सोयाबीन का तेल भी हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को बनाये रखने के लिए एक सर्वश्रेष्ठ खाद्यतेल माना जाता है। सोयाबीन का तेल विश्वभर में बहुत ही मशहूर है, तथा इसका उपयोग बडे पैमाने पर किया जाता है। इस तेल का रंग गहरा पीला अथवा हल्का हरा होता है। सोयाबीन के तेल को सोयाबीन के बीजों से निकाला जाता है।
सोयाबीन के तेल में ओमेगा-3 फॅटी एसिड्स की अत्याधिक मात्रा पाई जाती है। सोयाबीन के तेल को अन्य खाद्यतेलों की तुलना में एक बहुत ही गुणकारी तथा स्वास्थ्यवर्धक तेल माना जाता है।
सोयाबीन तेल के फायदे :
- ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की वजह से बैड कॉलेस्ट्रेरॉल की मात्रा कम होने में सहायता मिलती है।
- सोयाबीन का तेल खाने से हमें हृदय संबंधित समस्याएँ जैसे दिल का दौरा, स्ट्रोक इत्यादि दूर होने में भी लाभ होता है।
- सोयाबीन में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है. ये डेड स्किन को दूर करके नई कोशिकाओं को बनने में मदद करता है।
- झड़ते बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी आप सोयाबीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- सोयाबीन के तेल में फैटी एसिड्स की संतुलित मात्रा पाई जाती है जिसके कारण इस तेल के सेवन से हमारे शरीर में, शरीर के लिए महत्वपूर्ण तथा आवश्यक माने जानेवाले फैटी एसिड्स की प्राप्ति होती है।
- सोयाबीन के तेल को नियमित रूप से सेवन से मानसिक तनाव कम होता है।
- यह हड्डियों का पुर्न विकास करके उनकी पूर्ण रूप से चिकित्सा करने में सहायक है।
- सोयाबीन के तेल में कैल्शियम भी पाया जाता है। जिसके कारण हमारे शरीर की हड्डियों का विकास एक सकारात्मक रूप में होता है।