परिचय :-
गुड के हमारे स्वास्थ्य के प्रति बहुत लाभ है | गुड गन्ने के रस से बनाया जाता है | गन्ने के रस से तो तरह की चीज बनायीं जाती हैं | पर इन दोनों चीजो में से गुड ही हमारे लिए फायदेमंद है | जब चीनी का निर्माण किया जाता है तो उसमें आवश्यक तत्व जेसे आयरन, कैल्सियम, फास्फोरस, पौटेसियम इत्यादि तत्व नस्ट हो जाते हैं | और जब हम चीनी का सेवन करते हैं तो वो हमारे सरीर को नुक्सान पहुचाती है | जब गुड का निर्माण होता है तब एक भी तत्व नस्ट नही होता | गुड में विटामिन -A और विटामिन -B पायी जाती है | सर्दियों के दिनों में गुड खाना सेहत के लिए अच्छा होता है यह स्वाद के साथ सेहत भी अच्छी रखता है । गुड का सेवन करने से पाचन तंत्र सही रहता है । क्यूंकि गुड में फास्फोरस की मात्रा अधिक रहती है जो की सब कुछ पचा देता है | जिससे की पाचन क्रिया तेजी से काम करती है | इसके अनेकों औषधीय प्रयोग है जो कि हमारे लिए बहुत ही फायदे मंद हैं |
दूध मैं पाए जाने वाले पोषक तत्व :-
दूध में अधिक मात्रा में विटामिन ए, विटामिन बी और डी के अलावा कैल्शियम, प्रोटीन और लैक्टिक एसिड पाया जाता है। वही दूसरी ओर गुड में अधिक मात्रा में सुक्रोज, ग्लूकोज, खनिज तरल और पानी कुछ मात्रा में पाई जाती है। इसके अलावा इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, फास्फोरस, लोहा और ताम्र तत्व भी अच्छी मात्रा में मिलते हैं।
गुड क्या क्या गुण होते हैं :-
1. गुड की तासीर गर्म होती है |
2. दूसरी तरफ अगर इसका सेवन पानी के साथ किया जाए तो इसकी तासीर ठंडी होती है |
3. इसको शर्दी मैं बहुत प्रयोग करते हैं |
4. इससे पाचन क्रिया ठीक रहती है |
5. इसका सेवन करने से खून बढ़ता है |
गुड के फायदे :-
आवश्यक सूचना :- याद रहे जिस गुड को आप प्रयोग कर रहे हो वो सुद्ध व् देशी होना चाहिए | जभी ये गुड हमारी बिमार्रियों में फायदेमंद है |
पाचन तंत्र के लिए :- गुड पाचन तंत्र के लिए बहुत ही लाभ दायक है गुड में अधिक मात्र में फास्फोरस पाया जाता है | जो की हमारी पाचन क्रिया में साहयता करता है | गुड या प्राकर्तिक शक्कर खाने से खून साफ होता है रोज़ खाना खाने के बाद गुड खाने से पेट को ठंडक मिलती है और गैस नहीं बनती है ।
दिल की बीमारी के लिए :- जिन लोगों को दिल की बीमारी है वो लोग गुड का सेवन अवस्य करें क्यूंकि गुड में पोटेशियम पाया जाता है जो की दिल की बिमारियों में लाभदायक होता है | याद रखें की दिल की बीमारी वाले लोग चीनी का सेवन बिलकुल भी न करें |
आयरन की कमी के लिए :- अधिकतर आयरन की कमी हमारी मातायों और बहनों मैं बहुत पायी जाती है | कभी-कभी इसे में कई बार मासिक धर्म में परेसानी हो जाती है | अगर वो गुड का सेवन करती है तो उनकी ये बीमारी केवल गुड से ही सही हो जाएंगी |
खून की कमी :- शरीर में खून की कमी की वजह से आयरन की मात्रा भी कम हो जाती है। एैसे में गुड़ में 11 प्रतिशत मिलीग्राम लौह तत्व पाया जाता है जो खून की कमी और हीमोग्लोबिन का कम होने की समस्या को ठीक कर देता है। इसलिए गुड का सेवन करना अत्यंत जरूरी है | खून कमी का इलाज जानने के लिए यहाँ क्लिक करें
बच्चों के लिए फायदेमंद :- गुड में कैल्सियम होने की वजह से ह बच्चों की हड्डीयों की कमजोरी को दूर करता है। साथ ही बच्चों के दांत टूटने पर होने वाली कमजोरी को भी दूर करता है। बढ़ते हुए बच्चों को गुड़ देना उनकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए उनको गुड का सेवन करवाना चाहिए |
शर्दी होने पर :- सर्दी के दिनों में या सर्दी होने पर गुड़ का प्रयोग प्रयोग करना बहुत ही जरूरी है | इसकी तासीर गर्म होने के कारण यह सर्दी, जुकाम और खास तौर से कफ से आपको राहत देने में मदद करता है | इसके लिए दूध या चाय में गुड़ का प्रयोग कर सकते है |,और आप इसका काढ़ा भी बनाकर सेवन कर सकते हैं |
जोड़ों मैं दर्द होने पर :- जोड़ों में दर्द की समस्या होने पर गुड़ का अदरक के साथ प्रयोग काफी लाभदायक सिद्ध होता है। प्रतिदिन गुड़ के एक टुकड़े के साथ अदरक खाने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।
गुड खाने के अन्य फायदे :-
1. अगर आपको भूक कम लगती है तो गुड जा सेवन करें इससे भूक खुलकर लगती है |
2. अस्थमा वाले लोग देशी गुड का सेवन करने से इस बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है |
3. गुड आँखों की रोशनी के लिए फायदेमंद है |
4. गुड की चाय सेहत के लिए अच्छी रहती है |
5. माइग्रेन वाले रोगी लाल देशी गुड खाएं | इससे इस बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है |
6. दिन के भोजन के दो घंटे बाद गुड़ का सेवन करना चाहिए। ये भोजन को पचाने में मदद करता है |
7. जिन व्यक्तियों का गला बैठ गया हो तो गुड़ का सेवन करें।
8. जब कान में दर्द हो तो गुड़ को घी के साथ मिलाकर खाएं।
9. शरीर कें अंदर की गंदगी साफ करने के लिए खाली पेट गुनगुने पानी में गुड़ को घोलकर पियें |
10. गुड़ का सेवन करने से खांसी और जुकाम के रोग ठीक हो जाते हैं।