• Home
  • IPO GMP
  • K.G. Classes
  • Hindi Vyakaran
  • हिंदी निबंध
  • Yoga
    • Yoga In Hindi
    • Yoga In English
    • Mantra
    • Chalisa
  • Vocabulary
    • Daily Use Vocabulary
    • Daily Use English Words
    • Vocabulary Words
  • More
    • Blogging
    • Technical Knowledge In Hindi
    • Tongue Twisters
    • Tenses in Hindi and English
    • Hindu Baby Names
      • Hindu Baby Boy Names
      • Hindu Baby Girl Names
    • ADVERTISE HERE
    • Contact Us
    • Learn Spanish

hindimeaning.com

गिलोय के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Giloy In Hindi

गिलोय-(Giloy In Hindi) :

हम लोग अपने आस-पास अक्सर गिलोय की बेल देखते हैं लेकिन हमें उसके फायदे और गुणों का पता न होने की वजह से हम उसे नजरअंदाज कर देते हैं। गिलोय बेल के रूप में बढती है और इसकी पत्तियां पान के पत्तों की तरह दिखाई देती हैं।

आयुर्वेद में गिलोय को सबसे आवश्यक जड़ी बूटियों में से एक माना जाता है। गिलोय के गुणों की वजह से उसे अमृत के समान माना जाता है जिसकी वजह से इसका नाम अमृता भी है। लोग गिलोय की पत्तियों और तनों से सत्व को निकालकर प्रयोग में लाते हैं।

जब कोई व्यक्ति इसका सेवन करता है तो उसे हल्की झनझनाहट का एहसास भी होता है। गिलोय की पत्तियों में कैल्शियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस आदि तत्व पाए जाते हैं। इसके तनों में स्टार्च की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

गिलोय की तासीर : गिलोय की तासीर गर्म होती है।

गिलोय का रंग व् स्वाद : गिलोय का रंग हरा और स्वाद कडवा होता है।

गिलोय की पहचान-(Giloy Ki Pahchan) :

  • गिलोय का पौधा दरअसल एक झाडीदार लता यानि बेल होती है।
  • इसकी बेल की मोटाई एक अंगुली के बराबर होती है।
  • यह नीम और आम आदि के वृक्षों पर फैली हुई देखी जा सकती है।
  • इसकी बेल पीले सफेद रंग की होती है।
  • इसकी जड़ सफेद रंग की होती है।
  • इसके तने पर भूरे या राख जैसे रंग  की पतली छाल होती है।
  • नया तना हरा व कोमल होता है जबकि तने के पुराने हो जाने पर यह भूरा तथा सफेद धब्बों वाला हो जाता है।
  • इसके पत्ते चिकने और पान की शक्ल के होते हैं।
  • इसके फल मटर के समान गोल या अंडाकार होते हैं।

गिलोय का सेवन-(How To Eat Giloy) :

गिलोय को आप कई तरीके से सेवन में ले सकते हैं :-

  • गिलोय का काढा बनाकर ठंडा होने के बाद इसका सेवन कर सकते हैं।
  • गिलोय का जूस बनाकर भी सेवन में ले सकते हैं।
  • गिलोय कि पत्तियों को पीसकर भी सेवन में ला सकते हैं।

गिलोय के फायदे-(Giloy Benefits In Hindi) :

1. एनीमिया में फायदेमंद गिलोय-(Giloy Goods For Anemia) :

आज के समय में लोग पौष्टिक खाना कम खाते हैं जिसकी वजह से उनके शरीर में खून की कमी हो जाती है। अगर आपको भी खून की कमी हो गई है तो आप गिलोय का सेवन कर सकते हैं क्योंकि इसके सेवन से आपकी खून की कमी पूरी हो जाती है।

आप चाहें तो गिलोय के पत्तों को एनीमिया की समस्या से छुटकारा पाने के लिए प्रयोग कर सकते हैं इसके आलावा आप गिलोय को घी या शहद में मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं क्योंकि इससे भी आपको फायदा होगा।

2. पीलिया में फायदेमंद गिलोय-(Giloy Goods For Jaundice) :

जिन लोगों को पीलिया की समस्या होती है या पीलिया की समस्या की शुरुआत होती है उनके लिए गिलोय का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। कुछ लोग गिलोय की पत्तियों को उबालकर उस रस का सेवन करते हैं जबकि कुछ लोग इसकी जड़ों का चूर्ण बनाकर प्रयोग करते हैं। आप पीलिया के रोग से छुटकारा पाने के लिए आप गिलोय की पत्तियां लें और उन्हें पीस लें। अब इस पेस्ट को आप शहद के साथ खाएं इससे आपको बहुत अधिक फायदा होगा।

3. पैरों में जलन में फायदेमंद गिलोय-(Giloy Goods For Foot irritation) :

अक्सर देखा जाता है कि कई लोगों को पैरों में बहुत अधिक जलन होती है। कुछ लोगों की हथेलिय भी हमेशा गर्म रहती है। जिन लोगों को ऐसी समस्याएं होती हैं उनके लिए गिलोय बहुत अधिक फायदेमंद होता है। आप गिलोय की कुछ पत्तियों को पीसकर उसका पेस्ट बना लें।

और उस पेस्ट को सुबह और शाम दोनों समय अपने हाथों और पैरों पर लगायें इससे पैरों में जलन और हथेलियों के गर्म रहने की समस्या ठीक हो जाएगी। अगर आप ऐसा नहीं करना चाहते तो आप गिलोय की पत्तियों से बने काढ़े का सेवन कर सकते हैं यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है।

4. कान दर्द में फायदेमंद गिलोय-(Giloy Goods For Ear Pain) :

अगर किसी वजह से आपके कानों में दर्द होता है तो आप गिलोय का सेवन कर सकते हैं इससे आपको बहुत अधिक फायदा होगा। आप गियोल की पत्तियों का रस निकालकर उसे थोडा सा गर्म कर लें। अब इस रस को एक-एक बूंद करके अपने कान में डालें इससे कान में दर्द होना बंद हो जाएगा।

5. पेट के रोगों में फायदेमंद गिलोय-(Giloy Goods For Stomach Disease) :

आज के लोग बहार का असुरक्षित खाना खाना बहुत पसंद करते हैं और घर का खाना बहुत कम खाते हैं जिसकी वजह से उन्हें पेट से संबंधित बहुत सी समस्याएं हो जाती हैं। अगर आपको भी पेट से संबंधित कोई समस्या है तो गिलोय का सेवन करें इससे आपकी पेट से संबंधित समस्याएं ठीक हो जाएंगी। गिलोय का सेवन करके आप कब्ज या गैस जैसी समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं और इससे पाचनक्रिया भी दुरुस्त होती है।

6. बुखार में फायदेमंद गिलोय-(Giloy Goods For Fever) :

अगर किसी को बुखार है और वह बहुत दिनों से चला आ रहा है और तापमान भी कम नहीं हो रहा है तो आप गिलोय का सेवन कर सकते हैं। आप गिलोय की कुछ पत्तियां लें और उनका काढ़ा बना लें। इस काढ़े का सेवन करने से आपको बहुत अधिक फायदा होगा इससे आपका तापमान कम हो जाएगा और बुखार भी उतर जाएगा।

7. प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए गिलोय-(Giloy Goods For Immune System) :

आजकल प्रदुषण बहुत अधिक बढ़ गया है जिसकी वजह से अनेक रोग पनप रहे हैं और लोग उनसे ग्रस्त हो रहे हैं तो गिलोय आपके लिए बहुत अधिक फायदेमंद होता है क्योंकि गिलोय में कुछ ऐसे एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो खतरनाक रोगों से लड़ने में हमारी मदद करता है। गिलोय के सेवन से रोगों के कण किडनी और लीवर को रोगों से युक्त कणों को दूर करने में मदद करता है। आप गिलोय के जूस का नियमित रूप से करके रोगों से छुटकारा पा सकते हैं।

8. डेंगू में फायदेमंद गिलोय-(Giloy Goods For Dengue) :

आप देखते हैं कि सडकों और गलियों में कचरा पड़े रहने की वजह से मच्चार बहुत अधिक पनपते हैं जिसकी वजह से डेंगू की समस्या हो जाती है ऐसे में आप गिलोय का सेवन कर सकते हैं क्योंकि गिलोय ज्वरनाशक होता है और जीवन को बड़े खतरों से भी बचाता है।

गिलोय के सेवन से डेंगू में होने वाला बुखार भी उतर जाता है। गिलोय का सेवन खून में प्लेटलेट्स को बढ़ाता है और डेंगू होने के खतरे को भी कम कर देता है। आप गिलोय को तुलसी के पत्तों का भी सेवन कर सकते हैं क्योंकि इनके गुण डेंगू से लड़ने में मदद करते हैं।

9. पाचन तंत्र में फायदेमंद गिलोय-(Giloy Goods For Digestive System) :

गलत और खराब खाने की वजह से लोगों की पाचन क्रिया में खराबी आ जाती है जिसकी वजह से उन्हें बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आप गिलोय को आंवले के साथ नियमित रूप से सेवन करें ऐसा करने से आपकी पाचन तंत्र की समस्या ठीक हो जाएगी।

अगर आप अपनी पाचनक्रिया और पाचन से संबंधित रोगों से जल्दी छुटकारा पाना चाहते हैं तो गिलोय का सेवन छाछ के साथ कर सकते हैं। इससे आप बवासीर होने के खतरे को भी कम कर सकते हैं।

10. दिमाग के लिए फायदेमंद गिलोय-(Giloy Goods For Mind) :

जब भी कोई व्यक्ति अधिक तनाव या चिंता में रहता है तो उस व्यक्ति को मानसिक विकार हो जाते हैं जिससे छुटकारा पाने के लिए आप गिलोय का सेवन कर सकते हैं इससे आप मानसिक विकारों से छुटकारा पा सकते हैं क्योंकि गिलोय में स्मृति को बढ़ाने वाले तत्व पाए जाते हैं जो दिमाग को शांत करने में मदद करते हैं। गिलोय को आप एक टॉनिक के रूप में भी प्रयोग कर सकते हैं।

11. गठिया में फायदेमंद गिलोय-(Giloy Goods For Arthritis) :

अक्सर देखा जाता है जैसे-जैसे लोगों की उम्र बढने लगती है वैसे-वैसे उन्हें गठिया की बिमारी होने की आशंका भी होने लगती है और कई लोगों को तो यह रोग हो भी जाता है ऐसे में गिलोय का सेवन बहुत अधिक फायदेमंद होता है। गिलोय का सेवन करने से गठिया की वजह से होने वाली सुजन भी कम हो जाती है। गिलोय सुजन को कम करने के साथ-साथ जोड़ों के दर्द में भी राहत देता है।

12. आँखों में फायदेमंद गिलोय-(Giloy Goods For Eyes) :

आज के समय में आपने अक्सर देखा होगा कि लोग फोन और लेपटोप पर लगे रहते हैं जिसकी वजह से उनकी आँखों पर प्रभाव पड़ता है और उनकी आखों की रौशनी धीरे-धीरे कम होने लगती है ऐसे में आप गिलोय का सेवन कर सकते हैं। आप गिलोय के रस और आंवले के रस को मिलाकर उसका सेवन करें इससे आपकी आँखों को बहुत अधिक लाभ होगा और आँखों का अनेक रोगों से भी बचाव होगा।

अगर आपकी आँखों की रौशनी कम हो गई है तो आप गिलोय के रस में त्रिफला का रस या त्रिफला चूर्ण मिलाकर सेवन कर सकते हैं क्योंकि इसके सेवन से आपकी आँखों की रौशनी बढ़ जाएगी। आप इस काढ़े को सुबह या शाम का सेवन कर सकते हैं।

13. वजन कम करने में फायदेमंद गिलोय-(Giloy Goods For Weight Loss) :

अगर आपका वजन बहुत अधिक बढ़ गया है और आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं तो गिलोय का सेवन कर सकते हैं। आप गिलोय के रस को त्रिफल चूर्ण के साथ मिलाकर सेवन कर सकते हैं इससे आपको बहुत अधिक फायदा होगा और अगर आप चाहें तो उसमें शहद भी मिला सकते हैं।

अपने वजन को कम करने के लिए आप गिलोय का बना काढ़ा भी पी सकते हैं। गिलोय का काढ़ा बनाने के लिए आप गिलोय, हरड, बहेड़ा और आंवला लें और इसका काढ़ा बना लें। काढ़ा ब्नामने के बाद आप इसका सेवन करके मोटापे से छुटकारा पा सकते हैं।

गिलोय के नुकसान-(Giloy Side Effects In Hindi) :

1. बच्चों के लिए : अगर बच्चों को कोई परेशानी है तो आप गिलोय का सेवन बच्चों को करा सकते हैं लेकिन गिलोय का सेवन पांच साल से छोटे बच्चों को नहीं कराना चाहिए क्योंकि यह सुरक्षित नहीं है। आप बच्चों को गिलोय का सेवन कराने से पहले एक बार डॉ से परामर्श जरुर कर लें।

2. मधुमेह के लिए : अगर आपको मधुमेह की समस्या है और आप दवाईयों का सेवन कर रहे हैं तो आप गिलोय का सेवन न करें। अगर आप दवाईयां नहीं ले रहे हैं तो आप गिलोय का सेवन कर सकते हैं।

3. कब्ज के लिए : जब आप गिलोय का सेवन करते हैं तो हो सकता है कि आपको कब्ज या रक्त शर्करा जैसी समस्या का सामना करना पड़े।

4. गर्भवती महिलाओं के लिए : अगर आप गर्भवती महिला हैं और आपको किसी तरह की कोई समस्या है तो गिलोय का सेवन करने से पहले एक बार डॉ से जरुर सलाह मशवरा कर लें।

Related posts:

  1. त्रिफला चूर्ण के फायदे,औषधीय गुण और नुकसान-Triphala Ke Kayde
  2. Basil In Hindi- तुलसी के फायदे, गुण और नुकसान,सेवन तरीका-tulsi benefits in hindi
  3. गोमूत्र के फायदे, गुण, नुकसान और सेवन तरीका-Cow Urine Benefits In Hindi
  4. Gud Ke Fayde In Hindi
  5. Ghee Benefits – Deshi Gau Ghee ke Fayde In Hindi
  6. Cinnamon In Hindi-दालचीनी के फायदे,गुण और नुकसान,सेवन करने का तरीका-Dalchini Ke Fayde
  7. आंवला के फायदे और नुकसान-Amla Benefits & Side Effects In Hindi
  8. Neem Tree Benefits – In Hindi
  9. Dahi ke fayde
  10. Chuna Benefits-Limestone-चूना खाने के फायदे और नुकसान-Chuna Benefits In Hindi-Chuna
  11. Sandalwood Powder-Chandan Ke Fayde-चंदन के फायदे और नुकसान
  12. Hot Water Benefits-गर्म पानी पीने के फायदे और नुकसान, नियम और सेवन तरीका
  13. मुलेठी(Mulethi)के फायदे गुण और नुकसान-Mulethi Ke Fayde
  14. नारियल पानी के फायदे, औषधीय गुण और नुकसान-Nariyal Pani Pine Ke Fayde
  15. सफेद मूसली के फायदे, गुण, सेवन नियम और नुकसान-Safed Musli In Hindi
  16. इमली के फायदे और नुकसान-Tamarind Benefits & Side Effects In Hindi
  17. इलायची के फायदे, गुण और नुकसान-Cardamom Benefits & Side Effects In Hindi
  18. शतावरी के फायदे, उपयोग और नुकसान-Asparagus Benefits & Side Effects In Hindi
  19. Saliva Benefits – लार के फायदे
  20. Deshi Gau Ke Doodh Ki Dahi Ke Fayde – देसी गाय के दूध की दही के फायदे

Popular Posts

  • List of 3 forms of Verbs in English and Hindi – English Verb Forms
  • Hindi numbers 1 To 100 – Counting In Hindi – Hindi Ginti
  • ज़िन्दगी के मायने समझाते 300+ अनमोल विचार-Life Quotes In Hindi
  • Essay On Diwali In Hindi (100, 200, 300, 500, 700, 1000 Words)
  • Flower Names in Hindi and English फूलों के नाम List of Flowers
  • परिश्रम का महत्व पर निबंध-Importance Of Hard Work Essay In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  • Hindi Numbers 1 to 50
  • Human Body Parts Names in English and Hindi – List of Body Parts मानव शरीर के अंगों के नाम
  • Vegetables Name In Hindi and English सब्जियों के नाम List of Vegetables a-z with details

More Related Content

  • Chuna Benefits-Limestone-चूना खाने के फायदे और नुकसान-Chuna Benefits In Hindi-Chuna
  • त्रिफला चूर्ण के फायदे,औषधीय गुण और नुकसान-Triphala Ke Kayde
  • Basil In Hindi- तुलसी के फायदे, गुण और नुकसान,सेवन तरीका-tulsi benefits in hindi
  • गोमूत्र के फायदे, गुण, नुकसान और सेवन तरीका-Cow Urine Benefits In Hindi
  • Gud Ke Fayde In Hindi
  • Ghee Benefits – Deshi Gau Ghee ke Fayde In Hindi
  • Cinnamon In Hindi-दालचीनी के फायदे,गुण और नुकसान,सेवन करने का तरीका-Dalchini Ke Fayde
  • आंवला के फायदे और नुकसान-Amla Benefits & Side Effects In Hindi
  • Neem Tree Benefits – In Hindi
  • Dahi ke fayde
  • Saliva Benefits – लार के फायदे
  • Deshi Gau Ke Doodh Ki Dahi Ke Fayde – देसी गाय के दूध की दही के फायदे
  • Sandalwood Powder-Chandan Ke Fayde-चंदन के फायदे और नुकसान
  • Hot Water Benefits-गर्म पानी पीने के फायदे और नुकसान, नियम और सेवन तरीका
  • मुलेठी(Mulethi)के फायदे गुण और नुकसान-Mulethi Ke Fayde
  • नारियल पानी के फायदे, औषधीय गुण और नुकसान-Nariyal Pani Pine Ke Fayde
  • सफेद मूसली के फायदे, गुण, सेवन नियम और नुकसान-Safed Musli In Hindi
  • गिलोय के फायदे औषधीय गुण और नुकसान-Giloy In Hindi
  • इमली के फायदे और नुकसान-Tamarind Benefits & Side Effects In Hindi
  • इलायची के फायदे, गुण और नुकसान-Cardamom Benefits & Side Effects In Hindi
  • शतावरी के फायदे, उपयोग और नुकसान-Asparagus Benefits & Side Effects In Hindi

Copyright © 2025 · Hindimeaning.com · Contact · Privacy · Disclaimer