बादाम के तेल को ब्रिटिश फार्मेकोपिया में ‘ओलियम एमिग्डैली’ (Oleum amygdalae) कहते हैं। यह बादाम की गिरी से प्राप्त होता है। गिरी को कोल्हू में पेरकर, अथवा विलायकों द्वारा, तेल को अलग करते हैं। तेल की मात्रा मीठे बादाम में ४५% से ५५% और कडुवे बादाम में ३५% से ४४% हो सकती है।
बादाम के तेल के फायदे :
- बादाम तेल के सेवन से दिल की बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है
- इसमें मॉश्चराइजिंग गुण भी पाया जाता है जो त्वचा को नमी प्रदान कर एक्जिमा और सोरायसिस जैसी बीमारियों को दूर करने में सहायक होता है।
- बादाम का तेल मृत कोशिकाओं को नष्ट कर डैंड्रफ को दूर करने में उपयोगी है।
- बादाम के तेल में विटामिन ई पाया जाता है जो त्वचा की मरम्मत करता है और नियमित रूप से मसाज करने पर डार्क सर्कल को दूर कर देता है।
- गर्म दूध में बादाम तेल की कुछ बूंदे मिलाकर पीने से वजन भी तेजी से कम होता है।
- इसके एंटी एजिंग इफ़ेक्ट बादाम तेल के फायदों में सबसे ऊपर है| इसे रोज़ इस्तेमाल करने पर स्किन फ्रेश और यंग बनी रहती है।