• Home
  • K.G. Classes
  • Hindi Vyakaran
  • हिंदी निबंध
  • Vocabulary
    • Daily Use Vocabulary
    • Daily Use English Words
    • Vocabulary Words
  • Yoga
    • Yoga In Hindi
    • Yoga In English
    • Mantra
    • Chalisa
  • More
    • Tongue Twisters
    • Hindu Baby Names
      • Hindu Baby Boy Names
      • Hindu Baby Girl Names
    • Tenses in Hindi and English
    • Contact Us

hindimeaning.com

शिक्षक पर निबंध-Essay On Teacher In Hindi

शिक्षक पर निबंध (Essay On Teacher In Hindi) :

भूमिका : शिक्षक भगवान द्वारा दिया गया एक सुंदर उपहार होता है। एक शिक्षक भगवान की तरह होता है क्योंकि भगवान पूरे संसार का निर्माता होता है और एक शिक्षक अच्छे राष्ट्र का निर्माता होता है। एक विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक एक ऐसा महत्वपूर्ण प्राणी होता है जो अपने ज्ञान, धैर्य, प्यार और देख-भाल से उसके पूरे जीवन को एक मजबूत आकार देता है।

एक शिक्षक के पास बहुत सारे गुण होते हैं। वह अपने विद्यार्थी के जीवन को सफल बनाने में हर प्रकार से दक्ष होता है। एक शिक्षक बहुत समझदार होता है। एक शिक्षक को यह पता होता है कि विद्यार्थी का मन पढाई में कैसे लगाते हैं। पढाई के दौरान एक शिक्षक रचनात्मकता का इस्तेमाल करता है जिससे विद्यार्थी एकाग्र हो सके।

एक शिक्षक ज्ञान का भंडार होता है और उसके पास धैर्य और विश्वास होता है जो विद्यार्थियों के भविष्य की जिम्मेदारी लेता है। शिक्षक का उद्देश्य केवल अपने विद्यार्थियों को सफल और खुश देखना होता है। शिक्षक समाज में बहुत प्रतिष्ठित लोग होते हैं जो अपनी शिक्षा के जादू के माध्यम से आम लोगों की जीवन शैली और दिमागी स्तर को बढ़ाने की जिम्मेदारी लेते हैं।

अपने बच्चों के लिए माता-पिता एक शिक्षक से बहुत उम्मीदें करते हैं। एक शिक्षक की भूमिका कक्षा से लेकर खेल तक सभी छात्रों के लिए बदलती रहती है। हर किसी के जीवन में शिक्षक एक महत्वपूर्ण प्राणी होता है जो हमारे जीवन में अलग-अलग कार्य करता हुआ प्रतीत होता है।

शिक्षक का महत्व : एक शिक्षक का सिर्फ विद्यार्थी जीवन में ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण स्थान और महत्व होता है। शिक्षक के पास सभी गुण होते हैं जिन्हें वह अपने विद्यार्थियों में बाँट देता है। शिक्षक को पता होता है कि सबके पास ग्रहण करने की एक सी क्षमता नहीं होती है इसलिए एक शिक्षक अपने प्रत्येक छात्र की क्षमता का अवलोकन करता है और उसी के अनुसार वह बच्चे को शिक्षा ग्रहण करने में मदद करता है।

एक शिक्षक ज्ञान, स्मृद्धि और प्रकाश का बड़ा स्त्रोत होता है जिससे जीवन भर के लिए लाभ प्राप्त किया जा सकता है। हर शिक्षक अपने विद्यार्थी को उनका रास्ता चुनने में मदद करते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक शिक्षक ही होता है जो अपने विद्यार्थी को बड़ों का आदर और सम्मान करना सिखाता है।

वह अपने विद्यार्थी को उचित-अनुचित, धर्म-अधर्म, मान-अपमान के बीच के भेद को स्पष्ट रूप से समझाता है। एक शिक्षक ही अपने विद्यार्थी को ज्ञान, कौशल और सकारात्मक व्यवहार से सज्जित करते हैं जिसकी वजह से विद्यार्थी कभी भी कुछ खोया हुआ महसूस नहीं करते हैं।

वह उन्हें समय के सदुपयोग, समय के नियम और समय की पाबंदी के बारे में ज्ञान कराता है। वो अपने विद्यार्थियों को शिक्षा के लक्ष्य के बारे में हमेशा समझाते रहते हैं। एक अच्छा शिक्षक ही अपने विद्यार्थियों पर एक अच्छा प्रभाव छोड़ता है। जब कोई भी विद्यार्थी गलती करता है तो शिक्षक उसे इसका सबक सिखाते हैं और उसकी गलती का भी एहसास दिलाते हैं।

एक शिक्षक ही उन्हें होने वाली बिमारियों से बचने के अच्छे तरीके बता सकता है और उन्हें बिमारियों से बचाने के लिए प्रयास भी करता है। एक शिक्षक हमें साफ सुथरे वस्त्र पहनने, स्वस्थ खाना खाने, गलत भोजन से दूर रहने, अपने माता-पिता का ध्यान रखने, दूसरों से अच्छा व्यवहार करने और अपना कार्य पूर्ण करने के महत्व को समझाता है।

बच्चे का भविष्य और वर्तमान दोनों ही एक शिक्षक बनाता है। जीवन भर अच्छे विद्यार्थियों का निर्माण करके वह एक अच्छे समाज को भी बढ़ावा देता है। एक शिक्षक को ही पता होता है कि उसका छात्र किस प्रकार की संगति में रहता है और किस प्रकार की संगति को धारण करता है।

शिक्षक की लोकप्रियता का कारण : एक शिक्षक बिना किसी स्वार्थ के हमें सफलता का रास्ता दिखाता है। शिक्षक एक अच्छे व्यवहार और नैतिकता के व्यक्ति के लिए बहुत अच्छी तरह से विद्यार्थी को शिक्षित करते हैं। शिक्षक विद्यार्थी को अकादमिक रूप से बेहतरीन बनाते हैं और जीवन में हमेशा अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

एक शिक्षक कभी भी अपने अच्छे और बुरे विद्यार्थियों में भेदभाव नहीं करता उसके लिए सभी विद्यार्थी एक समान होते हैं। एक शिक्षक अपने प्रयासों से कमजोर बच्चे को भी समझदार बना देता है और उसे प्रगति के मार्ग पर ले आता है। एक महान शिक्षक अपने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए अपना पूरा जीवन व्यतीत कर देता है।

जो छात्र दूसरे छात्रों से अलग होते हैं वो उन्हें अलग प्रकार से समझाते हैं जिससे वे भी शिक्षा ग्रहण कर सकें। एक शिक्षक निस्वार्थ भाव से अपने प्रत्येक छात्र को शिक्षा देता है और उससे अपने जीवन में प्रगति करने के योग्य बनाता है। उनके समर्पित कार्य की तुलना किसी अन्य कार्य से नहीं की जा सकती है।

एक अच्छा शिक्षक ही अपने सभी विद्यार्थियों का ध्यान रखता है। एक अच्छा शिक्षक ही अपने विद्यार्थियों के खाने की आदत, स्वच्छता का स्तर, दूसरों से व्यवहार, और पढाई की ओर एकाग्रता के बारे में जानता है। शिक्षक कभी भी अपना धैर्य नहीं खोता है और हर विद्यार्थी को उसके अनुसार पढाता है। एक शिक्षक हमेशा पाने विद्यार्थियों को अच्छी और ज्ञानपूर्ण बातें ही बताता है।

जीवन में विजय और सफलता प्राप्त करने के लिए शिक्षा एक बड़ी शक्ति होती है इसी लिए देश के भविष्य को और युवाओं के जीवन की जिम्मेदारी शिक्षक को दी जाती है। एक शिक्षक ही बच्चों को बचपन से सामाजिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से काबिल बनाता है।

कक्षा में आने से पहले ही शिक्षक अपने शिक्षा के विषय को सुनिश्चित कर लेता है। शिक्षकों के पढ़ाने की खासियत अलग होती है वे विषयों के अनुसार अपने ज्ञान, कौशल, और व्यवहार को बदल लेते हैं। वे अपने जीवन का सबसे बहतरीन प्रयास करते हैं और हमें हमारे लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करते हैं।

शिक्षक बनने के लिए परिश्रम : एक अच्छा शिक्षक बनने के लिए बहुत मेहनत करनी पडती है। हमेशा अपने से बड़ों का आदर करो और उनकी हर बात मनो। माता-पिता की आज्ञा का पालन करना चाहिए और उनकी किसी भी बात को काटना नहीं चाहिए। माता-पिता और बड़ों का हमेशा सम्मान करना चाहिए। समाज के और अपनी शिक्षा के प्रति एकाग्रता को बढ़ाना चाहिए।

अपने शिक्षक द्वारा दी जाने वाली शिक्षा को ग्रहण करना चाहिए और परीक्षा के अच्छे परिणाम के लिए बहुत मेहनत करनी चाहिए। एक अच्छा शिक्षक बनने के लिए ह्रदय में एकता का भाव होना चाहिए। किसी भी व्यक्ति से भेदभाव नहीं करना चाहिए। हर किसी को एक नजर से देखना चाहिये। अपने से छोटों को हमेशा अच्छे बातें बतानी चाहियें और सहपाठियों से हमेशा एकता बनाकर रखनी चाहिए। अपने शिक्षक से हमेशा प्रेरणा लेनी चाहिए।

उपसंहार : एक शिक्षक का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। शिक्षक के बिना जीवन में कोई भी मानसिक, सामाजिक और बौद्धिक रूप से विकास नहीं कर सकता है। शिक्षक कभी भी बुरे नहीं होते हैं यह केवल उनकी शिक्षा देने के तरीके पर निर्भर करता है जो एक-दूसरे से अलग होता है और विद्यार्थियों के दिमाग में उनकी छवि को बनाता है।

योग्य शिक्षकों को सरकार द्वारा सम्मानित किया जाता है। शिक्षकों के सम्मान में हर साल 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन विद्यालयों में विशेष समारोह होता है जिसमें बच्चे बड़े ही उत्साह के साथ भाग लेते हैं। राष्ट्रपति जी के द्वारा योग्य शिक्षकों को पद और पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है।

राष्ट्र उन सभी शिक्षकों को सम्मानित करता है जो अज्ञान रूपी अंधकार को मिटाने में हमारी सहायता करते हैं। एक शिक्षक ज्ञान रूपी सागर होता है हमें जितना उनसे जब तक हो सके किसी-न-किसी विषय के बारे में ज्ञान प्राप्त करते रहना चाहिए।

Similar Posts:

  1. कल्पना चावला पर निबंध-Kalpana Chawla Essay In Hindi
  2. है अँधेरी रात पर दीपक जलाना कब मना है हिंदी निबंध
  3. ग्रीष्म ऋतु पर निबंध-Essay On Summer Season In Hindi
  4. विज्ञान के चमत्कार पर निबंध-Wonder Of Science Essay In Hindi
  5. Holi In Hindi-होली से जुडी कुछ महत्वपूर्ण बातें

Popular Posts

  • सब्जियों के नाम – Complete List of Vegetables in Hindi & English with Images 318.9k views

  • Flower Names in Hindi and English फूलों के नाम List of Flowers 304.2k views

  • All Fruits Name in Hindi and English फलों के नाम List of Fruits with details 257.9k views

  • अलंकार की परिभाषा, भेद और उदाहरण-Alankar In Hindi 254.8k views

  • Human Body Parts Names in English and Hindi – List of Body Parts मानव शरीर के अंगों के नाम 248.2k views

  • समास की परिभाषा भेद, उदाहरण-Samas In Hindi 199.4k views

  • Name of 12 months of the year in Hindi and English – Hindu Months in hindi 163.6k views

  • Animals Name in Hindi and English जानवरों के नाम List of Animals 163.3k views

  • Birds Name in Hindi and English पक्षियों के नाम List of Birds 158.1k views

  • Sanghya-संज्ञा की परिभाषा भेद, उदाहरण-Noun In Hindi-Sangya In Hindi 143k views

More Related Content

  • समय के महत्व पर निबंध-Value Of Time Essay In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  • पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध-Environmental Pollution Essay In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  • जल प्रदूषण पर निबंध-Essay On Water Pollution In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  • वायु प्रदूषण पर निबंध-Essay On Air Pollution In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  • परिश्रम का महत्व पर निबंध-Importance Of Hard Work Essay In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  • परोपकार पर निबंध-Essay On Paropkar In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000+ Words)
  • मित्रता पर निबंध-Essay On Friendship In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  • जन्माष्टमी पर निबंध-Essay On Janmashtami In Hindi
  • गणेश चतुर्थी पर निबंध-Essay On Ganesh Chaturthi In Hindi
  • ईद पर निबंध-Essay On Eid In Hindi
  • ओणम पर निबंध-Essay On Onam In Hindi
  • पोंगल पर निबंध-Essay On Pongal In Hindi
  • दशहरा पर निबंध-Essay On Dussehra In Hindi
  • दुर्गा पूजा पर निबंध-Essay On Durga Puja In Hindi
  • राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी पर निबंध-Mahatma Gandhi Essay In Hindi
  • स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध-Swachh Bharat Abhiyan Essay In Hindi
  • रक्षाबंधन पर निबंध-Essay On Raksha Bandhan In Hindi
  • बेटी बचाओ बेटी पढाओ पर निबंध-Beti Bachao Beti Padhao In Hindi
  • Holi Essay in Hindi होली पर निबंध
  • दीपावली पर निबंध – Diwali Essay In Hindi
  • क्रिसमस पर निबंध-Essay on Christmas In Hindi
  • भाग्य और पुरुषार्थ पर निबंध-Essay on Bhagya aur Purusharth
  • जहाँ सुमति तहँ संपति नाना पर निबंध
  • परीक्षाओं में बढती नकल की प्रवृत्ति पर निबंध-Hindi Nibandh
  • प्रातःकाल का भ्रमण पर निबंध-Paragraph On Morning Walk In Hindi
  • यदि मैं पुलिस अधिकारी होता पर निबंध
  • यदि मैं शिक्षा मंत्री होता पर निबंध
  • मेरी प्रिय पुस्तक रामचरित्रमानस पर निबंध
  • मुंशी प्रेमचंद पर निबंध-Munshi Premchand Par Nibandh
  • ई-कॉमर्स व्यवसाय पर निबंध
  • चिड़ियाघर की सैर पर निबंध-Essay for Kids on Zoo in Hindi
  • वृक्षारोपण पर निबंध-Essay on Afforestation in hindi
  • भारत के गाँव पर निबंध-Essay On Indian Village In Hindi
  • नैतिक शिक्षा पर निबंध-Essay on The Inevitability of Moral Education in Hindi
  • बसंत ऋतु पर निबंध-Essay On Basant Ritu In Hindi
  • कल्पना चावला पर निबंध-Kalpana Chawla Essay In Hindi
  • डॉ मनमोहन सिंह पर निबंध-Dr. Manmohan Singh in Hindi
  • मानव और विज्ञान पर निबंध-Science and Human Entertainment Essay In Hindi
  • विद्यार्थी और फैशन पर निबंध-Vidyarthi Aur Fashion Essay In Hindi
  • वर्तमान शिक्षा प्रणाली-Essay on Modern Education System in Hindi
  • नशा मुक्ति पर निबंध-Essay on Nasha Mukti In Hindi
  • बेरोजगारी की समस्या पर निबंध-Berojgari Ki Samasya Essay In Hindi
  • छुआछूत एक अभिशाप पर निबंध-Untouchability in India in Hindi
  • महंगाई पर निबंध-Mehangai Par Nibandh
  • पराधीन सपनेहुँ सुख नाहीं पर निबंध-Hindi Essay on Paradhi Supnehu Sukh Nahi
  • नर हो न निराश करो मन को पर निबंध
  • है अँधेरी रात पर दीपक जलाना कब मना है हिंदी निबंध
  • कुसंगति के दुष्परिणाम पर निबंध
  • अभ्यास का महत्व पर निबंध-Essay On Importance Of Practice In Hindi
  • हमारा प्यारा भारत वर्ष पर निबंध-Mera Pyara Bharat Varsh Essay In Hindi
  • मेरे जीवन का लक्ष्य पर निबंध-My Aim In Life Essay In Hindi
  • भारत की राजधानी–दिल्ली पर निबंध-Essay On Delhi In Hindi
  • बिजली के उपयोग पर निबंध-Essay on Importance of Electricity in Hindi
  • दूरदर्शन के लाभ, हानि और महत्व पर निबंध-Television Essay in Hindi
  • नदी की आत्मकथा पर निबंध-Essay On River Biography In Hindi
  • नरेंद्र मोदी पर निबंध-Essay On Narendra Modi In Hindi
  • झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई पर निबंध-Rani Laxmi Bai In Hindi
  • लोकमान्य गंगाधर तिलक पर निबंध-Bal Gangadhar Tilak In Hindi
  • सरदार वल्लभ भाई पटेल पर निबंध-Essay On Sardar Vallabhbhaipatel In Hindi
  • विज्ञान वरदान या अभिशाप पर निबंध-Essay On Science Boon Or Curse In Hindi
  • ग्रीष्म ऋतु पर निबंध-Essay On Summer Season In Hindi
  • नोटबंदी पर निबंध-Notebandi Par Nibandh In Hindi
  • प्रदूषण पर निबंध-Essay On Pollution In Hindi
  • ग्लोबल वार्मिंग पर निबंध-Global Warming Essay In Hindi
  • मेरे परिवार पर निबंध-My Family Essay In Hindi
  • दहेज प्रथा पर निबंध-Dahej Pratha In Hindi
  • मेरी प्रथम रेल यात्रा पर निबंध-Essay on My First Train Trip In Hindi
  • मानवाधिकार पर निबंध-Essay On Human Rights In Hindi
  • हिंदी दिवस के महत्व पर निबंध-Hindi Diwas Essay In Hindi
  • कंप्यूटर पर निबंध-Essay On Computer In Hindi
  • भगत सिंह पर निबंध-Essay On Bhagat Singh In Hindi
  • स्वामी विवेकानंद पर निबंध-Essay on Swami Vivekananda In Hindi
  • शिक्षक पर निबंध-Essay On Teacher In Hindi
  • मदर टेरेसा पर निबंध-Mother Teresa Essay In Hindi
  • रबिन्द्रनाथ टैगोर पर निबंध-Essay On Rabindranath Tagore In Hindi
  • सुभाष चन्द्र बोस पर निबंध-Essay On Subhash Chandra Bose In Hindi
  • बाल दिवस पर निबंध-Essay On Children’s Day In Hindi
  • जल बचाओ पर निबंध-Essay On Save Water In Iindi
  • राष्ट्रीय एकता पर निबंध-Rashtriya Ekta Essay In Hindi
  • स्वच्छता पर निबंध-Swachata Par Nibandh
  • महिला सशक्तिकरण पर निबंध-Women Empowerment Essay In Hindi
  • मेक इन इंडिया पर निबंध-Make In India Essay In Hindi
  • भारतीय संस्कृति पर निबंध-Indian Culture In Hindi
  • डिजिटल इंडिया पर निबंध-Digital India Essay In Hindi
  • राष्ट्रीय ध्वज पर निबंध-National Flag In Hindi
  • विज्ञान के चमत्कार पर निबंध-Wonder Of Science Essay In Hindi
  • जन धन योजना पर निबंध-Essay On Jan Dhan Yojana In Hindi
  • ग्लोबलाइजेशन पर निबंध-Globalisation In Hindi
  • इंटरनेट पर निबंध-Essay On Internet In Hindi
  • हॉकी पर निबंध-Hockey In Hindi
  • क्रिकेट पर निबंध-Essay On Cricket In Hindi
  • मेरे स्कूल (विद्यालय) पर निबंध-My School Essay In Hindi
  • आतंकवाद पर निबंध-Essay On Terrorism In Hindi
  • ताजमहल पर निबंध-Essay On Taj Mahal In Hindi
  • मोर पर निबंध-Essay On Peacock In Hindi
  • गाय पर निबंध-Essay On Cow In Hindi
  • कुत्ते पर निबंध-Essay On Dog In Hindi
  • शीत ऋतु पर निबंध-Essay On Winter Season In Hindi
  • स्वतंत्रता दिवस पर निबंध-Essay On Independence Day In Hindi
  • गणतंत्र दिवस पर निबंध-Essay On Republic Day In Hindi

Copyright © 2026 · Hindimeaning.com · Contact · Privacy · Disclaimer