कपूर का इस्तेमाल धार्मिक प्रयोजन के लिए तो होता ही है, लेकिन कपूर अपने एंटीबायोटिक और एंटीफंगल गुणों के कारण, हेल्थ और ब्यूटी के लिए भी बेहद फायदेमंद है। लेकिन कपूर ही क्यों, इसका तेल भी काफी लाभदायक है। आइए जानते हैं कैसे बनता है कपूर का तेल और क्या हैं इसके फायदे।
कपूर के तेल के फायदे :
- त्वचा की एलर्जी होने या जलने कटने पर आप इसे लगाएं, लाभदायक होगा।
- फोड़े, फुंसी और मुहांसों के लिए कपूर का तेल बेहद असरकारी है।
- त्वचा की किसी भी प्रकार की समस्या हो, कपूर का तेल उसे समाप्त कर आपको साफ, स्वस्थ, चिकनी और बेदाग त्वचा प्रदान करता है।
- कपूर का तेल आपको साफ, स्वस्थ, चिकनी और बेदाग त्वचा प्रदान करता है।
- बालों की किसी भी तरह की समस्या में कपूर का तेल लाभदायक है।
- यह त्वचा पर पुराने दाग धब्बों को भी जड़ से समाप्त कर सकता है।
- इसे माथे पर लगाना या फिर बालों में इसकी मसाज करना तनाव को कम करने में मददगार साबित होता है।