• Home
  • IPO GMP
  • K.G. Classes
  • Hindi Vyakaran
  • हिंदी निबंध
  • Yoga
    • Yoga In Hindi
    • Yoga In English
    • Mantra
    • Chalisa
  • Vocabulary
    • Daily Use Vocabulary
    • Daily Use English Words
    • Vocabulary Words
  • More
    • Blogging
    • Technical Knowledge In Hindi
    • Tongue Twisters
    • Tenses in Hindi and English
    • Hindu Baby Names
      • Hindu Baby Boy Names
      • Hindu Baby Girl Names
    • ADVERTISE HERE
    • Contact Us
    • Learn Spanish

hindimeaning.com

लहसुन के फायदे, गुण, नुकसान और लहसुन खाने का तरीका-Garlic Benefits & Side Effects In Hindi

लहसुन-Garlic In Hindi

लहसुन को अंग्रेजी में garlic कहते हैं। लहसुन को हर प्रकार के भोजन में प्रयोग किया जाता है। आप सोच भी नहीं सकते कि लहसुन की एक कली हमारे अंदर पैदा होने वाले अनेको रोगों का नाश कर सकती है। आयुर्वेद में लहसुन को औषधी के रूप में प्रयोग किया जाता है।

लहसुन एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक एंटीबायोटिक की तरह कार्य करता है। अगर आप इसकी एक कली का सेवन खाली पेट करते है तो यह हमारे शरीर के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। लहसुन विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालता है।


लहसुन के फायदे-Garlic Benefits In Hindi

1. त्वचा की झुर्रियों में फायदेमंद लहसुन की कली :

लहसुन की कली को छीलकर उन्हें सरसों के तेल में तल लें अब इनको खा ले ऐसा करने से त्वचा की झुर्रियां खत्म होकर त्वचा चमकने लगती है।

2. सफेद दाग में फायदेमंद लहसुन का रश :

सफ़ेद दाग पर लहसुन का रश लगाने से सफ़ेद दाग बहुत जल्दी जाता है।

3. हाई बीपी में फायदेमंद लहसुन :

लहसुन का सेवन हाइपरटेंशन के लक्षणों में आराम देता है जिससे हाई बीपी में आराम मिलता है। – High Blood Pressure Ka Ilaj

4. इम्‍यून सिस्‍टम में फायदेमंद लहसुन :

जब आपका इम्‍यून सिस्‍टम ख़राब हो जाये तब आपको लहसुन और शहद का सेवन करना चहिये क्यूंकि लहसुन का सेवन इम्‍यून सिस्‍टम को ठीक रखता है।

5. सर्दी-जुकाम में फायदेमंद लहसुन :

लहसुन और शहद के मिश्रण का सेवन करने से सर्दी-जुकाम में आराम मिलता है और साथ ही साइनस की तकलीफ भी खत्म हो जाती है इस मिश्रण से शरीर में काफी गर्मी बढती है जिससे की फिर शर्दी होने का खतरा नही रहता।

यह भी पढ़ें :- त्रिफला चूर्ण के फायदे , तुलसी के फायदे

6. दिल की बीमारियों में फायदेमंद लहसुन :

लहसुन और सहद के सेवन से दिल तक जाने वाली धमनियों में जमी वसा निकल जाती है, जिससे ब्‍लड सर्कुलेशन ठीक तरह दिल तक पहुंचता है और हमारा दिल तंदरुस्त बना रहता है।

7. गठिया रोग में फायदेमंद लहसुन :

लहसुन में एंटीओक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी योगिक पाए जाते हैं जो गठिया रोग में फायदेमंद होते हैं। – Gathiya Rog Ka Ilaj

8. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में फायदेमंद लहसुन :

लहसुन में विटामिन b6, c और मैगनीज, सेलेनियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं ये हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाने के साथ साथ हमारे शरीर में खनिज पदार्थों के अवशोषण को भी बढाते हैं।

9. पाचन शक्ति में फायदेमंद लहसुन :

लहसुन खाने से पाचन क्रिया बढती है क्यूंकि लहसुन पेट की क्रियाओं को नियंत्रित करता है और पाचन शक्ति को बढाता है। लहसुन शरीर से विषेले पधार्तों को बहार निकालने में मदद करता है इसके साथ साथ लिवर को हानी होने से भी रोकता है। – Aruchi Ka Ilaj

10. एलर्जी में फायदेमंद लहसुन :

लहसुन में कुछ गुण पाए जाते हैं जैसे कि एंटीवायरल , एंटी-इंफ्लेमेटरी ये शरीर को विभिन्न प्रकार की एलर्जी से बचाते हैं जिन लोगो को भी एलर्जी की समस्या है उन्हें लहसुन का सेवन करना चाहिए।

11. आवाज के बैठने पर लहसुन :

थोड़े से गर्म पानी में लहसुन को पीस ले फिर उस पानी को छान ले फिर उस पानी से गरारे करें इससे गले में बहुत जल्दी लाभ मिलता है।

12. गर्दन दर्द में फायदेमंद लहसुन का तेल :

लहसुन के तेल को सरसों के तेल में मिला लें फिर इस तेल को अपनी गर्दन पर आराम आराम से लगायें अथार्त सिकाई सी करें इससे गर्दन दर्द में बहुत जल्दी लाभ मिलाता है।

13. डायरिया में फयदेमद लहसुन :

लहसुन तंत्रिकाओं से संबंधित बीमारियों के उपचार में बहुत प्रभावकारी होता है, परंतु केवल तभी जब इसे खाली पेट खाया जाए। – Dast Ka Ilaj 

14. भूक बढाने में लाभदायक लहसुन :

लहसुन का सेवन पाचन प्रक्रिया को उत्तेजित करता है और भूख भी बढ़ाता है और इसके साथ ही एसिड को बनने से रोकता है।

15. श्वसन तंत्र को मजबूत बनाता है लहसुन :

लहसुन श्वसन तंत्र के लिए बहुत लाभदायक होता है: यह ट्यूबरक्लोसिस (तपेदिक), अस्थमा, निमोनिया, ज़ुकाम, ब्रोंकाइटिस, पुरानी सर्दी, फेफड़ों में जमाव और कफ़ आदि रोकथाम तथा उपचार में बहुत प्रभावशाली होता है।

16. बालो की समस्या में फायदेमंद लहसुन का रश  :

बालों को झड़ने से रोकने के लिए लहसुन के रश को बालों में लगा लें फिर अपने बालों को सुखाएं दिन में कम से कम 2 बार लगाएं और कम से कम 3 महीने तक लगायें इससे बाल झड़ना बंद हो जाते हैं।

17. फेफड़े की बीमारी में फायदेमंद लहसुन :

जब व्यक्ति के फेफड़े ख़राब होते हैं तब व्यक्ति को कफ की शिकायत होती है जब हम लहुसन का सेवन करने लग जाते हैं तो कफ का गिरना कम हो जाता है अगर आपको फेफड़ों से रिलेटिड कोई बीमारी हो तो खाने के बाद लहसुन का सेवन अवस्य करें।

यह भी पढ़ें :- देसी गाय के दूध की दही के फायदे , चूने के फायदे

18. बुखार में फायदेमंद लहसुन :

4 से 5 लहसुन की कलियों को पीसकर या कूटकर थोड़े से पानी में मिलाकर पोटली बना लें और फिर रोगी को बार बार सुघायें ऐसा करने से बुखार में बहुत जल्दी लाभ मिलता है। – Bukhar Ka Ramban Ilaj

19. हैजा रोग में फायदेमंद लहसुन की कली :

जब हैजा रोग व्यक्ति को लगता है तो उसके शरीर में हैजे के कीटाणु प्रेवेस कर जाते हैं इसलिए अपने आस पास छिले हुए लहसुन की कली रखनी चहिये क्यूंकि लहसुन की बदबू से ये कीटाणु पास नहीं आते हैं और आप हैजे में इसका सेवन भी कर सकते हैं। Haija Ka Ramban Ilaj

20. स्वप्रदोष में फायदेमंद लहसुन की कली :

स्वप्रदोष की समस्या में सोने से पहले हाथ, मुहं को अच्छे से धो लें और कुल्ला भी कर लें फिर एक लहसुन की कलि लेकर उसे चबा लें ऐसा करने से इस रोग में काफी लाभ पहुचता है।

21. दांतों के दर्द में फायदेमंद लहसुन :

लहसुन में एंटी-बैक्टेरियल और एनाल्जेसिक गुण पाए जाते हैं जब भी दांतों में या मसूढ़ों में दर्द हो तो लहसुन का तेल लगायें या कच्चे लहसुन का पेस्ट बना कर लगायें ऐसा करने से दांतों का दर्द जल्द ही गायब हो जाता है।

22. शुगर रोग या मधुमेह रोग में फायदेमंद लहसुन का रश :

2-3 लहसुन की कलियों का रश निकालकर बेल के पत्ते के रश के साथ सेवन करना है ऐसा करने से शुगर लेवल कम हो जाता है।

यह भी पढ़ें :- गर्म पानी पीने के फायदे , गोरा होने का घरेलू उपाय , शुगर का घरेलू इलाज

23. दाद में लाभकारी जला हुआ लहसुन :

अगर छोटे बच्चे या दूध पीने वाले बच्चे को दाद हो तो लहसुन को जलाकर उसकी राख को शहद में मिलाकर दाद पर लगाने से बहुत लाभ मिलता है।

24. नाडी के दर्द में फायदेमंद लहसुन :

वायविडंग एवं लहसुन की लुगदी बना लें फिर इसे गर्म कर लें फिर इसका सेवन करे ऐसा करने से नाडी का दर्द बहुत जल्दी खत्म हो जाता है।

25. वीर्य की कमी को पूरा करता है लहसुन की कली :

पर्तिदिन रात में 1-2 लहसुन की कली जरुर खाएं अगर आप लहसुन की कली नहीं खा पाते तो आप लहसुन का रस निकालकर शहद के साथ सेवन कर सकते हैं ऐसा करने से वीर्य की कमी पूरी होती है और नपुंसकता भी दूर हो जाती है।


लहसुन के अन्य फायदे-Other benefits of Garlic In Hindi

  • लहसुन के रश में नीबू का रश मिलाकर रात को सोने से पहले सर में लगाने से सर की जूं मर जाती हैं।
  • टीबी रोग में लहुसन के सेवन से आराम मिलता है।
  • अगर यात्रा के दोरान आपका जी मिचलाता है तो एक कलि लहसुन की चबा लें।
  • लहसुन का रस निकालकर गर्म पानी के साथ पीने से निमोनिया रोग में लाभ मिलता है।
  • बांझपन रोग में लाभ मिलता है इस रोग में 3-5 कलि लहसुन की खा लें फिर उपर से गर्म दूध पी लें रोग में आराम मिलता है।
  • लहसुन के तेल की प्रतिदिन मालिश करने से वात के रोगों में बहुत लाभ मिलता है।
  • लहसुन के रश से शरीर पर मालिश करने से गर्मी से होने वाले लाल दाने खत्म हो जाते हैं।
  • लहुसन की 1-2 कलि खाने के बाद उपर से गर्म दूध पी लें ऐसा करने से खांसी में आराम मिलता है।
  • लहसुन के सेवन करने से गैस्ट्रिक अल्सर में लाभ मिलता है।
  • लहसुन की कली का रश निकालकर उसे गर्म पानी में मिलाकर कुल्ला करने से मुहं के छाले ठीक हो जाते हैं।
  • लहसुन की गंध को सूघने से हिचकियों में आराम मिलता है।
  • लहसुन को आग पर भूनकर खाने से बवासीर रोग में लाभ मिलता है।
  • बेहोस व्यक्ति को लहसुन को कूटकर उसकी गंध सुघाने से व्यक्ति की बेहोसी दूर हो जाती है।
  • लहसुन का रश घाव पर लगाने से घाव जल्द ही ठीक हो जाता है।

लहसुन खाने का तरीका-How to eat garlic in Hindi

बहुत से लोग लहसुन का पेस्ट, पाउडर और बिना छिलके वाले लहसुन को खाने में इस्तेमाल करते हैं। जब भी आप कोई सब्जी बनाते हो तो उसमें भी लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन इसके सिवाय भी आप इसे दुसरे तरीके से खाने में इस्तेमाल कर सकते हो जैसे मोमोस के साथ चटनी जो  लहसुन की बनी हुई होती है इस चटनी को आप खाने में ले सकते हैं।

बरेड टेस्त करते हैं तो मक्खन लगाते हैं इस पर आप लहसुन का पाउडर डाल सकते हैं जिससे और ज्यादा स्वादिष्ट हो जाता है। भारत में लोग लहसुन को आचार में भी इस्तेमाल करते हैं और इसे लंबे समय तक इसका प्रयोग करते हैं।


लहसुन के नुकसान-Side Effects of garlic In Hindi

नोट : यदि आपको लहसुन से किसी प्रकार की एलर्जी है तो दो महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखें: कभी भी इसे कच्चा न खाएं तथा फिर भी यदि आपको त्वचा से संबंधित कोई समस्या आती है, बुखार आता है या सिरदर्द होता है तो इसका सेवन करना छोड़ दें।

1. हो सकती ये बीमारी : लहसुन के अधिक सेवन से पेट फूलना, गैस , सांस की बदबू इत्यादि परेशानियों का आपको समाना करना पड़ सकता है।

2. रक्त का पतला होना : इसका अधिक सेवन रक्त को पतला भी करता है इसलिए डॉ की सलाह से ही इसका सेवन करें।

3. शरीर में दर्द : इसके अधिक सेवन से शरीर में दर्द भी हो सकता है। इसलिए इसका सेवन पर्याप्त मात्र में ही करें।

4. पाचन समस्या : पाचन संबंधी समस्या भी हो सकती है और इसके साथ-साथ मतली उल्टी आ सकती हैं।

5. मासिक धर्म में : मासिक धर्म के समय ज्यादा लहसुन खाने से रक्त का भाव बढ़ना।

6. HIV दवाइयों को ब्लाक : लहसुन कुछ HIV दवाइयों को ब्लाक भी करता है इसलिए लहुसन का सेवन करने से पहले डॉ से सम्पर्क जरुर करें।

7. खुस्की का आना : लहसुन की तासीर काफी गर्म और खुश्क होने के कारण इसे उचित अनुपात में ही लेना चाहिए।

8. त्वचा को नुकसान : लहसुन के गाढ़े पेस्ट का त्‍वचा पर उपयोग त्‍वचा को जलने की तरह नुकसान पहुंचा सकता है।

9. दिल का दौरा : अधिक कच्चा लहसुन लेने के बाद एक स्वस्थ आदमी में दिल का दौरा पड़ने की संभावना हो जाती है।

10. बच्चों के लिए : बच्चों को अधिक लहसुन का सेवन करवाते हो, तो यह उनके मुंह के लिए असुरक्षित होता है। यह उनके लिए खतरनाक और घातक भी सिद्ध हो सकता है।


लहसुन के औषधीय गुण-Medicinal properties of garlic In Hindi

लहसुन में एलियम नामक एंटीबायोटिक होता है जो हमें बहुत सी बीमारियों से बचाता है। जब हम इसे खाली पेट खाते हैं तो इसके गुण और बढ़ जाते हैं खाली पेट खाने से डायरिया रोग ठीक हो जाता है। लहसुन में एलीन सल्फाइड पाया जाता है जोकि सड़ने की क्रिया को रोकने वाला कीटाणुनासक एंटीसेप्टिक पदार्थ होता है।

और भी इसमे गुण पाए जाते हैं जो कि इस प्रकार हैं जैसे एन्टी-बैक्टिरीअल,एन्टी-वायरल, एन्टी-फंगल और एन्टी-ऑक्सिडेंट आदि। इसमें पाए जाने वाले मिनरल व यौगिक के नाम हैं सल्फर, एलीसीन, सेलेनियम, एजोइन फॉस्फोरस, आयरन बी, विटामिन ए और एलीन।


Related posts:

  1. चुकंदर (Chukandar) के फायदे और नुकसान-Beetroot In Hindi
  2. धनिये (Dhaniya) के फायदे और नुकसान-Coriander In Hindi
  3. मेथी के फायदे, उपयोग और नुकसान-Fenugreek Seeds Benefits & Side Effects In Hindi
  4. मशरूम (कुकुरमुत्ता) के फायदे और नुकसान-Mushroom Benefits & Side Effects In Hindi

Popular Posts

  • List of 3 forms of Verbs in English and Hindi – English Verb Forms
  • Hindi numbers 1 To 100 – Counting In Hindi – Hindi Ginti
  • ज़िन्दगी के मायने समझाते 300+ अनमोल विचार-Life Quotes In Hindi
  • Essay On Diwali In Hindi (100, 200, 300, 500, 700, 1000 Words)
  • Flower Names in Hindi and English फूलों के नाम List of Flowers
  • परिश्रम का महत्व पर निबंध-Importance Of Hard Work Essay In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  • Hindi Numbers 1 to 50
  • Human Body Parts Names in English and Hindi – List of Body Parts मानव शरीर के अंगों के नाम
  • Vegetables Name In Hindi and English सब्जियों के नाम List of Vegetables a-z with details

More Related Content

  • लहसुन के फायदे, गुण, नुकसान और लहसुन खाने का तरीका-Garlic Benefits & Side Effects In Hindi
  • चुकंदर (Chukandar) के फायदे और नुकसान-Beetroot In Hindi
  • धनिये (Dhaniya) के फायदे और नुकसान-Coriander In Hindi
  • मेथी के फायदे, उपयोग और नुकसान-Fenugreek Seeds Benefits & Side Effects In Hindi
  • मशरूम (कुकुरमुत्ता) के फायदे और नुकसान-Mushroom Benefits & Side Effects In Hindi

Copyright © 2025 · Hindimeaning.com · Contact · Privacy · Disclaimer