• Home
  • IPO GMP
  • K.G. Classes
  • Hindi Vyakaran
  • हिंदी निबंध
  • Yoga
    • Yoga In Hindi
    • Yoga In English
    • Mantra
    • Chalisa
  • Vocabulary
    • Daily Use Vocabulary
    • Daily Use English Words
    • Vocabulary Words
  • More
    • Blogging
    • Technical Knowledge In Hindi
    • Tongue Twisters
    • Tenses in Hindi and English
    • Hindu Baby Names
      • Hindu Baby Boy Names
      • Hindu Baby Girl Names
    • ADVERTISE HERE
    • Contact Us
    • Learn Spanish

hindimeaning.com

भाग्य और पुरुषार्थ पर निबंध-Essay on Bhagya aur Purusharth

भाग्य और पुरुषार्थ :

भूमिका : हमारा भारतीय समाज बहुत से रुढियों से ग्रस्त है। धार्मिक जीवन में जो आडंबर होते हैं वे हमे रुढियों के बंधन में और अधिक आबद्ध करते हैं। हम सब गीता को मानते हैं लेकिन फिर भी हम उस पर कभी आचरण नहीं करते।

हम लोग कर्मयोगी बनने की जगह पर भाग्यवादी बन जाते हैं। यो भाग्यवादी होते हैं वो कर्महीन बन जाते हैं और पराश्रित रहकर अपना जीवन जीते हैं। वो हमेशा बस ये सोचते रहते हैं कि भगवान ने उसकी किस्मत या भाग्य में जो भी लिखा है उसे वही मिलेगा।

कर्मयोग : हमेशा आलसी लोग ही देवों, भाग्य, काल को अपने सुखों का श्रेय देते रहते हैं। आलसी लोग खुद तो कुछ करते नहीं है और जब उनकी असफलता होती है तो इस बात का दोष वे भगवान को देते हैं। ऐसे लोगों का जीवन तिरस्कार से नरक के बराबर हो जाता है। ऐसे लोगों से समाज भी नफरत करता है। इन लोगों का आत्म विश्वास कुंठित होता है। ऐसे लोग बस दुर्गति को ही प्राप्त होते हैं।

भाग्यवाद : ऐसे लोग हमेशा ऐसा ही समझते हैं कि कर्महीन व्यक्ति कुछ भी प्राप्त नहीं कर सकता। जो लोग भाग्य के भरोसे रहते हैं वे लोग बौद्धिक और आत्मिक शक्ति से रहित हो जाते हैं। उनके जीवन में बस निराशा होती है। ऐसे लोगों को उत्थान की जगह पर पतन, उन्नति की जगह पर अवनति, उत्कर्ष की जगह पर अपकर्ष और यश की जगह पर अपयश मिलता है। ऐसे लोगों में स्वावलंबन और आत्म-निर्णय की शक्ति खत्म हो जाती है।

पुरुषार्थ का महत्व : पुरुषार्थ व्यक्ति के लिए संसार में कुछ भी असंभव नहीं होता है। लेकिन भाग्यवादियों के लिए तो सब कुछ ही असंभव होता है। गीता में भी भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को कर्मयोग का ही उपदेश दिया था और उसे पुरुषार्थ करने की प्रेरणा दी थी।

पुरुषार्थ में कोई भी व्यक्ति हमेशा अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ता रहता है और अंत में वह अपने उद्देश्य को प्राप्त करने में विजय हासिल करता है। इसी कारण कहा जाता है कि उसी व्यक्ति का जीवन सफल होता है जो पुरुषार्थ से अपना, अपनी जाति का और अपने देश का उत्थान करता है।

सुख और दुःख : मनुष्य को अपने जीवन में वास्तविक सुख और शांति उसके द्वारा किये गये कर्मों से मिलती है। जब उसके द्वारा किये गये उसके पुरुषार्थ का फल उसके सामने होता हैं तो उसका ह्रदय खुशी से उछलने लगता है। वो आत्म गौरव का अनुभव करने लगता है।

जो लोग पुरुषार्थी होते हैं उन्हें कभी-भी किसी चीज का अभाव नहीं होता है। वो किसी के सामने हाथ नहीं फैलातें हैं वो अपने श्रम पर दृढ विश्वास रखतें हैं। उसे पता होता कि वह जो भी चाहेगा उसे प्राप्त कर लेगा। वह हमेशा आत्म-निर्भर होता है। उसे कभी-भी दूसरों का मुंह नहीं देखना पड़ता है।

पुरुषार्थ के करने से मनुष्य का अंत:करण गंगा की तरह पूर्ण रूप से पवित्र हो जाता है। संसार के सभी दुःख बस उन्हीं लोगों को सताते हैं जिन लोगों के पास इन सब पर सोचने के लिए समय नहीं होता है और उनकी पूर्ति के साधन भी नहीं होते हैं। उन लोगों के पास इन सब बातों को सोचने के लिए समय ही नहीं होता है।

अकर्मण्यता : बस भगवान की इच्छा और भाग्य पर चलना ही कायरता और अकर्मण्यता होती है। व्यक्ति अपने भाग्य का विधाता खुद होता है। वो दूध में जितनी चीनी डालेगा दूध उतना ही मीठा होगा। जिसने अपने जीवन में उद्देश्य को पूरा करने के लिए जितना परिश्रम किया होगा उसे उसकी सफलता अवश्य मिली होगी। जो लोग खुद की सहायता करने में समर्थ होते हैं भगवान भी उन्हीं की सहायता करता है। जो लोग कायर होते हैं भगवान खुद भी उन लोगों से डरता है।

कर्म का फल : मेहनत करने से व्यक्ति को सबसे बड़ा लाभ होता है कि उसे आत्मिक शक्ति मिलती है। उसका दिल पवित्र होता है, उसके संकल्पों में दिव्यता आती है, उसे सच्चा ऐश्वर्य मिलता है, उससे व्यक्तिगत जीवन में सदैव उन्नति मिलती है। जीवन में सफलता पाने के लिए व्यक्ति क्या काम नहीं करता यहाँ तक कि बुरे से बुरा काम करने के लिए भी तैयार रहता है।

लेकिन अगर वो परिश्रम करे तो सफलता उसके कदम चूमने लगेगी। उसे लगातार सफलता मिलेगी और वह बहुत ही उच्च स्तर पर पहुंच जायेगा। व्यक्ति को केवल इच्छा करने से ही सिद्धि नहीं मिलती है उसे प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को कठिन परिश्रम करना पड़ता है। जो व्यक्ति अपने जीवन में जितना परिश्रम करता है उसे उसके जीवन में उतनी ही सफलता मिलती है।

उपसंहार : हमें अपने देश की उन्नति के लिए भाग्यवाद का त्याग कर पुरुषार्थी बनना होगा। पुरुषार्थी बनने से ही व्यक्ति को धन, यश, मान-सम्मान सब कुछ मिलता है क्योंकि परिश्रमी व्यक्ति ही जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है भाग्यवादी व्यक्ति नहीं।

Related posts:

  1. प्रातःकाल का भ्रमण पर निबंध-Paragraph On Morning Walk In Hindi
  2. यदि मैं शिक्षा मंत्री होता पर निबंध
  3. ई-कॉमर्स व्यवसाय पर निबंध
  4. भारत के गाँव पर निबंध-Essay On Indian Village In Hindi
  5. बसंत ऋतु पर निबंध-Essay On Basant Ritu In Hindi
  6. कल्पना चावला पर निबंध-Kalpana Chawla Essay In Hindi
  7. झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई पर निबंध-Rani Laxmi Bai In Hindi
  8. चिड़ियाघर की सैर पर निबंध-Essay for Kids on Zoo in Hindi
  9. नैतिक शिक्षा पर निबंध-Essay on The Inevitability of Moral Education in Hindi
  10. वर्तमान शिक्षा प्रणाली-Essay on Modern Education System in Hindi
  11. मेरे जीवन का लक्ष्य पर निबंध-My Aim In Life Essay In Hindi
  12. रक्षाबंधन पर निबंध-Essay On Raksha Bandhan In Hindi
  13. वायु प्रदूषण पर निबंध-Essay On Air Pollution In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  14. क्रिसमस पर निबंध-Essay on Christmas In Hindi
  15. शिक्षक पर निबंध-Essay On Teacher In Hindi
  16. जल बचाओ पर निबंध-Essay On Save Water In Iindi
  17. इंटरनेट पर निबंध-Essay On Internet In Hindi
  18. मित्रता पर निबंध-Essay On Friendship In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  19. समाचार पत्र पर निबंध-Essay On Newspaper In Hindi
  20. Essay On Beti Bachao Beti Padhao In Hindi For Class 5,6,7 And 8

Popular Posts

  • List of 3 forms of Verbs in English and Hindi – English Verb Forms
  • Hindi numbers 1 To 100 – Counting In Hindi – Hindi Ginti
  • ज़िन्दगी के मायने समझाते 300+ अनमोल विचार-Life Quotes In Hindi
  • Essay On Diwali In Hindi (100, 200, 300, 500, 700, 1000 Words)
  • Flower Names in Hindi and English फूलों के नाम List of Flowers
  • परिश्रम का महत्व पर निबंध-Importance Of Hard Work Essay In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  • Hindi Numbers 1 to 50
  • Human Body Parts Names in English and Hindi – List of Body Parts मानव शरीर के अंगों के नाम
  • Vegetables Name In Hindi and English सब्जियों के नाम List of Vegetables a-z with details

More Related Content

  • चिड़ियाघर की सैर पर निबंध-Essay for Kids on Zoo in Hindi
  • वृक्षारोपण पर निबंध-Essay on Afforestation in hindi
  • भारत के गाँव पर निबंध-Essay On Indian Village In Hindi
  • नैतिक शिक्षा पर निबंध-Essay on The Inevitability of Moral Education in Hindi
  • बसंत ऋतु पर निबंध-Essay On Basant Ritu In Hindi
  • कल्पना चावला पर निबंध-Kalpana Chawla Essay In Hindi
  • डॉ मनमोहन सिंह पर निबंध-Dr. Manmohan Singh in Hindi
  • मानव और विज्ञान पर निबंध-Science and Human Entertainment Essay In Hindi
  • विद्यार्थी और फैशन पर निबंध-Vidyarthi Aur Fashion Essay In Hindi
  • वर्तमान शिक्षा प्रणाली-Essay on Modern Education System in Hindi
  • नशा मुक्ति पर निबंध-Essay on Nasha Mukti In Hindi
  • बेरोजगारी की समस्या पर निबंध-Berojgari Ki Samasya Essay In Hindi
  • छुआछूत एक अभिशाप पर निबंध-Untouchability in India in Hindi
  • महंगाई पर निबंध-Mehangai Par Nibandh
  • पराधीन सपनेहुँ सुख नाहीं पर निबंध-Hindi Essay on Paradhi Supnehu Sukh Nahi
  • नर हो न निराश करो मन को पर निबंध
  • है अँधेरी रात पर दीपक जलाना कब मना है हिंदी निबंध
  • कुसंगति के दुष्परिणाम पर निबंध
  • अभ्यास का महत्व पर निबंध-Essay On Importance Of Practice In Hindi
  • हमारा प्यारा भारत वर्ष पर निबंध-Mera Pyara Bharat Varsh Essay In Hindi
  • मेरे जीवन का लक्ष्य पर निबंध-My Aim In Life Essay In Hindi
  • भारत की राजधानी–दिल्ली पर निबंध-Essay On Delhi In Hindi
  • बिजली के उपयोग पर निबंध-Essay on Importance of Electricity in Hindi
  • दूरदर्शन के लाभ, हानि और महत्व पर निबंध-Television Essay in Hindi
  • नदी की आत्मकथा पर निबंध-Essay On River Biography In Hindi
  • नरेंद्र मोदी पर निबंध-Essay On Narendra Modi In Hindi
  • झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई पर निबंध-Rani Laxmi Bai In Hindi
  • लोकमान्य गंगाधर तिलक पर निबंध-Bal Gangadhar Tilak In Hindi
  • सरदार वल्लभ भाई पटेल पर निबंध-Essay On Sardar Vallabhbhaipatel In Hindi
  • विज्ञान वरदान या अभिशाप पर निबंध-Essay On Science Boon Or Curse In Hindi
  • <<
  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
  • 5
  • >>

Copyright © 2025 · Hindimeaning.com · Contact · Privacy · Disclaimer