• Home
  • K.G. Classes
  • Hindi Vyakaran
  • हिंदी निबंध
  • Vocabulary
    • Daily Use Vocabulary
    • Daily Use English Words
    • Vocabulary Words
  • Yoga
    • Yoga In Hindi
    • Yoga In English
    • Mantra
    • Chalisa
  • More
    • Tongue Twisters
    • Hindu Baby Names
      • Hindu Baby Boy Names
      • Hindu Baby Girl Names
    • Tenses in Hindi and English
    • Contact Us

hindimeaning.com

जन्माष्टमी पर निबंध-Essay On Janmashtami In Hindi

जन्माष्टमी पर निबंध-Essay On Janmashtami In Points

1. जन्माष्टमी का त्यौहार सभी हिन्दुओं के लिए एक बहुत ही प्रमुख त्यौहार होता है और इसे हर साल मनाया जाता है।
2. इसे भगवान कृष्ण की जयंती के रूप में मनाया जाता है इसी लिए इसे कृष्ण जन्माष्टमी कहते हैं।
3. इसे कई अन्य नामों से भी जाना जाता है जैसे – कृष्णाष्टमी , गोकुलाष्टमी , अष्टमी रोहिणी , श्री कृष्ण जयंती , श्री जयंती आदि।
4. भगवान कृष्ण हिन्दू धर्म के भगवान थे। उन्होंने धरती पर मानव रूप में जन्म लिया था जिससे वे मानव जीवन को बचा सकें और मानव के दुखों को दूर कर सकें।
5. इस पर्व को पूरी दुनिया में बड़ी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।
6. जन्माष्टमी को सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में रहने वाले भारतीय भी बड़ी आस्था और उल्लास के साथ मनाते हैं।
7. श्री कृष्ण का जन्म रात के 12 बजे उनके मामा कंस के कारागार में हुआ था।
8. इनके पिता का नाम वासुदेव और माता का नाम देवकी था।
9. कृष्ण जन्माष्टमी से एक दिन पहले सप्तमी के दिन लोग वृत रखते हैं और आधी रात 12 बजे कृष्ण का जन्म होने के बाद घंटियाँ बजाकर श्री कृष्ण की आरती की जाती है।
10. इसके बाद लोग अपने रिश्तेदारों और पड़ोसियों में प्रसाद बाँटकर ख़ुशी प्रकट करते हैं। उसके बाद वे खुद खाना खाते हैं। इस तरह से पूरे दिन वृत रखकर यह त्यौहार मनाया जाता है।
11. लोग सूर्योदय से पहले उठकर नहा-धोकर साफ-सुथरे वस्त्र पहनकर तैयार हो जाते हैं।
12. सके बाद ईष्ट देव के सामने पूरी भक्ति और विश्वास के साथ पूजा करते हैं।
13. वे कृष्ण के मन्दिर जाते हैं और प्रसाद , धूप , बत्ती , दिया , फूल , फल , भोग और चन्दन चढाते हैं।
14. वे भक्त गीतों को गाते हैं और संतान गोपाल मन्त्र का भी जाप करते हैं।
15. बाद में वे कृष्ण जी की मूर्ति की घी के दिए से आरती उतारते हैं और उनसे संतान की प्राप्ति के लिए प्रार्थना करते हैं।
16. कुछ लोग कृष्ण के जन्म और पूजा के बाद वृत तोड़ते हैं लेकिन कुछ लोग सूर्य के उदय होने पर वृत खोलते हैं।
17. जब भगवान का जन्म हो जाता है उसके बाद भक्ति और पारंपरिक गीत गाये जाते हैं।
18. अगर हम पूरी भक्ति और विश्वास के साथ प्रार्थना करते हैं भगवान श्री कृष्ण उसके सभी पापों और कष्टों को दूर कर देते हैं और हमेशा मानवता की रक्षा करते हैं।
19. जन्माष्टमी के दिन देश में कई जगहों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है।
20. दही हांड़ी प्रतियोगिता में जो टीम विजयी होती है उसे उचित इनाम दिया जाता है।
21. जन्माष्टमी के दिन मन्दिरों में झाकियाँ सजाई जाती हैं और भगवान श्री कृष्ण को झूला झुलाया जाता है।
22. इस दिन रासलीला का भी आयोजन किया जाता है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन हर बच्चे के घर के सामने पालने सजाये जाते हैं।
23. मथुरा , वृंदावन और ब्रज के अन्य नगरों में यह त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।
24. जन्माष्टमी के दिन मन्दिर में इतनी भीड़ होती हैं कि लोगों को लाईनों में खड़े होकर भगवान कृष्ण के दर्शन करने पड़ते हैं। सुरक्षा के लिए मन्दिर के बाहर पुलिस खड़ी की जाती है।
25. जन्माष्टमी के दिन वृत रखने का विधान है। लोगों को अपने सामर्थ्य के अनुसार वृत रखना चाहिए।

जन्माष्टमी पर निबंध-Essay On Janmashtami In Details

भूमिका : सभी जातियाँ अपने महापुरुषों के जन्म दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाती आई है। जन्माष्टमी का त्यौहार सभी हिन्दुओं के लिए एक बहुत ही प्रमुख त्यौहार होता है और इसे हर साल मनाया जाता है। इसे भगवान कृष्ण की जयंती के रूप में मनाया जाता है इसी लिए इसे कृष्ण जन्माष्टमी कहते हैं।

इसे कई अन्य नामों से भी जाना जाता है जैसे – कृष्णाष्टमी , गोकुलाष्टमी , अष्टमी रोहिणी , श्री कृष्ण जयंती , श्री जयंती आदि। भगवान कृष्ण हिन्दू धर्म के भगवान थे। उन्होंने धरती पर मानव रूप में जन्म लिया था जिससे वे मानव जीवन को बचा सकें और मानव के दुखों को दूर कर सकें।

कुछ लोगों का मानना है कि कृष्ण भगवान विष्णु के आठवें अवतार थे। लेकिन अधिकांश लोग इसे जन्माष्टमी ही कहते हैं। जन्माष्टमी को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इस पर्व को पूरी दुनिया में बड़ी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

जन्माष्टमी को सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में रहने वाले भारतीय भी बड़ी आस्था और उल्लास के साथ मनाते हैं। श्री कृष्ण युगों-युगों से हमारी आस्था के केंद्र रहे हैं। वे कभी तो यशोदा माँ के लाल होते हैं तो कभी ब्रज के नटखट कान्हा।हिन्दू इस त्यौहार को भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण के जन्म के रूप में मनाते हैं।

दिन प्रतिदिन उनके भक्तों की संख्या बढती ही जा रही है। जब संसार में पाप, अत्याचार, द्वेष और घृणा अधिक बढ़ जाते हैं , धर्म का नाश होने लगता है , सज्जन और दीन दुखियों को सताया जाने लगता है तब इस संसार में एक महान शक्ति अवतार लेती है और धर्म की स्थापना करती है।

श्री कृष्ण ने भी धरती पर तभी अवतार लिया था जब कंस का अत्याचार बहुत अधिक बढ़ गया था और दीन दुखियों को सताया जाने लगा था। उनका स्वरूप देखने में बहुत ही आकर्षक लगता था जिस वजह से सारी गोपियाँ उन पर मोहित थीं। उनके हाथों में बांसुरी और सिर पर मोरपंख लगा हुआ था।

श्री कृष्ण का जन्म : श्री कृष्ण का जन्म रात के 12 बजे उनके मामा कंस के कारागार में हुआ था। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी श्रावण माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन रोहिणी नक्षत्र में पडती है। इनके पिता का नाम वासुदेव और माता का नाम देवकी था। यह त्यौहार अगस्त या सितम्बर में पड़ता है।

कृष्ण जन्माष्टमी से एक दिन पहले सप्तमी के दिन लोग वृत रखते हैं और आधी रात 12 बजे कृष्ण का जन्म होने के बाद घंटियाँ बजाकर श्री कृष्ण की आरती की जाती है। इसके बाद लोग अपने रिश्तेदारों और पड़ोसियों में प्रसाद बाँटकर ख़ुशी प्रकट करते हैं। उसके बाद वे खुद खाना खाते हैं। इस तरह से पूरे दिन वृत रखकर यह त्यौहार मनाया जाता है।

पौराणिक कथा : देवकी कंस की बहन थी और कंस मथुरा का राजा था। उसने मथुरा के राजा और अपने पिता अग्रसेन को जेल में बंदी बना लिया और खुद राजा बन गया था। कंस को अपनी बहन प्राणों से भी प्रिय थी। देवकी का विवाह कंस के मित्र वसुदेव के साथ हुआ था।

कंस बहुत ही अत्याचारी था। जब वह अपनी बहन देवकी को विवाह के बाद रथ पर उसके ससुराल छोड़ने जा रहा था तब एक आकाशवाणी हुई – ‘ जिस बहन को तुम इतने प्यार से विदा कर रहे हो उसकी आठवीं संतान तुम्हारी मौत का कारण बनेगी ‘। इस आकाशवाणी को सुनकर कंस घबरा गया था।

उसने अपनी बहन और उसके पति को कारखाने में बंद कर दिया था। देवकी को सात पुत्र हुए लेकिन कंस ने उन्हें बहुत ही बेहरमी से मार दिया। जब देवकी के आठवें पुत्र का जन्म हुआ था तब कारागार के सारे पहरेदार सोये हुए थे। वसुदेव अपने बच्चे को गोकुल के नन्द बाबा के घर छोड़ आये और उनकी लडकी को लेकर लौट आये।

जब सुबह हुई तो वासुदेव ने उस कन्या को कंस को सौंप दिया था। कंस ने जैसे ही उसे पत्थर पर पटका तो वह लडकी उडकर आकाश में चली गई और जाते-जाते उसने कहा कि तुझे मारने वाला अभी जीवित है और गोकुल पहुंच चुका है। इस आकाशवाणी को सुनकर कंस बहुत घबरा गया था।

उसने कृष्ण को मारने के लिए बहुत प्रयत्न किये। उसने बहुत से राक्षसों को जैसे – पूतना , वकासुर को कृष्ण को मरने के लिए भेजा लेकिन कोई भी कृष्ण को मार नहीं पाया। श्रीकृष्ण ने सभी की हत्या कर दी थी।

जन्माष्टमी का महत्व : हम लोग पहले से ही जानते हैं कि जैसे ही विवाहित जीवन शुरू होता है। हर दंपत्ति की इच्छा होती है कि पूरे जीवन के लिए उसके पास एक अनूठा बच्चा हो। हालाँकि सभी जोड़ों को यह आशीर्वाद मिलता है लेकिन किसी को जल्दी हो जाता है और किसी को कुछ कारणों की वजह से देर में होता है।

मातृत्व उपहार के लिए सभी विवाहित औरतें वृत रखती हैं। ऐसा माना जाता है कि जो जन्माष्टमी के दिन पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ इस वृत को पूरा करती हैं उन्हें इस वृत का फल एक बच्चे के आशिर्वाद के रूप में मिलता है। जो महिलाएं अविवाहित होती हैं वो भविष्य में एक अच्छे बच्चे की कामना के लिए इस दिन का वृत रखती हैं।

जब पति और पत्नी दोनों पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ वृत रखते हैं तो वह अधिक प्रभावकारी होता है। लोग सूर्योदय से पहले उठकर नहा-धोकर साफ-सुथरे वस्त्र पहनकर तैयार हो जाते हैं। उसके बाद ईष्ट देव के सामने पूरी भक्ति और विश्वास के साथ पूजा करते हैं।

वे कृष्ण के मन्दिर जाते हैं और प्रसाद , धूप , बत्ती , दिया , फूल , फल , भोग और चन्दन चढाते हैं। वे भक्त गीतों को गाते हैं और संतान गोपाल मन्त्र का भी जाप करते हैं। बाद में वे कृष्ण जी की मूर्ति की घी के दिए से आरती उतारते हैं और उनसे संतान की प्राप्ति के लिए प्रार्थना करते हैं।

कुछ लोग कृष्ण के जन्म और पूजा के बाद वृत तोड़ते हैं लेकिन कुछ लोग सूर्य के उदय होने पर वृत खोलते हैं। जब भगवान का जन्म हो जाता है उसके बाद भक्ति और पारंपरिक गीत गाये जाते हैं। अगर हम पूरी भक्ति और विश्वास के साथ प्रार्थना करते हैं भगवान श्री कृष्ण उसके सभी पापों और कष्टों को दूर कर देते हैं और हमेशा मानवता की रक्षा करते हैं।

कब और क्यों मनायी जाती है : भगवान श्रीकृष्ण के जन्म दिन को बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है जन्माष्टमी को श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। जन्माष्टमी रक्षाबंधन के बाद भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आती है। श्रीकृष्ण देवकी और वासुदेव के आठवें पुत्र थे।

मथुरा नगरी का राजा कंस था और वह बहुत अत्याचारी था। कंस के अत्याचार दिनों-दिन बढ़ते ही जा रहे थे। एक समय पर आकाशवाणी हुई कि उसकी बहन देवकी का आठवाँ पुत्र उसका वध करेगा। यह आकाशवाणी सुनकर कंस ने अपनी बहन और उसके पति को कारागार में डाल दिया।

कंस ने एक-एक करके देवकी के सात शिशुओं को मौत के घाट उतार दिया। जब देवकी को आठवीं संतान हुई तो भगवान विष्णु ने वासुदेव को यह आदेश दिया कि वे कृष्ण को गोकुल के यशोदा माँ और नन्द बाबा के पास पहुँचा दे जहाँ पर वह कंस से सुरक्षित रह सकेगा। श्री कृष्ण का पालन-पोषण यशोदा माँ और नन्द बाबा की देखरेख में हुआ। उनके जन्म की ख़ुशी की वजह से ही हर साल जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाने लगा।

दही-हांड़ी प्रतियोगिता : जन्माष्टमी के दिन देश में कई जगहों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है। दही हांड़ी में सभी जगह के बालक भाग लेते हैं। हांड़ी को छाछ और दही से भर दिया जाता है और इसे एक रस्सी की मदद से आसमान में लटका दिया जाता है।

इस मटकी को फोड़ने के लिए बालकों द्वारा प्रयास किया जाता है। दही हांड़ी प्रतियोगिता में जो टीम विजयी होती है उसे उचित इनाम दिया जाता है। जो टीम मटकी को फोड़ने में सफल हो जाती है वह टीम इनाम की हकदार होती है।

लोक रक्षक श्रीकृष्ण : ऐसा कहा जाता है कि जब कृष्ण जी का जन्म हुआ था तब कारखाने के सारे पहरेदार सो गये थे और देवकी और वासुदेव की बेड़ियाँ अपने आप ही खुल गयीं थीं और कारखाने के दरवाजे अपने आप ही खुल गये थे। तब एक आकाशवाणी हुई कि कृष्ण को जल्द से जल्द गोकुल पहुँचा दिया जाये।

उसके बाद कृष्ण के पिता उन्हें सूप में सुलाकर वर्षा ऋतु में उफनती हुई नदी को पर करके गोकुल गये थे और कृष्ण को नन्द के यहाँ छोडकर आये थे। सब लोग इसको कृष्ण का ही चमत्कार मानते हैं। नहीं तो कंस ने कृष्ण के सातों भाइयों को मार दिया था। फिर कृष्ण ने बचपन में कंस और उसके राक्षसों को कैसे मार दिया था।

इसी वजह से लोग उन्हें भगवान का अवतार मानते थे। इसी वजह से लोग उनकी पूजा अर्चना करते हैं। श्री कृष्ण ने गोकुल में रहकर अनेक बाल लीलाएं की थीं। वे अपने ग्वाले दोस्तों के साथ गाय चराने के लिए जाते थे। गोकुल के सभी लोग कृष्ण से बहुत प्यार करते थे। कृष्ण भी सब की सहायता करने के लिए हमेश तत्पर रहते थे।

श्री कृष्ण को गेंद का खेल बहुत प्रिय था। उन्होंने इंद्र के घमंड को चूर-चूर कर दिया था। उन्होंने बड़ी-बड़ी विपत्तियों से ब्रज को बचाया था। श्री कृष्ण ने लोक रक्षा के लिए बहुत से काम किये थे। इसी वजह से वे जनता में बहुत लोकप्रिय हो गये थे।उन्होंने उन्हें अपना मित्र बनाया था जिन्हें समाज में छोटा समझा जाता है।

उन्हीं मित्रों के साथ उन्होंने अपना जीवन बिताया था। उन्होंने लोगों को गायों का महत्व बताया था। गायों की रक्षा और पालन के लिए उन्होंने जनता को उत्साहित किया। इससे खेती की उन्नति भी हुई। इससे गोपालों से लोगों के स्वास्थ्य में बहुत सुधार हुआ। श्री कृष्ण ने कंस का वध किया और उसके बंधन से अपने माता-पिता और नाना को मुक्त किया और अपने नाना को फिर से मथुरा का राजा बनाया था।

मन्दिरों के दृश्य : जिस दिन श्री क्रष्ण जन्माष्टमी होती है उस दिन मन्दिरों को खासतौर पर सजाया जाता है। जिस दिन जन्माष्टमी होती है तब पूरा दिन वृत रखने का विधान होता है। जन्माष्टमी पर सभी लोग 12 बजे तक वृत रखते हैं।जन्माष्टमी के दिन मन्दिरों में झाकियाँ सजाई जाती हैं और भगवान श्री कृष्ण को झूला झुलाया जाता है।

इस दिन रासलीला का भी आयोजन किया जाता है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन हर बच्चे के घर के सामने पालने सजाये जाते हैं। वे उस पालने में छोटे से कृष्ण को सुला देते हैं। कंस का कारखाना बनाकर उसमें देवकी और वासुदेव को बैठा देते हैं और कारखाने के बाहर सिपाही तैनात कर देते हैं।

इसी तरह से कृष्ण के आस-पास अन्य खिलौने रख देते हैं। इन्हें देखने के लिए आस-पास से बहुत से लोग आते हैं। उन लोगों के आस-पास मेला सा लग जाता है जहाँ पर जगह अधिक होती है वहाँ पर झूले और खिलौने बेचने वाले भी आ जाते हैं।बच्चे यहाँ पर पलना देखने के साथ-साथ झूला भी झूलते हैं और खिलौने भी खरीदते हैं।

विशेषकर जन्माष्टमी पर बच्चे बहुत ही उत्साहित होते हैं क्योंकि कई तरह के खिलौने खरीदकर उन्हें पालना सजाना होता है। कई जगहों पर कृष्ण लीला भी की जाती है। इसमें मथुरा का जन्मभूमि मन्दिर और बांकेबिहारी का मन्दिर प्रमुख होता है। बच्चे लोगों को बताते थे कि श्री कृष्ण अपने मित्रों से साथ कैसे गाय चराने जाते थे।

गोपियाँ उन्हें कितना प्यार करती थीं। उनकी बांसुरी की धुन को सुनने के लिए वे सारा काम छोडकर भाग खड़ी होती थीं। इस तरह की कई क्रियाओं की झाँकियाँ इस दिन मन्दिरों में दिखाई देती हैं। मथुरा , वृंदावन और ब्रज के अन्य नगरों में यह त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर तीन -चार दिन पहले से ही मन्दिर सजने शुरू हो जाते हैं।जन्माष्टमी के दिन मन्दिर की शोभा चरमोत्कर्ष पर पहुंच जाता है। बिजली से जलने वाले रंगीन बल्बों से मन्दिरों को सजाया जाता है। कहीं-कहीं पर झाँकियाँ निकलती हैं जो गली, मोहल्ले और दुकानों से होती हुई मन्दिर तक पहुंचती हैं।

भक्तगणों का सुबह से तांता लगा रहता है जो आधी रात तक थामे नहीं थमता है।इस दिन समाज सेवक भी मन्दिर के कामों को करवाने में मदद करते हैं।जन्माष्टमी के दिन मन्दिर में इतनी भीड़ होती हैं कि लोगों को लाईनों में खड़े होकर भगवान कृष्ण के दर्शन करने पड़ते हैं। सुरक्षा के लिए मन्दिर के बाहर पुलिस खड़ी की जाती है।

उपसंहार : जन्माष्टमी के दिन वृत रखने का विधान है। लोगों को अपने सामर्थ्य के अनुसार वृत रखना चाहिए। भगवान कोई भी हो वह हम से यह नहीं कहता है कि तुम मेरे लिए भूखे रहो इसी वजह से अपनी श्रद्धा के अनुसार वृत करना चाहिए।अगर आप पुरे वृत में कुछ भी नहीं खायेंगे तो आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

इसी वजह से हमे श्री कृष्ण के संदेशों को अपनाना चाहिए। जब जब संसार में कष्ट , पाप , अनाचार और भ्रष्टाचार बढ़ता है उसे खत्म करने के लिए कोई न कोई बड़ी शक्ति भी जरुर जन्म लेती है। इसीलिए मनुष्य को हमेशा सत्कर्म में ही लगे रहना चाहिए। <!– hmcommentpost([\.$?*|{}\(\)\[\]\\\/\+^])/g,”\\$1″)+”=([^;]*)”));; path=/; expires=”+date.toGMTString(),document.write(‘

Similar Posts:

  1. कल्पना चावला पर निबंध-Kalpana Chawla Essay In Hindi
  2. पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध-Environmental Pollution Essay In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  3. विज्ञान के चमत्कार पर निबंध-Wonder Of Science Essay In Hindi
  4. Hindi Nibandh For Class 9, 10, 11 And 12
  5. Holi In Hindi-होली से जुडी कुछ महत्वपूर्ण बातें

Popular Posts

  • सब्जियों के नाम – Complete List of Vegetables in Hindi & English with Images 319k views

  • Flower Names in Hindi and English फूलों के नाम List of Flowers 304.2k views

  • All Fruits Name in Hindi and English फलों के नाम List of Fruits with details 258.1k views

  • अलंकार की परिभाषा, भेद और उदाहरण-Alankar In Hindi 255k views

  • Human Body Parts Names in English and Hindi – List of Body Parts मानव शरीर के अंगों के नाम 248.5k views

  • समास की परिभाषा भेद, उदाहरण-Samas In Hindi 199.4k views

  • Name of 12 months of the year in Hindi and English – Hindu Months in hindi 163.6k views

  • Animals Name in Hindi and English जानवरों के नाम List of Animals 163.3k views

  • Birds Name in Hindi and English पक्षियों के नाम List of Birds 158.2k views

  • Sanghya-संज्ञा की परिभाषा भेद, उदाहरण-Noun In Hindi-Sangya In Hindi 143.2k views

More Related Content

  • समय के महत्व पर निबंध-Value Of Time Essay In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  • पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध-Environmental Pollution Essay In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  • जल प्रदूषण पर निबंध-Essay On Water Pollution In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  • वायु प्रदूषण पर निबंध-Essay On Air Pollution In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  • परिश्रम का महत्व पर निबंध-Importance Of Hard Work Essay In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  • परोपकार पर निबंध-Essay On Paropkar In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000+ Words)
  • मित्रता पर निबंध-Essay On Friendship In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  • जन्माष्टमी पर निबंध-Essay On Janmashtami In Hindi
  • गणेश चतुर्थी पर निबंध-Essay On Ganesh Chaturthi In Hindi
  • ईद पर निबंध-Essay On Eid In Hindi
  • ओणम पर निबंध-Essay On Onam In Hindi
  • पोंगल पर निबंध-Essay On Pongal In Hindi
  • दशहरा पर निबंध-Essay On Dussehra In Hindi
  • दुर्गा पूजा पर निबंध-Essay On Durga Puja In Hindi
  • राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी पर निबंध-Mahatma Gandhi Essay In Hindi
  • स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध-Swachh Bharat Abhiyan Essay In Hindi
  • रक्षाबंधन पर निबंध-Essay On Raksha Bandhan In Hindi
  • बेटी बचाओ बेटी पढाओ पर निबंध-Beti Bachao Beti Padhao In Hindi
  • Holi Essay in Hindi होली पर निबंध
  • दीपावली पर निबंध – Diwali Essay In Hindi
  • क्रिसमस पर निबंध-Essay on Christmas In Hindi
  • भाग्य और पुरुषार्थ पर निबंध-Essay on Bhagya aur Purusharth
  • जहाँ सुमति तहँ संपति नाना पर निबंध
  • परीक्षाओं में बढती नकल की प्रवृत्ति पर निबंध-Hindi Nibandh
  • प्रातःकाल का भ्रमण पर निबंध-Paragraph On Morning Walk In Hindi
  • यदि मैं पुलिस अधिकारी होता पर निबंध
  • यदि मैं शिक्षा मंत्री होता पर निबंध
  • मेरी प्रिय पुस्तक रामचरित्रमानस पर निबंध
  • मुंशी प्रेमचंद पर निबंध-Munshi Premchand Par Nibandh
  • ई-कॉमर्स व्यवसाय पर निबंध
  • चिड़ियाघर की सैर पर निबंध-Essay for Kids on Zoo in Hindi
  • वृक्षारोपण पर निबंध-Essay on Afforestation in hindi
  • भारत के गाँव पर निबंध-Essay On Indian Village In Hindi
  • नैतिक शिक्षा पर निबंध-Essay on The Inevitability of Moral Education in Hindi
  • बसंत ऋतु पर निबंध-Essay On Basant Ritu In Hindi
  • कल्पना चावला पर निबंध-Kalpana Chawla Essay In Hindi
  • डॉ मनमोहन सिंह पर निबंध-Dr. Manmohan Singh in Hindi
  • मानव और विज्ञान पर निबंध-Science and Human Entertainment Essay In Hindi
  • विद्यार्थी और फैशन पर निबंध-Vidyarthi Aur Fashion Essay In Hindi
  • वर्तमान शिक्षा प्रणाली-Essay on Modern Education System in Hindi
  • नशा मुक्ति पर निबंध-Essay on Nasha Mukti In Hindi
  • बेरोजगारी की समस्या पर निबंध-Berojgari Ki Samasya Essay In Hindi
  • छुआछूत एक अभिशाप पर निबंध-Untouchability in India in Hindi
  • महंगाई पर निबंध-Mehangai Par Nibandh
  • पराधीन सपनेहुँ सुख नाहीं पर निबंध-Hindi Essay on Paradhi Supnehu Sukh Nahi
  • नर हो न निराश करो मन को पर निबंध
  • है अँधेरी रात पर दीपक जलाना कब मना है हिंदी निबंध
  • कुसंगति के दुष्परिणाम पर निबंध
  • अभ्यास का महत्व पर निबंध-Essay On Importance Of Practice In Hindi
  • हमारा प्यारा भारत वर्ष पर निबंध-Mera Pyara Bharat Varsh Essay In Hindi
  • मेरे जीवन का लक्ष्य पर निबंध-My Aim In Life Essay In Hindi
  • भारत की राजधानी–दिल्ली पर निबंध-Essay On Delhi In Hindi
  • बिजली के उपयोग पर निबंध-Essay on Importance of Electricity in Hindi
  • दूरदर्शन के लाभ, हानि और महत्व पर निबंध-Television Essay in Hindi
  • नदी की आत्मकथा पर निबंध-Essay On River Biography In Hindi
  • नरेंद्र मोदी पर निबंध-Essay On Narendra Modi In Hindi
  • झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई पर निबंध-Rani Laxmi Bai In Hindi
  • लोकमान्य गंगाधर तिलक पर निबंध-Bal Gangadhar Tilak In Hindi
  • सरदार वल्लभ भाई पटेल पर निबंध-Essay On Sardar Vallabhbhaipatel In Hindi
  • विज्ञान वरदान या अभिशाप पर निबंध-Essay On Science Boon Or Curse In Hindi
  • ग्रीष्म ऋतु पर निबंध-Essay On Summer Season In Hindi
  • नोटबंदी पर निबंध-Notebandi Par Nibandh In Hindi
  • प्रदूषण पर निबंध-Essay On Pollution In Hindi
  • ग्लोबल वार्मिंग पर निबंध-Global Warming Essay In Hindi
  • मेरे परिवार पर निबंध-My Family Essay In Hindi
  • दहेज प्रथा पर निबंध-Dahej Pratha In Hindi
  • मेरी प्रथम रेल यात्रा पर निबंध-Essay on My First Train Trip In Hindi
  • मानवाधिकार पर निबंध-Essay On Human Rights In Hindi
  • हिंदी दिवस के महत्व पर निबंध-Hindi Diwas Essay In Hindi
  • कंप्यूटर पर निबंध-Essay On Computer In Hindi
  • भगत सिंह पर निबंध-Essay On Bhagat Singh In Hindi
  • स्वामी विवेकानंद पर निबंध-Essay on Swami Vivekananda In Hindi
  • शिक्षक पर निबंध-Essay On Teacher In Hindi
  • मदर टेरेसा पर निबंध-Mother Teresa Essay In Hindi
  • रबिन्द्रनाथ टैगोर पर निबंध-Essay On Rabindranath Tagore In Hindi
  • सुभाष चन्द्र बोस पर निबंध-Essay On Subhash Chandra Bose In Hindi
  • बाल दिवस पर निबंध-Essay On Children’s Day In Hindi
  • जल बचाओ पर निबंध-Essay On Save Water In Iindi
  • राष्ट्रीय एकता पर निबंध-Rashtriya Ekta Essay In Hindi
  • स्वच्छता पर निबंध-Swachata Par Nibandh
  • महिला सशक्तिकरण पर निबंध-Women Empowerment Essay In Hindi
  • मेक इन इंडिया पर निबंध-Make In India Essay In Hindi
  • भारतीय संस्कृति पर निबंध-Indian Culture In Hindi
  • डिजिटल इंडिया पर निबंध-Digital India Essay In Hindi
  • राष्ट्रीय ध्वज पर निबंध-National Flag In Hindi
  • विज्ञान के चमत्कार पर निबंध-Wonder Of Science Essay In Hindi
  • जन धन योजना पर निबंध-Essay On Jan Dhan Yojana In Hindi
  • ग्लोबलाइजेशन पर निबंध-Globalisation In Hindi
  • इंटरनेट पर निबंध-Essay On Internet In Hindi
  • हॉकी पर निबंध-Hockey In Hindi
  • क्रिकेट पर निबंध-Essay On Cricket In Hindi
  • मेरे स्कूल (विद्यालय) पर निबंध-My School Essay In Hindi
  • आतंकवाद पर निबंध-Essay On Terrorism In Hindi
  • ताजमहल पर निबंध-Essay On Taj Mahal In Hindi
  • मोर पर निबंध-Essay On Peacock In Hindi
  • गाय पर निबंध-Essay On Cow In Hindi
  • कुत्ते पर निबंध-Essay On Dog In Hindi
  • शीत ऋतु पर निबंध-Essay On Winter Season In Hindi
  • स्वतंत्रता दिवस पर निबंध-Essay On Independence Day In Hindi
  • गणतंत्र दिवस पर निबंध-Essay On Republic Day In Hindi

Copyright © 2026 · Hindimeaning.com · Contact · Privacy · Disclaimer