• Home
  • K.G. Classes
  • Hindi Vyakaran
  • हिंदी निबंध
  • Vocabulary
    • Daily Use Vocabulary
    • Daily Use English Words
    • Vocabulary Words
  • Yoga
    • Yoga In Hindi
    • Yoga In English
    • Mantra
    • Chalisa
  • More
    • Tongue Twisters
    • Hindu Baby Names
      • Hindu Baby Boy Names
      • Hindu Baby Girl Names
    • Tenses in Hindi and English
    • Contact Us

hindimeaning.com

दुर्गा चालीसा-Durga Chalisa in Hindi and English

Durga Chalisa in Hindi

॥चौपाई॥

नमो नमो दुर्गे सुख करनी। नमो नमो दुर्गे दुःख हरनी॥
निरंकार है ज्योति तुम्हारी। तिहूँ लोक फैली उजियारी॥

[सुखों को प्रदान करने वाली हे मां दुर्गा आपको नमन है। दुखों का हरण करने वाली हे मां अंबे आपको नमन है। आपकी ज्योति तो निराकार है, उसका कोई आकार नहीं है, आपकी ज्योति का प्रकाश तीनों लोकों में फैला हुआ है।]

शशि ललाट मुख महाविशाला। नेत्र लाल भृकुटि विकराला॥
रूप मातु को अधिक सुहावे। दरश करत जन अति सुख पावे॥1॥

[आपके मस्तक पर चंद्रमा है और आपका मुख बहुत विशाल है। हे मां दुर्गा आपकी आंखें लाल व भृकुटि विकराल है। हे मां आपका रुप बहुत ही सुहावना अर्थात बहुत सुंदर है जिसका दर्शन करने से सुख की प्राप्ति होती है।]

तुम संसार शक्ति लै कीना। पालन हेतु अन्न धन दीना॥
अन्नपूर्णा हुई जग पाला। तुम ही आदि सुन्दरी बाला॥

[हे मां आपने ही इस संसार में शक्ति का संचार किया, इस संसार के पालन-पोषण के लिए अन्न धन सब आपका दिया हुआ है। जग की पालक होने के कारण आपको अन्नपूर्णा भी कहते हैं। आप ही जगत को पैदा करने वाली आदि सुंदरी बाला अर्थात जगत जननी हो।]

प्रलयकाल सब नाशन हारी। तुम गौरी शिवशंकर प्यारी॥
शिव योगी तुम्हरे गुण गावें। ब्रह्मा विष्णु तुम्हें नित ध्यावें॥2॥

[प्रलयकाल में सब कुछ आप ही नष्ट करती हैं। हे मां आप ही तो भगवान शिव शंकर की प्यारी गौरी, यानी माता पार्वती हैं। भगवान शिव के साथ-साथ सभी योगी आपका गुणगान करते हैं। ब्रह्मा, विष्णु तक आपका नित ध्यान लगाते हैं।]

Similar Chalisa: Hanuman Chalisa , Shiv Chalisa , Saraswati Chalisa , Surya Chalisa

रूप सरस्वती को तुम धारा। दे सुबुद्धि ऋषि मुनिन उबारा॥
धरयो रूप नरसिंह को अम्बा। परगट भई फाड़कर खम्बा॥

[हे मां आपने ही देवी सरस्वती का रुप धारण कर ऋषि-मुनियों को सद्बुद्धि देकर उनका उद्धार किया। आपने ही अंबा का रुप धारण किया और खम्बे को फाड़कर प्रगट हुई।]

रक्षा करि प्रह्लाद बचायो। हिरण्याक्ष को स्वर्ग पठायो॥
लक्ष्मी रूप धरो जग माहीं। श्री नारायण अंग समाहीं॥3॥

[आपने ही हरिण्याकश्यपु जैसे दुष्ट का संहार किया व ईश्वर के भक्त प्रह्लाद की रक्षा की। आपने ही इस संसार में लक्ष्मी का रुप धारण किया व भगवान श्री नारायण अर्थात विष्णु की पत्नी बनी।]

क्षीरसिन्धु में करत विलासा। दयासिन्धु दीजै मन आसा॥
हिंगलाज में तुम्हीं भवानी। महिमा अमित न जात बखानी॥

[आप क्षीरसागर अर्थात दुध के सागर में निवास करती हैं। आप दया की सागर हैं, मेरी आशाओं को भी पूर्ण करें मां। हे मां आप ही हिंगलाज में भवानी हैं। आपकी महिमा तो अनंत हैं, उसका बखान नहीं किया जा सकता।]

मातंगी अरु धूमावति माता। भुवनेश्वरी बगला सुख दाता॥
श्री भैरव तारा जग तारिणी। छिन्न भाल भव दुःख निवारिणी॥4॥

[मातंगी, धूमावती, भुवनेश्वरी, बगला माता आप ही हैं, जो सुखों को प्रदान करती हैं। आप ही श्री भैरवी हैं व आप ही जग का तारण करने वाली मां तारा हैं, आप ही दुखों का निवारण करने वाली माता छिन्नमस्ता हैं।]

केहरि वाहन सोह भवानी। लांगुर वीर चलत अगवानी॥
कर में खप्पर खड्ग विराजै ।जाको देख काल डर भाजै॥

[हे मां भवानी आप शेर की सवारी करती हैं लागुंर वीर यानि भगवान श्री बजरंग बलि हनुमान आपकी अगवानी करते हुए चलते हैं। आपके हाथों में खप्पर (खोपड़ी) व तलवार रहते हैं जिन्हें देखकर काल (यमराज अर्थात मृत्यु) भी डर कर भाग जाता है।]

सोहै अस्त्र और त्रिशूला। जाते उठत शत्रु हिय शूला॥
नगरकोट में तुम्हीं विराजत। तिहुँलोक में डंका बाजत॥5॥

[आपके पास हथियार हैं, त्रिशूल हैं जिन्हें देखकर शत्रू भय से कांपने लगते हैं। हे मां नगरकोट में आप ही विराजमान हैं व तीनों लोकों में आपका डंका बजता है।]

शुम्भ निशुम्भ दानव तुम मारे। रक्तबीज शंखन संहारे॥
महिषासुर नृप अति अभिमानी। जेहि अघ भार मही अकुलानी॥

[शुम्भ और निशुम्भ दानवों का अंत आपने ही किया, आपने ही अनगिनत रक्तबीजों का संहार किया। महिषासुर नामक असुर बहुत ही अभिमानी था जिसके पाप से धरती पर बहुत बोझ बढ़ गया था।]

रूप कराल कालिका धारा। सेन सहित तुम तिहि संहारा॥
परी गाढ़ सन्तन र जब जब। भई सहाय मातु तुम तब तब॥6॥

[आपने ही काली का विकराल रुप धारण कर महिषासुर व उसकी सेना का संहार किया। हे मां जब भी सन्तन अर्थात सत्य का साथ देने वाले सज्जनों पर कोई संकट आया है आप ही तब तब सहायक बनी हैं।]

अमरपुरी अरु बासव लोका। तब महिमा सब रहें अशोका॥
ज्वाला में है ज्योति तुम्हारी। तुम्हें सदा पूजें नरनारी॥

[अमरपुरी के साथ-साथ अन्य लोक भी आपकी महिमा से शोक रहित रहते हैं। हे मां ज्वाला जी पर ज्योति के रुप में आप ही हैं, नर-नारी सदा आपकी पूजा करते हैं।]

प्रेम भक्ति से जो यश गावें। दुःख दारिद्र निकट नहिं आवें॥
ध्यावे तुम्हें जो नर मन लाई। जन्ममरण ताकौ छुटि जाई॥7॥

[प्रेम व भक्ति के साथ जो भी आपके यश का गुणगान करता है, दुख व दरिद्रता उसके निकट नहीं आती। जो भी सच्चे मन से आपका ध्यान लगाता है, उसके जन्म-मृत्यु के बंधन छूट जाते हैं, अर्थात वह मोक्ष को प्राप्त करता है।]

जोगी सुर मुनि कहत पुकारी।योग न हो बिन शक्ति तुम्हारी॥
शंकर आचारज तप कीनो। काम अरु क्रोध जीति सब लीनो॥

[योगी, देवता, मुनि सब अपनी साधना को सार्थक करने के लिए आपको पुकारते हैं, क्योंकि आपकी शक्ति के बिना योग नहीं हो सकता अर्थात किसी भी तरह की साधना आपकी शक्ति के बिना नहीं हो सकती। आदि गुरु शंकराचार्य ने भारी तप किया और काम क्रोध पर जीत हासिल की]

निशिदिन ध्यान धरो शंकर को। काहु काल नहिं सुमिरो तुमको॥
शक्ति रूप का मरम न पायो। शक्ति गई तब मन पछितायो॥8॥

[लेकिन उन्होंनें दिन-रात केवल भगवान शंकर का ध्यान किया और किसी भी क्षण आपका स्मरण नहीं किया। उन्होंनें शक्ति रुप यानि आपके महत्व को नहीं समझा लेकिन जब उनके पास से शक्ति चली गई तब वे बहुत पछताये]

शरणागत हुई कीर्ति बखानी। जय जय जय जगदम्ब भवानी॥
भई प्रसन्न आदि जगदम्बा। दई शक्ति नहिं कीन विलम्बा॥

[व आपकी शरण लेकर आपके यश का गुणगान किया। हे जगदम्बा भवानी मां उन्होंनें आपकी जय-जयकार की तब आपने आदि शंकराचार्य की भक्ति से प्रसन्न होकर उन्हें बिना विलम्ब शक्तियां प्रदान की।]

मोको मातु कष्ट अति घेरो। तुम बिन कौन हरै दुःख मेरो॥
आशा तृष्णा निपट सतावें। मोह मदादिक सब बिनशावें॥9॥

[हे मां मुझे भी अनेक कष्टों ने घेर रखा है, आपके बिना मेरे कष्टों का हरण और कौन कर सकता है। आशा तृष्णा मुझे सताती हैं, मोह, अंहकार भी मुझे तंग करते हैं, मुझे भ्रमित करते हैं।]

शत्रु नाश कीजै महारानी। सुमिरौं इकचित तुम्हें भवानी॥
करो कृपा हे मातु दयाला। ऋद्धिसिद्धि दै करहु निहाला॥

[हे मां भवानी आप काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार रुपी मेरे इन शत्रुओं का नाश करें ताकि में एकाग्र होकर पूरे मन से आपका ध्यान लगा सकूं। हे दयालु मां मुझ पर दया कर ऋद्धि-सिद्धि देकर मेरा कल्याण करें।]

जब लगि जिऊँ दया फल पाऊँ । तुम्हरो यश मैं सदा सुनाऊँ ॥
श्री दुर्गा चालीसा जो कोई गावै। सब सुख भोग परमपद पावै॥10॥

[हे मां मुझे वरदान दें कि मैं जब जक जीवित रहूं, आपकी दया मुझ पर बनी रहे व मैं आपकी कीर्ति को, आपके यश को सदा सुनाता रहूं। जो कोई भी दुर्गा चालीसा को हर रोज गाता है वह सब सुखों को भोग कर मोक्ष को प्राप्त करता है]

देवीदास शरण निज जानी। कहु कृपा जगदम्ब भवानी॥

[हे जगदंबे भवानी मां देवीदास को अपनी शरण में जानकर अपनी कृपा करती रहना]

Similar Chalisa: Shani Chalisa in Hindi , Sai Baba Chalisa in Hindi


Durga Chalisa in English

Namo Namo Durge Sukh karani, Namo Namo ambe Dukh harani.
Nirakar hai jyoti tumhari, Tihun lok pheli ujayari.

Shashi lalat mukh mahavishala, Netra lal bhrikutee vikarala.
Roop Matu ko adhika suhave, Daras karat jan ati sukh pave.

Tum sansar shakti laya kina, Palan hetu anna dhan dina.
Annapurna hui jag pala, Tumhi adi sundari Bala.

Pralaya kala sab nashan hari, Tum gauri Shiv-Shankar pyari.
Shiv yogi tumhre guna gaven, Brahma Vishnu tumhen nit dhyaven.

Roop Saraswati ko tum dhara, De subuddhi rishi munina ubara.
Dharyo roop Narsimha ko amba, Pragat bhayin phar kar khamba.

Raksha kari Prahlaad bachayo, Hiranakush ko swarga pathayo.
Lakshmi roop dharo jag mahin, Shree Narayan anga samihahin.

Ksheer sindhu men karat vilasa, Daya Sindhu, deeje man asa.
Hingalaja men tumhin Bhavani, Mahima amit na jet bakhani.

Matangi Dhoomavati Mata, Bhuvneshwari bagala sukhdata.
Shree Bhairav lara jog tarani, Chhinna Bhala bhav dukh nivarani.

Kehari Vahan soh Bhavani, Langur Veer Chalat agavani.
Kar men khappar khadag viraje, Jako dekh kal dan bhaje.

Sohe astra aur trishoola, Jase uthata shatru hiya shoola.
Nagarkot men tumhi virajat, Tihun lok men danka bajat.

Shumbhu Nishumbhu Danuja tum mare, Rakta-beeja shankhan samhare.
Mahishasur nripa ati abhimani, Jehi agha bhar mahi akulani.

Roop karal Kalika dhara, Sen Sahita tum tin samhara.
Pan garha Santan par jab jab, Bhayi sahaya Matu tum tab tab.

Amarpuni aru basava loka, Tava Mahirna sab rahen asoka.
Jwala men hai jyoti tumhari, Tumhen sada poojen nar nari.

Prem bhakti se Jo yash gave, Dukh-daridra nikat nahin ave.
Dhyave tumhen jo nar man laee, Janam-maran tako chuti jaee.

Jogi sur-muni kahat pukari, Jog na ho bin shakti tumhari.
Shankar Aacharaj tap keenhon, Kam, krodha jeet sab leenhon.

Nisidin dhyan dharo Shankar ko, Kahu kal nahini sumiro tum ko.
Shakti roop ko maran na payo, Shakti gayi tab man pachitayo.

Sharnagat hui keerti bakhani, Jai jai jai Jagdamb Bhavani.
Bhayi prasanna Aadi Jagdamba, Dayi shakti nahin keen vilamba.

Mokon Matu kashta ati ghero, Tum bin kaun hare dukh mero.
Aasha trishna nipat sataven, Moh madadik sab binsaven.

Shatru nash keeje Maharani, Sumiron ekachita tumhen Bhavani.
Karo kripa Hey Matu dayala, Riddhi-Siddhi de karahu nihala.

Jab lagi jiyoon daya phal paoon, Tumhro yash mein sada sunaoon.
Durga Chalisa jo gave, Sab sukh bhog parampad pave.

Similar Posts:

  1. शनि चालीसा | Shani Chalisa in Hindi and English
  2. श्री राम चालीसा-Ram Chalisa in Hindi and English Lyrics
  3. श्री रामदेव चालीसा-Ramdev Chalisa In Hindi & English
  4. श्री खाटू श्याम चालीसा-Khatu Shyam Chalisa In Hindi & English
  5. श्री काली चालीसा-Kali Chalisa In Hindi & English

Popular Posts

  • सब्जियों के नाम – Complete List of Vegetables in Hindi & English with Images 319k views

  • Flower Names in Hindi and English फूलों के नाम List of Flowers 304.2k views

  • All Fruits Name in Hindi and English फलों के नाम List of Fruits with details 258.1k views

  • अलंकार की परिभाषा, भेद और उदाहरण-Alankar In Hindi 255k views

  • Human Body Parts Names in English and Hindi – List of Body Parts मानव शरीर के अंगों के नाम 248.6k views

  • समास की परिभाषा भेद, उदाहरण-Samas In Hindi 199.4k views

  • Name of 12 months of the year in Hindi and English – Hindu Months in hindi 163.6k views

  • Animals Name in Hindi and English जानवरों के नाम List of Animals 163.3k views

  • Birds Name in Hindi and English पक्षियों के नाम List of Birds 158.2k views

  • Sanghya-संज्ञा की परिभाषा भेद, उदाहरण-Noun In Hindi-Sangya In Hindi 143.2k views

More Related Content

  • शिव चालीसा | Shiv Chalisa in Hindi and English – Lord Shiva Chalisa
  • श्री हनुमान चालीसा। Shri Hanuman Chalisa in Hindi and English Lyrics
  • श्री गणेश चालीसा-Ganesh Chalisa in Hindi and English
  • दुर्गा चालीसा-Durga Chalisa in Hindi and English
  • श्री साईं चालीसा | Sai Chalisa | Sai Baba Chalisa in Hindi
  • शनि चालीसा | Shani Chalisa in Hindi and English
  • श्री राम चालीसा-Ram Chalisa in Hindi and English Lyrics
  • श्री सूर्य चालीसा-Surya Chalisa in Hindi and English Lyrics
  • सरस्वती चालीसा-Saraswati Chalisa in Hindi And English
  • श्री लक्ष्मी चालिसा-Laxmi Chalisa in Hindi And English
  • श्री कृष्ण चालीसा-Shri Krishna Chalisa In Hindi & English
  • मां गायत्री चालीसा-Shri Gayatri Chalisa In Hindi And English
  • श्री तुलसी चालीसा-Shri Tulsi Chalisa In Hindi And English
  • श्री गंगा चालीसा-Shri Ganga Chalisa In Hindi And English
  • हनुमान चालीसा। अष्ट सिद्धि नौ निधि नाम
  • श्री भैरव चालीसा-Bhairav Chalisa In Hindi & English
  • श्री विष्णु चालीसा-Vishnu Chalisa In Hindi & English
  • श्री ब्रह्मा चालिसा-Brahma Chalisa in Hindi & English
  • श्री विन्ध्येश्वरी चालीसा-Vindheshwari Chalisa In Hindi & English
  • श्री पितर चालीसा-Pitar Chalisa In Hindi & English
  • श्री रामदेव चालीसा-Ramdev Chalisa In Hindi & English
  • श्री खाटू श्याम चालीसा-Khatu Shyam Chalisa In Hindi & English
  • श्री गिरिराज चालीसा-Giriraj Chalisa In Hindi & English
  • श्री बालाजी चालीसा-Balaji Chalisa In Hindi & English
  • श्री प्रेतराज चालीसा-Pretraj Chalisa In Hindi & English
  • श्री गोरख नाथ चालीसा-Gorakh Chalisa In Hindi & English
  • श्री विश्वकर्मा जी चालीसा-Vishwakarma Chalisa In Hindi & English
  • श्री राणी सती चालीसा-Rani Sati Chalisa In Hindi & English
  • श्री ललिता माता चालीसा-Lalita Chalisa In Hindi & English
  • श्री नर्मदा चालीसा-Narmada Chalisa In Hindi & English
  • श्री पार्वती चालीसा-Parvati Chalisa In Hindi & English
  • श्री संतोषी माँ चालीसा-Santoshi Maa Chalisa In Hindi & English
  • चामुंडा देवी चालीसा-Chamunda Chalisa In Hindi & English
  • श्री कैला देवी चालीसा-Kaila Devi Chalisa In Hindi & English
  • श्री काली चालीसा-Kali Chalisa In Hindi & English
  • माँ वैष्णो देवी चालीसा-Vaishno Devi Chalisa In Hindi & English
  • श्री शीतला चालीसा-Sheetla Mata Chalisa In Hindi & English

Copyright © 2026 · Hindimeaning.com · Contact · Privacy · Disclaimer