• Home
  • K.G. Classes
  • Hindi Vyakaran
  • हिंदी निबंध
  • Vocabulary
    • Daily Use Vocabulary
    • Daily Use English Words
    • Vocabulary Words
  • Yoga
    • Yoga In Hindi
    • Yoga In English
    • Mantra
    • Chalisa
  • More
    • Tongue Twisters
    • Hindu Baby Names
      • Hindu Baby Boy Names
      • Hindu Baby Girl Names
    • Tenses in Hindi and English
    • Contact Us

hindimeaning.com

Apan Mudra in Hindi – Steps and Benefits अपान मुद्रा विधि, लाभ और सावधानियां

अपान मुद्रा क्या है :-

अपान का स्थान स्वास्थ्य और शक्ति केंद्र है। अगर हम यहाँ योग की बात करें तो योग में  इसे मूलाधार चक्र कहा जाता है। यह मुद्रा हृदय को शक्तिशाली बनाती है। इसीलिए इसे ह्रदय मुद्रा भी कहा जाता है। अपान का कार्य मल, मूत्र, वीर्य, गर्भ और रज को बाहर निकालना होता है। यह सोना, बैठना, उठना, चलना आदि गतिशील स्थितियों में सहयोग करता है। जैसे अर्जन जीवन के लिए जरुरी है वैसे ही विसर्जन भी जीवन के लिए अनिवार्य है।

अपान मुद्रा को करने की विधि :-

1- सबसे पहले आप जमीन पर कोई चटाई बिछाकर उस पर पद्मासन या सिद्धासन में बैठ जाएँ , ध्यान रहे की आपकी रीढ़ की हड्डी सीधी हो।

2- अपने दोनों हाथों को अपने घुटनों पर रख लें और हथेलियाँ आकाश की तरफ होनी चाहिये।

3- अब अपने हाथ की तर्जनी अंगुली को मोड़कर अंगूठे के अग्रभाग में लगा दें तथा मध्यमा व अनामिका अंगुली के प्रथम पोर को अंगूठे के प्रथम पोर से स्पर्श कर हल्का दबाएं और कनिष्ठिका अंगुली को सीधा रखें।

4- अपना ध्यान साँसों पर लगाकर अभ्यास करना चाहिए। अभ्यास के दौरान साँसें को सामान्य रखना है।

5- इस अवस्था में कम से कम 48 मिनट तक रहना चाहिये।

मुद्रा करने का समय व अवधि :-

इसका अभ्यास हर रोज़ करेंगे तो आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। सुबह के समय और शाम के समय यह मुद्रा का अभ्यास करना अधिक फलदायी होता हैं। मुद्रा का अभ्यास प्रातः,दोपहर एवं सायंकाल को 16-16 मिनट के लिए किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें :-   Apan Vayu Mudra in Hindi , Agni Mudra in Hindi

अपान मुद्रा के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ:-

1- यह मुद्रा ह्रदय के सभी रोगों से मुक्त कराती है।

2- इसका नियमित अभ्यास करने से श्वास सम्बन्धित रोग नष्ट हो जाते हैं।

3- अपच, गैस, एसिडिटी, कब्ज इत्यादि रोगों में लाभ मिलता है।

4- पेट से संबंध सभी रोगों को दूर करती है।

5- इसको करने से दाँतों के रोग दूर होते हैं।

6- इसका नियमित अभ्यास करने से शरीर की नलियाँ सुद्ध होती है।

7- मल और दोष विसर्जित होते है तथा निर्मलता प्राप्त होती है।

8- यह यूरीन संबंधी दोषों को दूर करती है।

9- सुगर की बीमारी को ठीक करती है।

10- शरीर के सभी विषैले तत्व बाहर निकलते हैं।

11- गर्भवती महिलाओं को इससे लाभ होता हैं।

12- शरीर में से वजन को कम करती है।

13- यह मुद्रा पसीना लाकर शरीर के ताप को दूर करती है।

अपान मुद्रा के दौरान सावधानी :-

यह अपान मुद्रा खाली पेट करनी चाहिए। इस मुद्रा को करते समय अपना ध्यान भटकना नहीं चाहिए। अपान मुद्रा एक शक्तिशाली मुद्रा है इसमें एक साथ तीन तत्वों का मिलन अग्नि तत्व से होता है, इसलिए इसे निश्चित समय से अधिक नही करना चाहिए। इसको करने से यूरिन अधिक आने की सम्भावना रहती है। इससे कोई नुकसान नहीं होता इसलिए इससे डरे नहीं।

English में यहाँ से जाने –  Apan Mudra Steps, Posture and Benefits

Similar Posts:

  1. Aakash Mudra In Hindi-आकाश मुद्रा विधि, लाभ और सावधानियां
  2. Hast Mudra In Hindi-हस्त मुद्राऐं उनके लाभ और प्रकार
  3. Agni Mudra in Hindi – Steps and Benefits अग्नि मुद्रा विधि, लाभ और सावधानियां
  4. Varun Mudra in Hindi-Steps and Benefits वरुण मुद्रा विधि, लाभ और सावधानियां
  5. Surya Mudra in Hindi-Steps and Benefits सूर्य मुद्रा विधि, लाभ और सावधानियां

Popular Posts

  • सब्जियों के नाम – Complete List of Vegetables in Hindi & English with Images 319k views

  • Flower Names in Hindi and English फूलों के नाम List of Flowers 304.2k views

  • All Fruits Name in Hindi and English फलों के नाम List of Fruits with details 258.1k views

  • अलंकार की परिभाषा, भेद और उदाहरण-Alankar In Hindi 255k views

  • Human Body Parts Names in English and Hindi – List of Body Parts मानव शरीर के अंगों के नाम 248.3k views

  • समास की परिभाषा भेद, उदाहरण-Samas In Hindi 199.4k views

  • Name of 12 months of the year in Hindi and English – Hindu Months in hindi 163.6k views

  • Animals Name in Hindi and English जानवरों के नाम List of Animals 163.3k views

  • Birds Name in Hindi and English पक्षियों के नाम List of Birds 158.2k views

  • Sanghya-संज्ञा की परिभाषा भेद, उदाहरण-Noun In Hindi-Sangya In Hindi 143.2k views

More Related Content

  • Indra Mudra In Hindi-इन्द्र मुद्रा विधि, लाभ और सावधानियां
  • Aakash Mudra In Hindi-आकाश मुद्रा विधि, लाभ और सावधानियां
  • Hast Mudra In Hindi-हस्त मुद्राऐं उनके लाभ और प्रकार
  • Agni Mudra in Hindi – Steps and Benefits अग्नि मुद्रा विधि, लाभ और सावधानियां
  • Apan Mudra in Hindi – Steps and Benefits अपान मुद्रा विधि, लाभ और सावधानियां
  • Apan Vayu Mudra in Hindi – Steps and Benefits अपानवायु मुद्रा विधि, लाभ और सावधानियां
  • Shunya Mudra in Hindi – Steps and Benefits शून्य मुद्रा विधि, लाभ और सावधानियां
  • Linga Mudra in Hindi – Steps and Benefits लिंग मुद्रा विधि, लाभ और सावधानियां
  • Vayu Mudra in Hindi – Steps and Benefits वायु मुद्रा विधि, लाभ और सावधानियां
  • Varun Mudra in Hindi-Steps and Benefits वरुण मुद्रा विधि, लाभ और सावधानियां
  • Surya Mudra in Hindi-Steps and Benefits सूर्य मुद्रा विधि, लाभ और सावधानियां
  • Pran Mudra in Hindi-Steps and Benefits प्राण मुद्रा विधि, लाभ और सावधानियां
  • Gyan Mudra in Hindi-Steps and Benefits-ज्ञान मुद्रा विधि, लाभ और सावधानियां
  • Prithvi Mudra in Hindi – Steps and Benefits पृथ्वी मुद्रा विधि, लाभ और सावधानियां

Copyright © 2026 · Hindimeaning.com · Contact · Privacy · Disclaimer