पिम्पल्स :
त्वचा के छिद्र भर जाने पर सूजन आ जाती है और उस छिद्र में बैक्टीरिया के कारण पस भर जाती है इस को पिम्पल्स कहते है| Pimples ऐसी ही समस्या है जिसको लेकर लड़किया खासा परेशान रहती हैं क्योंकि यह समस्या आमतौर पर टीनेज और युवावस्था में अधिक होती है। हालाकि अधिक उम्र में भी एक्नें की समस्या परेशान कर सकती हैं। दरअसल, एक्ने त्वचा में जलन और पिंपल्स होने की स्थिति को कहते हैं।
एक्ने या पिंपल जिसे हम मुंहासा भी बोलते हैं, पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिये ही परेशानी का कारण बनते हैं। चेहरे से दाग धब्बे, झुर्रियां और पिम्पल्स हटाने के लिए अक्सर हम कई प्रकार की क्रीम और फेस पैक प्रयोग करते है, क्योंकि ये केमिकल्स युक्त होते इसलिए अगर स्किन को सूट ना करे तो इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स के साइड इफेक्ट्स भी हो सकते है यहां पर कुछ घरेलू उपचार हैं जिससे आप मुंहासों से छुटकारा पा सकते हैं।
पिंपल्स के कारण
हमारी त्वचा हमारे आंतरिक स्वास्थ्य का प्रतिबिंब है। चमकदार और सुंदर त्वचा उचित देखभाल, जलयोजन और एक स्वस्थ आहार दिखाती है। दूसरी ओर, व्हाइटहेड्स, ब्लैकहेड्स और अन्य मुँहासे के साथ ग्रस्त त्वचा ऑक्सीडेटिव क्षति, खराब पोषण और हार्मोनल असंतुलन का संकेत मिलता है।
1. हार्मोन में गड़बड़ी :- pimples निकलने का मुख्य कारण है हार्मोन में गड़बड़ी जब व्यक्ति के हर्मोन का सही ताल मेल नहीं बैठता तब चेहरे पर pimples निकल आते हैं|
2. जादा तैलीय त्वचा :- जिनकी त्वचा जादा तैलीय रहती है उनकी स्किन पर pimples अक्सर देखने को मिलते हैं|
3. सीबम के कारण :- सीबम में पनपने वाले बैक्टीरिया भी छिद्रों को बंद करके मुंहासों को विकसित होने में मदद करते हैं।
4. डेयरी उत्पादों के कारण :- डेयरी के उत्पादों का जादा सेवन करने से भी pimples निकाल आते हैं क्यूंकि डेयरी उत्पादों में उच्च मात्रा में कैल्शियम और चीनी पाया जाता है जो कुछ लोगों में मुंहासों को विकसित करता है।
5. एस्ट्रोजेन युक्त दवाइयां के कारण :- कुछ बीमारियों में हमें एस्ट्रोजेन युक्त दवाइयां खानी पड़ती हैं एस्ट्रोजेन युक्त दवाइयां खाने से भी pimples निकल आते हैं| एस्ट्रोजेन युक्त दवाइयां का कम सेवन करें|
6. पेट खराबी के कारण :- अगर हमारा पेट साफ़ नहीं रहता या पेट मैं कोई खराबी रहती है तो इसकी वजह से भी चेहरे पर pimples निकल आते हैं|
7. नाखूनों के कारण :- अगर चेहरे पर कोई फुंसी निकाल आती है तो हम उसे नाख़ून से फोड़ देते हैं होता क्या है की नाखूनों में कुछ bactaria छुपे होते हैं जिससे pimples में संक्रमण हो जाता है|
8. केमिकल युक्त प्रोडक्ट :- कभी कभी हम गोर होने के चक्कर में तरह तरह के केमिकल युक्त प्रोडक्ट use करते हैं जिससे हमारी स्किन पर pimples या मुहासे निकल जाते हैं|
9. फ़ास्ट फ़ूड के कारण :- जादा फ़ास्ट फ़ूड के सेवन से भी pimples या मुहासे निकल जाते हैं फ़ास्ट फ़ूड जैसे बर्गर, पैटीज, अंडा फ्राई, आलू टिक्की और सभी तेलिय पदार्थ |
10. अनुवांशिकता के कारण :- pimples होने का कारण अनुवांशिकता भी हो सकता है जैसे की अगर आपके माता पिता को pimples की समस्या है तो आपको भी pimples की समस्या हो सकती है|
11. वसायुक्त भोजन के कारण :- जादा वसायुक्त भोजन के सेवन से भी pimples जन्म ले लेते हैं तो जितना हो सके वसायुक्त भोजन का सेवन कम करें|
12. सूरज की किरणों के कारण :- सूरज की किरणों के आगे जादा रहने तक भी pimples निकाल आते हैं सूरज की किरणों से जितना हो सके बचें|
यह भी पढ़ें :- चेहरा गोरा कैसे करे , फेस पैक
Ayurvedic Treatment For Pimples(कील मुहासों के उपाय ) :
एक्ने (pimples) आमतौर पर बॉडी के उन हिस्सों में ज्यादा होते हैं, जहा ऑयल ग्लैंड्स ऐक्टिव होते हैं। यही वजह है कि चेहरे, पीठ, छाती, गर्दन और बाहों के ऊपरी हिस्से में ये बहुत ज्यादा होते हैं। लेकिन समय पर इलाज न होने से ये दाग भी छोड़ सकते हैं।
1. नीम का प्रयोग :- चेहरे से pimples हटाने के लिए नीम का प्रयोग करना चाहिए करना कैसे है की आपको सबसे पहले नीम के कुछ ताजा पत्ते लेने हैं इन पत्तों को पानी में उबाल लें अब इस पानी को ठंडा करके अपने चेहरे को धोएं धीरे-धीरे pimples खत्म होने लगते हैं|
2. चंदन पाउडर से :- थोड़े से चन्दन पाउडर में थोडा सा गुलाब जल मिला लें अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें फिर 20 मिनट बाद अपने चेहरे को तजा पानी से धो लें प्रतिदिन सुबह-साम धोएं कुछ हिन् दिनों में चेहरे के pimples खत्म होने लग जाते हैं|
3. नीबू का प्रयोग :- सबसे पहले एक नीम्बू का रश निकाल लें अब इसे सोने से पहले एक कॉटन या रुई की साहयता से इसे अपने चेहरे पर लागएं फिर सुबह उठकर गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें ऐसा करने से pimples खत्म हो जाते हैं क्यूंकि नीम्बू में नीबू में विटामिन सी अधिक मात्रा में होता है |
4. दूध का लेप :- रात को सोते समय कच्चे दूध का लेप लागएं फिर सुबह को ताजे पानी से चेहरे को धो लें इससे pimples जल्द ही खत्म हो जाते हैं चेहरा भी साफ़ हो जाता है| क्यूंकि दूध को साइंस की भाषा में क्लीन एजेंट कहा जाता है|
5. जायफल का लेप :- अगर pimples जादा हैं तो जायफल को थोड़े से दूध के साथ पीस लें अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 20 मिनट तक लगायें फिर ताजे पानी से चेहरे को धो लें ऐसा करने से चेहरे के pimples दूर होने लगते हैं|
6. टूथपेस्ट का प्रयोग :- रात को सफ़ेद सफ़ेद टूथपेस्ट को पिम्पल पर लगा लें सिर्फ pimples पर ही लगाना है फिर सुबह अपने चेहरे को ताजा पानी से धो लें कुछ ही दिनों में pimples खत्म होने लग जाते हैं|
7. अंडे की सफेदी :- दिन में किसी भी समय अंडे की सफेदी को अपने pimples पर लगा लें फिर कुछ समय बाद पानी से धो लें इससे आपके pimples तो जायेंगें ही और साथ में त्वचा की कोशिकाओं में भी वर्धि होगी|
8. मेथी दाने से :- रात को कुछ मेथी के दानों को पानी में भिगो के रख दें फिर सुबह इन्हें पीस लें अब इस लेप को चेहरे पर लगाएं फिर 30 मिनट बाद ताजा पानी से चेहरे को धो लें pimples खत्म होना शुरू हो जाते हैं|
9. भाप का इस्तेमाल :- एक बड़े से बर्तन में गर्म पानी लें इससे निकलने वाली भाप के सामने अपने चेहरे को कुछ मिनट तक रखें उसके बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धोलें इससे स्किन के छेद खुल जाते हैं और pimples भी खत्म हो जाते हैं|
10. एलोवेरा का प्रयोग :- pimples हटाने के लिए एलोवेरा के पेड़ से गूदे को निकाल लें और इसे अपने चेहरे पर लगा लें जब ये सुख जाये तो गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें| pimples के लिए अलोवेरा एक अच्छी औषधी है|
11. लहसुन का प्रयोग :- एक ताज़ा लहसुन लें | लहसुन के दानों को दो टुकड़ो में कर लें | इस लहसुन के टुकड़ो को पिम्पल पर रगड़ कर 5 मिनट तक छोड़ दें | फिर स्किन को गुनगुने पानी से धोलें | pimples जल्द ही खत्म होने लग जायेंगे| – Lahsun Ke Fayde
12. आमला का प्रयोग :- pimples हटाने के लिए आमले के पाउडर को रात में पानी में भिगो के रख दें अब सुबह इसे उबटन की तरह लगायें pimples जल्द ही ठीक हो जायेंगे| – amla benefits in hindi
13. किंशुकादी तेल का प्रयोग :- इस तेल को रात को सोते समय अपने चेहरे के pimples पर लगा लें प्रतिदिन इस तेल का प्रयोग करने से चेहरे के pimples खत्म हो जाते हैं और चेहरे के दाग धब्बे भी मिट जाते हैं|
14. मलाई और नीबू का प्रयोग :- रात को सोते समय 1 चम्मच मलाई में नीम्बू का रश मिला लें अब इसे अच्छी तरह से फेंट लें अब इस पेस्ट को लगा लें अब फिर सुबह ताजे पानी से मुहं को धो लें ऐसा करने से चेहरे के pimples हट जाते हैं|
15. आलू का प्रयोग :- pimples या मुहासों को हटाने के लिए आलू को कस लो अब इसका रस निकाल लो फिर इस रश को अपने चेहरे पर लगाएं फिर सुबह चेहरे को ताजा पानी से धो लें pimples कुछ ही दिनों में गायब हो जायेंगे|
16. शहद का प्रयोग :- थोडा सा शहद लें फिर रूई का एक टुकड़ा लेकर शहद में भिगोकर पिम्पल की जगह पर चिपका दें | इसी तरह आधे घंटे तक छोड़ दें | फिर चेहरे को गुनगुने पानी से धोलें | इस तरीके को दिन में कई बार करें जल्द ही चेहरे के कील मुहासों से छुटकारा मिल जाएगा|
17. पुदीना का प्रयोग :- कील मुहासों के लिए ताजा पुदीना लेकर उसे पीस लें अब इस पेस्ट को प्रतिदिन अपने चेहरे पर लगायें और 20 मिनट बाद धो लें ऐसा आपको 1 महीने तक करना है जल्द ही कील मुहासों से छुटकारा मिल जाएगा|
18. मुल्तानी मिटटी का प्रयोग :- चेहरे के कील मुहासों के लिए मुल्तानी मट्टी और चन्दन पाउडर को बराबर मात्रा में मिला लें और इसमैं थोडा सा गुलाब जल मिला लें अब इस पेस्ट को चेहरे पर लागएं सूखने के बाद अपने चेहरे को ताजा पानी से धो लें |
19. शहद नीबू और गेंहू :- थोडा सा भुना हुआ दलिया लें फिर उसमें 1 चम्मच शहद और थोडा सा नीबू का रश मिला लें अब इनका पेस्ट बना लें अब इस पेस्ट को अपनी स्किन पर लागएं फिर 30 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें ऐसा करने से चेहरे के कील मुहासें दूर हो जाते हैं|
20. दालचीनी पाउडर का प्रयोग :- कील मुहासों के लिए 1 चम्मच खाने के सोडा में 1 चम्मच दालचीनी पाउडर और थोडा सा नीबू का रश और थोडा सा शहद मिला लें अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगायें फिर 30 मिनट बाद ताजा पानी से चेहरे को धो लें कील मुहासे जल्द ही ठीक हो जाते हैं| – दालचीनी के फायदे
21. खीरा का प्रयोग :- चेहरे के कील मुहासों के लिए एक खीरा पीसकर पेस्ट बना लें | इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा कर 15 मिनट तक सूखनें के लिए छोड़ दें | अपने स्किन को गुनगुने पानी से धोलें | कुछ ही दिनों में चेहरे की pimples दूर हो जाते हैं|
22. हल्दी बेसन का पेस्ट :- 2 चम्मच बेसन में ¼ चम्मच पीसी हुई हल्दी मिला लें. इसमें गुलाब जल और कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें. अगर आपकी त्वचा अधिक तैलीय है तो दूध की जगह पानी का इस्तेमाल करें. इसे चेहरे में रोजाना लगायें|
23. कपूर और नारियल तेल : नारियल के तेल में कपूर मिला कर लगाने से पिम्पल्स के दाग धब्बेसाफ़ होते है. ये लेप 10-15 मिनट लगाने के बाद फेस को धो ले, इस उपाय को 8-10 दिन करने पर पिम्पल के निशान साफ़ होने लगते है
24. बेसन का प्रयोग :- थोड़ा सा कपूर, निम्बू का रस और हल्दी पाउडर तीन से चार चम्मच बेसन में मिला कर लेप बना ले और चेहरे पर लगाए. ये लेप जब सुख जाए तब इसे ठंडे पानी से धो ले. बेसन को लस्सी या दही में मिला कर फेस पर लगाने से भी झाइयां और कील मुँहासे दूर होते है
25. मसूर की काली दाल :- त्वचा की जलन और मुंहासों को दूर करने के लिए मसूर की काली दाल को पीसकर उसमें दूध, घी मिलाकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाना चाहिए।
यह भी पढ़ें :- हेल्थ टिप्स , bimari ka ilaj in hindi
पिम्पल्स को कैसे रोके
1. अधिक मात्रा में पानी :- pimples होने से रोकने के लिए जितना हो सके अधिक मात्रा में पानी पियें अधिक मात्रा में पानी पीने से मुहासें या pimples नहीं निकलते हैं|
2. डेरी उत्पादों का सेवन न करें :- कभी भी डेरी उत्पादों का सेवन नहीं करना चाहिए इससे pimples निकलते हैं क्यूंकि इसमें वषा और कैल्सियम की मात्रा अधिक होती है अगर आप सेवन करना चाहते हैं तो घर की बनी छाछ, दही का ही सेवन करें|
3. चेहरा साफ करें :- जब भी आप कही बहार से आये हो तो चेहरे को जरुर धोना चहिये और चेहरा हमेशा ताजा पानी से धोना चाहिए|
4. गंदे हाथ न लगाएं :- कभी भी अपने चेहरे से गंदे हाथ नहीं लगाने चाहिए क्यूंकि गंदे हाथ में छुपे हुए बेक्टीरिया pimples होने का कारण बन सकते हैं इसलिए हमेशा साफ हाथ ही चेहरे से लगाने चहिये|
5. चेहरे को धोएं :- दिन में कम से कम 2 बार अपना चेहरा जरुर धोना चाहिए वो भी बिना किसी केमिकल युक्त साबुन से| क्यूंकि pimples केमिकल साबुन से भी निकलते हैं|
6. दूध से बनी चीजो का कम उपयोग :- pimples से बचने के लिए दूध से बने प्रोडक्ट जैसे दही छाछ खोया आदि के अधिक सेवन pimples निकलने की सम्भावना रहती हैं क्यूंकि इनमें वसा अधिक मात्रा में होती है|
7. Chemicals Product से बचें :- pimples से बचने के लिए Chemicals Product का use कभी न करें क्यूंकि Chemicals Product के बहुत साइड इफ़ेक्ट होते हैं जिनकी वजह से pimples निकलते हैं|
8. वसायुक्त खाना से बचें :- pimples से बचने के लिए कम मात्रा में वसायुक्त भोजन का सेवन करना चहिये क्यूंकि वसा से शरीर में fat बढ़ता है और साथ ही pimples भी निकलते हैं|
9. सूरज की किरणों से बचाव :- जितना हो सके सूरज की किरणों से बचाव करें क्यूंकि sun रेदिसिंस pimples होने का कारण बनती हैं तो जितना हो सके सूरज की किरणों से बचें|
10. दूषित जगहों पर मस्क :- जब भी आप दूषित जगहों पर हो तो आपको अपने चेहरे पर कोई कपड़ा बाधना चाहिए जिससे की आपकी चेहरे की स्किन प्रदुषण से बच जाएँ|
11. मेकअप का कम प्रयोग करें :- pimples की समस्या से बचने के लिए मेकअप कम से कम करें अगर आप मेकअप करना चाहते हैं तो वाटरप्रूफ मेकअप ही करें।
12. खानपान को सही रखें :- pimples की समस्या से बचने के लिए आपको अपने खान पान पर ध्यान देना होगा आपको तैलीय खाद्य पदाथरें और चॉकलेट, पेस्ट्री इत्यादि खाद्य पदाथरें को नजरअंदाज करना होगा।
13. तनाव से मुक्त रहें :- pimples की समस्या से बचने के लिए तनाव को खत्म करना होगा क्यूंकि तनाव मष्तिष्क को क्षति तो पहुचाता ही है साथ ही चेहरे के लिए भी हानिकारक होता है| इसलिए जितना हो सके खुश रहें अपने चेहरे पर मुस्कान बनायें रखें|
14. भरपूर नीद लें :- pimples से बचने के लिए भरपूर नीद लें दिन मैं आप 2घंटे जरुर सोयें इससे चेहरे पर चमक बढती है|
अगर ये पोस्ट आपको पसंद आती है तो आप इसे शेयर अवस्य करें और अपने दुसरे भाइयों और बहनों की मदद करें अगर आप कुछ पूछना चाहते हैं तो आप मुझे नीचे comment कर सकते हैं मैं आपकी मदद अवस्य करूँगा। और अपने आस पास सफाई बनाये रखें – स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत।