यह तेल ना केवल हमारी सुंदरता को बढ़ता है अपितु यह हमारी सेहत को भी दुरूस्त रखता है। यानि कई गंभीर भंयकर बीमारियों से यह हमें बचाता है।
अंगूर के बीज के तेल में विटामिन ए, सी, बी6, फोलेट के अलावा कई प्रकार के मिनरल्स जैसे पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और सेलेनियम भी पाए जाते हैं।
अंगूर के बीज के तेल के फायदे :
- यह हमारी त्वचा को कोमल और हल्का बनाने में मदद करता है।
- यह त्वचा के रंग को साफ करने में मदद करता है।
- इस तेल को नियमित रूप से इस्तेमाल करने से पिंपल और मुंहासों जैसे कई चीजों से छुटकारा मिल जाता है।
- इस तेल में बीटा कैरोटीन और विटामिन डी, सी और ई के गुण पाए जाते हैं, जोकि मुंहासे के निशानों को साफ करते हैं।
- ये तेल प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र की तरह काम करता है। जो हमारी त्वचा में होने वाली एलर्जी की समस्या को दूर करता है।
- ऑक्सीजन की बेहतर आपूर्ति को बढ़ावा देता है और मस्तिष्क के तत्वों का पता लगाता है।