नारियल का तेल (Coconut Oil In Hindi) :
नारियल तेल के स्वास्थ्य के लिए बहुत सारे लाभ होते हैं। नारियल के तेल से त्वचा की देखभाल , बालों की देखभाल , सुधार पाचन और प्रतिरक्षा करने तक सिमित नहीं है। नारियल तेल के प्रयोग से बालों और त्वचा को प्राकृतिक रूप से मुलायम , उज्ज्वल और स्वस्थ बनाया जा सकता है। नारियल तेल प्राकृतिक रूप से सुरक्षित होता है इसमें कोई भी नुकसानदायक रसायन नहीं होता है।
Also Read : नारियल पानी के फायदे , सूखे नारियल के फायदे
नारियल तेल नारियल के पेड़ (कोकोस न्यूसीफेरा) में लगे पके हुए नारियल के गूदे या सार से निकाला जाता है। लाखों लोगों के आहार में वसा का मुख्य स्रोत रहा है। भोजन, औषधि एवं उद्योग में इसकी विभिन्न उपयोगिताएं हैं। नारियल तेल बेहद उष्णता सुचालक है अतः यह खाना पकाने एवं तलने का एक उत्कृष्ट तेल है। इसका धूम्र बिंदु लगभग 360 °F (180 °C) है। इसकी स्थिरता की वजह से इसका ऑक्सीकरण धीमी गति से होता है, जिससे यह जल्दी बासी नहीं होता और उच्च संतृप्त वसा तत्व की वजह से दो वर्षों तक टिक सकता है।
नारियल तेल के औषधीय गुण (Medicinal properties of coconut oil In Hindi) :
नारियल तेल आम तेल नहीं होता है यह एक औषधीय गुणों का भंडार होता है। जो नारियल सुखा होता है उस नारियल में से तेल निकाल लिया जाता है। इस तेल को त्वचा और बालों पर मालिश करने में बहुत अच्छा होता है। नारियल तेल की मालिश करने से दिमाग ठंडा रहता है।
नारियल तेल सामान्यतः खाना पकाने में प्रयोग किया जाता है, ख़ास तौर पर तलने में. उन समुदायों में जहां खाना पकाने में नारियल तेल का अधिक इस्तेमाल किया जाता है, ज़्यादातर अपरिष्कृत तेल ही इस्तेमाल में लाया जाता है। आम तौर पर बहुत सी दक्षिण एशियाई सब्जियों में सुगंध लाने के लिए नारियल तेल का प्रयोग किया जाता है। खाना पकाने के अन्यान्य तेलों की तुलना में यह गर्म करने पर कम से कम हानिकारक उप-उत्पाद निर्मित करते हैं।
नारियल के तेल के फायदे (Coconut Oil Benefits In Hindi) :
1. वजन कम करने में फायदेमंद नारियल तेल (Beneficial coconut oil in weight loss In Hindi) :
ज्यादातर औरतें अपने वजन को लेकर परेशान होती हैं और अपने वजन को कम करने के लिए बहुत कोशिशे करती हैं। लेकिन फिर भी वे अपने वजन को अपनी इच्छा के अनुसार कम नहीं कर पाती है। अगर आप नारियल तेल को प्रतिदिन अपने भोजन में या उससे बने पदार्थों को खायेंगे तो आपका वजन बहुत कम हो जाता है।
अगर आप रोज 15 से 30 ग्राम नारियल तेल का सेवन करेंगे तो आप रोज 5 प्रतिशत वजन कम कर सकते हैं। जिससे दिन में लगभग 120 कैलोरीज कम होती हैं। यह वजन घटाने का एक बहुत ही सरल माध्यम है। अगर आपका वजन अधिक है तो आप नारियल तेल से बने हुए भोजन को खाएं ऐसा करने से काफी समय तक भूख नहीं लगती है।
नारियल तेल में मध्यम सैचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं जो बहुत लम्बे समय तक भूख नहीं लगने देते हैं। नारियल तेल का इस्तेमाल वजन को कम करने के लिए भी किया जा सकता है। नारियल तेल शरीर में वसा को जमा नहीं होने देता इसी वजह से खाना बनाते समय नारियल तेल का प्रयोग करना चाहिए। नारियल तेल को आप दही , सूप या किसी गर्म पेय पदार्थ के साथ भी ले सकते हैं।
2. मुंहासों में फायदेमंद नारियल तेल (Beneficial coconut oil in acne In Hindi) :
अगर आप मुंहासों से परेशान है तो आप नारियल के तेल का प्रयोग कर सकते हैं। नारियल के तेल में नीबूं का रस और ग्लिसरीन मिलाकर चेहरे पर लगाने से मुंहासों में बहुत फायदा होता है। नारियल तेल के प्रयोग से कील, चोट के निशान और दाग-धब्बों को दूर किया जा सकता है।
3. पराबैंगनी किरणों में फायदेमंद नारियल तेल (Beneficial coconut oil in ultraviolet rays In Hindi) :
सूर्य से जो पराबैंगनी किरणें आती हैं वो हमारे शरीर के लिए खतरनाक होती है जिसकी वजह से त्वचा से संबंधित कई विकार हो जाते हैं। नारियल तेल के प्रयोग से पराबैंगनी किरणों से बचा जा सकता है। नारियल तेल पराबैंगनी किरणों को हमारे शरीर में जाने से रोकता है और 20 प्रतिशत तक हमारी त्वचा को पराबैंगनी किरणों से बचाता है।
4. बालों के लिए फायदेमंद नारियल तेल (Beneficial coconut oil for hair In Hindi) :
नारियल तेल बालों के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। नारियल तेल का सबसे ज्यादा प्रयोग बालों के लिए किया जाता है। अगर आप बालों के टूटने और झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो नारियल तेल के प्रयोग से आपके बाल मुलायम , मजबूत , लम्बे , काले और चमकदार हो जायेंगे क्योंकि नारियल तेल में विटामिन सी , एमिनो एसिड , आयरन और फाइबर तत्व होते हैं जो बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
अगर आपके बालों में रुसी हो रही है तो नारियल तेल को गुनगुना करके उससे मालिश करने से रुसी खत्म हो जाएगी। नारियल तेल बालों को पोषण प्रदान करता है और बालों को झड़ने से रोकता है।
5. सन बर्न में फायदेमंद नारियल तेल (Beneficial coconut oil in flame burn In Hindi) :
अगर आपको धूप की वजह से सन -बर्न हो गया है तो आप नारियल तेल का प्रयोग कर सकते हैं ।आप धूप में निकलने से पहले त्वचा पर नारियल तेल का प्रयोग करके सन बर्न से बच सकते हैं। नारियल का तेल पसीने से होने वाली बिमारियों से भी बचाता है। नारियल तेल को प्रयोग करके आप खाज-खुजली और एक्जिमा को दूर किया जा सकता है।
6. मधुमेह में फायदेमंद नारियल तेल (Beneficial coconut oil in diabetes In Hindi) :
अगर आप सुगर को नियंत्रित करना चाहते हैं तो नारियल तेल का प्रयोग कर सकते हैं। नारियल तेल शरीर के ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायता करता है। इससे मधुमेह को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है। मधुमेह के अलावा नारियल तेल अग्नाश्यकोप के इलाज में भी मदद करता है।
7. स्ट्रेच मार्क्स में फायदेमंद नारियल तेल (Beneficial Coconut Oil In Stretch Marks In Hindi) :
अगर आप स्ट्रेच मार्क्स से परेशान हो चुकी है तो नारियल तेल का प्रयोग करें। नारियल तेल को मार्क्स की जगह पर अच्छी तरह से मालिश करने से मार्क्स कम हो जायेंगे और इनकी समस्या दूर हो जाएगी क्योंकि नारियल तेल में कैप्रिक एसिड , लोरिक एसिड और विटामिन ई होता है।
8. मॉइस्चराइजर के लिए नारियल तेल (Coconut oil for moisturizing In Hindi) :
नारियल तेल का प्रयोग मॉइस्चराइजर क्रीम की तरह किया जा सकता है। नारियल तेल त्वचा को नमी देने में बहुत मदद करता है। नारियल तेल को रुखी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रुखी त्वचा को मुलायम बनाने के लिए भी नारियल तेल का प्रयोग किया जाता है। आप नारियल तेल को नहाने से आधा घंटा पहले अपने पुरे शरीर पर मसाज करें और फिर ताजा पानी से नहा लें ऐसा करने से रुखी त्वचा भी मुलायम हो जाएगी।
9. ह्रदय के लिए फायदेमंद नारियल तेल (Beneficial coconut oil for heart In Hindi) :
नारियल तेल ह्रदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। नारियल तेल हार्डी में कोलेस्ट्राल को बढने से रोकता है जिसकी वजह से उच्च रक्त चाप को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। नारियल तेल धमनियों की सुजन को कम करता हैं। ह्रदय को स्वस्थ रखने के लिए नारियल तेल का प्रयोग भोजन में करना चाहिए।
10. पाचन प्रणाली में फायदेमंद नारियल तेल (Beneficial coconut oil in the digestive system In Hindi) :
अगर आपकी पाचन क्रिया ठीक नहीं है तो आप नारियल तेल का प्रयोग कर सकते हैं। नारियल तेल के प्रयोग से पाचन क्रिया और पेट की बहुत सी समस्याएँ ठीक होती हैं क्योंकि नारियल तेल में वसा एंटीबैक्टीरियल होता है।
नारियल तेल के कुछ प्रभावशाली फायदे (Some Effective Benefits Of Coconut Oil In Hindi) :
1. ऊर्जा बढ़ाने में फायदेमंद : नारियल तेल को वसा को कम करने और ऊर्जा को बढ़ाने के लिए प्रयोग किया जाता है क्योंकि नारियल तेल में ट्राइग्लिसराइड्स जो वसा को कम करने में मदद करता है। नारियल भी वसा को कम करने में मदद करता है।
2. त्वचा इंफेक्शन में फायदेमंद : अगर आपको त्वचा इंफेक्शन है तो आप नारियल तेल का प्रयोग कर सकते हैं। नारियल तेल का प्रयोग करने से डर्मेटाइटिस , एक्जिमा और अनेक त्वचा के रोग ठीक हो जाते हैं। नारियल पानी का प्रयोग त्वचा की अनेक समस्याओं के लिए भी किया जाता है और चेहरे के केमिकल लेवल को भी कंट्रोल करता है।
3. अनिंद्रा में फायदेमंद : अगर आपको नींद नहीं आती है तो नारियल का तेल आपके लिए बहुत ही लाभदायक है। आप रोज 2 या 3 चम्मच नारियल तेल का सेवन करें आपकी अनिंद्रा की शिकायत दूर हो जाएगी।
4. कान के लिए फायदेमंद : जब लोगों के कानो में जमी मेल कठोर हो जाती है और आसानी से बाहर नहीं निकलती है। आप मेल को निकालने के लिए प्रयास करते हैं लेकिन इससे आपके कानो को हानि होती है। आप कान की मेल को निकालने के लिए नारियल तेल को गर्म करके एक ड्रॉपर की सहायता से इसे अपने कानो में डालें मेल अपने आप नरम होकर कान से बह निकल जाती है।
5. शरीर की दुर्गंध में फायदेमंद : अगर आप शरीर से आनी वाली दुर्गंध से परेशान हैं तो नारियल तेल का प्रयोग कर सकते हैं ।आप नारियल तेल के प्रयोग से शरीर की दुर्गंध से छुटकारा पा सकते हैं। आप 5 या 6 चम्मच नारियल तेल में एक चौथाई कप बेकिंग सोडा और एक चौथाई कप आरारोट और मिनट तेल की कुछ बुँदे मिलाकर एक बोतल में बंद करके रख दें और इसका प्रयोग डियो की तरह करें।
6. होठों के लिए फायदेमंद : अगर आपके होठ फट गये है या फिर सूख गये हैं तो आप नारियल तेल का प्रयोग कर सकते है। नारियल तेल के प्रयोग से होठ मुलायम और समुद बन जाते हैं। नारियल तेल के प्रयोग से होठों के फटने और रूखे होने से निजात मिल जाता है।
7. सर्दी-जुकाम में फायदेमंद : कुछ लोगों को सर्दी बहुत जल्दी होती है तो अगर आप सर्दी-जुकाम से बचना चाहते हैं तो आप अपनी गर्म चाय या फिर कॉफ़ी में नारियल के तेल की कुछ बूँदें मिलाकर पीने से बहुत फायदा होता है। अगर आपको सर्दी जुकाम है तो कैमोमाइल टी में आधी या एक चम्मच नारियल का तेल मिलाकर पीने से सर्दी-जुकाम में बहुत फायदा होता है।
8. मच्छरों के कटे में फायदेमंद : कभी-कभी मच्छरों के काटने से शरीर पर लाल चकते और सुजन आ जाती है। जिसकी वजह से बुखार , मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारी हो सकती हैं। अगर आप मच्छरों से अपनी सुरक्षा करना चाहते हैं तो नारियल तेल का प्रयोग कर सकते हैं। इसे अपनी त्वचा पर लगाकर मच्छरों से बचा जा सकता है।
9. पैरों की फटी एड़ियों में फायदेमंद : अगर आप फटी एड़ियों से परेशान हो चुके हैं तो नारियल तेल आपके लिए बहुत ही लाभदायक है। आप नारियल तेल में नाम मात्र के लिए हल्दी मिलाकर एड़ियों पर लगायें इससे आपके पैरों की एड़ियाँ ठीक हो जाती हैं और फटी हुई एड़ियाँ ठीक हो जाती हैं और दरारें भी भर जाती हैं। नारियल तेल के प्रयोग से एड़ियाँ भी सुंदर हो जाती हैं।
10. आग से जले में फायदेमंद : अगर आप जले हुए भाग में जलन से परेशान हैं तो आप नारियल तेल का प्रयोग कर सकते हैं। पहले जले पर कुछ ठंडा लगा लें उसके बाद उस पर नारियल तेल की हल्की परत लगायें ऐसा तब तक करते रहें जब तक जले हुए भाग की जलन कम न हो जाये। नारियल तेल के प्रयोग से त्वचा पर जले के निशान नहीं रहते हैं और दाग-धब्बे भी दूर हो जाते हैं।
11. शेविंग क्रीम के रूप में फायदेमंद : कई बार शेविंग करने के लिए भी नारियल तेल का प्रयोग किया जा सकता है। अपनी त्वचा को पानी से धोकर नारियल तेल लगायें और उसपर रेजर चलाएं। नारियल तेल से शेविंग भी अच्छी तरह होती है और त्वचा रुखी और रेजर बर्न होने से भी बच जाती है। शेविंग करने के बाद त्वचा को मुलायम बनाने के लिए भी नारियल तेल का प्रयोग किया जा सकता है।
12. डाइपर के रैशेज में फायदेमंद : जब बच्चों को ज्यादा समय तक डाइपर पहनाकर रखा जाता है तो उनकी त्वचा ड्राई हो जाती है और उनकी त्वचा पर रैशैज पड़ जाते हैं। अगर आप अपने बच्चों को डाइपर की वजह से होने वाले रैशेज से बचाना चाहते हैं तो नारियल तेल का प्रयोग कर सकते हैं। जब भी आप बच्चे के डाइपर को बदलते हैं तो डाइपर से प्रभावित होने वाली जगह पर नारियल तेल का प्रयोग करके रैशेज को खत्म किया जा सकता है।
13. नाखूनों में फायदेमंद : अगर आप अपने नाखूनों को मजबूत और चमकदार बनाना चाहती है तो रत को सोने से पहले नाखूनों पर नारियल तेल से मसाज करें इससे आपके नाख़ून मजबूत और चमकदार हो जायेंगे क्योंकि नारियल तेल में एंटी-फंगल प्रोपर्टीस होती हैं जो नाखूनों को इंफेक्शन से बचाती हैं।
14. रोग-प्रतिरोधक क्षमता में फायदेमंद : नारियल ते शरीर की रोग -प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और मजबूत करने में हमारी मदद करता है। नारियल तेल के प्रयोग से थाइराइड के साथ ग्रन्थियों की कार्यप्रणाली भी भी ठीक बनी रहती है।
15. मेकअप को उतारने में फायदेमंद : अगर आप मेकअप को उतारना चाहते हैं तो नारियल तेल का पयोग कर सकते हैं।आप रुई को नारियल तेल में डूबाकर चेहरे पर धीरे-धीरे रगड़ने से मेकअप को आसानी से उतारा जा सकता है। अगर आप वाटर प्रूफ मस्कारा हटाना चाहते हैं तो नारियल तेल का प्रयोग कर सकते हैं। नारियल तेल से काजल और लाइनर भी साफ किये जा सकते हैं।
16. दर्द में फायदेमंद : अगर आप जोड़ों और मसल्स में होने वाले दर्द से परेशान हो चुके हैं तो नारियल तेल का प्रयोग कर सकते हैं। अगर आप नारियल तेल को गर्म करके मालिश करते हैं तो जोड़ों और मसल्स के दर्द में बहुत फायदा होता है। नारियल तेल का प्रयोग जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द को कम करने के लिए भी किया जाता है।
17. खमीर संक्रमण में फायदेमंद : अगर आपको खमीर संक्रमण है तो आपको नारियल तेल का प्रयोग करना चाहिए। जहाँ पर खमीर संक्रमण हो वहाँ पर साफ नारियल तेल लगाने से खमीर से होने वाली सुजन से छुटकारा पाया जा सकता है। नारियल तेल को जल्दी घावों को भरने के लिए भी प्रयोग किया जाता है। नारियल तेल की नमी देने की प्रकृति की वजह से यह त्वचा को छिलने से बचाती है।
18. झुर्रियों में फायदेमंद : नारियल तेल का प्रयोग उम्र को ढकने के लिए भी किया जाता है। अगर आप चेहरे की झुर्रियों से परेशान हो चुके हैं तो आप नारियल तेल का प्रयोग कर सकते हैं। आप नारियल तेल में विटामिन इ के कैप्सूल को मिलाकर झुर्रियों पर लगाकर सो जायं और सुबह उठकर धो देने से चेहरे की झुर्रियां खत्म हो जाती हैं। आँखों के आस-पास नारियल तेल की बूंदों की मसाज करने से काले घेरे भी खत्म किये जा सकते हैं | नारियल तेल का प्रयोग करने से त्वचा मुलायम और ग्लोयिंग हो जाती है।
19. बाथरूम क्लीनर के रूप में फायदेमंद : नारियल तेल का प्रयोग बाथरूम क्लीनर के रूप में भी किया जाता है। अगर आप बाथरूम में लगे शावर , और नलों की सफाई करने में असमर्थ है तो नारियल तेल को एक कपड़े पर लगाकर स्क्रब करने से शावर और नल जैसे उपकरणों की सफाई करना बहुत आसान हो जाता है। नारियल तेल के प्रयोग से वे चमक उठते हैं और भिकुल नए जैसे लगते हैं।
20. मुंह की दुर्गंध में फायदेमंद : अगर आप मुंह की दुर्गंध से परेशान हैं तो नारियल तेल का प्रयोग कर सकते हैं। बाजार में जो मुंह की दुर्गंध को दूर करने की वस्तुएँ आसानी से मिल जाती हैं लेकिन वो हमारे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होती हैं। मुंह की दुर्गंध में नारियल तेल आपकी बहुत मदद करता है। आप मुंह में नारियल तेल से कुल्ला करके मुंह की दुर्गंध को दूर भगाया जा सकता है और मुंह के बैक्टीरिया को खत्म किया जा सकता है।
21. नाभि पर तेल : रात को सोने से पहले नाभि पर नारियल तेल लगाने से सिर दर्द , पेट दर्द , अनिंद्रा , हड्डियों और जोड़ों का दर्द , टेंसन , कमर दर्द , बालों का झड़ना , रुखी त्वचा , सर्दियों में होठ फटना जैसी समस्याओं को खत्म किया जा सकता है।
नारियल तेल के नुकसान (Side Effects Of Coconut Oil In Hindi) :
1. नारियल तेल से एलर्जी : कुछ लोगों की त्वचा को नारियल तेल से एलर्जी होती है नारियल तेल को लगाने से त्वचा फट जाती है। इसलिए नारियल तेल को प्रयोग करने से पहले इसे थोड़े से भाग पर लगा कर देखें अगर आपकी त्वचा पर कोई गलत असर नहीं पड़ता है तो आप नारियल तेल का प्रयोग कर सकते हैं।
2. नारियल तेल गर्म करना : नारियल तेल को गर्म करने से तेल के सारे तत्व और गुण कम हो जाते हैं तो नारियल तेल को गर्म करने के लिए इसे गर्म पानी से पिघलाना ही अच्छा होता है।
3. सिर में तेल : नारियल तेल को एक दिन से ज्यादा सिर में नहीं लगा रहने देना चाहिए अगर ऐसा होता है तो बालों से बदबू आनी शुरू हो जाती है और बाल चिपचिपे हो जाते हैं।
4. बालों के टिप में तेल : अगर आप अपने बालों के टिप को कंडीशन करना चाहते हैं तो तो अपने बालों के सिर्फ आखिरी हिस्से पर तेल लगाकर मसाज करें।
5. बालों में कलर : अगर आप बालों को कलर करना चाहते हैं तो पहले नारियल तेल की कुछ बूँदें दाई में डालें उसके बाद इसे लगायें।
6. नारियल तेल का प्रयोग : त्वचा पर नारियल तेल की कुछ बूंदों का ही प्रयोग करना चाहिए | अगर आप ज्यादा बूंदों का प्रयोग करते हैं तो त्वचा चिपचिपी हो जाती है। त्वचा को नारियल तेल को सोखने में 14 से 15 मिनट का समय लगता है।
7. क्षारीय वस्तु नुकसानदायक : प्रभावित जगह पर नारियल तेल को लगाने से पहले साबुन या किसी क्षारीय वस्तु का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
8. नारियल तेल से दस्त : नारियल तेल का ज्यादा सेवन करने से दस्त भी लग जाते हैं।