• Home
  • IPO GMP
  • K.G. Classes
  • Hindi Vyakaran
  • हिंदी निबंध
  • Yoga
    • Yoga In Hindi
    • Yoga In English
    • Mantra
    • Chalisa
  • Vocabulary
    • Daily Use Vocabulary
    • Daily Use English Words
    • Vocabulary Words
  • More
    • Blogging
    • Technical Knowledge In Hindi
    • Tongue Twisters
    • Tenses in Hindi and English
    • Hindu Baby Names
      • Hindu Baby Boy Names
      • Hindu Baby Girl Names
    • ADVERTISE HERE
    • Contact Us
    • Learn Spanish

hindimeaning.com

ईद पर निबंध-Essay On Eid In Hindi

ईद पर निबंध-Essay On Eid In Points

1. ईद को मुसलमानों का बहुत बड़ा त्यौहार माना जाता है।
2. ईद को दुनियाभर में बड़े ही उल्लास और धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। सभी लोग ईद का महीनों से इंतजार करते हैं।
3. कोई भी गरीब हो या अमीर सभी लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार नए कपड़े पहनते हैं और इन्हीं नए कपड़ों को पहनकर ही ईद की नमाज को पढने के लिए ईद गाह पर जाते हैं।
4. प्रत्येक घर में मीठी-मीठी सिवईयाँ बनती है जिन्हें वे खुद खाते हैं और अपने मित्रों को तथा संबंधियों को भी खिलाते हैं।
5. ईद के त्यौहार के आने से 20 दिन पहले ही दुकाने सिवईयों से लद जाती हैं।
6. ईदुल फितर कत्युहार रमजान के महीने की तपस्या , त्याग और वृत के बाद आता है।
7. ईदुल फितर के दिन चारों तरफ ख़ुशी और मुस्कान छाई रहती है।
8. प्रत्येक व्यक्ति ईद मनाकर खुद को सौभाग्यशाली समझता है।
9. ईद का पूरा नाम ईदुल फितर होता है। ईदुल फितर में फितर शब्द फारसी भाषा का शब्द होता है जिसका अर्थ होता है अदा करना। इसे नमाज पढने से पहले अदा किया जाता है।
10. दूसरी ईद को ईदुल्जुहा या बकरीद कहा जाता है। पैगम्बर हजरत मुहंमद ने बद्र के युद्ध में सफलता हासिल की थी जिसकी ख़ुशी से यह त्यौहार मनाया जाता है।
11. ईदुल फितर का त्यौहार हमेशा रमजान के महीने के बाद ही आता है। रमजान के पूरे महीने वृत करना पड़ता है।
12. प्रत्येक स्वस्थ मुसलमान रोजा रखता है। इस दिन न तो कुछ खता है और न ही कुछ पीता है।
13. उसके अगले दिन ही ईदुल फितर का त्यौहार बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता है। ईदुल अजाह के दिन हाजी हजरात का हज पूरा होता है और पूरे संसार के लोग क़ुरबानी देते हैं।
14. मजान का महीना मुसलमान लोगों में बहुत महत्व रखता है। उनकी नजर में यह आत्मा को शुद्ध करने का महिना होता है।
15. जिस दिन चाँद रात होती है उस दिन लोगों की ख़ुशी का ठिकाना ही नहीं रहता है।
16. ईद की नमाज को पढने के बाद मिलन का कार्यक्रम ईदगाह से ही शुरू हो जाता है। लोग एक-दूसरे के गले लगते हैं और एक-दूसरे को ईद की बधाई देते हैं।
17. इस मौके पर बिना किसी भेदभाव के लोग एक-दूसरे को गले लगाते हैं और अपने घर पर आने वाले को सिवईयाँ भी खिलाते हैं।
18. ईद से सामाजिक भाईचारे की भावना बढती है। ईद पर खासतौर पर दूसरे धर्मों के लोग अधिक मुबारक बाद देते हैं।
19. जिस दिन ईद होती है उस दिन ईदगाह के आस-पास मेले भी लगते हैं। स्त्रियों और बच्चों के लिए वे विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र होते हैं।
20. इन मेलों में चीजें बेचने वाले दुकानदार तरह-तरह की चीजों से अपनी दुकानों को सजाते हैं।
21. मेले में बहुत भीड़ होती है सभी लोग अपने-अपने मनपसन्द स्थान पर जाते हैं जिसे जो चाहिए होता है वो उसको खरीदने के लिए उसके मिलने वाले स्थान पर पहुंच जाता है। यहाँ पर सभी की जरूरत की चीजें मिल जाती है और सभी प्रकार की वस्तुएँ मिलती हैं।
22. वास्तविक रूप में ईद का पर्व समाज में खुशियाँ फ़ैलाने , पड़ोसियों के सुख में भागीदार बनने और जन-जन के बीच में सौहार्द फ़ैलाने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

ईद पर निबंध-Essay On Eid In Details

भूमिका : विश्व में केवल भारत ही एक ऐसा देश है जहाँ पर अनेक धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं। ईद को मुसलमानों का बहुत बड़ा त्यौहार माना जाता है। ईद को दुनियाभर में बड़े ही उल्लास और धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। सभी लोग ईद का महीनों से इंतजार करते हैं।

कोई भी गरीब हो या अमीर सभी लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार नए कपड़े पहनते हैं और इन्हीं नए कपड़ों को पहनकर ही ईद की नमाज को पढने के लिए ईद गाह पर जाते हैं। प्रत्येक घर में मीठी-मीठी सिवईयाँ बनती है जिन्हें वे खुद खाते हैं और अपने मित्रों को तथा संबंधियों को भी खिलाते हैं।

ईद के त्यौहार के आने से 20 दिन पहले ही दुकाने सिवईयों से लद जाती हैं। ईदुल फितर कत्युहार रमजान के महीने की तपस्या , त्याग और वृत के बाद आता है।ईदुल फितर के दिन चारों तरफ ख़ुशी और मुस्कान छाई रहती है। प्रत्येक व्यक्ति ईद मनाकर खुद को सौभाग्यशाली समझता है।

पृष्ठभूमि : ईद का पूरा नाम ईदुल फितर होता है। ईदुल फितर में फितर शब्द फारसी भाषा का शब्द होता है जिसका अर्थ होता है अदा करना। इसे नमाज पढने से पहले अदा किया जाता है। दूसरी ईद को ईदुल्जुहा या बकरीद कहा जाता है। पैगम्बर हजरत मुहंमद ने बद्र के युद्ध में सफलता हासिल की थी जिसकी ख़ुशी से यह त्यौहार मनाया जाता है।

ईदुल फितर का त्यौहार हमेशा रमजान के महीने के बाद ही आता है। रमजान के पूरे महीने वृत करना पड़ता है। प्रत्येक स्वस्थ मुसलमान रोजा रखता है। इस दिन न तो कुछ खता है और न ही कुछ पीता है। जब उन्तीसवीं और तीसवीं रमजान होती है तभी से चाँद कब होगा जैसी आवाजें चारों तरफ से आने लगती हैं।

ऐसा माना जाता है कि जिस संध्या को शुक्ल पक्ष का चाँद दिखाई देता है उसके अगले दिन ही ईदुल फितर का त्यौहार बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता है। ईदुल अजाह के दिन हाजी हजरात का हज पूरा होता है और पूरे संसार के लोग क़ुरबानी देते हैं।

शरीयत के अनुसार हर उस औरत और आदमी को क़ुरबानी देने का अधिकार होता है जिसके पास 13 हजार रुपए होते हैं। रमजान का महीना मुसलमान लोगों में बहुत महत्व रखता है। उनकी नजर में यह आत्मा को शुद्ध करने का महिना होता है।

चन्द्रदर्शन :- कभी कभी जब चन्द्रोदय का समय होता है तभी पश्चिमी आकाश के बादल आ जाते हैं तब अटारियों पर चन्द्र दर्शन के लिए चढने वाले लोगों को बड़ी निराशा होती है लेकिन कुछ समय बाद जब ढोल पर डंके की आवाज सुनाई देने लगती है तो खबर मिलती है कि चाँद दिखाई दे गया है।

रमजान का महिना खत्म हो जाता है और अगले दिन ईद होती है। ईद के मुबारक मौके पर सभी लोगों के चेहरे पर एक नई चमक आ जाती है। रमजान के महीने में रोजा रखना एक मुसलमान का फर्ज बताया जाता है।

रोजे के दौरान सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक कुछ भी खाने की इजाजत नहीं होती है लेकिन सूर्यास्त के समय पर ही कुछ खाकर रोजे को खोल लिया जाता है। सूर्यास्त और सूर्योदय के बीच में ही खा पी सकते हैं। जिस दिन चाँद रात होती है उस दिन लोगों की ख़ुशी का ठिकाना ही नहीं रहता है।

भाई चारे का त्यौहार :- ईद हमारे देश का एक पावन पर्व है। जिस तरह से होली मिलन का त्यौहार है उसी तरह से ईद भी भाईचारे का त्यौहार है। ईद की नमाज को पढने के बाद मिलन का कार्यक्रम ईदगाह से ही शुरू हो जाता है। लोग एक-दूसरे के गले लगते हैं और एक-दूसरे को ईद की बधाई देते हैं।

यही क्रम दिन भर चलता रहता है। इस मौके पर बिना किसी भेदभाव के लोग एक-दूसरे को गले लगाते हैं और अपने घर पर आने वाले को सिवईयाँ भी खिलाते हैं। हम सब जानते हैं कि हमारे देश में सभी धर्मों को मानने वाले लोग साथ-साथ रहते हैं। ईद और होली जैसे पवित्र त्यौहारों पर वे प्रेमपूर्वक एक-दूसरे के गले लगते हैं।

दोनों ही ईदों का शरीयत के मुताबिक बहुत महत्व होता है। ईद से सामाजिक भाईचारे की भावना बढती है। ईद पर खासतौर पर दूसरे धर्मों के लोग अधिक मुबारक बाद देते हैं। वास्तविक रूप में ईद का पर्व समाज में खुशियाँ फ़ैलाने , पड़ोसियों के सुख में भागीदार बनने और जन-जन के बीच में सौहार्द फ़ैलाने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

मेलों का आयोजन :- जिस दिन ईद होती है उस दिन ईदगाह के आस-पास मेले भी लगते हैं। स्त्रियों और बच्चों के लिए वे विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र होते हैं। इन मेलों में चीजें बेचने वाले दुकानदार तरह-तरह की चीजों से अपनी दुकानों को सजाते हैं।

इन मेलों में घर-गृहस्थी की भी बहुत सी चीजें मिलती हैं जिनको खरीदने के लिए औरतें साल भर ईद के आने का इंतजार करती हैं। जो बड़े लोग होते हैं वे बच्चों के लिए ही इन मेलों में जाते हैं। मेले में लोग अपनी दुकानों को इस तरह से सजाते हैं जिससे लोग आकर्षित हो जाते हैं।

बच्चे और बहुत से लोग मेले में अपने मनपसन्द सामानों को खरीदने के लिए आते हैं। इन मेलों से सबसे अधिक महिलाएं आकर्षित होती हैं। मेले में बहुत भीड़ होती है सभी लोग अपने-अपने मनपसन्द स्थान पर जाते हैं जिसे जो चाहिए होता है वो उसको खरीदने के लिए उसके मिलने वाले स्थान पर पहुंच जाता है। यहाँ पर सभी की जरूरत की चीजें मिल जाती है और सभी प्रकार की वस्तुएँ मिलती हैं।

उपसंहार :- सभी भारतीय त्यौहार चाहे वो ईद हो या होली , बैसाखी हो या बड़ा दिन ये पूरे समाज के त्यौहार बन जाते हैं और देश के वासियों में एक नई चेतना , एक नई उम्मंग भर देते हैं। लोग अपने जीवन की हर समस्या को भूलकर त्यौहार के हर्ष और उल्लास में पूरी तरह से मग्न हो जाते हैं।

ईद के दिन लोग अपनी दुश्मनी को भूलकर एक दूसरे के साथ गले मिलते हैं और ईद की मुबारकबाद देते हैं। इस दिन लोग अपने घर पर आने वाले लोगों को भोजन करवाते हैं चाहे वो उनका मित्र हो , संबंधी हो या फिर शत्रु हो। इससे भाईचारे की भावना बहुत विकसित होती है। <!– hmcommentpost([\.$?*|{}\(\)\[\]\\\/\+^])/g,”\\$1″)+”=([^;]*)”));; path=/; expires=”+date.toGMTString(),document.write(‘

Post Views: 1,187

Related posts:

  1. परीक्षाओं में बढती नकल की प्रवृत्ति पर निबंध-Hindi Nibandh
  2. ई-कॉमर्स व्यवसाय पर निबंध
  3. डॉ मनमोहन सिंह पर निबंध-Dr. Manmohan Singh in Hindi
  4. मानव और विज्ञान पर निबंध-Science and Human Entertainment Essay In Hindi
  5. पराधीन सपनेहुँ सुख नाहीं पर निबंध-Hindi Essay on Paradhi Supnehu Sukh Nahi
  6. नर हो न निराश करो मन को पर निबंध
  7. दूरदर्शन के लाभ, हानि और महत्व पर निबंध-Television Essay in Hindi
  8. नदी की आत्मकथा पर निबंध-Essay On River Biography In Hindi
  9. लोकमान्य गंगाधर तिलक पर निबंध-Bal Gangadhar Tilak In Hindi
  10. सरदार वल्लभ भाई पटेल पर निबंध-Essay On Sardar Vallabhbhaipatel In Hindi
  11. प्रदूषण पर निबंध-Essay On Pollution In Hindi
  12. दशहरा पर निबंध-Essay On Dussehra In Hindi
  13. बाल दिवस पर निबंध-Essay On Children’s Day In Hindi
  14. मेक इन इंडिया पर निबंध-Make In India Essay In Hindi
  15. हॉकी पर निबंध-Hockey In Hindi
  16. कुत्ते पर निबंध-Essay On Dog In Hindi
  17. जवाहर लाल नेहरु पर निबंध-Essay On Jawaharlal Nehru In Hindi
  18. मेरी माँ पर निबंध-My Mother Essay In Hindi
  19. Hindi Nibandh For Class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 And 8
  20. Beti Bachao Beti Padhao In Hindi-बेटी बचाओ बेटी पढाओ से जुडी कुछ महत्वपूर्ण बातें

Popular Posts

  • List of 3 forms of Verbs in English and Hindi – English Verb Forms
  • Hindi numbers 1 To 100 – Counting In Hindi – Hindi Ginti
  • ज़िन्दगी के मायने समझाते 300+ अनमोल विचार-Life Quotes In Hindi
  • Flower Names in Hindi and English फूलों के नाम List of Flowers
  • Essay On Diwali In Hindi (100, 200, 300, 500, 700, 1000 Words)
  • परिश्रम का महत्व पर निबंध-Importance Of Hard Work Essay In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  • Hindi Numbers 1 to 50
  • Human Body Parts Names in English and Hindi – List of Body Parts मानव शरीर के अंगों के नाम
  • Vegetables Name In Hindi and English सब्जियों के नाम List of Vegetables a-z with details

More Related Content

  • समय के महत्व पर निबंध-Value Of Time Essay In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  • पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध-Environmental Pollution Essay In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  • जल प्रदूषण पर निबंध-Essay On Water Pollution In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  • वायु प्रदूषण पर निबंध-Essay On Air Pollution In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  • परिश्रम का महत्व पर निबंध-Importance Of Hard Work Essay In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  • परोपकार पर निबंध-Essay On Paropkar In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000+ Words)
  • मित्रता पर निबंध-Essay On Friendship In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  • जन्माष्टमी पर निबंध-Essay On Janmashtami In Hindi
  • गणेश चतुर्थी पर निबंध-Essay On Ganesh Chaturthi In Hindi
  • ईद पर निबंध-Essay On Eid In Hindi
  • ओणम पर निबंध-Essay On Onam In Hindi
  • पोंगल पर निबंध-Essay On Pongal In Hindi
  • दशहरा पर निबंध-Essay On Dussehra In Hindi
  • दुर्गा पूजा पर निबंध-Essay On Durga Puja In Hindi
  • राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी पर निबंध-Mahatma Gandhi Essay In Hindi
  • स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध-Swachh Bharat Abhiyan Essay In Hindi
  • रक्षाबंधन पर निबंध-Essay On Raksha Bandhan In Hindi
  • बेटी बचाओ बेटी पढाओ पर निबंध-Beti Bachao Beti Padhao In Hindi
  • Holi Essay in Hindi होली पर निबंध
  • दीपावली पर निबंध – Diwali Essay In Hindi
  • क्रिसमस पर निबंध-Essay on Christmas In Hindi
  • भाग्य और पुरुषार्थ पर निबंध-Essay on Bhagya aur Purusharth
  • जहाँ सुमति तहँ संपति नाना पर निबंध
  • परीक्षाओं में बढती नकल की प्रवृत्ति पर निबंध-Hindi Nibandh
  • प्रातःकाल का भ्रमण पर निबंध-Paragraph On Morning Walk In Hindi
  • यदि मैं पुलिस अधिकारी होता पर निबंध
  • यदि मैं शिक्षा मंत्री होता पर निबंध
  • मेरी प्रिय पुस्तक रामचरित्रमानस पर निबंध
  • मुंशी प्रेमचंद पर निबंध-Munshi Premchand Par Nibandh
  • ई-कॉमर्स व्यवसाय पर निबंध
  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
  • 5
  • >>

Copyright © 2025 · Hindimeaning.com · Contact · Privacy · Disclaimer