• Home
  • IPO GMP
  • K.G. Classes
  • Hindi Vyakaran
  • हिंदी निबंध
  • Yoga
    • Yoga In Hindi
    • Yoga In English
    • Mantra
    • Chalisa
  • Vocabulary
    • Daily Use Vocabulary
    • Daily Use English Words
    • Vocabulary Words
  • More
    • Blogging
    • Technical Knowledge In Hindi
    • Tongue Twisters
    • Tenses in Hindi and English
    • Hindu Baby Names
      • Hindu Baby Boy Names
      • Hindu Baby Girl Names
    • ADVERTISE HERE
    • Contact Us
    • Learn Spanish

hindimeaning.com

Hot Water Benefits-गर्म पानी पीने के फायदे और नुकसान, नियम और सेवन तरीका

Warm Water Benefits In Hindi :-

पानी हमारे जीने के लिए बहुत जरुरी होता है और वैसे भी हमारे शरीर में जल की मात्रा 60 से 70 प्रतिशत होती है तिदिन शरीर को 6 से 10 गिलास पानी की आवश्यकता होती है। लेकिन ठंडे पानी की बजाय गर्म पानी के फायदे ज्यादा हैं। कई रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि गर्म पानी पीने से शरीर के अंदर जमा जहरीले तत्व बाहर आ जाते हैं। और इसके साथ साथ हमारे त्रिदोष वात पित्त और कफ भी संतुलित रहते हैं क्यूंकि अगर ये संतुलित रहेंगे तो हम सभी बीमारियों से बच सकते हैं आईये जानते हैं इसके और अधिक लाभों के बारे में|

गर्म पानी कैसे पियें :-

सबसे पहले पानी को गैस पर गर्म होने के लिए रख दे अब इसे खूब गर्म होने दें पानी को इतना उबाले की पानी आधा रह जाए ऐसे पानी को आयुर्वेद भाषा में उष्नेदक कहा जाता है यह पानी एक दम सुद्ध होता है अब इस पानी को थोडा गुनगुना कर के पिए यह पानी आपको जब भी आप सुबह सुबह उठें तभी पानी गर्म करके पिए और घूंट घूंट करके पिए क्यूंकि जब सुबह हम जागते हैं तो जो हमारे मुहं मैं लार बनती है वो छारिय होती है और हमारे पेट मैं अम्ल बनता है जब हम पानी पीते हैं घूँट घूँट करके तो थोडा थोडा छार पानी के जरिये पेट मैं जाता है जब अम्ल और छार आपस मैं मिलते है पेट सुन्य हो जाता है | तो जो भी हमारे पेट मैं गंदगी होती है वो सब बहार निकल आती है फ्रेश होने के माध्यम से और तोएलेट के माध्यम से क्यूंकि पेट साफ़ तो सभी रोग साफ़ | Health Care In Hindi

पानी पीने के नियम :-

1. खाना खाने के बाद कभी भी पानी नहीं पीना चहिये अगर आप जब आप भोजन करने के तुरंत बाद पानी पीते हैं, यह सीधे शरीर की पाचन शक्ति के साथ साथ भोजन की गुणवत्ता को प्रभावित करता है। इस प्रकार, आयुर्वेद भोजन के बाद पानी पीने का समर्थन नहीं करता है। खाना खाने के आधे घंटे बाद पानी पिएं।

2. खाना खाने से तुरन पहले पानी नही पीना चाहिए जब आप खाने से पहले पानी पीते हैं, यह अग्नि अर्थात पाचन शक्ति को कमज़ोर करता हैं। पानी एक शीतलक है, जो कि आमाशय रस (gastric juice) को पतला करता है और यह सीधे शरीर की पाचन शक्ति के विपरीत है, जिससे खाना पचाने में समस्या आती है। इसलिए आयुर्वेद के अनुसार आपको खाना खाने के 1-2 घंटे पहले पानी नही पीना चाहिए।

3. आयुर्वेद के अनुसार भोजन के दौरान पानी पीना काफी फायदेमंद है। ऐसा करने से पानी खाने को महीन और छोटे कणों में तोड़ देता है जो पाचन में मदद करता है।

4. पानी हमेशा बैठकर पीना चाहिए|

5. पानी को गर्म चाय की तरह एक एक घूँट लेकर पीना चाहिए।

6. जब बात पानी के तापमान की आती है, तब पहली वरीयता गर्म/गुनगुने पानी को देनी चाहिए। हालांकि, आप कमरे के तापमान वाला पानी भी पी सकते हैं किंतु ठंडा या बर्फ वाला पानी पीने से बचें। ठंडा पानी पीने से शरीर के कुछ अंगों में रक्त नहीं पहुँचता है|

7. हमेशा याद रखें कि आपका पेट 50% भोजन के साथ, 25% पानी के साथ और शेष 25% पाचक रस के साथ भरा होना चाहिए।

8. प्यास शरीर की एक प्राकृतिक आवश्यकता है और आपको इसे नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए। पानी पिएं, जब भी आपको प्यास लगे।

गर्म पानी के फायदे :-

1. बालों के लिए फायदेमंद :- गर्म पानी का प्रतिदिन सेवन करने से बाल झड़ने बंद होकर चमकदार बनते हैं और मजबूत भी बनते हैं अगर बाल बढ़ना बंद हो गये हैं तो यह गर्म पानी बालों की ग्रोथ के लिए भी बहुत लाभदायक है इसलिए गर्म पानी का प्रतिदिन सेवन करें|

2. पेट की सभी बीमारियों के लिए :- अगर हम सुबह-सुबह प्रतिदिन गर्म पानी का सेवन करेंगे तो हमारा पेट बिलकुल साफ़ रहेगा और पाचन क्रिया भी बढ़ेगी वात पित्त और कफ भी संतुलित रहेंगे अगर ये संतुलित रहंगे तो हम बीमार नहीं हो सकते| इसके साथ साथ गैस की समस्या भी ठीक हो जाती है कुछ लोगो के साथ यह परेशानी बनती है जब वो खाना खाते हैं तो खाना खाने के बाद पेट भारी सा हो जाता है तो खाना खाने के बाद आधा गिलास गर्म पानी जरुर पिए इससे पेट हल्का होकर खाना जल्दी पचता है|

3. भूख बढ़ाने में फायदेमंद :- जिन लोगों को भूख न लगने की समस्या होती है, उन्हें एक ग्लास गर्म पानी में काली मिर्च, नमक और नींबू का रस डालकर पीना चाहिए। इससे भूख बढ़ जाती है। और साथ ही कब्ज की समस्या भी दूर होती है इसलिए हमेसा गर्म पानी पीना चाहिए|

4. शर्दी-जुकाम में फायदेमंद :- अगर आपको शर्दी जुकाम हो गया है तो आप गर्म पानी पिए और गर्म पानी में थोड़ी विस्क डालके भपारा लें इससे शर्दी जुकाम में राहत मिलती है और साथ ही गला भी ठीक हो जाता है|

5. खून की गति के लिए फायदेमंद :- शरीर को मेंटेन रखने के लिए खून की गति का पूरी बॉडी में सामान्य होना बहुत जरुरी है अगर हमारा ब्लड श्रकुलेसन सही नहीं है तो गर्म पानी का सेवन करें इससे ब्लड श्रकुलेसन सही रहता है|

6. मुहांसों और पिंपल्स के लिए फायदेमंद :- आज के समय में लडकों और लड़कियों दोनों में मुहासों और पिंपल्स की समस्या है| मुहांसों और पिंपल्स से बचने के लिए सुबह-सुबह गर्म पानी पियें गर्म पानी पीने से मुहांसों और पिंपल्स दूर होकर चहरा चमकता है|

यह भी पढ़ें :- जुकाम के घरेलू उपाय , बवासीर के घरेलू उपचार

7. वजन कम करने में फायदेमंद :- अगर आपका वजन बहुत जादा है और बढ़ता जा रहा है तो आपको गर्म पानी का सुबह सुबह सेवन करना चाहिए अगर आप इसके साथ-साथ गर्म पानी में शहद और नीम्बू मिलाकर पीयें तो आपका वजन जल्द ही काम होने लग जाएगा इसका सेवन तो आप 4-5 महीने तक करें आपको खुद महसूस करने लग जाओगे के आपका वजन कम होने लग गया है और इसके साथ साथ आप खाना खाने के बाद एक कफ पानी जरुर पियें इसके भी आपको दोहरा लाभ मिलेगा वजन कम करने में|

8. बढती उम्र को रोकने के लिए :- अज के समय में हर कोई जवान रहना चाहता है बढती उम्र में होता क्या है की हमारी त्वचा में झ्रुरियां पद जाती है अगर हम गर्म पानी पीते रहंगे तो त्वचा में कसाव आने लग जाएगा और त्वचा चमकदार भी बनेगी इसलिए गर्म पानी का सेवन करना चाहिए|

9. पीरियड में फायदेमंद :- जब लड़कियों के पीरियड शुरू होते है तो बहुत सी लड़कियों में पीरियड के साथ साथ पेट में दर्द भी रहता है तो इस दर्द में गर्म पानी की सिकाई करने से दर्द में बहुत लाभ मिलता है सिकाई करने के लिए एक बोतल में गर्म पानी भर लें और उससे पेट की सिकाई करें|

10. जोड़ों के दर्द में फायदेमंद :- हमारी माशपेसियों का 80 % भाग पानी से बना हुआ होता है जब हमारे जोड़ो में दर्द होता है तब हमें गर्म पानी पीना चाहिए क्यूंकि गर्म पानी जोड़ों को चिकना बनाता है और साथ ही दर्द बंद हो जाता है इसलिए हमेशा गर्म पानी को अपनी डाईट में लायें|

11. इम्यून सिस्टम में फायदेमंद :- गर्म पानी पीने से इम्यून सिस्टम ठीक रहता है क्यूंकि जब हम गर्म पानी पीते हैं तो इससे टॉक्सिक एलिमेंट शरीर से निकल जाते हैं और इम्यून सिस्टम सही रहता है। इसलिए गर्म पानी का सेवन करना चाहिए|

12. एनर्जी लेवल बढ़ाने में फायदेमंद :- गर्म पानी पीने से शरीर में एनर्जी लेवल भी बढ़ता है अगर आप गुनगुना पानी या नींबू पानी पियोगे तो भी आपका एनर्जी लेवल बढेगा|

13. सर दर्द में फायदेमंद :- गर्म पानी सर दर्द के लिए बहुत ही लाभदायक है क्यूंकि हमारा दिमाग 90 प्रतिशत पानी से बना है। अगर हमारे सर मैं दर्द है तो गर्म पानी पी लें तो जल्द ही सर दर्द में आराम मिलता है|

14. स्किन ग्लो के लिए :- हर प्रकार की त्वचा की समस्या का इलाज गर्म पानी है अगर आपको किसी भी प्रकार की त्वचा की समस्या है तो आप सुबह-सुबह गर्म पानी पिए इससे आपकी त्वचा में निखर आएगा और त्वचा चमकदार बनेगी|

15. सीने की जलन में फायदेमंद :- जिन भाइयों या बहनों के सीने में जलन होती है उन्हें सुबह-सुबह प्रितिदीन गर्म पानी का सेवन करना चाहिए|

16. सिर सेल्स के लिए फायदेमंद :- रोजाना एक गिलास गर्म पानी पीने से सिर के सेल्स ठीक से कार्य करते हैं इसलिए प्रतिदिन गर्म पानी का सेवन करें|

17. यूरिन इन्फेक्शन में फायदेमंद :- जब व्यक्ति के यूरिन में इन्फेक्शन हो जाता है तो सौच के समय जलन होती है तो इससे बचने के लिए गर्म पानी पियें जल्द ही लाभ मिलता है|

18. पानी की कमी होने पर :- जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है तब व्यक्ति को पानी गर्म करके उसे ठंडा करके पीना चाहिए इससे पानी की कमी जल्द ही पूरी हो जाती है और व्यक्ति रोगों से बच जाता है इसलिए प्रतिदिन गर्म पानी का सेवन करना चाहिए|

19. हैजा में फायदेमंद :- जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है तब हैजा नाम का रोग हो जाता है तो जब भी हैजा रोग हो जाए तो आपको उसमें सिर्फ गर्म पानी का सेवन करना चाहिए या फिर आप ऐसे भी कर सकते हैं जैसे पानी को गर्म करके फिर उसे ठंडा कर लें और बोतल में भर लें अब पुरे दिन उसी में से ही पानी पियें हैजा जल्द ही ठीक हो जाता है|

यह भी पढ़ें :- पीलिया का इलाज , अंगूर के फायदे

20. प्रतिरक्षक तन्त्र के लिए फायदेमंद :- सुबह-सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी में एक नीबू डालकर पीने से बॉडी का कोम्बिनेसन बना रहता है और प्रतिरक्षक तन्त्र भी मजबूत बनता है और p h का भी सही स्तर बना रहता है| इसलिए गर्म पानी पियें|

पानी पीने के नुकसान :

1. बहुत से लोग ये सोचकर जादा पानी पीते हैं की जादा पानी पीने से शरीर फिर रहता है परन्तु भाइयो जादा पानी पीने से किडनी पर दबाब पड़ता है जिससे की किडनी ख़राब भी हो सकती है इसलिए जरूरत से जादा पानी न पियें|

2. बाय-पास सर्जरी कराने के बाद व्यक्ति को पानी कम मात्रा में पीना चाहिए|

3. जरूरत से ज्यादा पानी पीने से हमारे शरीर में मौजूद वह पाचन रस काम करना बंद कर देता है जिससे की वह खाना फिर पचता नही h बल्कि सड़ता है और कई बिमारी लगा देता है|

पानी पीते समय सावधानियां :-

1. पसीना आते समय कभी भी पानी नही पीना चहिये नही तो शर्दी जुकाम हो जाता है|

2. कभी भी सुबह के बाद खाली पेट पानी नहीं पीना चाहिए|

3. कभी भी खाना खाने के बाद ठंडा पानी नहीं पीना चहिये बल्कि अगर पीना चहिये तो अप थोडा गर्म पानी पी सकते हैं|

4. धूप से घर आकर तुरंत पानी न पिएं। यह खतरनाक हो सकता है।

5. फ़ास्ट फ़ूड खाने के बाद कभी भी पानी नहीं पीना चहिये इससे खांसी गले में जकडन होने का खतरा रहता है|

अगर ये पोस्ट आपको पसंद आती है तो आप इसे शेयर अवस्य करें और अपने दुसरे भाइयों और बहनों की मदद करें अगर आप कुछ पूछना चाहते हैं तो आप मुझे नीचे comment कर सकते हैं मैं आपकी मदद अवस्य करूँगा। और अपने आस पास सफाई बनाये रखें – स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत।

Related posts:

  1. त्रिफला चूर्ण के फायदे,औषधीय गुण और नुकसान-Triphala Ke Kayde
  2. Basil In Hindi- तुलसी के फायदे, गुण और नुकसान,सेवन तरीका-tulsi benefits in hindi
  3. गोमूत्र के फायदे, गुण, नुकसान और सेवन तरीका-Cow Urine Benefits In Hindi
  4. Gud Ke Fayde In Hindi
  5. Ghee Benefits – Deshi Gau Ghee ke Fayde In Hindi
  6. Cinnamon In Hindi-दालचीनी के फायदे,गुण और नुकसान,सेवन करने का तरीका-Dalchini Ke Fayde
  7. आंवला के फायदे और नुकसान-Amla Benefits & Side Effects In Hindi
  8. Neem Tree Benefits – In Hindi
  9. Dahi ke fayde
  10. Chuna Benefits-Limestone-चूना खाने के फायदे और नुकसान-Chuna Benefits In Hindi-Chuna
  11. Sandalwood Powder-Chandan Ke Fayde-चंदन के फायदे और नुकसान
  12. मुलेठी(Mulethi)के फायदे गुण और नुकसान-Mulethi Ke Fayde
  13. नारियल पानी के फायदे, औषधीय गुण और नुकसान-Nariyal Pani Pine Ke Fayde
  14. सफेद मूसली के फायदे, गुण, सेवन नियम और नुकसान-Safed Musli In Hindi
  15. गिलोय के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Giloy In Hindi
  16. इमली के फायदे और नुकसान-Tamarind Benefits & Side Effects In Hindi
  17. इलायची के फायदे, गुण और नुकसान-Cardamom Benefits & Side Effects In Hindi
  18. शतावरी के फायदे, उपयोग और नुकसान-Asparagus Benefits & Side Effects In Hindi
  19. Saliva Benefits – लार के फायदे
  20. Deshi Gau Ke Doodh Ki Dahi Ke Fayde – देसी गाय के दूध की दही के फायदे

Popular Posts

  • List of 3 forms of Verbs in English and Hindi – English Verb Forms
  • Hindi numbers 1 To 100 – Counting In Hindi – Hindi Ginti
  • ज़िन्दगी के मायने समझाते 300+ अनमोल विचार-Life Quotes In Hindi
  • Essay On Diwali In Hindi (100, 200, 300, 500, 700, 1000 Words)
  • Flower Names in Hindi and English फूलों के नाम List of Flowers
  • परिश्रम का महत्व पर निबंध-Importance Of Hard Work Essay In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  • Hindi Numbers 1 to 50
  • Human Body Parts Names in English and Hindi – List of Body Parts मानव शरीर के अंगों के नाम
  • Vegetables Name In Hindi and English सब्जियों के नाम List of Vegetables a-z with details

More Related Content

  • Chuna Benefits-Limestone-चूना खाने के फायदे और नुकसान-Chuna Benefits In Hindi-Chuna
  • त्रिफला चूर्ण के फायदे,औषधीय गुण और नुकसान-Triphala Ke Kayde
  • Basil In Hindi- तुलसी के फायदे, गुण और नुकसान,सेवन तरीका-tulsi benefits in hindi
  • गोमूत्र के फायदे, गुण, नुकसान और सेवन तरीका-Cow Urine Benefits In Hindi
  • Gud Ke Fayde In Hindi
  • Ghee Benefits – Deshi Gau Ghee ke Fayde In Hindi
  • Cinnamon In Hindi-दालचीनी के फायदे,गुण और नुकसान,सेवन करने का तरीका-Dalchini Ke Fayde
  • आंवला के फायदे और नुकसान-Amla Benefits & Side Effects In Hindi
  • Neem Tree Benefits – In Hindi
  • Dahi ke fayde
  • Saliva Benefits – लार के फायदे
  • Deshi Gau Ke Doodh Ki Dahi Ke Fayde – देसी गाय के दूध की दही के फायदे
  • Sandalwood Powder-Chandan Ke Fayde-चंदन के फायदे और नुकसान
  • Hot Water Benefits-गर्म पानी पीने के फायदे और नुकसान, नियम और सेवन तरीका
  • मुलेठी(Mulethi)के फायदे गुण और नुकसान-Mulethi Ke Fayde
  • नारियल पानी के फायदे, औषधीय गुण और नुकसान-Nariyal Pani Pine Ke Fayde
  • सफेद मूसली के फायदे, गुण, सेवन नियम और नुकसान-Safed Musli In Hindi
  • गिलोय के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Giloy In Hindi
  • इमली के फायदे और नुकसान-Tamarind Benefits & Side Effects In Hindi
  • इलायची के फायदे, गुण और नुकसान-Cardamom Benefits & Side Effects In Hindi
  • शतावरी के फायदे, उपयोग और नुकसान-Asparagus Benefits & Side Effects In Hindi

Copyright © 2025 · Hindimeaning.com · Contact · Privacy · Disclaimer