• Home
  • IPO GMP
  • K.G. Classes
  • Hindi Vyakaran
  • हिंदी निबंध
  • Yoga
    • Yoga In Hindi
    • Yoga In English
    • Mantra
    • Chalisa
  • Vocabulary
    • Daily Use Vocabulary
    • Daily Use English Words
    • Vocabulary Words
  • More
    • Blogging
    • Technical Knowledge In Hindi
    • Tongue Twisters
    • Tenses in Hindi and English
    • Hindu Baby Names
      • Hindu Baby Boy Names
      • Hindu Baby Girl Names
    • ADVERTISE HERE
    • Contact Us
    • Learn Spanish

hindimeaning.com

रक्षाबंधन पर निबंध-Essay On Raksha Bandhan In Hindi

रक्षाबंधन पर निबंध-Essay On Raksha Bandhan In Hindi

Raksha Bandhan Essay In Points

1. रक्षाबंधन भारत के प्रमुख त्यौहारों में से एक है।
2. रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक होता है।
3. रक्षाबंधन एक सामाजिक, पौराणिक, धार्मिक, और ऐतिहासिक भावना के धागे से बना एक ऐसा पावन बंधन है जिसे रक्षाबंधन के नाम से केवल भारत में ही नहीं बल्कि नेपाल और मॉरेशिस में भी बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है।
4. हर साल श्रावण पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाता है।
5. इस दिन बहन अपने भाई को राखी बांधते समय अपने भाई के सुखमय जीवन की कामना करती है।
6. इस दिन राखी बाँधने की परम्परा की वजह से भाई-बहन के बीच के सभी मनमुटाव दूर होते हैं और उनके बीच प्रेम बढ़ जाता है।
7. रक्षाबंधन एक रक्षा का रिश्ता होता है जहाँ पर बहन भाई की रक्षा करती है। इस दिन सारी बहने अपने भाइयों को राखी बांधती हैं और वादा करती हैं कि वे उनकी रक्षा करेंगी और वे उनकी रक्षा करेंगे।
8. रक्षाबंधन के दिन भाई-बहन नहा-धोकर साफ-सुथरे कपड़े पहनकर राखी को बाँधने की तैयारियों में लग जाते हैं।
9. इस दिन बहन अपने भाई के दाहिने हाथ में राखी बांधती हैं और चन्दन और कुमकुम का तिलक लगाती हैं।
10. तिलक लगाने के बाद बहनें भाई की आरती उतारती हैं और फिर उसे मिठाई खिलाती हैं।
11. राखी बंधवाने के बाद भाई अपनी बहन को एक तोफा देता हैं।
12. अगर भाई अपने घर से दूर होता है तो रक्षाबंधन के दिन राखी बंधवाने के लिए वह अपने घर वापिस आता है।
13. अगर किसी तरह से बहन अपने भाई को राखी नहीं बाँध पाती है तो वह डाक शेयर से राखी भेजती है।
14. इस दिन कई तरह के पकवानों और मिठाईयों के बीच घेवर खाने का अपना ही मजा होता है।
15. आज के समय में यह त्यौहार हमारी संस्कृति की पहचान बन चुका है और हमारे भारत वासियों को इस त्यौहार पर बहुत गर्व है।
16. यह बहुत ही शर्मनाक बात है कि जिस देश में कन्या पूजन का विधान शास्त्रों में है वहीं पर कन्या-भ्रूण हत्या होती रहती है।
17. यह त्यौहार हमें यह याद दिलाता है कि बहनों का हमारे जीवन में कितना महत्व होता है।

Raksha Bandhan Essay In Details

भूमिका : रक्षाबंधन भारत के प्रमुख त्यौहारों में से एक है। रक्षाबंधन को राखी भी कहते हैं। हर साल श्रावण पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाता है।रक्षाबंधन भाई-बहन का त्यौहार है। श्रावण पूर्णिमा का पूरा चाँद भाई-बहन के प्रेम और कर्तव्य को समर्पित होता है।

रक्षाबंधन जुलाई या फिर अगस्त के महीने में आता है। रक्षाबंधन एक सामाजिक, पौराणिक, धार्मिक, और ऐतिहासिक भावना के धागे से बना एक ऐसा पावन बंधन है जिसे रक्षाबंधन के नाम से केवल भारत में ही नहीं बल्कि नेपाल और मॉरेशिस में भी बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है।

भाई-बहन का प्यार : रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक होता है।इस त्यौहार से भाई-बहन के बीच का प्रेम बढ़ता है और एक-दूसरे के लिए ख्याल रखने का भी भाव दृढ होता है। इस दिन बहन अपने भाई को राखी बांधते समय अपने भाई के सुखमय जीवन की कामना करती है।

इस दिन भाई अपनी बहन को हर प्रकार की मुसीबत से बचाने का वचन देता है। इस दिन राखी बाँधने की परम्परा की वजह से भाई-बहन के बीच के सभी मनमुटाव दूर होते हैं और उनके बीच प्रेम बढ़ जाता है। वैसे तो भाई-बहन का प्यार एक दिन का मोहताज नहीं होता है।

रक्षाबंधन का त्यौहार अनेक रूपों में दिखाई देता है। जो पुरुष राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के होते हैं वो भाई-चारे के लिए भगवा रंग की राखी बांधते हैं। राजस्थान में ननंद अपनी भाभियों को एक विशेष प्रकार की राखी बांधती हैं जिसे लुम्बी कहते हैं।कई जगह पर बहने भी अपनी बहनों को राखी बांधती हैं। ऐसा करने से लोगों के बीच प्रेम और अधिक बढ़ता है।

रक्षाबंधन का महत्व :- रक्षाबंधन एक रक्षा का रिश्ता होता है जहाँ पर बहन भाई की रक्षा करती है। इस दिन सारी बहने अपने भाइयों को राखी बांधती हैं और वादा करती हैं कि वे उनकी रक्षा करेंगी और वे उनकी रक्षा करेंगे। यह बात जरूरी नहीं होती कि जिनको वे राखी बांधे वे उनके सगे भाई हो, लडकियाँ सभी को राखी बाँध सकती हैं और सभी उनके भाई बन जाते हैं।

रक्षाबन्धन के दिन राखी बाँधने की बहुत पुरानी परम्परा है। सभी बहनों और भाइयों को एक दूसरे के प्रति प्रेम और कर्तव्य का पालन रक्षा का दायित्व लेते हैं और ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ रक्षाबंधन का उत्सव मनाना हैं। जैन धर्म में राखी का बहुत महत्व होता है।

रक्षाबंधन का ऐतिहासिक महत्व :- रक्षाबंधन का इतिहास हिन्दू पुराण कथाओं में मिल जाता है। रक्षाबंधन की कथा इस तरह से है – एक राजा थे बलि उन्होंने यज्ञ पूरा करने के बाद स्वर्ग पर अपना राज करने की कोशिश की थी तो देवराज इंद्र ने भगवान विष्णु जी से सहायता मांगी थी।

विष्णु जी ब्राह्मण के रूप में भिक्षा मांगने के लिए राजा बलि के पास गये। राजा बलि ने गुरु के मना करने के बाद भी तीन पग भूमि दान में दे दी। वामन भगवान ने तीन पग में ही आकाश-पाताल और धरती को नापकर राजा बलि को रसातल में भेज दिया था।

राजा बलि ने अपनी भक्ति की शक्ति से भगवान विष्णु से यह वरदान ले लिया था कि वे हर वक्त उसके सामने रहेंगे। इस बात से लक्ष्मी जी बहुत चिंतित हो गयीं।लक्ष्मी जी नारद जी की सलाह से राजा बलि के पास गयीं और उन्हें राखी बंधकर अपना भाई बना लिया और अपने पति को अपने साथ वापस ले आयीं।

जिस दिन लक्ष्मी जी ने राजा बलि को अपना भाई बनाया था उस दिन श्रावण मास की पूर्णिमा की तिथि थी। इसी तरह से मवाद की महारानी ने मुगल राजा हुमायूँ को राखी भेजकर रक्षा की याचना की थी और हुमायु ने मुसलमान होते हुए भी राखी की लाज रखी थी। उसी तरह से सिकन्दर की पत्नी ने अपने पति के शत्रु को राखी बांधकर अपना भाई बनाया था और अपने पति की जिंदगी उपहार स्वरूप मांगी थी।

इसी वजह से पुरु के युद्ध के दौरान सिकन्दर को जीवनदान देकर राखी और अपनी बहन के वचन की लाज रखी थी। राजा इंद्र पर जब राक्षसों ने आक्रमण किया था तो उनकी पत्नी ने भगवान की तपस्या और प्रार्थना की थी। भगवान ने उनकी प्रार्थना सुन ली और उन्हें एक रक्षा सूत्र दिया।

उन्होंने यह रक्षा सूत्र अपने पति के दाहिने हाथ पर बाँध दिया जिससे उन्हें विजय प्राप्त हुई। जिस दिन उन्होंने यह रक्षा सूत्र बांधा था वह श्रावण मास की पूर्णिमा का दिन था।  इसी वजह से रक्षा बंधन आज तक श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है।

महाभारत में राखी : हमारी महाभारत में भी रक्षाबंधन का उल्लेख दिया गया है।जब युधिष्ठिर ने भगवान श्री कृष्ण से पूछा था कि मैं सारी बाधाओं को कैसे पार कर सकता हूँ तब भगवान श्री कृष्ण ने युधिष्ठिर और उनकी सेना की रक्षा करने के लिए रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने की सलाह दी थी।

जब शिशुपाल का वध करते समय श्री कृष्ण की तर्जनी में चोट लग गई थी और खून भह रहा था तो द्रोपदी ने खून रोकने के लिए अपने साड़ी से चीर फाडकर इनकी ऊँगली पर बांधी थी उस दिन श्रावण मास की पूर्णिमा का दिन था। जब द्रोपदी का चीरहरण हुआ था तो श्री कृष्ण ने उनकी लाज बचाकर अपने इस कर्ज को उतारा था। रक्षाबंधन के त्यौहार में परस्पर एक-दूसरे की रक्षा और और सहयोग की भावना होती है।

रक्षाबंधन की तैयारियां : रक्षाबंधन के दिन भाई-बहन नहा-धोकर साफ-सुथरे कपड़े पहनकर राखी को बाँधने की तैयारियों में लग जाते हैं। इस दिन बहन अपने भाई के दाहिने हाथ में राखी बांधती हैं और चन्दन और कुमकुम का तिलक लगाती हैं। तिलक लगाने के बाद बहनें भाई की आरती उतारती हैं और फिर उसे मिठाई खिलाती हैं। राखी बंधवाने के बाद भाई अपनी बहन को एक तोफा देता हैं।

अगर भाई अपने घर से दूर होता है तो रक्षाबंधन के दिन राखी बंधवाने के लिए वह अपने घर वापिस आता है। अगर किसी तरह से बहन अपने भाई को राखी नहीं बाँध पाती है तो वह डाक शेयर से राखी भेजती है। इस दिन घर में कई तरह की मिठाईयां मंगवाई जाती हैं। इस दिन कई तरह के पकवानों और मिठाईयों के बीच घेवर खाने का अपना ही मजा होता है।

उपसंहार : आज के समय में यह त्यौहार हमारी संस्कृति की पहचान बन चुका है और हमारे भारत वासियों को इस त्यौहार पर बहुत गर्व है। लेकिन भारत में जहाँ पर बहनों के लिए इस विशेष त्यौहार को मनाया जाता है वहीं पर कुछ भाइयों के हाथों पर राखी इस वजह से नहीं बंध पाती है क्योंकि उनके माता-पिता उसकी बहन को इस दुनिया में आने ही नहीं देते हैं।

यह बहुत ही शर्मनाक बात है कि जिस देश में कन्या पूजन का विधान शास्त्रों में है वहीं पर कन्या-भ्रूण हत्या होती रहती है। यह त्यौहार हमें यह याद दिलाता है कि बहनों का हमारे जीवन में कितना महत्व होता है।

https://www.hindimeaning.com/wp-content/uploads/2018/03/XRecorder_Edited_05122021_120509.mp4
Post Views: 999

Related posts:

  1. परीक्षाओं में बढती नकल की प्रवृत्ति पर निबंध-Hindi Nibandh
  2. ई-कॉमर्स व्यवसाय पर निबंध
  3. डॉ मनमोहन सिंह पर निबंध-Dr. Manmohan Singh in Hindi
  4. मानव और विज्ञान पर निबंध-Science and Human Entertainment Essay In Hindi
  5. पराधीन सपनेहुँ सुख नाहीं पर निबंध-Hindi Essay on Paradhi Supnehu Sukh Nahi
  6. नर हो न निराश करो मन को पर निबंध
  7. दूरदर्शन के लाभ, हानि और महत्व पर निबंध-Television Essay in Hindi
  8. ईद पर निबंध-Essay On Eid In Hindi
  9. लोकमान्य गंगाधर तिलक पर निबंध-Bal Gangadhar Tilak In Hindi
  10. सरदार वल्लभ भाई पटेल पर निबंध-Essay On Sardar Vallabhbhaipatel In Hindi
  11. प्रदूषण पर निबंध-Essay On Pollution In Hindi
  12. दशहरा पर निबंध-Essay On Dussehra In Hindi
  13. बाल दिवस पर निबंध-Essay On Children’s Day In Hindi
  14. मेक इन इंडिया पर निबंध-Make In India Essay In Hindi
  15. हॉकी पर निबंध-Hockey In Hindi
  16. कुत्ते पर निबंध-Essay On Dog In Hindi
  17. जवाहर लाल नेहरु पर निबंध-Essay On Jawaharlal Nehru In Hindi
  18. मेरी माँ पर निबंध-My Mother Essay In Hindi
  19. Hindi Nibandh For Class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 And 8
  20. Beti Bachao Beti Padhao In Hindi-बेटी बचाओ बेटी पढाओ से जुडी कुछ महत्वपूर्ण बातें

Popular Posts

  • List of 3 forms of Verbs in English and Hindi – English Verb Forms
  • Hindi numbers 1 To 100 – Counting In Hindi – Hindi Ginti
  • ज़िन्दगी के मायने समझाते 300+ अनमोल विचार-Life Quotes In Hindi
  • Essay On Diwali In Hindi (100, 200, 300, 500, 700, 1000 Words)
  • Flower Names in Hindi and English फूलों के नाम List of Flowers
  • परिश्रम का महत्व पर निबंध-Importance Of Hard Work Essay In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  • Hindi Numbers 1 to 50
  • Human Body Parts Names in English and Hindi – List of Body Parts मानव शरीर के अंगों के नाम
  • Vegetables Name In Hindi and English सब्जियों के नाम List of Vegetables a-z with details

More Related Content

  • समय के महत्व पर निबंध-Value Of Time Essay In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  • पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध-Environmental Pollution Essay In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  • जल प्रदूषण पर निबंध-Essay On Water Pollution In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  • वायु प्रदूषण पर निबंध-Essay On Air Pollution In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  • परिश्रम का महत्व पर निबंध-Importance Of Hard Work Essay In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  • परोपकार पर निबंध-Essay On Paropkar In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000+ Words)
  • मित्रता पर निबंध-Essay On Friendship In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  • जन्माष्टमी पर निबंध-Essay On Janmashtami In Hindi
  • गणेश चतुर्थी पर निबंध-Essay On Ganesh Chaturthi In Hindi
  • ईद पर निबंध-Essay On Eid In Hindi
  • ओणम पर निबंध-Essay On Onam In Hindi
  • पोंगल पर निबंध-Essay On Pongal In Hindi
  • दशहरा पर निबंध-Essay On Dussehra In Hindi
  • दुर्गा पूजा पर निबंध-Essay On Durga Puja In Hindi
  • राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी पर निबंध-Mahatma Gandhi Essay In Hindi
  • स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध-Swachh Bharat Abhiyan Essay In Hindi
  • रक्षाबंधन पर निबंध-Essay On Raksha Bandhan In Hindi
  • बेटी बचाओ बेटी पढाओ पर निबंध-Beti Bachao Beti Padhao In Hindi
  • Holi Essay in Hindi होली पर निबंध
  • दीपावली पर निबंध – Diwali Essay In Hindi
  • क्रिसमस पर निबंध-Essay on Christmas In Hindi
  • भाग्य और पुरुषार्थ पर निबंध-Essay on Bhagya aur Purusharth
  • जहाँ सुमति तहँ संपति नाना पर निबंध
  • परीक्षाओं में बढती नकल की प्रवृत्ति पर निबंध-Hindi Nibandh
  • प्रातःकाल का भ्रमण पर निबंध-Paragraph On Morning Walk In Hindi
  • यदि मैं पुलिस अधिकारी होता पर निबंध
  • यदि मैं शिक्षा मंत्री होता पर निबंध
  • मेरी प्रिय पुस्तक रामचरित्रमानस पर निबंध
  • मुंशी प्रेमचंद पर निबंध-Munshi Premchand Par Nibandh
  • ई-कॉमर्स व्यवसाय पर निबंध
  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
  • 5
  • >>

Copyright © 2025 · Hindimeaning.com · Contact · Privacy · Disclaimer