सरसों का तेल हम रोजाना अपने घरों मैं इस्तेमाल करते हैं। सरसों का तेल दर्दनाशक होता है जो गठिया व कान के दर्द से राहत देता है इसलिए सरसों का तेल किसी औषघि से कम नहीं है। यह तेल लगभग 30% सरसों के बीज से बना होता है। इसका उत्पादन काले सरसों और सफेद सरसों से किया जाता है। सरसों का तेल शनिदेव भगवन पर भी चढ़ाया जाता है।
सरसों तेल में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो हमारी सेहत, बाल और त्वचा आदि पर जादुई असर छोड़ते हैं। इसलिए सरसों के तेल का उपयोग प्राचीन समय से ही खाने व शरीर पर लगाने में भी किया जाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं की सरसों का तेल बहुत ही अच्छे पेनकिलर की तरह भी काम करता है।
सरसों के तेल में 60% मोनोअनसेचुरेटेड फैटी एसिड होता है जिसमें 42% इरुसिक एसिड और 12% ओलेक एसिड होता है, इसमें 21% पोलीअनसेचुरेटेड होता है, जिसमें से 6% ओमेगा-3 अल्फा-लिनोलेनिक एसिड और 15% ओमेगा -6 लिनोलेनिक एसिड होता है और 12% संतृप्त वसा होता है।
सरसों के तेल के फायदे-Mustard Oil Benefits In Hindi
बालों के लिए सरसों का तेल-Mustard Oil Goods For Hair In Hindi
सरसों का तेल बालों को पोषण देता है जिससे बाल झड़ने भी कम हो जाते हैं। सरसों के तेल में थोड़ा हिना पाउडर मिलाकर कुछ देर उबालकर छानकर नहाने से पहले लगा लें बालों में लगाने से बाल झडऩा कम हो जाते हैं।- Baalo Ko Jhadane Se Rokane Ke Upay
सरसों का तेल बढ़ाये सौन्दर्य निखार-Mustard Oil Goods For Beauty In Hindi
सौन्दर्य निखार के लिए सबसे पहले हमें इसका पेस्ट बनाना पड़ेगा। पेस्ट बनाने के लिए थोडा-सा बेसन और हल्दी ले फिर इनमें थोडा-सा सरसों का तेल मिलाएं। अब इन सभी को एक साथ मिक्स करें अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें और 5-10 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। देखना 3-4 दिन मैं ही रंग निखरने लगेगा।
सरसों का तेल कान के दर्द में लाभकारी-Mustard Oil Goods In Ear Pain In Hindi
जिन भी व्यक्तियों के कान मैं बहुत तेज दर्द हो रहा हो तो वो लोग थोडा-सा सरसों के तेल को गर्म करके उसमें से एक-एक बूंद कान मैं डाल लें। अगर आप इसमें एक चीज और मिलाना चाहे तो 1-2 लहसुन की कलियाँ भी मिला सकते हैं। कुछ ही मिनट मैं कान मैं दर्द बंद हो जाएगा।
चर्म रोगों में फायदेमंद सरसों का तेल-Mustard Oil Goods In Skin Diseases In Hindi
सरसों के तेल में आक के पत्तों का रस और थोड़ी सी हल्दी मिलाकर गर्म करके ठंडा होने पर लगाने से दाद, खाज, खुजली आदि का नाश होता है।
बच्चों के लिए लाभदायक है सरसों का तेल-Mustard Oil Goods For Children In Hindi
नवजात शिशु और प्रसूता दोनों की मालिश करने के लिए सरसों का तेल सबसे अच्छा रहता है। सरसों के तेल से मालिश करने के बाद नहाने से शिशु को सर्दी होने का खतरा नहीं रहता, अपितु यदि बच्चे को सर्दी लग गई हो तो सरसों के तेल से मालिश करने से दूर हो जाती है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये सरसों का तेल-Mustard Oil Goods For Disease Resistance In Hindi
शरीर की अंदरुनी कमजोरी को दूर करने के लिए सरसों के तेल का नियमित सेवन करें। सब्जियां बनाने में भी आप सरसों के तेल का सेवन कर सकते हैं।
दाँतों के पारिया मैं फायदेमंद सरसों का तेल-Mustard Oil Goods In Tooth Parias In Hindi
सरसों के तेल मैं सेंधा नमक मिलाकर दांतों और मसूड़ों पर लगाएं ऐसा करने से जल्द ही दिनों में दाँतों का पारिया जड़ से खत्म हो जाएगा।
सरसों के तेल से सूखे और फटे होठों का इलाज-Mustard Oil Goods For Dry And Torn Lips In Hindi
रात को सोने से पहले सरसों के तेल की 1-2 बूँद अपनी नाभि पर लगाएं ऐसा करने से होठ फटना बंद हो जाते हैं यह उपाय प्राचीन काल से चला आ रहा है।
अस्थमा रोग में फायदेमंद सरसों का तेल-Mustard Oil Goods In Asthma In Hindi
सरसों में पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है, जो अस्थमा के मरीजों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है। अस्थमा के अटैक के समय सरसों के तेल से छाती की मालिस करनी चाहिए। – Asthma Ke Karan Lakshan Aur Ilaj
पाचन तन्त्र के लिए लाभकारी सरसों का तेल-Beneficial Mustard Oil For Digestive System In Hindi
सरसों का तेल पाचन तंत्र को मजबूत रखता है जिससे भूख भी बहुत अच्छी लगती है जिनको भी भूख नहीं लगती है उन लोगों को अपने खाने में सरसों के तेल का प्रयोग करना चाहिए ये तेल हमारे पेट में ऐपिटाइजर के रूप में काम करता है जिससे भूख बढ़ती है।- Bhook Badhane Ke Upay
त्वचा के लिए सरसों का तेल-Mustard Oil Goods For Skin In Hindi
सरसों के तेल में विटामिन ई की पर्याप्त मात्रा होती है इसके सेवन से त्वचा को अंदरुनी पोषण तो मिलता है ही साथ ही इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा की नमी भी बनी रहती है। – Gore Hone Ke Upay
कैंसर रोग में फायदेमंद सरसों का तेल-Beneficial Mustard Oil In Cancer Disease In Hindi
सरसों के तेल में ग्लूकोसिनोलेट नाम का एक तत्व होता है जो एंटी कैंसर गुणों के लिए जाना जाता है यह शरीर में कैसर को होने से रोकता है और कैंसर के गुणों को कम करता है। – Cancer Ke Lakshan, Karan Aur Ilaj
सरसों के तेल से मालिश करने के फायदे-Benefits of Massaging With Mustard Oil In Hindi
1. गठिया में फायदेमंद : यदि गठिया से परेशान हों तो सरसों के तेल में कपूर मिलाकर मालिश करने से दर्द में राहत मिलती है।
2. कमर दर्द में : यदि कमर दर्द हो तो सरसों के तेल में थोड़ी हींग, अजवाइन और लहसुन मिलाकर गर्म कर लें और उसे कमर पर लगाएं, पिंडलियों का दर्द हो तो सरसो के तेल को गुनगुना करके मालिश करना चाहिए।
3. कील मुहासों के लिए : सरसों के तेल से मालिश करने से शरीर पर झुर्रियां नहीं पड़ती।
4. शारीरिक थकान के लिए : सरसों के तेल से मालिश करने पर खून बढ़ता है। शरीर में चुस्ती-स्फूर्ति आती है। इससे शारीरिक थकान भी दूर होती है।
5. पैरों के लिए : पैर के तलवों में मालिश करने पर थकान दूर होती है, नींद अच्छी आती है, आँखों की रौशनी बढती है और पैर मजबूत होते है।
सरसों के तेल के नुकसान-Side Effects Of Mustard Oil In Hindi
1. स्वास्थ्य के लिए हानिकारक : सरसों के तेल में 42% इरुसिक एसिड होता है इसी कारण यह हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।
2. शरीर के अंग : सरसों के तेल का सेवन उच्च मात्र में करने से हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों जैसे : दिल, श्वसन आदि को बहुत नुकसान होता है।
3. ह्र्दय के लिए : सरसों के तेल में इरुसिक की मात्रा हमारे ह्रदय की मांसपेशियों और ह्रदय को बहुत नुकसान देती है। यह भी पढ़ें : ह्रदय रोग के लक्षण
4. ब्लड प्लेटलेट्स का कम होना : सरसों के तेल में न्यूट्रीशनल स्टडीस से हमें इरुसिक की सरसों के तेल में अधिक मात्रा होने पर भी उसका सेवन करने के कारण ब्लड प्लेटलेट्स में अचानक से बहुत बड़ी गिरावट कर देती है।
5. गर्भपात में परेशानी : सरसों के तेल का अधिक मात्रा में सेवन गर्भवती औरतों के लिए बहुत ही हानिकारक होता है। सरसों के तेल का अधिक मात्रा में सेवन करने से औरतों के गर्भपात के होने का खतरा होता है।
6. बढने वाले भ्रूण के लिए नुकसानदायक : सरसों के तेल में रासायनिक यौगिक होने की वजह से ये औरत के अच्छी तरह से बढने वाले भ्रूण के लिए नुकसानदायक होते हैं।
7. एलर्जी वाले व्यक्ति : जिन लोगों को सरसों के तेल से एलर्जी होती है उन्हें सरसों के तेल का सेवन नहीं करना चाहिए।
8. मस्तिष्क के लिए : सरसों के तेल का अधिक सेवन करने से व्यवसाय करने वाले लोगों के दिमाग को भारी नुकसान होता है।