• Home
  • IPO GMP
  • K.G. Classes
  • Hindi Vyakaran
  • हिंदी निबंध
  • Yoga
    • Yoga In Hindi
    • Yoga In English
    • Mantra
    • Chalisa
  • Vocabulary
    • Daily Use Vocabulary
    • Daily Use English Words
    • Vocabulary Words
  • More
    • Blogging
    • Technical Knowledge In Hindi
    • Tongue Twisters
    • Tenses in Hindi and English
    • Hindu Baby Names
      • Hindu Baby Boy Names
      • Hindu Baby Girl Names
    • ADVERTISE HERE
    • Contact Us
    • Learn Spanish

hindimeaning.com

Essay On Holi In Hindi For Class 5,6,7 And 8

भूमिका : होली बसंत का एक उल्लासमय पर्व है। इसमें सभी छोटे-बड़े लोग मिलकर पुराने भेदभावों को भुला देते हैं। होली रंग का त्यौहार होता है। होली का पर्व सबसे ज्यादा खुशियाँ लेकर आता है क्योंकि इस दिन हम सबसे ज्यादा हंसते हैं। लोगों के रंग से लिपे-पुते चेहरों को देखकर सभी हंसने के लिए मजबूर हो जाते हैं।

To Read In Full Details : Holi Essay In Hindi

यतार्थ उद्देश्य : होली के इस त्यौहार को होलिकोत्सव भी कहा जाता है। होलिका शब्द से ही होली बना है। होलिका शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के होल्क शब्द से हुई है जिसका शाब्दिक अर्थ भुना हुआ अन्न होता है।

रंगों में परिवर्तित : भगवान श्री कृष्ण से पहले यह पर्व सिर्फ होलिका दहन करके मनाया जाता था जिसमें नवान्न अर्पित किये जाते थे। लेकिन भगवान श्रीकृष्ण ने इसे रंगों के त्यौहार में परिवर्तित कर दिया था। भगवान श्रीकृष्ण ने इस दिन पूतना राक्षसी का वध करके उन्होंने इस त्यौहार को गोप-गोपिकाओं के साथ रासलीला और रंग खेलने के उत्सव के रूप में मनाया।

ऐतिहासिकता : हिरण्यकश्यप की एक बहन थी जिसका नाम होलिका था। होलिका अपने भाई के आदेश पर प्रहलाद को अपनी गोद में लेकर चिता पर बैठ गयी। भगवान की महिमा की वजह से होलिका उस चिता में चलकर राख हो गयी, लेकिन प्रहलाद को कुछ नहीं हुआ था। इसी वजह से इस दिन होलिका दहन भी किया जाता है। क्योंकि इस दिन हिरण्यकश्यप की अहंकारी बहन होलिका की मृत्यु हुई थी।

होली का उत्सव : होली के दिन को सगे-संबंधियों, परिवार, मित्रों, और पड़ोसियों के साथ मिलकर मनाते हैं। होली को सभी लोग रंग-बिरंगे गुलाल और पानी में रंगों को घोलकर पिचकारियों से एक-दुसरे के उपर रंग डालकर प्रेम से खेलते हैं। नाचते-गाते छोटे-बड़े सभी लोग इस त्यौहार को खुशी के साथ मनाते हैं।

शाम के समय नए वस्त्र पहनकर एक-दूसरे से मिलते हैं। छोटे बच्चे बड़ों को उनके पैरों में गुलाल डालकर प्रणाम करते हैं और बड़े छोटों को गुलाल से टिका लगाकर आशीर्वाद देते हैं। सभी लोग अपने प्रियजनों के घर जाकर पकवान खाते हैं और बधाईयाँ देते हैं। बहुत से लोग एक-दुसरे को उपहार भी देते हैं। चारों दिशाएं खुशियों से सराबोर हो जाती हैं।

होली का महत्व : होली का त्यौहार दुश्मनों को भी दोस्त बना देता है। अमीर-गरीब , क्षेत्र , जाति , धर्म का कोई भेद नहीं रहता है। इस दिन लोग एक-दूसरे के घर जाते हैं और रंगों के साथ खेलते हैं। इस दिन सभी लोग अपनी नाराजगी , गम और नफरत को भुला कर एक-दूसरे के साथ एक नया रिश्ता बनाते हैं।

प्रेम और एकता का प्रतीक : होली के इस त्यौहार में हर कोई एकता में बंध जाता है। इस दिन बुरा मानना अनुचित समझा जाता है लेकिन बुरा कहने में कोई रोक नहीं होती है। व्यक्ति एक-दुसरे से गले मिलते हैं और अपने ह्रदय की खुशियों को पूर्ण-रूपेण बिखेर देते हैं । मानो इससे मेल व प्रेम का स्त्रोत बहने लगता है।

उपसंहार : होली मेल, एकता, प्रेम, खुशी व आनन्द का त्यौहार है। इस दिन छोटे-बड़ों के गले मिलकर उन्हें एकता का उदाहरण देना चाहिए। असली अर्थों में होली का त्यौहार मनाना तभी सार्थक हो पायेगा। नहीं तो नफरत, द्वेष, और विषमता के रावण को जलाये बिना कोरी लडकियों की होली को जलाना व्यर्थ होता है।

Post Views: 1,165

Related posts:

  1. परीक्षाओं में बढती नकल की प्रवृत्ति पर निबंध-Hindi Nibandh
  2. प्रातःकाल का भ्रमण पर निबंध-Paragraph On Morning Walk In Hindi
  3. ई-कॉमर्स व्यवसाय पर निबंध
  4. डॉ मनमोहन सिंह पर निबंध-Dr. Manmohan Singh in Hindi
  5. मानव और विज्ञान पर निबंध-Science and Human Entertainment Essay In Hindi
  6. पराधीन सपनेहुँ सुख नाहीं पर निबंध-Hindi Essay on Paradhi Supnehu Sukh Nahi
  7. नर हो न निराश करो मन को पर निबंध
  8. दूरदर्शन के लाभ, हानि और महत्व पर निबंध-Television Essay in Hindi
  9. ईद पर निबंध-Essay On Eid In Hindi
  10. झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई पर निबंध-Rani Laxmi Bai In Hindi
  11. लोकमान्य गंगाधर तिलक पर निबंध-Bal Gangadhar Tilak In Hindi
  12. वायु प्रदूषण पर निबंध-Essay On Air Pollution In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  13. प्रदूषण पर निबंध-Essay On Pollution In Hindi
  14. हिंदी दिवस के महत्व पर निबंध-Hindi Diwas Essay In Hindi
  15. दशहरा पर निबंध-Essay On Dussehra In Hindi
  16. रबिन्द्रनाथ टैगोर पर निबंध-Essay On Rabindranath Tagore In Hindi
  17. बाल दिवस पर निबंध-Essay On Children’s Day In Hindi
  18. महिला सशक्तिकरण पर निबंध-Women Empowerment Essay In Hindi
  19. मेक इन इंडिया पर निबंध-Make In India Essay In Hindi
  20. इंटरनेट पर निबंध-Essay On Internet In Hindi

Popular Posts

  • List of 3 forms of Verbs in English and Hindi – English Verb Forms
  • Hindi numbers 1 To 100 – Counting In Hindi – Hindi Ginti
  • ज़िन्दगी के मायने समझाते 300+ अनमोल विचार-Life Quotes In Hindi
  • Essay On Diwali In Hindi (100, 200, 300, 500, 700, 1000 Words)
  • Flower Names in Hindi and English फूलों के नाम List of Flowers
  • परिश्रम का महत्व पर निबंध-Importance Of Hard Work Essay In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  • Hindi Numbers 1 to 50
  • Human Body Parts Names in English and Hindi – List of Body Parts मानव शरीर के अंगों के नाम
  • Vegetables Name In Hindi and English सब्जियों के नाम List of Vegetables a-z with details

More Related Content

  • चिड़ियाघर की सैर पर निबंध-Essay for Kids on Zoo in Hindi
  • वृक्षारोपण पर निबंध-Essay on Afforestation in hindi
  • भारत के गाँव पर निबंध-Essay On Indian Village In Hindi
  • नैतिक शिक्षा पर निबंध-Essay on The Inevitability of Moral Education in Hindi
  • बसंत ऋतु पर निबंध-Essay On Basant Ritu In Hindi
  • कल्पना चावला पर निबंध-Kalpana Chawla Essay In Hindi
  • डॉ मनमोहन सिंह पर निबंध-Dr. Manmohan Singh in Hindi
  • मानव और विज्ञान पर निबंध-Science and Human Entertainment Essay In Hindi
  • विद्यार्थी और फैशन पर निबंध-Vidyarthi Aur Fashion Essay In Hindi
  • वर्तमान शिक्षा प्रणाली-Essay on Modern Education System in Hindi
  • नशा मुक्ति पर निबंध-Essay on Nasha Mukti In Hindi
  • बेरोजगारी की समस्या पर निबंध-Berojgari Ki Samasya Essay In Hindi
  • छुआछूत एक अभिशाप पर निबंध-Untouchability in India in Hindi
  • महंगाई पर निबंध-Mehangai Par Nibandh
  • पराधीन सपनेहुँ सुख नाहीं पर निबंध-Hindi Essay on Paradhi Supnehu Sukh Nahi
  • नर हो न निराश करो मन को पर निबंध
  • है अँधेरी रात पर दीपक जलाना कब मना है हिंदी निबंध
  • कुसंगति के दुष्परिणाम पर निबंध
  • अभ्यास का महत्व पर निबंध-Essay On Importance Of Practice In Hindi
  • हमारा प्यारा भारत वर्ष पर निबंध-Mera Pyara Bharat Varsh Essay In Hindi
  • मेरे जीवन का लक्ष्य पर निबंध-My Aim In Life Essay In Hindi
  • भारत की राजधानी–दिल्ली पर निबंध-Essay On Delhi In Hindi
  • बिजली के उपयोग पर निबंध-Essay on Importance of Electricity in Hindi
  • दूरदर्शन के लाभ, हानि और महत्व पर निबंध-Television Essay in Hindi
  • नदी की आत्मकथा पर निबंध-Essay On River Biography In Hindi
  • नरेंद्र मोदी पर निबंध-Essay On Narendra Modi In Hindi
  • झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई पर निबंध-Rani Laxmi Bai In Hindi
  • लोकमान्य गंगाधर तिलक पर निबंध-Bal Gangadhar Tilak In Hindi
  • सरदार वल्लभ भाई पटेल पर निबंध-Essay On Sardar Vallabhbhaipatel In Hindi
  • विज्ञान वरदान या अभिशाप पर निबंध-Essay On Science Boon Or Curse In Hindi
  • <<
  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
  • 5
  • >>

Copyright © 2025 · Hindimeaning.com · Contact · Privacy · Disclaimer