• Home
  • IPO GMP
  • K.G. Classes
  • Hindi Vyakaran
  • हिंदी निबंध
  • Yoga
    • Yoga In Hindi
    • Yoga In English
    • Mantra
    • Chalisa
  • Vocabulary
    • Daily Use Vocabulary
    • Daily Use English Words
    • Vocabulary Words
  • More
    • Blogging
    • Technical Knowledge In Hindi
    • Tongue Twisters
    • Tenses in Hindi and English
    • Hindu Baby Names
      • Hindu Baby Boy Names
      • Hindu Baby Girl Names
    • ADVERTISE HERE
    • Contact Us
    • Learn Spanish

hindimeaning.com

श्री गणेश चालीसा-Ganesh Chalisa in Hindi and English

Ganesh Chalisa in Hindi

॥दोहा॥

जय गणपति सदगुणसदन, कविवर बदन कृपाल।
विघ्न हरण मंगल करण, जय जय गिरिजालाल॥

[हे सद्गुणों के सदन भगवान श्री गणेश आपकी जय हो, कवि भी आपको कृपालु बताते हैं। आप कष्टों का हरण कर सबका कल्याण करते हो, माता पार्वती के लाडले श्री गणेश जी महाराज आपकी जय हो।]

जय जय जय गणपति गणराजू।
मंगल भरण करण शुभ काजू ॥

[हे देवताओं के स्वामी, देवताओं के राजा, हर कार्य को शुभ व कल्याणकारी करने वाले भगवान श्री गणेश जी आपकी जय हो, जय हो, जय हो।]

॥चौपाई॥

जै गजबदन सदन सुखदाता। विश्व विनायक बुद्घि विधाता॥
वक्र तुण्ड शुचि शुण्ड सुहावन। तिलक त्रिपुण्ड भाल मन भावन॥

[घर-घर सुख प्रदान करने वाले हे हाथी से विशालकाय शरीर वाले गणेश भगवान आपकी जय हो। श्री गणेश आप समस्त विश्व के विनायक यानि विशिष्ट नेता हैं, आप ही बुद्धि के विधाता है बुद्धि देने वाले हैं। हाथी के सूंड सा मुड़ा हुआ आपका नाक सुहावना है पवित्र है। आपके मस्तक पर तिलक रुपी तीन रेखाएं भी मन को भा जाती हैं अर्थात आकर्षक हैं।]

राजत मणि मुक्तन उर माला। स्वर्ण मुकुट शिर नयन विशाला॥
पुस्तक पाणि कुठार त्रिशूलं । मोदक भोग सुगन्धित फूलं ॥1॥

[आपकी छाती पर मणि मोतियां की माला है आपके शीष पर सोने का मुकुट है व आपकी आखें भी बड़ी बड़ी हैं। आपके हाथों में पुस्तक, कुठार और त्रिशूल हैं। आपको मोदक का भोग लगाया जाता है व सुगंधित फूल चढाए जाते हैं।]

Similar Chalisa: Hanuman Chalisa , Shiv Chalisa , Saraswati Chalisa , Surya Chalisa

सुन्दर पीताम्बर तन साजित । चरण पादुका मुनि मन राजित ॥
धनि शिवसुवन षडानन भ्राता । गौरी ललन विश्वविख्याता ॥

[पीले रंग के सुंदर वस्त्र आपके तन पर सज्जित हैं। आपकी चरण पादुकाएं भी इतनी आकर्षक हैं कि ऋषि मुनियों का मन भी उन्हें देखकर खुश हो जाता है। हे भगवान शिव के पुत्र व षडानन अर्थात कार्तिकेय के भ्राता आप धन्य हैं। माता पार्वती के पुत्र आपकी ख्याति समस्त जगत में फैली है।]

ऋद्घिसिद्घि तव चंवर सुधारे । मूषक वाहन सोहत द्घारे ॥
कहौ जन्म शुभकथा तुम्हारी । अति शुचि पावन मंगलकारी ॥2॥

[ऋद्धि-सिद्धि आपकी सेवा में रहती हैं व आपके द्वार पर आपका वाहन मूषक खड़ा रहता है। हे प्रभु आपकी जन्मकथा को कहना व सुनना बहुत ही शुभ व मंगलकारी है।]

एक समय गिरिराज कुमारी । पुत्र हेतु तप कीन्हो भारी ॥
भयो यज्ञ जब पूर्ण अनूपा । तब पहुंच्यो तुम धरि द्घिज रुपा ॥

[एक समय गिरिराज कुमारी यानि माता पार्वती ने पुत्र प्राप्ति के लिए भारी तप किया। जब उनका तप व यज्ञ अच्छे से संपूर्ण हो गया तो ब्राह्मण के रुप में आप वहां उपस्थित हुए।]

अतिथि जानि कै गौरि सुखारी । बहुविधि सेवा करी तुम्हारी ॥
अति प्रसन्न है तुम वर दीन्हा । मातु पुत्र हित जो तप कीन्हा ॥3॥

[आपको अतिथि मानकार माता पार्वती ने आपकी अनेक प्रकार से सेवा की, जिससे प्रसन्न होकर आपने माता पार्वती को वर दिया।]

मिलहि पुत्र तुहि, बुद्घि विशाला । बिना गर्भ धारण, यहि काला ॥
गणनायक, गुण ज्ञान निधाना । पूजित प्रथम, रुप भगवाना ॥

[आपने कहा कि हे माता आपने पुत्र प्राप्ति के लिए जो तप किया है, उसके फलस्वरूप आपको बहुत ही बुद्धिमान बालक की प्राप्ति होगी और बिना गर्भ धारण किए इसी समय आपको पुत्र मिलेगा। जो सभी देवताओं का नायक कहलाएगा, जो गुणों व ज्ञान का निर्धारण करने वाला होगा और समस्त जगत भगवान के प्रथम रुप में जिसकी पूजा करेगा।]

अस कहि अन्तर्धान रुप है । पलना पर बालक स्वरुप है ॥
बनि शिशु, रुदन जबहिं तुम ठाना। लखि मुख सुख नहिं गौरि समाना ॥4॥

[इतना कहकर आप अंतर्धान हो गए व पालने में बालक के स्वरुप में प्रकट हो गए। माता पार्वती के उठाते ही आपने रोना शुरु किया, माता पार्वती आपको गौर से देखती रही आपका मुख बहुत ही सुंदर था माता पार्वती में आपकी सूरत नहीं मिल रही थी।]

सकल मगन, सुखमंगल गावहिं । नभ ते सुरन, सुमन वर्षावहिं ॥
शम्भु, उमा, बहु दान लुटावहिं । सुर मुनिजन, सुत देखन आवहिं ॥

[सभी मगन होकर खुशियां मनाने लगे नाचने गाने लगे। देवता भी आकाश से फूलों की वर्षा करने लगे। भगवान शंकर माता उमा दान करने लगी। देवता, ऋषि, मुनि सब आपके दर्शन करने के लिए आने लगे।]

लखि अति आनन्द मंगल साजा । देखन भी आये शनि राजा ॥
निज अवगुण गुनि शनि मन माहीं । बालक, देखन चाहत नाहीं ॥5॥

[आपको देखकर हर कोई बहुत आनंदित होता। आपको देखने के लिए भगवान शनिदेव भी आये। लेकिन वह मन ही मन घबरा रहे थे और बालक को देखना नहीं चाह रहे थे।]

गिरिजा कछु मन भेद बढ़ायो । उत्सव मोर, न शनि तुहि भायो ॥
कहन लगे शनि, मन सकुचाई । का करिहौ, शिशु मोहि दिखाई ॥

[शनिदेव को इस तरह बचते हुए देखकर माता पार्वती नाराज हो गई व शनि को कहा कि आप हमारे यहां बच्चे के आने से व इस उत्सव को मनता हुआ देखकर खुश नहीं हैं। इस पर शनि भगवान ने कहा कि मेरा मन सकुचा रहा है, मुझे बालक को दिखाकर क्या करोगी? कुछ अनिष्ट हो जाएगा।]

नहिं विश्वास, उमा उर भयऊ । शनि सों बालक देखन कहाऊ ॥
पडतहिं, शनि दृग कोण प्रकाशा । बोलक सिर उड़ि गयो अकाशा ॥6॥

[लेकिन इतने पर माता पार्वती को विश्वास नहीं हुआ व उन्होंनें शनि को बालक देखने के लिए कहा। जैसे ही शनि की नजर बालक पर पड़ी तो बालक का सिर आकाश में उड़ गया।]

गिरिजा गिरीं विकल है धरणी । सो दुख दशा गयो नहीं वरणी ॥
हाहाकार मच्यो कैलाशा । शनि कीन्हो लखि सुत को नाशा ॥

[अपने शिशु को सिर विहिन देखकर माता पार्वती बहुत दुखी हुई व बेहोश होकर गिर गई। उस समय दुख के मारे माता पार्वती की जो हालत हुई उसका वर्णन भी नहीं किया जा सकता। इसके बाद पूरे कैलाश पर्वत पर हाहाकार मच गया कि शनि ने शिव-पार्वती के पुत्र को देखकर उसे नष्ट कर दिया।]

तुरत गरुड़ चढ़ि विष्णु सिधायो । काटि चक्र सो गज शिर लाये ॥
बालक के धड़ ऊपर धारयो । प्राण, मन्त्र पढ़ि शंकर डारयो ॥7॥

[उसी समय भगवान विष्णु गरुड़ पर सवार होकर वहां पंहुचे व अपने सुदर्शन चक्कर से हाथी का शीश काटकर ले आये। इस शीष को उन्होंनें बालक के धड़ के ऊपर धर दिया। उसके बाद भगवान शंकर ने मंत्रों को पढ़कर उसमें प्राण डाले।]

नाम गणेश शम्भु तब कीन्हे । प्रथम पूज्य बुद्घि निधि, वन दीन्हे ॥
बुद्घ परीक्षा जब शिव कीन्हा । पृथ्वी कर प्रदक्षिणा लीन्हा ॥

[उसी समय भगवान शंकर ने आपका नाम गणेश रखा व वरदान दिया कि संसार में सबसे पहले आपकी पूजा की जाएगी। बाकि देवताओं ने भी आपको बुद्धि निधि सहित अनेक वरदान दिये। जब भगवान शंकर ने कार्तिकेय व आपकी बुद्धि परीक्षा ली तो पूरी पृथ्वी का चक्कर लगा आने की कही।]

चले षडानन, भरमि भुलाई। रचे बैठ तुम बुद्घि उपाई ॥
चरण मातुपितु के धर लीन्हें । तिनके सात प्रदक्षिण कीन्हें ॥8॥

[आदेश होते ही कार्तिकेय तो बिना सोचे विचारे भ्रम में पड़कर पूरी पृथ्वी का ही चक्कर लगाने के लिए निकल पड़े, लेकिन आपने अपनी बुद्धि लड़ाते हुए उसका उपाय खोजा। आपने अपने माता पिता के पैर छूकर उनके ही सात चक्कर लगाये।]

तुम्हरी महिमा बुद्घि बड़ाई । शेष सहसमुख सके न गाई ॥
मैं मतिहीन मलीन दुखारी । करहुं कौन विधि विनय तुम्हारी ॥

[हे भगवान श्री गणेश आपकी बुद्धि व महिमा का गुणगान तो हजारों मुखों से भी नहीं किया जा सकता। हे प्रभु मैं तो मूर्ख हूं, पापी हूं, दुखिया हूं मैं किस विधि से आपकी विनय आपकी प्रार्थना करुं।]

भजत रामसुन्दर प्रभुदासा । जग प्रयाग, ककरा, दर्वासा ॥
अब प्रभु दया दीन पर कीजै । अपनी भक्ति शक्ति कछु दीजै ॥9॥

[हे प्रभु आपका दास रामसुंदर आपका ही स्मरण करता है। इसकी दुनिया तो प्रयाग का ककरा गांव हैं जहां पर दुर्वासा जैसे ऋषि हुए हैं। हे प्रभु दीन दुखियों पर अब दया करो और अपनी शक्ति व अपनी भक्ति देनें की कृपा करें।]

॥दोहा॥

श्री गणेश यह चालीसा, पाठ करै कर ध्यान।
नित नव मंगल गृह बसै, लहे जगत सन्मान॥

[श्री गणेश की इस चालीसा का जो ध्यान से पाठ करते हैं। उनके घर में हर रोज सुख शांति आती रहती है उसे जगत में अर्थात अपने समाज में प्रतिष्ठा भी प्राप्त होती है।]

सम्बन्ध अपने सहस्त्र दश, ऋषि पंचमी दिनेश।
पूरण चालीसा भयो, मंगल मूर्ति गणेश ॥

[सहस्त्र यानि हजारों संबंधों का निर्वाह करते हुए भी ऋषि पंचमी ( गणेश चतुर्थी से अगले दिन यानि भाद्रप्रद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी ) के दिन भगवान श्री गणेश की यह चालीसा पूरी हुई।]


Ganesh Chalisa in English

Jaya ganapati sadhguna sadana, kavi vara badana kripaala.
Vighna harana mangala karana, jaya jaya girijaa laala.

Jaya jaya ganapati gan raaju, mangala bharana karana shubha kaaju .
Jaya gajabadana sadana sukhadaataa, vishva vinaayaka buddhi vidhaata.

Vakra tunda shuchi shunda suhaavana, tilaka tripunda bhaala mana bhaavana.
Raajata mani muktana ura maala, svarna mukuta shira nayana vishaala.

Pustaka paani kuthaara trishuulam, modaka bhoga sugandhita phoolam.
Sundara piitaambara tana saajita, charana paaduka muni mana raajita.

Dhani shiva suvana shadaanana bhraata, gaurii lalana vishva-vidhaata.
Riddhi siddhi tava chanvara sudhaare, mushaka vaahana sohata dvaare.

Kahaun janma shubha kathaa tumhaari, ati shuchi paavana mangala kaari.
Eka samaya giriraaj kumaari, putra hetu tapa kinha bhaari.

Bhayo yagya jaba puurna anuupa, taba pahunchyo tuma dhari dvija ruupa.
Atithi jaani kai gauri sukhaari, bahuvidhi sevaa kari tumhaari.

Ati prasanna hvai tuma vara diinha, maatu putra hita jo tapa kiinha.
Milahi putra tuhi buddhi vishaala, binaa garbha dhaarana yahi kaala.

Gananaayaka, guna gyaana nidhaana, puujita prathama ruupa bhagavana.
Asa kahi antardhyaana ruupa hvai, palana para baalaka svaruupa hvai.

Bani shishu rudana jabahi tuma thaana, lakhi mukha sukha nahin gauri samaan.
Sakala magana, sukha mangala gaavahin, nabha te surana sumana varshaavahin.

Shambhu uma, bahu dana lutavahin, sura munijana, suta dekhana aavahin.
Lakhi ati aananda mangala saaja, dekhana bhi aaye shani raaja.

Nija avaguna guni shani mana maahin, baalaka, dekhan chaahata naahin.
Giraja kachhu mana bheda badhaayo, utsava mora na shani tuhi bhaayo.

Kahana lage shani, mana sakuchaai, kaa karihau, shishu mohi dikhaai.
Nahin vishvaasa, uma ur bhayau, shani so baalaka dekhana kahyau.

Padatahin, shani driga kona prakaasha, baalaka shira udi gayo aakaasha.
Giraja giriin vikala hvai dharani, so dukha dasha gayo nahin varani.

 Haahaakaara machyo kailaasha, shani kiinhyon lakhi suta ka naasha.
Turata garuda chadhi Vishnu sidhaaye, kaati chakra so gaja shira laaye.Baalaka ke dhada upara dhaarayo, praana, mantra padha shankara darayo.
Naama ‘ganesha’ shambhu taba kiinhe, prathama puujya buddhi nidhi, vara diinhe.

Buddhi pariiksha jaba shiva kiinha, prithvii kar pradakshina liinha.
Chale shadaanana, bharami bhulaIi, rachi baitha tuma buddhi upaai.

Charana maatu-pitu ke dhara linhen, tinake saata pradakshina kinhen.
Dhani ganesha, kahi shiva hiya harashe, nabha te surana sumana bahu barase.

Tumhari mahima buddhi badaye., shesha sahasa mukha sakai na gaai.
Mein mati hina malina dukhaari, karahun kauna vidhi vinaya tumhaari.

Bhajata ‘raamasundara’ prabhudaasa, lakha prayaga, kakara, durvasa .
Aba prabhu daya dina para kijai, apani bhakti shakti kuchhu dijai.

DOHA:

Shri Ganesh yah chalisa, path karai dhari dhyan,
Nit nav mangal gruha bashe, lahi jagat sanman.
Sambandh apne sahstra dash, rushi panchami dinesh.
Puran chalisa bhayo, mangal murti ganesha.

Related posts:

  1. शिव चालीसा | Shiv Chalisa in Hindi and English – Lord Shiva Chalisa
  2. श्री हनुमान चालीसा। Shri Hanuman Chalisa in Hindi and English Lyrics
  3. श्री राम चालीसा-Ram Chalisa in Hindi and English Lyrics
  4. श्री सूर्य चालीसा-Surya Chalisa in Hindi and English Lyrics
  5. सरस्वती चालीसा-Saraswati Chalisa in Hindi And English
  6. श्री लक्ष्मी चालिसा-Laxmi Chalisa in Hindi And English
  7. श्री गंगा चालीसा-Shri Ganga Chalisa In Hindi And English
  8. श्री भैरव चालीसा-Bhairav Chalisa In Hindi & English
  9. श्री विष्णु चालीसा-Vishnu Chalisa In Hindi & English
  10. श्री विन्ध्येश्वरी चालीसा-Vindheshwari Chalisa In Hindi & English
  11. श्री पितर चालीसा-Pitar Chalisa In Hindi & English
  12. श्री रामदेव चालीसा-Ramdev Chalisa In Hindi & English
  13. श्री खाटू श्याम चालीसा-Khatu Shyam Chalisa In Hindi & English
  14. श्री गोरख नाथ चालीसा-Gorakh Chalisa In Hindi & English
  15. श्री विश्वकर्मा जी चालीसा-Vishwakarma Chalisa In Hindi & English
  16. श्री नर्मदा चालीसा-Narmada Chalisa In Hindi & English
  17. श्री पार्वती चालीसा-Parvati Chalisa In Hindi & English
  18. श्री संतोषी माँ चालीसा-Santoshi Maa Chalisa In Hindi & English
  19. चामुंडा देवी चालीसा-Chamunda Chalisa In Hindi & English
  20. श्री शीतला चालीसा-Sheetla Mata Chalisa In Hindi & English

Popular Posts

  • List of 3 forms of Verbs in English and Hindi – English Verb Forms
  • Hindi numbers 1 To 100 – Counting In Hindi – Hindi Ginti
  • ज़िन्दगी के मायने समझाते 300+ अनमोल विचार-Life Quotes In Hindi
  • Essay On Diwali In Hindi (100, 200, 300, 500, 700, 1000 Words)
  • Flower Names in Hindi and English फूलों के नाम List of Flowers
  • परिश्रम का महत्व पर निबंध-Importance Of Hard Work Essay In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  • Hindi Numbers 1 to 50
  • Human Body Parts Names in English and Hindi – List of Body Parts मानव शरीर के अंगों के नाम
  • Vegetables Name In Hindi and English सब्जियों के नाम List of Vegetables a-z with details

More Related Content

  • शिव चालीसा | Shiv Chalisa in Hindi and English – Lord Shiva Chalisa
  • श्री हनुमान चालीसा। Shri Hanuman Chalisa in Hindi and English Lyrics
  • श्री गणेश चालीसा-Ganesh Chalisa in Hindi and English
  • दुर्गा चालीसा-Durga Chalisa in Hindi and English
  • श्री साईं चालीसा | Sai Chalisa | Sai Baba Chalisa in Hindi
  • शनि चालीसा | Shani Chalisa in Hindi and English
  • श्री राम चालीसा-Ram Chalisa in Hindi and English Lyrics
  • श्री सूर्य चालीसा-Surya Chalisa in Hindi and English Lyrics
  • सरस्वती चालीसा-Saraswati Chalisa in Hindi And English
  • श्री लक्ष्मी चालिसा-Laxmi Chalisa in Hindi And English
  • श्री कृष्ण चालीसा-Shri Krishna Chalisa In Hindi & English
  • मां गायत्री चालीसा-Shri Gayatri Chalisa In Hindi And English
  • श्री तुलसी चालीसा-Shri Tulsi Chalisa In Hindi And English
  • श्री गंगा चालीसा-Shri Ganga Chalisa In Hindi And English
  • हनुमान चालीसा। अष्ट सिद्धि नौ निधि नाम
  • श्री भैरव चालीसा-Bhairav Chalisa In Hindi & English
  • श्री विष्णु चालीसा-Vishnu Chalisa In Hindi & English
  • श्री ब्रह्मा चालिसा-Brahma Chalisa in Hindi & English
  • श्री विन्ध्येश्वरी चालीसा-Vindheshwari Chalisa In Hindi & English
  • श्री पितर चालीसा-Pitar Chalisa In Hindi & English
  • श्री रामदेव चालीसा-Ramdev Chalisa In Hindi & English
  • श्री खाटू श्याम चालीसा-Khatu Shyam Chalisa In Hindi & English
  • श्री गिरिराज चालीसा-Giriraj Chalisa In Hindi & English
  • श्री बालाजी चालीसा-Balaji Chalisa In Hindi & English
  • श्री प्रेतराज चालीसा-Pretraj Chalisa In Hindi & English
  • श्री गोरख नाथ चालीसा-Gorakh Chalisa In Hindi & English
  • श्री विश्वकर्मा जी चालीसा-Vishwakarma Chalisa In Hindi & English
  • श्री राणी सती चालीसा-Rani Sati Chalisa In Hindi & English
  • श्री ललिता माता चालीसा-Lalita Chalisa In Hindi & English
  • श्री नर्मदा चालीसा-Narmada Chalisa In Hindi & English
  • 1
  • 2
  • >>

Copyright © 2025 · Hindimeaning.com · Contact · Privacy · Disclaimer