढ़ी, घुमावदार, मुड़ी हुई और बालों वाली होती है लेकिन कुछ कुत्तों की पूंछ छोटी होती है।

प्रकार : कुत्ते ज्यादातर काले रंग के होते हैं। इसके अतिरिक्त कुछ कुत्ते सफेद और कुछ मिश्रित रंग के होते हैं। कुत्तों का शरीर रोयें से भरा रहता है। कुत्ता स्तनधारियों की श्रेणी में आता है क्योंकि यह एक पिल्ले को जन्म देता है और अन्य स्तनधारियों की तरह उसे अपना स्तनपान करता है।

मूल रूप से कुत्ते भेडियों की नस्ल के होते हैं। कुत्तों की बहुत सी नस्लें होती हैं जैसे – ग्रे हॉन्ड्स, बुल डॉग, ब्लड हॉन्ड्स, लैप डॉग आदि। कुत्तों को फायर डॉग, पुलिस डॉग, सहायक कुत्ते, सेना के कुत्ते, शिकारी कुत्ते, दूत कुत्ते, बचाव कुत्ते, चरवाहा कुत्ते भी कहा जाता है।

भोजन : कुत्ता शाकाहारी और मांसाहारी दोनों प्रकार का पशु है। यह मांस के साथ-साथ शाकाहारी भोजन को भी बड़े चाव से खाता है। कुत्ता दूध बड़े ही चाव से पीता है। कुत्ते मांस, सब्जियां, बिस्कुट, दूध और अन्य तैयार भोजन जो मुख्य रूप से कुत्तों के लिए तैयार किए जाते हैं उन्हें खा सकते हैं।

कुत्तों के पास नुकीले और मजबूत दांत होते हैं जिससे वे मांस फाड़ने और हड्डियों को खाने में काम आते हैं। यूरोपियन और जंगली कुत्ते मांस खाने के बहुत शौकीन होते हैं और मांस पर ही जीवित रहते हैं। एक पालतू पशु सामान्य रोटी, ब्रेड, चावल और दूध भी खा सकता है।

स्वभाव : कुत्ते का स्वभाव बहुत ही सरल होता है। कुत्ता अपने मालिक से अधिक प्यार करता है। वह अपने मालिक के सामने पूंछ हिलाकर और उसके हाथ या मुंह को चाटकर उसके प्रति अपने प्रेम को दर्शाता है। कुत्ता लोगों के अकेलेपन को मित्रत्व का साथ देकर दूर करता है। इसकी बुद्धि बहुत ही तेज होती है।

कुत्ते के अंदर सूंघने की तीव्र शक्ति होती है। आज के समय में कुत्ते सूंघकर अपराधियों को पकड़ने में बहुत सहायक होते हैं। कुत्ते घर की रखवाली बहुत ही मुस्तैदी के साथ करते हैं। कुत्तों का स्वभाव बहुत ही मददगार होता है और उसे मनुष्य का सबसे अच्छा मित्र माना जाता है।

कुत्ते मनुष्य के बोलने के तरीके और हाव-भाव को अच्छी भली प्रकार समझते हैं। कुत्ते बहुत अच्छी प्रकार से अपने कर्तव्य का पालन करते हैं। कुत्ता बहुत ही वफादार जानवर है और कभी भी अपने मालिक को धोखा नहीं देता है। कुत्ते आमतौर पर आकार, ऊँचाई, वजन, रंग और व्यवहार में अलग होते हैं।

मादा कुत्ता एक समय में तीन से छ: पिल्लों को जन्म दे सकती है। मादा कुत्ता अपने पिल्लों को दूध पिलाती है और तब तक उनका ध्यान रखती है जब तक वे आत्म निर्भर नहीं होते हैं। कुत्ता बहुत प्रकार की आवाजें निकालता है जो इसके स्वभाव को दर्शाती हैं।

निवास : कुत्ता पृथ्वी के प्रत्येक देश में पाया जाता है। भारत के अतिरिक्त कुत्ता इंग्लैण्ड, स्पेन, फ्रांस, इटली, रूस, अमेरिका आदि देशों में विभिन्न आकार और जाति के पाए जाते हैं। कुत्ते जंगली भी होते हैं और अफ्रीका, एशिया और आस्ट्रेलिया के जंगलों में पाए जाते हैं। कुछ कुत्ते गलियों में भी घूमते रहते हैं जिन्हें गली के कुत्ते कहा जाता है। जंगली कुत्ते भारत में बहुत ही कम क्षेत्रों में पाए जाते हैं जैसे – हिमाचल प्रदेश, असम, उड़ीसा आदि। बहुत से कुत्ते ग्रीनलैंड, साइबेरिया जैसे ठंडे प्रदेशों में भी पाए जाते हैं।

पालतू पशु के लाभ : इन्हें उचित प्रशिक्षण के माध्यम से आसानी से सिखाया और नियंत्रित किया जा सकता है। एक पालतू कुत्ता बिना कुछ मांगे पूरे दिन हमारे घर, कार्यालयों और व्यक्ति की देखरेख करता है। कुत्ता हमेशा अपने मालिक की दिल से इज्जत करता है और उसकी गंध से ही उसके उपस्थित होने का अनुभव कर लेता है।

कुत्तों की बुद्धिमता के कारण पुलिस, सेना द्वारा अपराधियों को सूंघने और अन्य छानबीन करने के लिए प्रयोग किया जाता है। कुत्ते गंध से अपराधियों को पकड़ने में सक्षम होते हैं जिससे सरकार को बहुत मदद मिलती है। कुत्ते जाँच विभाग द्वारा समस्याओं का समाधान पाने के लिए एजेंट के रूप में प्रयोग किये जाते हैं।

कुत्ता बहुत ही चालाक जानवर होता है क्योंकि यह उचित प्रशिक्षण के माध्यम से कुछ भी सीख सकता है। कुत्ता किसी भी अंजान व्यक्ति को घर में घुसने नहीं देता है और न ही अपने मालिक की किसी भी वस्तु को छूने देता है। जब कुत्ते को लगता है कि कोई अजनबी उसके घर के निकट आ रहा है तो वह जोर-जोर से भौंकना शुरू कर देता है।

बहुत से लोग भेड़ भी रखते हैं लेकिन उनकी देखभाल के लिए अपने साथ एक कुत्ता अवश्य रखते हैं। कुत्ता अपने मालिक को कभी नहीं छोड़ता है चाहे उसका मालिक गरीब हो, भिखारी हो या अमीर हो।

उपसंहार : कुत्ता मनुष्य का सेवक होता है। आज के समय में कुत्ते की स्थिति बहुत ही दुखद है। हमारे देश में विदेशी कुत्तों को ठीक से रखा जाता है लेकिन अपने ही देश के कुत्ते लावारिश भटकते रहते हैं। कुत्तों की देखभाल करना हमारा धर्म है। अगर हमारे देश में कुत्तों को संभाल कर रखा जाए तो ये भी विदेशी कुत्तों से अधिक लाभदायक हो सकते हैं। हमें कुत्तों को समय पर इंजेक्शन लगवाने चाहिए जिससे अगर वे किसी को काट लें तो मनुष्य के अंदर जहर न बन सके।

Related posts:

  1. परीक्षाओं में बढती नकल की प्रवृत्ति पर निबंध-Hindi Nibandh
  2. प्रातःकाल का भ्रमण पर निबंध-Paragraph On Morning Walk In Hindi
  3. ई-कॉमर्स व्यवसाय पर निबंध
  4. भारत के गाँव पर निबंध-Essay On Indian Village In Hindi
  5. डॉ मनमोहन सिंह पर निबंध-Dr. Manmohan Singh in Hindi
  6. मानव और विज्ञान पर निबंध-Science and Human Entertainment Essay In Hindi
  7. पराधीन सपनेहुँ सुख नाहीं पर निबंध-Hindi Essay on Paradhi Supnehu Sukh Nahi
  8. नर हो न निराश करो मन को पर निबंध
  9. दूरदर्शन के लाभ, हानि और महत्व पर निबंध-Television Essay in Hindi
  10. झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई पर निबंध-Rani Laxmi Bai In Hindi
  11. वायु प्रदूषण पर निबंध-Essay On Air Pollution In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  12. हिंदी दिवस के महत्व पर निबंध-Hindi Diwas Essay In Hindi
  13. रबिन्द्रनाथ टैगोर पर निबंध-Essay On Rabindranath Tagore In Hindi
  14. महिला सशक्तिकरण पर निबंध-Women Empowerment Essay In Hindi
  15. इंटरनेट पर निबंध-Essay On Internet In Hindi
  16. गाय पर निबंध-Essay On Cow In Hindi
  17. जवाहर लाल नेहरु पर निबंध-Essay On Jawaharlal Nehru In Hindi
  18. मेरी माँ पर निबंध-My Mother Essay In Hindi
  19. Hindi Nibandh For Class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 And 8
  20. Beti Bachao Beti Padhao In Hindi-बेटी बचाओ बेटी पढाओ से जुडी कुछ महत्वपूर्ण बातें

Popular Posts

  • List of 3 forms of Verbs in English and Hindi – English Verb Forms
  • Hindi numbers 1 To 100 – Counting In Hindi – Hindi Ginti
  • ज़िन्दगी के मायने समझाते 300+ अनमोल विचार-Life Quotes In Hindi
  • Essay On Diwali In Hindi (100, 200, 300, 500, 700, 1000 Words)
  • Flower Names in Hindi and English फूलों के नाम List of Flowers
  • परिश्रम का महत्व पर निबंध-Importance Of Hard Work Essay In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  • Hindi Numbers 1 to 50
  • Human Body Parts Names in English and Hindi – List of Body Parts मानव शरीर के अंगों के नाम
  • Vegetables Name In Hindi and English सब्जियों के नाम List of Vegetables a-z with details

More Related Content

  • समय के महत्व पर निबंध-Value Of Time Essay In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  • पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध-Environmental Pollution Essay In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  • जल प्रदूषण पर निबंध-Essay On Water Pollution In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  • वायु प्रदूषण पर निबंध-Essay On Air Pollution In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  • परिश्रम का महत्व पर निबंध-Importance Of Hard Work Essay In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  • परोपकार पर निबंध-Essay On Paropkar In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000+ Words)
  • मित्रता पर निबंध-Essay On Friendship In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  • जन्माष्टमी पर निबंध-Essay On Janmashtami In Hindi
  • गणेश चतुर्थी पर निबंध-Essay On Ganesh Chaturthi In Hindi
  • ईद पर निबंध-Essay On Eid In Hindi
  • ओणम पर निबंध-Essay On Onam In Hindi
  • पोंगल पर निबंध-Essay On Pongal In Hindi
  • दशहरा पर निबंध-Essay On Dussehra In Hindi
  • दुर्गा पूजा पर निबंध-Essay On Durga Puja In Hindi
  • राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी पर निबंध-Mahatma Gandhi Essay In Hindi
  • स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध-Swachh Bharat Abhiyan Essay In Hindi
  • रक्षाबंधन पर निबंध-Essay On Raksha Bandhan In Hindi
  • बेटी बचाओ बेटी पढाओ पर निबंध-Beti Bachao Beti Padhao In Hindi
  • Holi Essay in Hindi होली पर निबंध
  • दीपावली पर निबंध – Diwali Essay In Hindi
  • क्रिसमस पर निबंध-Essay on Christmas In Hindi
  • भाग्य और पुरुषार्थ पर निबंध-Essay on Bhagya aur Purusharth
  • जहाँ सुमति तहँ संपति नाना पर निबंध
  • परीक्षाओं में बढती नकल की प्रवृत्ति पर निबंध-Hindi Nibandh
  • प्रातःकाल का भ्रमण पर निबंध-Paragraph On Morning Walk In Hindi
  • यदि मैं पुलिस अधिकारी होता पर निबंध
  • यदि मैं शिक्षा मंत्री होता पर निबंध
  • मेरी प्रिय पुस्तक रामचरित्रमानस पर निबंध
  • मुंशी प्रेमचंद पर निबंध-Munshi Premchand Par Nibandh
  • ई-कॉमर्स व्यवसाय पर निबंध
  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
  • 5
  • >>

Copyright © 2025 · Hindimeaning.com · Contact · Privacy · Disclaimer