शतावरी-(Asparagus In Hindi) :
शतावरी एक बसंत ऋतू की सब्जी का जो लिलीसेए परिवार के अंतर्गत आता है। यह एक औषधीय पौधे का नाम है। इस पौधे को यह नाम इसकी जड़ से लेकर शीर्ष तक बहुत से पोषक गुणों से भरा होने की वजह से मिला है। यह हरे रंग का खाद्य पदार्थ होता है।
शतावरी स्वाद में बहुत अधिक स्वादिष्ट और पोष्टिक गुणों से भरपूर है। यह एक झाड़ीनुमा पौधा होता है जिसमें फुल और मंजरियाँ बहुत ही कम ऊँचाई की होती हैं और गुच्छे में लगे होते हैं और इसके फल मटर जितने होते हैं लेकिन पकने पर ये फल लाल हो जाते हैं। पुराने समय में शतावरी को कामोद्दीपक के रूप में जाना जाता था।
प्राचीन समय में मूत्र प्रवाह बढ़ाकर गुर्दे को साफ करने और गुर्दे की पथरी को रोकने के लिए इसे रोमनों और यूनानियों द्वारा प्रयोग किया जाता था। शतावरी का उपयोग एशिया में तंत्रिका तंत्र की समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता था। शतावरी की तासीर ठंडी होती है।
शतावरी में पोषक तत्व : शतावरी एक पोषक तत्वों से संपन्न वनस्पति मानी जाती है। इसमें बहुत से पोषक तत्व जैसे – विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, विटामिन बी 6, फोलेट, लोहा, तांबा, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, जिंक पाए जाते हैं।
शतावरी की तासीर : शतावरी की तासीर बहुत ठंडी होती है जिसके सेवन से मस्तिष्क बिलकुल ठंडा रहता है और तनाव से मुक्ति मिलती है।
शतावरी का सेवन-(How To Use Shatavari) :
शतावरी का इस्तेमाल कई रूप में किया जा सकता है, जैसे शतावरी चूर्ण, शतावरी की गोली और शतावरी की दवाई। आयुर्वेद के मुताबिक आपको चूर्ण के रूप में इनका इस्तेमाल करना चाहिए।
1. सिकी हुई शतावरी : आप सबसे पहले तवे को अच्छी तरह से गर्म करें। अब शतावरी के ऊपर ओलिव आयल लगायें और उस पर थोडा सा नमक और काली मिर्च का छिडकाव करें और इसके पकने तक इसे तवे पर ही रहने दें। पकने के बाद आप इसका आसानी से सेवन कर सकते हैं।
2. शतावरी की सब्जी : सबसे पहले नारियल तेल को धीमी आंच पर गर्म करें। अब इसमें लहसुन और शतावरी डालें और दस मिनट तक पकने तक इसे हिलाते रहें। जब तक यह पूरी तरह से न पाक जाए इसे चूल्हे से न उतारें।
शतावरी के फायदे-(Shatavari Ke Fayde) :
1. वजन कम करने में फायदेमंद शतावरी-(Asparagus Goods For Weight Loss In Hindi) :
जिन लोगों का वजन बहुत अधिक बढ़ गया है और वे अपने वजन को घटाने के लिए बहुत कुछ करते हैं लेकिन आपके वजन पर बहुत अधिक फर्क नहीं पड़ता है तो आप शतावरी का सेवन कर सकते हैं क्योंकि शतावरी में कम मात्रा में वसा और कैलोरी होने के साथ-साथ इसमें बहुत से घुलनशील और अघुलनशील फाइबर होते हैं जिसका सेवन करने से आपका वजन कम हो जाएगा।
2. गुर्दे के लिए फायदेमंद शतावरी-(Shatavari Goods For Kidney) :
अगर आपको मूत्र से संबंधित और गुर्दे की समस्या है तो आप शतावरी का सेवन कर सकते हैं क्योंकि शतावरी को प्राकृतिक मूत्रवर्धक के रूप में जाना जाता है। जब कोई व्यक्ति इसका सेवन करता है तो यह हमारे शरीर से अतिरिक्त नमक और तरल पदार्थों को निकालने में मदद करता है इसलिए इसे विशेष रूप स एडिमा के रोगियों के लिए लाभकारी माना जाता है। अगर आपको भी गुर्दे से संबंधित कोई समस्या है तो आप शतावरी का सेवन कर सकते हैं।
3. ह्रदय के लिए फायदेमंद शतावरी-(Asparagus Goods For Heart In Hindi) :
अक्सर देखा जाता है कि जब किसी व्यक्ति को उच्च रक्तचाप की समस्या से ह्रदय से संबंधित रोग हो जाते हैं या कोलेस्ट्रोल के अधिक होने की वजह से ह्रदय आघात हो जाता है ऐसे में आप शतावरी का सेवन कर सकते हैं क्योंकि शतावरी में उच्च स्तर के एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो हमारे ह्रदय को ह्रदय से संबंधित रोगों से रक्षा करते हैं।
4. त्वचा के लिए फायदेमंद शतावरी-(Shatavari Goods For Skin) :
अगर आपको त्वचा से संबंधित कोई समस्या जैसे – कील, मुंहासे, झुर्रियां आदि होने पर आप शतावरी अक सेवन कर सकते हैं क्योंकि इसके सेवन से आपको त्वचा के रोगों से मुक्ति मिलती है।
शतावरी में एंटी ऑक्सीडेंट ग्लुटाथियोन पाए जाते हैं जो बढती उम्र के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं। शतावरी में फोलेट पाए जाते हैं जो आपकी उम्र की गिरावट को रोकने के लिए विटामिन बी 12 के साथ काम करता है।
5. गर्भावस्था में फायदेमंद शतावरी-(Shatavari Goods For Pregnancy) :
अगर आप गर्भवती हैं या किसी बच्चे को जन्म देने वाली हैं तो आपके लिए शतावरी का सेवन बहुत ही लाभदायक हो सकता है। शतावरी में फोलेट पाया जाता है जो गर्भवती महिलाओं के लिए शुरुआत के चरणों में बहुत लाभदायक होता है। जब गर्भवती महिलाएं शतावरी का सेवन करती हैं तो इसमें पाया जाने वाला फोलेट भ्रूणों में तंत्रिका ट्यूब दोषों के जोखिम या खतरे को कम कर देता है।
6. कैंसर में फायदेमंद शतावरी-(Shatavari Goods For Cancer) :
जिन लोगों को कैंसर होने की संभावना है या कैंसर हैं उनके लिए शतावरी का सेवन बहुत अधिक फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें सल्फोराफेन पाया जाता है जो कैंसर सेल्स को बढने से रोकता है।
कैंसर के रोगी को शतावरी का सेवन करना चाहिए क्योंकि शतावरी में बहुत अधिक मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लमाटरीज होते हैं जो कैंसर के खतरे को कम कर देता है। शतावरी में हिस्टोन नाम का प्रोटीन पाया जाता है जो कैंसर के उपचार में बहुत अधिक मदद करता है।
7. हैंगओवर में फायदेमंद शतावरी-(Shatavari Goods For Hangover) :
आप अक्सर देखते हैं कि बहुत से घरों में शराब पीने की वजह से लड़ाई झगड़े होते रहते हैं अगर आपको भी इस समस्या ने परेशान कर दिया है तो आप शतावरी का सेवन कर सकते हैं क्योंकि शतावरी में बहुत से ऐसे खनिज और एमिनो एसिड पाए जाते हैं जो हैंग ओवर को कम करने में मदद करते हैं। अगर आप शतावरी का सेवन करते हैं तो आप अल्कोहल में मौजूद विषाक्त पदार्थों से जिगर की कोशिकाओं को सुरक्षित करने में मदद करती हैं।
8. यौनशक्ति में फायदेमंद शतावरी-(Asparagus Goods For Sexual power In Hindi) :
बहुत बार ऐसा होता है कि लोगों में यौन शक्ति कम हो जाती है या कामेच्छा भी कम हो जाती है ऐसे में आप शतावरी का सेवन कर सकते हैं क्योंकि इसके सेवन से आप अपनी यौनशक्ति को बढ़ा सकते हैं। आप शतावरी के पत्तों को लें और उनका रस निकाल लें। अब इस रस में दो चम्मच दूध मिला लें। अब इसका सेवन दिन में दो बार करें इससे आपकी यौनशक्ति बढ़ जाएगी।
9. मधुमेह में फायदेमंद शतावरी पाउडर-(Shatavari Powder Goods For Diabetes) :
अगर आपको या आपके आसपास में रहने वाले किसी व्यक्ति को मधुमेह की समस्या है तो आप शतावरी का सेवन कर सकते हैं क्योंकि शतावरी में मधुमेह को कम करने के गुण पाए जाते हैं। आप शतावरी की जड़ों का चूर्ण लें और इसे एक गिलास दूध के साथ सेवन करें लेकिन उस दूध में चीनी या शक्कर न मिलाएं। ऐसा करने से आपकी मधुमेह की समस्या ठीक हो जाएगी।
10. माइग्रेन में फायदेमंद शतावरी-(Asparagus Goods For Migraine In Hindi) :
जब किसी व्यक्ति को सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या हो तो उस व्यक्ति के लिए शतावरी बहुत ही लाभदायक शाबित होती है क्योंकि शतावरी की तासीर ठंडी होती है जो सिरदर्द को कम करने में मदद करती है।
आप शतावरी की कुछ जड़ों को मोटा-मोटा कूटकर उसमें से स्वरस निकाल लें और इसमें समान मात्रा में तिल के तेल का मिश्रण करें। अब इस मिश्रण को पका लें और सिरदर्द या माइग्रेन का दर्द होने पर अपने सिर पर लगाएं इससे आपका सिरदर्द ठीक हो जाएगा। इससे आपका दिमाग भी तेज होता है।
शतावरी के अन्य फायदे-(Asparagus Benefits In Hindi) :
1. अनिंद्रा में फायदेमंद : जब लोग दिन भर बहुत अधिक काम करते है लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि दिन भर काम करके थकने के बाद भी रात में उन्हें नींद नहीं आती है ऐसे में आप उन्हें शतावरी का सेवन करने के लिए कह सकते हैं क्योंकि इससे आपकी नींद की समस्या बिलकुल ठीक हो जाएगी। आप शतावरी का चूर्ण लें और उसमें घी और दूध डालें इससे आपकी नींद न आने की समस्या बिलकुल ठीक हो जाएगी।
2. बुखार में फायदेमंद : शतावरी की तासीर ठंडी होती है जो हमारे शरीर के तापमान को कम करने में मदद करती है। अगर आपको बुखार के साथ-साथ शरीर में जलन की समस्या है तब भी आप शतावरी का सेवन कर सकते हैं।
3. खांसी में फायदेमंद : आप थोडा सा शतावरी का चूर्ण लें अब इसमें थोडा सा वासा के पत्तों का रस मिला लें। इस मिश्रण को मीठा करने के लिए आप इसे मिश्री के साथ सेवन करें इससे आपकी खांसी में तुरंत आराम होगा।
4. रक्तचाप में फायदेमंद : शतावरी में पोटैशियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है जो उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करती है। उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करके यह हमें दिल से संबंधित बिमारियों के खतरे से बचा लेती है।
5. हड्डियों के लिए फायदेमंद : शतावरी में आयन और कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ उनमें होने वाले दर्द को भी खत्म कर देती है। जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप अश्वगंधा, शतावरी और आमलकी के चूर्ण को मिलाकर खाएं क्योनी इन तीनों के सेवन से आपकी हड्डियों की समस्या ठीक हो जाएगी।
6. प्रतिरक्षा प्रणाली में फायदेमंद : अगर किसी वजह से आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो गई है तो आप शतावरी के सेवन से इसे मजबूत कर सकते हैं क्योंकि इसमें ऐसे बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करते हैं। शतावरी का सेवन करके आप अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत कर सकते हैं।
7. पाचन तंत्र में फायदेमंद : अगर किसी व्यक्ति को पाचन तन्त्र से जुडी कोई समस्या है तो आप शतावरी का सेवन कर सकते हैं क्योंकि इसमें इन्युलिन पाया जाता है जो एक तरह का कार्बोहाइड्रेट होता है जो हमारे पेट में मौजूद बैक्टीरिया लैक्टोबैसिली का पोषण बनता है और साथ-साथ हमारी पाचन क्रिया को भी मजबूत करने में मदद करता है।
शतावरी हमारी आँतों की कार्य क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करता है। आप शतावरी का सेवन करके पेट की सूजन कब्ज आदि को रोक सकते हैं क्योंकि शतावरी में फाइबर की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है जो हमें इन रोगों से लड़ने में मदद करती है।
8. पथरी में फायदेमंद : शतावरी में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो पथरी को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसके सेवन से आपकी किडनी में होने वाले हानिकारक पदार्थ निकल जाते हैं जिससे किडनी में पथरी से बचा जा सकता है।
9. प्रजनन प्रणाली में फायदेमंद : शतावरी का सेवन करने से गर्भ को पूर्ण रूप से पोषण पहुंचाता है जिससे आपकी प्रजनन दर बढ़ जाती है। शतावरी में फाइटो-एस्ट्रोजन नाम का होर्मोन पाया जाता है जो महिलाओं की स्वस्थ प्रजनन प्रणाली के लिए मददगार होता है। यह गर्भाशय को मजबूत बनाता है और साथ में बच्चा होने के बाद स्तनों में दूध को भी बढ़ाता है।
10. रजोनिवृत्ति में फायदेमंद : जिन लोगों को रजोनिवृत्ति की म्स्य्स होती है उनके लिए शतावरी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि यह हमारे शरीर को सर्वोत्तम उर्जा प्रदान करता है और इसकी तासीर ठंडी होने की वजह से यह रजोनिवृत्ति के समय होने वाली समस्याओं जैसे – गर्मी की लहरें, रात के समय पसीना आना, याददाश्त कम हो जाना और चिंता से भी बचाता है। यह हमारे शरीर में संतुलित होर्मोन का भी पक्ष लेता है।
11. नपुंसकता में फायदेमंद : अश्वगंधा, शतावरी, सफेद मुस्ली और कौंच के बीजों का चूर्ण बना लें। अब इस चूर्ण को गाय के दूध के साथ सेवन करें क्योंकि ऐसा करने से आप नपुंसकता से छुटकारा पा सकते हैं।
12. पेशाब में खून में फायदेमंद : अगर आपको कभी पेशाब के साथ खून आने की समस्या हो जाती है तो आपके लिए शतावरी का सेवन बहुत अधिक फायदेमंद होता है। आप थोडा सा शतावरी चूर्ण लें और उसे एक कप दूध में डाल दें। अब इसे उबालें और चीनी या शक्कर मिलाकर दिन में तीन बार सुबह, दोपहर और शाम के समय सेवन करें। इसके सेवन से आपके पेशाब में खून आने की समस्या ठीक हो जाएगी।
13. दूध बढ़ाने में फायदेमंद : जो महिलाएं अभी-अभी माँ बनी है और उनके स्तनों में दूध ने बनने की समस्या हो रही है तो आप शतावरी का सेवन कर सकते हैं। जो महिलाएं स्तनपान कराती हैं उनके लिए भी शतावरी बहुत फायदेमंद होती है क्योंकि यह स्तनों में दूध को बढ़ाने की प्रक्रिया को तेज कर देता है। आप चार ग्राम शतावरी का चूर्ण लेकर गाय के दूध के साथ उसका सेवन करें। इस प्रक्रिया को करने से आपके स्तनों में दूध न आने की समस्या ठीक हो जाएगी।
शतावरी के नुकसान-(Shatavari Ke Nuksan) :
1. मूत्र से बदबू आना : वैसे देखा जाए तो शतावरी का कोई साइड इफ्फेक्ट नहीं है आप इसका सेवन अधिक मात्रा में भी कर सकते हैं लेकिन इससे आपको मूत्र से बदबू आने की समस्या हो सकती है।
2. त्वचा के लिए नुकसानदायक : जब आप किसी वजह से इसे सीधा अपनी त्वचा पर लगते हैं तो यह एलर्जी भी कर सकता है। यह फेफड़ों से संबंधित एलर्जी की प्रतिक्रियाओं जैसे – नाक, अस्थमा, खांसी आदि को भी जन्म दे सकता है।
3. प्याज, लहसुन के सेवन में : अगर आपको प्याज, लहसुन या एनी संबंधित सब्जियों से एलर्जी है तो आपको शतावरी के सेवन से दूर ही रहना चाहिए।
4. गैस होना : अगर आप शतावरी का सेवन करते हैं तो आपको गैस हो सकती है क्योंकि शतावरी में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जिसकी वजह से गैस की समस्या हो सकती है।
5. गर्भावस्था के लिए नुकसानदायक : जो महिलाएं गर्भवती होती हैं या बच्चे का पोषण करती हैं उन महिलाओं को इसका सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे बच्चों को मिलने वाले पोषण की मात्रा में कमी हो जाती है।
6. किडनी में पथरी में नुकसानदायक : अगर आपको किडनी में स्टोन की समस्या है तो आपको शतावरी का सेवन नहीं करना चाहिए।