मूंगफली एक सस्ता ड्राई फ़्रूट है और यह आसानी से बाज़ारों में उपलब्ध हो जाता है।जिस तरह मूंगफली फायदेमंद है उसी तरह मूंगफली का तेल भी बहुत ही फायदेमंद है।
मूंगफली का तेल और तेलों की तुलना बहुत पौष्टिक और बीमारियों को दूर करना वाला है। इसे अपने डाइट में शामिल कीजिए कोलेस्ट्रॉकल को नियंत्रित करने, दिल को सेहतमंद रखने और पाचन प्रक्रिया को दुरूस्तक करने में बहुत ही मददगार साबित होता है।
मूँगफली तेल के फायदे :
- मूंगफली का तेल शरीर में चर्बी के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
- इसमें फैटी एसिड, असंतुलित मात्रा में नहीं होता, जिसके कारण शरीर में फैट अधिक नहीं बढ़ता।
- इसमें स्टेरिक एसिड, पाल्मिलिक एसिड, लिनोबनानेलिक एसिड और फोलिक एसिड पाया जाता है जो आपको सेहतमंद बनाए रखने में मदद करता है।
- ब्लड प्रेशर की समस्या के लिए भी मूंगफली का तेल काफी लाभकारी माना जाता है।
- यदि आप मधुमेह या डायबिटीज की समस्या से पीड़ित हैं तो मूंगफली का सेवन कीजिए।
- बढ़ती उम्र के साथ अक्सर लोगों को घुटनों और जोड़ों का दर्द होने लगता है, जो कई बार गठिया का रूप ले लेता है।