• Home
  • K.G. Classes
  • Hindi Vyakaran
  • हिंदी निबंध
  • Vocabulary
    • Daily Use Vocabulary
    • Daily Use English Words
    • Vocabulary Words
  • Yoga
    • Yoga In Hindi
    • Yoga In English
    • Mantra
    • Chalisa
  • More
    • Tongue Twisters
    • Hindu Baby Names
      • Hindu Baby Boy Names
      • Hindu Baby Girl Names
    • Tenses in Hindi and English
    • Contact Us

hindimeaning.com

Prithvi Mudra in Hindi – Steps and Benefits पृथ्वी मुद्रा विधि, लाभ और सावधानियां

पृथ्वी मुद्रा क्या है :- 

पृथ्वी मुद्रा को अंग्रेजी में Gesture of the Earth कहा जाता है। इसका दूसरा नाम अग्नि शामक मुद्रा है। इसके द्वारा मनुष्य अपने भौतिक अंतरत्व में पृथ्वी तत्व को जाग्रत करता है और शरीर में बढ़ने वाले अग्नि तत्व को घटाने में मदद करता है। जब इस मुद्रा को किया जाता है तब पृथ्वी तत्व बढ़कर सम हो जाते हैं। इस मुद्रा के अभ्यास से नए घटक बनते है। मनुष्य शरीर में दो नाड़ियाँ होती है सूर्य नाड़ी और चन्द्र नाड़ी। जब पृथ्वी मुद्रा की जाती है तो अनामिका अर्थात सूर्य अंगुली पर दबाव पड़ता है जिससे सूर्य नाड़ी और स्वर को सक्रीय होने में सहयोग मिलता है।

सगाई वाली उंगुली पृथ्वी तत्व का प्रतीक है। पृथ्वी तत्व हमें स्थूलता , स्थायित्व देता है। इससे पृथ्वी तत्व बढ़ता है। सगाई वाली उंगुली सभी विटामिनों एवं प्राण शक्ति का केंद्र मानी जाती है। सगाई वाली उंगुली हर समय तेजस्वी विद्दुत प्रवाह करती है और साथ ही अंगूठा भी। सगाई वाली उंगुली द्वारा ही हम तिलक लगाते हैं। पूजा अर्चना करते हैं और शादी में अंगूठी पहनते हैं।

पृथ्वी मुद्रा करने की विधि :- 

1- सबसे पहले आप पद्मासन या सुखासन की स्तिथि में बैठ जाएं।

2- अब अपने दोनों हाथों को अपने घुटनों पर रख लें।

3- अब अपनी अब तर्जनी ऊँगली या छोटी ऊँगली को मोड़कर अपने अंगूठे के अग्रभाग से स्पर्श कर दबाएं। बाकी अपनी तीनो उंगलियों को ऊपर की ओर सीधा तान कर रखें।

4- 10-15 मिनट के लिए इसी मुद्रा में बैठें, और धीरे-धीरे श्वास लेते रहें।

5- मन से सारे विचार निकालकर मन को केवल ॐ पर केन्द्रित करना हैं।

मुद्रा करने का समय  :-

इसे हर रोज़ 30-40 मिनट तक करें। इसका अभ्यास हर रोज़ करेंगे तो आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। सुबह के समय और शाम के समय यह मुद्रा का अभ्यास करना अधिक फलदायी होता हैं|

यह भी पढ़ें :-  Gyan Mudra in Hindi , Pran Mudra in Hindi

पृथ्वी मुद्रा के लाभ :-

1. शरीर के अस्थि संस्थान एवं मांसपेशियों को यह मजबूत बनाती है। अत: दुर्बल कमजोर बच्चों , स्त्रियों और व्यक्तियों के लिए पृथ्वी मुद्रा बहुत ही लाभकारी है। कमजोर लोगों का वजन बढाती है।

2. शरीर में विटामिनों की कमी को दूर करती है , जिसमें हमारी ऊर्जा बढती है और चेहरे पर चमक आती है।

3. पृथ्वी मुद्रा से जीवन शक्ति का विस्तार होता है। काया सुडोल होती है। कद व वजन बढ़ाने में सहायक है। बढ़ते हुए कमजोर बच्चों के लिए तो अत्यन्त लाभदायक है।

4. शरीर में स्फूर्ति , कान्ति और तेजस्व बढ़ता है।

5. इस मुद्रा से आंतरिक प्रसन्नता का आभास होता है । उदारता, विचारशीलता, लक्ष्य को विशाल बनाकर प्रसन्नता प्रदान करती है।

6. आंतरिक सूक्ष्म तत्वों में सार्थक प्रवाह लाती है। संकीर्णता गिराकर हमें उदार बनाती है। अत: आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है।

7. इस मुद्रा से पाचन शक्ति ठीक होती है। जिन लोगों की पाचन शक्ति कमजोर होती है, वे सदैव कमजोर व् थके हुए लगते हैं। कई बच्चे भोजन तो खूब करते हैं फिर भी दुबले-पतले ही रहते हैं-ऐसे बच्चों यह मुद्रा लगाएं तो बहुत लाभ होगा।

8. शरीर की उर्जा शक्ति के बढ़ने से मस्तिष्क भी अधिक क्रियाशील होता है-कार्य क्षमता बढती है।

9. . पृथ्वी मुद्रा सर्दी जुकाम से भी बचाती है।

10. अंगूठे  की भांति अनामिका उंगली में भी विशेष विद्युत् प्रवाह होता है, इसलिए इस उंगली से माथे पर तिलक किया जाता है।

11. इस मुद्रा के निरंतर प्रयोग से आपके संकुचित विचारों में महत्वपूर्ण परिवर्तन आने लगेगा । आपके विचारों के साथ-साथ प्रखरता और तत्व गुणों का भी विस्तार होगा।

12. इस मुद्रा का दीर्घ काल तक अभ्यास करने में शरीर में चमत्कारी प्रभाव होगा। नया जोश , नयी स्फूर्ति, आनन्द का उदय और रोम-रोम में ओज-तेज का संचार होगा।

13. पृथ्वी तत्व का संबंध मूलाधार चक्र से है। अत: पृथ्वी मुद्रा से मूलाधार चक्र सक्रिय होता है और इससे जुड़े अंग सबल होते हैं । प्रोस्टेट ग्रन्थि का शोथ समाप्त होता है। हर्निया ठीक होता है तथा यह मुद्रा बालों, नाखुनों के लिए भी लाभकारी है।

14. जो बच्चे Hyperactive होते हैं,उनमें पृथ्वी तत्व की कमी होती है,और आकाश तत्व ज्यादा। उन्हें एक साथ शुन्य मुद्रा और पृथ्वी मुद्रा करनी चाहिए।

15. विटामिनों / खनिजों की आपूर्ति से बाल स्वस्थ होते हैं। बालों का झड़ना बंद होता है और बाल सफ़ेद नहीं होते हैं।

16. हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए यह मुद्रा बहुत लाभकारी है।

17. आत्मविश्वास की कमी को दूर करता है।

18. यह मुद्रा शरीर में घटकों के अनुपात को बनाये रखती है।

19. यह मुद्रा तनाव मुक्त करती है।

20. चेहरे की त्वचा साफ और चमकदार बनती है।

21. पृथ्वी मुद्रा शरीर को आंतरिक मजबूत और स्मरण शक्ति को बढाता है।

22. यह एक फायदेमंद Yoga Mudra for Weight Loss है। इसकी मदद से वजन कम किया जा सकता है।

23. यह मुद्रा शरीर को स्वस्थ्‍य बनाए रखने में मदद करती है।

24. पृथ्वी मुद्रा करने से कंठ सुरीला हो जाता है।

25. यह एकाग्रता बढाने में सहायक है।

26. मुंह और पेट में अल्सर आदि से निजात मिलती है।

पृथ्वी मुद्रा करते समय रखे सावधानियाँ 

पृथ्वी मुद्रा करते समय पद्मासन में बैठकर अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें। पहले प्रतिदिन 10-15 मिनट इस मुद्रा को करें, कुछ दिन पश्चात् समयावधि बढ़ा दें। अगर आपको कफ़ दोष है तो इस मुद्रा को अधिक समय के लिए न करें। यह मुद्रा खाली पेट करनी चाहिए।

English में यहाँ से जाने – Prithvi Mudra: The gesture of the earth

Similar Posts:

  1. Aakash Mudra In Hindi-आकाश मुद्रा विधि, लाभ और सावधानियां
  2. Hast Mudra In Hindi-हस्त मुद्राऐं उनके लाभ और प्रकार
  3. Agni Mudra in Hindi – Steps and Benefits अग्नि मुद्रा विधि, लाभ और सावधानियां
  4. Vayu Mudra in Hindi – Steps and Benefits वायु मुद्रा विधि, लाभ और सावधानियां
  5. Varun Mudra in Hindi-Steps and Benefits वरुण मुद्रा विधि, लाभ और सावधानियां

Popular Posts

  • सब्जियों के नाम – Complete List of Vegetables in Hindi & English with Images 319k views

  • Flower Names in Hindi and English फूलों के नाम List of Flowers 304.2k views

  • All Fruits Name in Hindi and English फलों के नाम List of Fruits with details 258.1k views

  • अलंकार की परिभाषा, भेद और उदाहरण-Alankar In Hindi 255k views

  • Human Body Parts Names in English and Hindi – List of Body Parts मानव शरीर के अंगों के नाम 248.3k views

  • समास की परिभाषा भेद, उदाहरण-Samas In Hindi 199.4k views

  • Name of 12 months of the year in Hindi and English – Hindu Months in hindi 163.6k views

  • Animals Name in Hindi and English जानवरों के नाम List of Animals 163.3k views

  • Birds Name in Hindi and English पक्षियों के नाम List of Birds 158.2k views

  • Sanghya-संज्ञा की परिभाषा भेद, उदाहरण-Noun In Hindi-Sangya In Hindi 143.2k views

More Related Content

  • Indra Mudra In Hindi-इन्द्र मुद्रा विधि, लाभ और सावधानियां
  • Aakash Mudra In Hindi-आकाश मुद्रा विधि, लाभ और सावधानियां
  • Hast Mudra In Hindi-हस्त मुद्राऐं उनके लाभ और प्रकार
  • Agni Mudra in Hindi – Steps and Benefits अग्नि मुद्रा विधि, लाभ और सावधानियां
  • Apan Mudra in Hindi – Steps and Benefits अपान मुद्रा विधि, लाभ और सावधानियां
  • Apan Vayu Mudra in Hindi – Steps and Benefits अपानवायु मुद्रा विधि, लाभ और सावधानियां
  • Shunya Mudra in Hindi – Steps and Benefits शून्य मुद्रा विधि, लाभ और सावधानियां
  • Linga Mudra in Hindi – Steps and Benefits लिंग मुद्रा विधि, लाभ और सावधानियां
  • Vayu Mudra in Hindi – Steps and Benefits वायु मुद्रा विधि, लाभ और सावधानियां
  • Varun Mudra in Hindi-Steps and Benefits वरुण मुद्रा विधि, लाभ और सावधानियां
  • Surya Mudra in Hindi-Steps and Benefits सूर्य मुद्रा विधि, लाभ और सावधानियां
  • Pran Mudra in Hindi-Steps and Benefits प्राण मुद्रा विधि, लाभ और सावधानियां
  • Gyan Mudra in Hindi-Steps and Benefits-ज्ञान मुद्रा विधि, लाभ और सावधानियां
  • Prithvi Mudra in Hindi – Steps and Benefits पृथ्वी मुद्रा विधि, लाभ और सावधानियां

Copyright © 2026 · Hindimeaning.com · Contact · Privacy · Disclaimer