• Home
  • K.G. Classes
  • Hindi Vyakaran
  • हिंदी निबंध
  • Vocabulary
    • Daily Use Vocabulary
    • Daily Use English Words
    • Vocabulary Words
  • Yoga
    • Yoga In Hindi
    • Yoga In English
    • Mantra
    • Chalisa
  • More
    • Tongue Twisters
    • Hindu Baby Names
      • Hindu Baby Boy Names
      • Hindu Baby Girl Names
    • Tenses in Hindi and English
    • Contact Us

hindimeaning.com

श्री पितर चालीसा-Pitar Chalisa In Hindi & English

*श्री पितर चालीसा*

||दोहा||

हे पितरेश्वर आपको दे दियो आशीर्वाद,
चरणाशीश नवा दियो रखदो सिर पर हाथ।
सबसे पहले गणपत पाछे घर का देव मनावा जी।
हे पितरेश्वर दया राखियो, करियो मन की चाया जी।।

||चौपाई||

पितरेश्वर करो मार्ग उजागर, चरण रज की मुक्ति सागर।
परम उपकार पित्तरेश्वर कीन्हा, मनुष्य योणि में जन्म दीन्हा।
मातृ-पितृ देव मन जो भावे, सोई अमित जीवन फल पावे।
जै-जै-जै पित्तर जी साईं, पितृ ऋण बिन मुक्ति नाहिं।

चारों ओर प्रताप तुम्हारा, संकट में तेरा ही सहारा।
नारायण आधार सृष्टि का, पित्तरजी अंश उसी दृष्टि का।
प्रथम पूजन प्रभु आज्ञा सुनाते, भाग्य द्वार आप ही खुलवाते।
झुंझनू में दरबार है साजे, सब देवों संग आप विराजे।

प्रसन्न होय मनवांछित फल दीन्हा, कुपित होय बुद्धि हर लीन्हा।
पित्तर महिमा सबसे न्यारी, जिसका गुणगावे नर नारी।
तीन मण्ड में आप बिराजे, बसु रुद्र आदित्य में साजे।
नाथ सकल संपदा तुम्हारी, मैं सेवक समेत सुत नारी।

छप्पन भोग नहीं हैं भाते, शुद्ध जल से ही तृप्त हो जाते।
तुम्हारे भजन परम हितकारी, छोटे बड़े सभी अधिकारी।
भानु उदय संग आप पुजावै, पांच अँजुलि जल रिझावे।
ध्वज पताका मण्ड पे है साजे, अखण्ड ज्योति में आप विराजे।

सदियों पुरानी ज्योति तुम्हारी, धन्य हुई जन्म भूमि हमारी।
शहीद हमारे यहाँ पुजाते, मातृ भक्ति संदेश सुनाते।
जगत पित्तरो सिद्धान्त हमारा, धर्म जाति का नहीं है नारा।
हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब पूजे पित्तर भाई।

हिन्दू वंश वृक्ष है हमारा, जान से ज्यादा हमको प्यारा।
गंगा ये मरुप्रदेश की, पितृ तर्पण अनिवार्य परिवेश की।
बन्धु छोड़ ना इनके चरणाँ, इन्हीं की कृपा से मिले प्रभु शरणा।
चौदस को जागरण करवाते, अमावस को हम धोक लगाते।

जात जडूला सभी मनाते, नान्दीमुख श्राद्ध सभी करवाते।
धन्य जन्म भूमि का वो फूल है, जिसे पितृ मण्डल की मिली धूल है।
श्री पित्तर जी भक्त हितकारी, सुन लीजे प्रभु अरज हमारी।
निशिदिन ध्यान धरे जो कोई, ता सम भक्त और नहीं कोई।

तुम अनाथ के नाथ सहाई, दीनन के हो तुम सदा सहाई।
चारिक वेद प्रभु के साखी, तुम भक्तन की लज्जा राखी।
नाम तुम्हारो लेत जो कोई, ता सम धन्य और नहीं कोई।
जो तुम्हारे नित पाँव पलोटत, नवों सिद्धि चरणा में लोटत।

सिद्धि तुम्हारी सब मंगलकारी, जो तुम पे जावे बलिहारी।
जो तुम्हारे चरणा चित्त लावे, ताकी मुक्ति अवसी हो जावे।
सत्य भजन तुम्हारो जो गावे, सो निश्चय चारों फल पावे।
तुमहिं देव कुलदेव हमारे, तुम्हीं गुरुदेव प्राण से प्यारे।

सत्य आस मन में जो होई, मनवांछित फल पावें सोई।
तुम्हरी महिमा बुद्धि बड़ाई, शेष सहस्र मुख सके न गाई।
मैं अतिदीन मलीन दुखारी, करहुं कौन विधि विनय तुम्हारी।
अब पित्तर जी दया दीन पर कीजै, अपनी भक्ति शक्ति कछु दीजै।

दोहा पित्तरों को स्थान दो, तीरथ और स्वयं ग्राम।
श्रद्धा सुमन चढ़ें वहां, पूरण हो सब काम।
झुंझनू धाम विराजे हैं, पित्तर हमारे महान।
दर्शन से जीवन सफल हो, पूजे सकल जहान।।
जीवन सफल जो चाहिए, चले झुंझनू धाम।
पित्तर चरण की धूल ले, हो जीवन सफल महान।।

 

Similar Posts:

  1. श्री साईं चालीसा | Sai Chalisa | Sai Baba Chalisa in Hindi
  2. श्री गंगा चालीसा-Shri Ganga Chalisa In Hindi And English
  3. हनुमान चालीसा। अष्ट सिद्धि नौ निधि नाम
  4. श्री रामदेव चालीसा-Ramdev Chalisa In Hindi & English
  5. श्री काली चालीसा-Kali Chalisa In Hindi & English

Popular Posts

  • सब्जियों के नाम – Complete List of Vegetables in Hindi & English with Images 319k views

  • Flower Names in Hindi and English फूलों के नाम List of Flowers 304.2k views

  • All Fruits Name in Hindi and English फलों के नाम List of Fruits with details 258.1k views

  • अलंकार की परिभाषा, भेद और उदाहरण-Alankar In Hindi 255k views

  • Human Body Parts Names in English and Hindi – List of Body Parts मानव शरीर के अंगों के नाम 248.6k views

  • समास की परिभाषा भेद, उदाहरण-Samas In Hindi 199.4k views

  • Name of 12 months of the year in Hindi and English – Hindu Months in hindi 163.6k views

  • Animals Name in Hindi and English जानवरों के नाम List of Animals 163.3k views

  • Birds Name in Hindi and English पक्षियों के नाम List of Birds 158.2k views

  • Sanghya-संज्ञा की परिभाषा भेद, उदाहरण-Noun In Hindi-Sangya In Hindi 143.2k views

More Related Content

  • शिव चालीसा | Shiv Chalisa in Hindi and English – Lord Shiva Chalisa
  • श्री हनुमान चालीसा। Shri Hanuman Chalisa in Hindi and English Lyrics
  • श्री गणेश चालीसा-Ganesh Chalisa in Hindi and English
  • दुर्गा चालीसा-Durga Chalisa in Hindi and English
  • श्री साईं चालीसा | Sai Chalisa | Sai Baba Chalisa in Hindi
  • शनि चालीसा | Shani Chalisa in Hindi and English
  • श्री राम चालीसा-Ram Chalisa in Hindi and English Lyrics
  • श्री सूर्य चालीसा-Surya Chalisa in Hindi and English Lyrics
  • सरस्वती चालीसा-Saraswati Chalisa in Hindi And English
  • श्री लक्ष्मी चालिसा-Laxmi Chalisa in Hindi And English
  • श्री कृष्ण चालीसा-Shri Krishna Chalisa In Hindi & English
  • मां गायत्री चालीसा-Shri Gayatri Chalisa In Hindi And English
  • श्री तुलसी चालीसा-Shri Tulsi Chalisa In Hindi And English
  • श्री गंगा चालीसा-Shri Ganga Chalisa In Hindi And English
  • हनुमान चालीसा। अष्ट सिद्धि नौ निधि नाम
  • श्री भैरव चालीसा-Bhairav Chalisa In Hindi & English
  • श्री विष्णु चालीसा-Vishnu Chalisa In Hindi & English
  • श्री ब्रह्मा चालिसा-Brahma Chalisa in Hindi & English
  • श्री विन्ध्येश्वरी चालीसा-Vindheshwari Chalisa In Hindi & English
  • श्री पितर चालीसा-Pitar Chalisa In Hindi & English
  • श्री रामदेव चालीसा-Ramdev Chalisa In Hindi & English
  • श्री खाटू श्याम चालीसा-Khatu Shyam Chalisa In Hindi & English
  • श्री गिरिराज चालीसा-Giriraj Chalisa In Hindi & English
  • श्री बालाजी चालीसा-Balaji Chalisa In Hindi & English
  • श्री प्रेतराज चालीसा-Pretraj Chalisa In Hindi & English
  • श्री गोरख नाथ चालीसा-Gorakh Chalisa In Hindi & English
  • श्री विश्वकर्मा जी चालीसा-Vishwakarma Chalisa In Hindi & English
  • श्री राणी सती चालीसा-Rani Sati Chalisa In Hindi & English
  • श्री ललिता माता चालीसा-Lalita Chalisa In Hindi & English
  • श्री नर्मदा चालीसा-Narmada Chalisa In Hindi & English
  • श्री पार्वती चालीसा-Parvati Chalisa In Hindi & English
  • श्री संतोषी माँ चालीसा-Santoshi Maa Chalisa In Hindi & English
  • चामुंडा देवी चालीसा-Chamunda Chalisa In Hindi & English
  • श्री कैला देवी चालीसा-Kaila Devi Chalisa In Hindi & English
  • श्री काली चालीसा-Kali Chalisa In Hindi & English
  • माँ वैष्णो देवी चालीसा-Vaishno Devi Chalisa In Hindi & English
  • श्री शीतला चालीसा-Sheetla Mata Chalisa In Hindi & English

Copyright © 2026 · Hindimeaning.com · Contact · Privacy · Disclaimer