• Home
  • K.G. Classes
  • Hindi Vyakaran
  • हिंदी निबंध
  • Vocabulary
    • Daily Use Vocabulary
    • Daily Use English Words
    • Vocabulary Words
  • Yoga
    • Yoga In Hindi
    • Yoga In English
    • Mantra
    • Chalisa
  • More
    • Tongue Twisters
    • Hindu Baby Names
      • Hindu Baby Boy Names
      • Hindu Baby Girl Names
    • Tenses in Hindi and English
    • Contact Us

hindimeaning.com

Thought Of The Day In Hindi-आज के अनमोल विचार

1. स्ट्रगलर का कोई दोस्त नहीं होता है, न कोई रिश्तेदार और न ही कोई लवर। स्ट्रगल वह दौर है जिसमें हर कोई साथ छोड़ देता है और सक्सेस के दौर में हर कोई यह दिखता है कि वह आपका सबसे बड़ा शुभचिंतक है। जो नाकामियों के दौर में हिम्मत नहीं हारता है वही सफल होता है।


2. जिसका दिल उसके चेहरे से अधिक खूबसूरत हो, सच में वही सुंदर है क्योंकि हुस्न की खूबसूरती लाखों लोगों के पास होती है लेकिन दिल की खूबसूरती कुछ गिने-चुने लोगों के पास होती है। दिल की खूबसूरती के बिना चेहरे की खूबसूरती बेकार होती है।


3. जिंदगी में की गई हर कोशिश सफल नहीं होती, ठीक वैसे ही जैसे हर बोया गया बीज पेड़ नहीं बन पता। कुछ कोशिशें नाकाम होंगी, ये प्रकृति का नियम है।


4. जब तक आप न कहना नहीं सीखेंगे, तब तक आप जिंदगी में आगे नहीं बढ़ पाएंगे। सिर्फ उन्हीं कामों में हा कहिए जो आपके बिना नहीं हो सकता है, बेकार के कामों में उलझे रहने वाले लोग जिंदगी भर बेकार के कामों में ही उलझे रह जाते हैं। बेकार के कामों में उलझे रहने वाले लोग जिंदगी में कुछ नहीं बन पाते हैं।


5. असंभव को संभव बना देने के बाद ही सफलता मिलती है।


6. जिंदगी को इतना मत उलझाइए कि आप इसका स्वाद ही खो दें।


7. जीवन में कुछ प्रश्नों के उत्तर न मिलें यही अच्छा होता है।


8. जिंदगी में कुछ लोगों का साथ छूट जाना ही अच्छा होता है।


9. चाहे आप कितने भी दुखी क्यों न हों, आपको कभी भी जिंदगी में आगे बढ़ना बंद नहीं करना चाहिए।


10. अपने दिल की गहराईयों से एक कहानी और सुनाता हूँ…
अपनी बद-किस्मती की हद तुम सबको बताता हूँ।


11. ऊँची उडान और खुला आसमान कितना भी सुंदर क्यों न हो,
सुखद और सुकून से भरा तो अपना छोटा सा बसेरा ही हैं।


12. जीवन जीने की कला के लिए निर्मल मन का होना आवश्यक है।


13. भरोसा करना सीखना जीवन के सबसे कठिन कामों में से एक है और भरोसा तोड़ देना सबसे आसान कामों में से एक है।


14. दहेज क्या है?
यह उस बाप से पूछना,
जिसकी जमीन भी चली गई और बेटी भी।


15. जिस समय हम किसी का अपमान कर रहे होते हैं, उस समय हम अपना सम्मान खो रहे होते हैं।


16. अपना गम सोच समझ कर बांटना चाहिए, क्योंकि सुनिया में हमदर्द कम सिरदर्द ज्यादा मिलते हैं।


17. आजकल दोस्ती और व्यवहार 1000 के नोट जैसी हो गई है।


18. Mother का M ही महत्वपूर्ण है। क्योंकि M के बिना बाकी सब Other है।


19. चेहरे को देखकर मोहब्बत की शुरुआत आज भी नहीं बदली।


20. भरोसा उस पर करो जो तुम्हारी तीन बातें जान सके, हंसी के पीछे दर्द, गुस्से के पीछे का प्यार और आपके चुप रहने की वजह।


21. मुंह पर कड़वा बोलने वाले कभी धोखा नहीं देते। डरना तो मीठा बोलने वालों से चाहिए जो दिल में नफरत पालते है और समय के साथ बदल जाते हैं।


22. मृत्यु के लिए बहुत से रास्ते हैं लेकिन जन्म के लिए केवल माँ है।


23. रिश्तों की सिलाई अगर भावनाओं से हुई हो तो टूटना मुश्किल है और अगर स्वार्थ से हुई हो तो टिकना मुश्किल है।


24. किसी की निंदा करने से यह पता चलता है कि आपका चरित्र क्या है, न कि उस व्यक्ति का।


25. नेक लोगों की संगत से हमेशा भलाई ही मिलती है, क्योंकि हवा जब फूलों से गुजरती है तो वो भी खुशबूदार हो जाती है।


26. जीवन में ऊंचा उठने के लिए किसी डिग्री की जरूरत नहीं, अच्छे शब्द ही इंसान को बादशाह बना देते हैं।


27. जो लोग खुद अपनी गलती नहीं मानते, उनसे समय मनवा लेता है।


28. जो लोग मन में उतरते हैं उन्हें संभाल कर रखिए और जो मन से उतरते है उनसे संभल कर रहिए।


29. आँखें बंद कर लेने से मुसीबत का अंत नहीं होता और मुसीबत आए बिना कभी आँखें नहीं खुलती।


30. इस संसार में हर किसी को अपने ज्ञान पर घमंड है, लेकिन किसी को भी अपने घमंड का ज्ञान नहीं है।


31. रिश्ते खून के नहीं बल्कि एहसास के होते हैं। अगर एहसास हो तो अजनबी भी अपने और अगर एहसास न हो तो अपने भी अजनबी होते हैं।


32. सिर्फ ज्ञान ही एक ऐसा अक्षय तत्व है, जो कहीं भी, किसी भी अवस्था और किसी काल में भी मनुष्य का साथ नहीं छोड़ता।


33. जो दिल के अच्छे होते हैं, दिमाग वाले अक्सर उनका जम के फायदा उठाते है।


34. इस संसार में प्यार करने लायक दो वस्तुएं हैं – एक दुःख और दूसरा श्रम। दुःख के बिना ह्रदय निर्मल नहीं होता और श्रम के बिना मनुष्य का विकास नहीं होता।


35. चीजों की कीमत मिलने से पहले होती है और इंसानों की कीमत खोने के बाद।


36. सौ गुना बढ़ जाती है खूबसूरती, महज मुस्कुराने से, फिर भी बाज नहीं आते लोग, बुरा सा मुंह बनाने से।


37. जीवन के अच्छे दिनों में कभी भी उन लोगों को न भूले जो जीवन के बुरे दिनों में आपके साथ थे।


38. दूसरों के व्यवहार को अपने मन की शांति को नष्ट करने का अधिकार न दें।


39. अच्छे लोगों की सबसे बड़ी खूबी यह होती है कि उन्हें याद रखना नहीं पड़ता, वो याद रह जाते है।


40. खुश रहने का मतलब यह नहीं कि सब कुछ ठीक है। इसका अर्थ यह है कि आपने अपने दुखों से ऊपर उठकर जीना सीख लिया है।


41. पेड़ की शाखा पर बैठा पंछी कभी भी दाल हिलने से नहीं घबराता क्योंकि पंछी डाली पर नहीं अपने पंखों पर भरोसा करता है।


42. दुनिया में इन्सान को हर चीज मिल जाती है, सिर्फ अपनी गलती नहीं मिलती।


43. यही जज्बा रहा तो मुश्किलों का हल भी निकलेगा, जमीं बंजर हुई तो क्या वहीं से जल भी निकलेगा, न हो मायूस न घबरा अंधेरों से मेरे साथी, इन्हीं रातों के दामन से सुनहरा कल भी निकलेगा।


44. रास्ते कभी खत्म नहीं होते, बस लोग हिम्मत हार जाते हैं।


45. तैरना सीखना है तो पानी में उतरना ही होगा, किनारे बैठकर कोई गोताखोर नहीं बनता।


46. हीरे को परखना है तो अँधेरे का इंतजार करो, धुप में तो कांच के टुकड़े भी चमकने लगते हैं।


47. बिना संघर्ष के कोई महान नहीं बनता, पत्थर पर जब तक चोट न पड़े, तब तक पत्थर भी भगवान नहीं बनता।


48. जिंदगी में आप कितनी बार हारे, ये कोई मायने नहीं रखता, क्योंकि आप जीतने के लिए पैदा हुए हैं।


49. मैदान में हारा हुआ इंसान फिर से जीत सकता है लेकिन, मन से हारा हुआ इंसान कभी नहीं जीत सकता, मन के हारे हार है और मन के जीते जीत।


50. जिंदगी में कठिनाईयां आयें तो उदास न होना क्योंकि कठिन रोल अच्छे एक्टर को ही दिए जाते हैं।


51. अगर अंधकार से लड़ने का संकल्प कोई कर लेता है तो एक अकेला जुगनू भी सब अंधकार हर लेता है।


52. बारिश की बूंदें भले ही छोटी हों लेकिन उनका लगातार बरसना बड़ी नदियों का बहाव बन जाता है, वैसे ही हमारे छोटे-छोटे प्रयास भी जिंदगी में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं।


53. जिंदगी में तपिश कितनी भी हो कभी हताश मत होना क्योंकि धूप कितनी भी तेज हो समंदर कभी सुखा नहीं करते।


54. जो सिरफिरे होते हैं व्ही इतिहास लिखते हैं, समझदार लोग तो केवल उनके बारे में पढ़ते हैं।


55. अपनी छवि का ध्यान रखें क्योंकि इसकी उम्र आपनी उम्र से कहीं ज्यादा होती है।


56. संस्कारों से बड़ी कोई वसीयत नहीं होती और ईमानदारी से बड़ी कोई विरासत नहीं होती।


57. बुराई को देखना और सुनना ही बुराई की शुरुआत है।


58. इंसान हर घर में जन्म लेता है लेकिन इंसानियत कहीं-कहीं ही जन्म लेती है।


59. पूरे संसार में ईश्वर ने सिर्फ इंसान को ही मुस्कुराने का गुण दिया है इस गुण को खोइए मत।


60. सफल लोग रास्ते बदलते हैं इरादे हैं और असफल लोग अपने इरादे ही बदल लेते हैं।


61. सभी जीवों में सिर्फ इंसान ही पैसा कमाता है और कितनी अजीब बात है कि कोई जीव कभी भूखा नहीं मरता और इन्सान का कभी पेट नहीं भरता।


62. जीवन में मुसीबत आए तो कभी घबराना मत, गिरकर उठने वाले को ही बाजीगर कहते हैं।


63. विश्वास रखो उस भगवान पर, कभी ज्यादा मांगों नहीं, कम वो कभी देगा नहीं।


64. सारे सबक किताबों में नहीं मिलते यारो, कुछ सबक जिंदगी भी सिखाती है।


65. जिंदगी में रिस्क लेने से कभी मत डरो, या तो जीत मिलेगी और हार भी गए तो सीख मिलेगी।


66. सैर कर दुनिया की गाफिल जिंदगानी फिर कहाँ, जिंदगानी गर रगी तो नौजवानी फिर कहाँ।


67. शानदार जिन्दगी जीने के दो तरीके हैं जो पसंद है उसे हासिल करो, नहीं तो जो हासिल है उसे पसंद करो।


68. जिंदगी खुशियाँ बटोरते-बटोरते पता नहीं कब निकल गई, अब पता चला कि खुश तो वो थे जो खुशियाँ बाँट रहे थे।


69. मेरी सफलता को देखकर हैरान हैं बहुत लोग, किसी ने मेरे पांव के छाले नहीं देखे जो खो दिया उसपे कभी सोचना नहीं और जो मिल गया उसे कभी खोना नहीं।


70. यदि सफलता पानी है दोस्त तो कभी वक्त और हालात पे रोना नहीं, मंजिल दूर ही सही पर घबराना मत दोस्तों क्योंकि नदी कभी नहीं पूछती कि समुंद्र अभी कितना दूर है।


71. जो मंजिलों को पाने की चाहत रखते हैं, वो समुद्रों पर भी पत्थरो के पुल बना देते हैं।


72. कुछ देने के लिए दिल बड़ा होना चाहिए हैसियत नहीं।


73. जैसा आप सोचते हैं, वैसा आप बन जाएंगे।


74. खुश रहो लेकिन कभी संतुष्ट मत रहो।


75. जल्दी गुस्सा करना जल्द ही आपको मुर्ख साबित कर देगा।


76. समर्थन और विरोध सिर्फ विचारों का होना चाहिए, विचारों का होना चाहिए किसी व्यक्ति का नहीं।


77. सब कुछ मिल जाए तो जीने का क्या मजा जीने के लिए एक कमी भी जरूरी है।


78. जब प्यार और नफरत दोनों ही न हो तो हर चीज साफ और स्पष्ट हो जाती है


79. कामयाबी और नाकामयाबी दोनों जिंदगी के हिस्से है और दोनों ही स्थायी नहीं हैं।


80. जो मन को नियंत्रित नहीं करते उनके लिए उनका मन शत्रु के समान कार्य करता है।


81. भगवान जो हमारे रचियता हैं, ने हमारे मष्तिष्क और व्यक्तित्व में असीमित शक्तियाँ और क्षमताएं दी हैं। आओ ईश्वर की प्रार्थना करे जो हमें इन शक्तियों को विकसित करने में मदद करती है।


82. जिस व्यक्ति ने कभी गलती नहीं की उसने कभी कुछ न्य करने की कोशिश नहीं की।


83. आपका नजरिया ही आपकी जिंदगी तय करता है, आप चाहें तो लोगों द्वारा फेंके गए पत्थरों से स्वंय को चोट पहुंचा सकते हैं या फिर उन्ही पत्थरों का उपयोग एक मजबूत नींव बनाने में कर सकते हैं।


84. आप यह निश्चित नहीं कर सकते कि आपके सामने कैसी कठिनाईयां आएंगी लेकिन आप यह तय कर सकते हैं कि उन कठिनाईयों के प्रति आपका नजरिया क्या होगा।


85. जिस समय आप यह सोचना शुरू कर देते हैं कि अगर आप लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाए तो क्या करेंगे, उसी पल आप हार जाते हैं।


86. जीवन लंबा होने की बजाय महान होना चाहिए।


87. जिंदगी करीब से देखने में एक त्रासदी है लेकिन दूर से देखने पर एक कॉमेडी।


88. मत कर यकीन अपने हाथों की लकीरों पर, नसीब उनके भी होते हैं, जिनके हाथ नहीं होते।


89. ब्रह्माण्ड में तीन चीजें हैं जिन्हें नष्ट नहीं किया जा सकता, आत्मा, जागरूकता और प्रेम।


90. अनुभव हमें सिखाता है कि कब्जा जमाने के बाद दुश्मन को हटाने की तुलना में उसे कब्जा करने से रोकना कहीं आसान है।


91. जीवन में कठिनाईयां हमें बर्बाद करने नहीं आती हैं बल्कि यह हमारी छिपी हुई सामर्थ्य और शक्तियों को बाहर निकलने में हमारी मदद करती है। कठिनाईयों को यह जान लेने दो कि आप उससे भी ज्यादा कठिन हो।


92. हमेशा ध्यान में रखिए की आपका सफल होने का संकल्प किसी भी और संकल्प से महत्वपूर्ण है।


93. जीवन में सफलता अनुभव से आती है और अनुभ हमेशा बुरे अनुभव से ही प्राप्त होता है।


94. आपकी सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि पूरी दुनिया के अविश्वास के शोर में, आपको अपने आत्मविश्वास की आवाज से कितनी तेज से सुनाई देती है।


95. दूर से हमें आगे के रास्ते बंद नजर आते हैं क्योंकि सफलता के रास्ते हमारे लिए तभी खुलते जब हम उसके बिलकुल करीब पहुंच जाते हैं।


96. सफलता की खुशी मनाना अच्छा है यकीन उससे भी ज्यादा जरूरी है अपनी असफलता से सीख लेना।


97. जीतने वाले अलग काम नहीं करते बल्कि वे कामों को अलग तरह से करते हैं।


98. सफलता के लिए जरूरी है कि मैदान न छोड़ा जाए और न ही इंतजार में समय बर्बाद किया जाए। जीवन में लगातार चलते रहना ही सफलता है।


99. पहले लोग आप पर हसेंगे और सफलता आने पर आपकी ही नकल करेंगे।


100. बाहर की चुनौतियों से नहीं हम अपनी अंदर की कमजोरियों से हारते हैं।


101. तुम जब पैदा हुए थे तो तुम रोए थे और पूरी दुनिया ने जश्न मनाया था। आना जीवन ऐसे जियो कि तुम्हारी मौत पर पूरी दुनिया रोए और तुम जश्न मनाओ।


102. किसी डिग्री का न होना असल में फायदेमंद है, अगर आप इंजिनियर या डॉक्टर हैं तो आप एक ही काम कर सकते हैं, लेकिन अगर आपके आप कोई डिग्री नहीं है, तो आप कुछ भी कर सकते हैं।


103. मैं सही निर्णय लेने में विश्वास नहीं करता, मैं पहले निर्णय लेता हूँ और फिर उन्हें सही साबित कर देता हूँ। आप एक बुरे नजरिए के साथ अच्छा दिन नहीं बिता सकते, और एक अच्छे नजरिए के साथ बुरा दिन नहीं बिता सकते।


104. आप जो पढ़ते हैं उससे परिवर्तित हो जाएंगे।


105. मैं हमेशा इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार था जिन्हें कि मैं नहीं बदल सकता।


106. अगर आप सूर्य की तरह चमकना चाहते हो, तो पहले सूर्य की तरह जलना सीखिए।


107. जिस व्यक्ति ने अपनी आदत बदल ली वो कल बदल जाएगा और जिसने नहीं बदली उसके साथ कल भी वही होगा जो आज तक होता आया है।


108. अगर आप सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो दूसरों की इज्जत लेना बंद कर दीजिए।


109. हम सभी के पास एक जैसी प्रतिभ नहीं होती लेकिन हम सभी के पास अपनी प्रतिभा को विकसित करने के समान अवसर होते हैं।


110. कार्यों को टालने की आदत आपके अमूल्य समय को चुराती है। यह आदत आसान कार्यों को मुश्किल और कार्यों को और अधिक मुश्किल बनाती है।


111. आप अपने दिमाग को ऐसा प्रशिक्षण दो कि वो हर परिस्थिति में अच्छा ही देखो।


112. अगर आपके पास आपकी जरूरत से ज्यादा है तो उसे जरुरतमंदों के साथ बाँटिए।


113. अंग्रेजी आवश्यक है क्योंकि वर्तमान में विज्ञान के मूल काम अंग्रेजी में हैं। मेरा विश्वास है कि अगले दो दशक में विज्ञान के मूल काम हमारी भाषाओं में आने शुरू हो जाएंगे, तब हम जापानियों की तरह आगे बढ़ सकेंगे।


114. अगर किसी देश को भ्रष्टाचार मुक्त और सुंदर मन वाले लोगों का देश बनाना है तो मेरा दृढतापूर्वक मानना है कि समाज के तीन प्रमुख सदस्य ये कर सकते हैं – माता, पिता और गुरु।


115. ऊपर आकाश की ओर देखिए, आप अकेले नहीं हैं सारा ब्रह्माण्ड आपके साथ है। सपने देखने वालों और मेहनत करने वालों के सपने पुरे करने में सारा ब्रह्माण्ड आपकी मदद करता है।


116. अच्छे लीडर्स और लीडर्स बनाने की चेष्टा करते हैं, बुरे लीडर्स और फोलोवार्स बनाने की चेष्टा करते हैं।


117. एक रचनाशील व्यक्ति कुछ पाने की इच्छा से प्रेरित होता है न कि औरों को हराने की।


118. या तो आप दिन को चलते हैं या दिन आपको।


119. हम सभी यहाँ किसी विशेष कारण से हैं। अपने भूत का कैदी बनना छोड़िए, अपने भविष्य के निर्माता बनिए।


120. गलती करना मानवीय है, क्षमा करना ईश्वरीय।


121. समय धन हैं।


122. पैसे की कमी सभी बुराईयों की जड़ है।


123. शांति की शुरुआत मुस्कुराहट के साथ होती है।


124. भगवान उसकी मदद करता है जो खुद अपनी मदद करता है।


125. प्रार्थना ऐसे करो, मानो सब कुछ ईश्वर पर निर्भर है। काम ऐसे करो, मानो सब कुछ मनुष्य पर निर्भर है।


126. जितना विश्व समझता है, प्रार्थना से उससे कहीं अधिक कार्य होता है।


127. प्रेम की कोई जाति नहीं, कोई धर्म नहीं, विचार-विवेक और भलाई-बुराई का उसे कुछ ज्ञान नहीं।


128. प्रेम ही सबसे बड़ा शिक्षक है, प्रेम ही सर्वोत्कृष्ट शांतिदायक है।


129. जिसमें बुद्धि नहीं आई उसे बिना सींग का पशु समझना चाहिए।


130. जिसमें बुद्धि नहीं है उसको शास्त्र से क्या लाभ? जैसे नेत्रहीन मनुष्य के लिए दर्पण बेकार हैं।


131. जिसने जान लिया कि मैं बुद्धिमान नहीं हूँ, उसके बुद्धिमान बनने की आशा की जा सकती है।


132. थोडा पढना, अधिक सोचना, कम बोलना, अधिक सुनना यह बुद्धिमान बनने के उपाय हैं।


133. भय से ही दुःख आते हैं, भय से ही मृत्यु होती है और भय से ही बुराईयाँ उत्पन्न होती हैं।


134. भय ही पतन और पाप का निश्चित कारण है।


Similar Posts:

  1. भारतीय मोर-About Peacock In Hindi
  2. सौर मंडल (Saur Mandal) सम्पूर्ण जानकारी-Solar System In Hindi
  3. शुक्र ग्रह-Venus Planet In Hindi
  4. आकाशगंगा के बारे में सम्पूर्ण जानकारी-Galaxy In Hindi
  5. कंप्यूटर क्या होता है-Computer In Hindi

Popular Posts

  • सब्जियों के नाम – Complete List of Vegetables in Hindi & English with Images 319k views

  • Flower Names in Hindi and English फूलों के नाम List of Flowers 304.2k views

  • All Fruits Name in Hindi and English फलों के नाम List of Fruits with details 258.1k views

  • अलंकार की परिभाषा, भेद और उदाहरण-Alankar In Hindi 255k views

  • Human Body Parts Names in English and Hindi – List of Body Parts मानव शरीर के अंगों के नाम 248.3k views

  • समास की परिभाषा भेद, उदाहरण-Samas In Hindi 199.4k views

  • Name of 12 months of the year in Hindi and English – Hindu Months in hindi 163.6k views

  • Animals Name in Hindi and English जानवरों के नाम List of Animals 163.3k views

  • Birds Name in Hindi and English पक्षियों के नाम List of Birds 158.2k views

  • Sanghya-संज्ञा की परिभाषा भेद, उदाहरण-Noun In Hindi-Sangya In Hindi 143.2k views

More Related Content

  • रोम क्या है और इसके प्रकार-What Is ROM In Hindi
  • मदरबोर्ड क्या है और ये कैसे काम करता है-What Is Motherboard In Hindi
  • Processor क्या होता है और ये काम कैसे करता है-What Is Processor In Hindi
  • VPN क्या होता है इसके प्रकार और ये काम कैसे करता है-What Is VPN In Hindi
  • एक्टिव और पैसिव अटैक्स क्या होते हैं-Active And Passive Attacks In Hindi
  • URL क्या होता है-What Is URL In Hindi
  • स्वच्छ भारत अभियान-Swachh Bharat Mission In Hindi
  • ताजमहल का इतिहास और रहस्मयी बातें-Taj Mahal History In Hindi
  • भारतीय मोर-About Peacock In Hindi
  • दीपावली की शुभकामना सन्देश-Diwali Wishes In Hindi
  • भारतीय संविधान-Indian Constitution In Hindi-Bharat Ka Samvidhan
  • भारत का सच्चा इतिहास-History Of India In Hindi
  • महात्मा गांधी-Mahatma Gandhi In Hindi
  • भगत सिंह-Bhagat Singh In Hindi
  • झांसी की रानी-Rani Laxmi Bai Biography In Hindi
  • सौर मंडल (Saur Mandal) सम्पूर्ण जानकारी-Solar System In Hindi
  • लाल बहादुर शास्त्री-Lal Bahadur Shastri History In Hindi
  • सरदार वल्लभ भाई पटेल-Sardar Vallabhbhai Patel Biography In Hindi
  • बुध ग्रह-Mercury Planet In Hindi
  • शुक्र ग्रह-Venus Planet In Hindi
  • पृथ्वी ग्रह-Earth Planet In Hindi
  • मंगल ग्रह-Mars Planet In Hindi
  • बृहस्पति ग्रह-Jupiter Planet In Hindi
  • शनि ग्रह-Saturn Planet In Hindi
  • अरुण ग्रह-Uranus Planet In Hindi
  • वरुण ग्रह-Neptune Planet In Hindi
  • चंद्रमा-Moon In Hindi |Chandra In Hindi|
  • सूर्य-Sun In Hindi |सूर्य देव|
  • पंडित रामप्रसाद बिस्मिल-Ram Prasad Bismil
  • प्लूटो ग्रह – Pluto Planet In Hindi
  • आकाशगंगा के बारे में सम्पूर्ण जानकारी-Galaxy In Hindi
  • GST In Hindi-जीएसटी(GST) या वस्तु एवं सेवा कर
  • एपीजे अब्दुल कलाम का इतिहास व जीवन परिचय-Abdul Kalam In Hindi
  • Thought Of The Day In Hindi-आज के अनमोल विचार
  • Thought In Hindi On Life-ज़िन्दगी पर 300+ अनमोल विचार
  • Whatsapp Status In Hindi-350+ New व्हाट्सअप स्टेटस
  • संत कबीर दास के दोहे अर्थ सहित-Kabir Ke Dohe In Hindi
  • Networking In Hindi-कंप्यूटर नेटवर्क क्या है
  • कंप्यूटर क्या होता है-Computer In Hindi

Copyright © 2026 · Hindimeaning.com · Contact · Privacy · Disclaimer