ताड़ का तेल खाने लायक वनस्पति तेल है जो ताड़ के फल के गुदे से बनता है। ताड़ का तेल प्राकृतिक रुप से लाल रंग का होता है, क्योंकि इसमे अधिक मात्रा मे बीटा-कॅरोटीन होता है, लेकिन उबालने के बाद केरोटीनॉई़ड्स नष्ट हो जाते है और तेल का रंग साफ गो जाता है।
ताड़ के तेल में कई संतृप्त और असंतृप्त वसाएं ग्लिसरिल ल्यूरेट (0.1%, संतृप्त), मिरिस्टेट (1%, संतृप्त), पामिटेट (44%, संतृप्त), स्टीयरेट (5%, संतृप्त), ओलेट (39%, एकलअसंतृप्त) लीनोलियेट (10%, बहुलअसंतृप्त और लिनोलेनेट (0.3%, बहुलअसंतृप्त) के रूप में शामिल हैं।
ताड़ (गरी) के तेल के फायदे :
- ताड़ के तेल का नियमित सेवन आपको कैंसर के खतरे से बचा सकता है।
- इसमें बहुत सारे एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं जो कि आँखों के स्वास्थ्य के लिए बेहद आवश्यक होते हैं।
- ये शरीर के ऊर्जा स्तर को सुधार करने और हार्मोनल संतुलन बढ़ाने का काम करता है।
- ताड़ी शरीर को बलवान बनाती है तथा नशा लाती है व कफ को नष्ट करती है।
- इसका सिरका पाचक होता है तथा यह प्लीहा के विकारों को नष्ट करता है।
- यह शरीर को मोटा व ताकतवर बनाता है।